कैसे FTE या फुल टाइम इक्यूवेलन्ट कैलकुलेट करें (Calculate Full‐Time Equivalent)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

FTE का मतलब फुल टाइम इक्यूवेलन्ट (full-time equivalent) है और यह इस बात को दर्शाता है की एक फुल-टाइम कर्मचारी ने, नियत समय, जैसे एक महीने या एक साल में, कितने वर्किंग घंटे (working hours) काम किया है। FTE वर्कलोड घंटों (workload hours) को बदल कर यह बताता है की काम को पूरा करने के लिए, कितने व्यक्तियों की जरूरत होगी, जो शेड्यूलिंग को आसान बनाने में सहायता करता है। FTE बजट एनालिस्ट और प्रोजेक्ट मैनेजर को, लेबर (मजदूरी) के खर्चे का अनुमान लगाने में भी मदद करता है। FTE को देख कर, मैनेजर को यह भी फायदा हो सकता है, की वह ओवरटाइम के खर्चे को देखकर, यह तय कर सकें की क्या एक नयी फुल-टाइम या पार्ट-टाइम पोजीशन बनाना, फायदेमंद हो सकता है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

FTE कैलकुलेट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पार्ट-टाइम कर्मचारियों द्वारा,...
    पार्ट-टाइम कर्मचारियों द्वारा, काम किए गए कुल घंटों को पता करें: लेखा (accounting) रिकॉर्ड से पार्ट-टाइम कर्मचारियों द्वारा किए काम के घंटों को पहचानें (identify)। यह उन कंपनी पर लागू होता है जो दोनों फुल-टाइम और पार्ट-टाइम कर्मचारियों को काम पर रखती हैं।[१]
    • प्रत्येक पार्ट-टाइम कर्मचारी द्वारा किए गए कुल हफ्ते के काम के घंटों को, उसके द्वारा काम किए गए हफ्तों से, गुणा करें। उदाहरण:
      • 1 पार्ट-टाइम कर्मचारी ने, 30 हफ्तों तक, 15 घंटे प्रत्येक सप्ताह काम किया: 1 x 15 x 30 = 450 घंटे
      • 2 पार्ट-टाइम कर्मचारियों ने 40 हफ्तों तक, 20 घंटे प्रत्येक हफ्ते काम किया: 2 x 20 x 40 = 1600 घंटे
    • दोनों परिणामों को जोड़ कर कुल घंटों को पता करें।
      • उदाहरण: 450 + 1600 = 2,050 पार्ट-टाइम घंटे
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 प्रत्येक पीरियड में...
    प्रत्येक पीरियड में फुल-टाइम कर्मचारियों द्वारा करे गए काम को कम्प्यूट (compute) करें: एक फुल-टाइम कर्मचारी वह है जो हर साल में 120 दिन से अधिक, हर हफ्ते अधिकतम 40 घंटे (कम से कम 30 घंटे) काम करता है।[२]
    • कर्मचारियों की संख्या को 40 से गुणा करें (8 घंटे प्रतिदिन x 5 दिन प्रति सप्ताह)।
      • उदाहरण: 6 फुल-टाइम कर्मचारी: 6 x 40 = 240 घंटे
    • परिणाम को 52 (साल में सप्ताहों की संख्या) से गुणा करें।
      • उदाहरण: 240 x 52 = 12,480 फुल-टाइम घंटे
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फुल-टाइम और पार्ट-टाइम...
    फुल-टाइम और पार्ट-टाइम कर्मचारियों द्वारा काम किए गए कुल घंटों को जोड़ें: यह सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए, कुल काम के घंटे हैं।[३]
    • उदाहरण: 12,480 (फुल-टाइम) + 1600 (पार्ट-टाइम) = 14,080 कुल घंटे
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कुल काम के...
    कुल काम के घंटों को, फुल-टाइम काम किए गए घंटों से भाग दें: यह उस कंपनी के लिए, निर्धारित समय में, FTE को दिखाएगा।[४]
    • छुट्टी के घंटे और अन्य सवेतन अवकाश (paid leave) (बीमारी का अवकाश, मैटरनिटी/पैटरनिटी अवकाश, इत्यादि) पहले से ही, कुल काम के घंटों के रूप में, एकाउंट कर ली जाती है। इसलिए, इन घंटों के लिए, आपको कोई विशेष कैलकुलेशन करने की जरूरत नहीं है।
    • कुल घंटों को 2,080 से भाग दें। यह एक फ़िक्स्ड नंबर है, जो इसके आगे दिये हुए इक्वेशन से प्राप्त होता है: 8 घंटे प्रतिदिन x 5 दिन प्रति सप्ताह x 52 सप्ताह प्रति साल। यह अंतिम स्टेप आपको अपने सालाना FTE को कैलकुलेट करने में साहायता करेगा।[५]
      • उदाहरण: 14,080 कुल घंटे ÷2080 = 6.769 FTE
    • प्रत्येक महीने के FTE को पता करने के लिए, कुल घंटों को 173.33 से भाग दें।
      • उदाहरण: फ़रवरी के लिए 4,000 घंटे ÷173.33 = 23.07 FTE
    • प्रत्येक दिन के FTE के लिए, कुल घंटों को 8 से भाग दें।
      • उदाहरण: 80 दैनिक घंटे ÷ 8 = 10 FTE
विधि 2
विधि 2 का 3:

ऑनलाइन FTE कैलकुलेटर्स का प्रयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किसी ऑनलाइन FTE कैलकुलेटर को लोकेट करें:
    यह ऑनलाइन टूल, आपको सरलता से यह एंटर करने देते हैं, की आपके कुल फुल-टाइम कर्मचारी (संख्या में) कितने हैं, और पार्ट-टाइम कर्मचारियों द्वारा, हर हफ्ते किए गए काम के कुल घंटे कितने हैं। फिर यह ऑनलाइन टूल आपके लिए कैलकुलेशन करेगा और आपको अनुमानित FTE वैल्यू बताएगा। प्रतिष्ठित कैलकुलेटर को आप https://www.healthcare.gov/shop-calculators-fte/ में पा सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने कर्मचारियों के डाटा को पता (लोकेट) करें:
    आपको दोनों, फुल-टाइम कर्मचारियों की कुल संख्या, और पार्ट-टाइम कर्मचारियों द्वारा किए गए काम के कुल घंटों, की जरूरत पड़ेगी। यह जानकारी आपके लेखा (accounting) रिकॉर्ड में आसानी से उपलब्ध होगी। याद रखें की फुल-टाइम कर्मचारी वह हैं जो हफ्ते में 30 घंटे से अधिक काम करते हैं।[६]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने डाटा को इनपुट करें:
    कर्मचारियों की डाटा को, कैलकुलेटर की संबन्धित फील्ड में, एंटर करें। यह चेक करना सुनिश्चित करें की किए गए काम को साप्ताहिक, मासिक, या सालाना आधार पर एंटर करना है, और अपने डाटा को उसी तरह एडिट करें। "Calculate" दबाने के पहले, जानकारी को डबल-चेक करें की वह सही है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इस FTE कैलकुलेशन...
    इस FTE कैलकुलेशन को केवल अनुमान के रूप में प्रयोग करें: ध्यान रखें की FTE कैलकुलेटर टूल से मिलने वाला कैलकुलेशन एक अनुमान मात्र है। इस नंबर का प्रयोग, आप FTE वैल्यू के रफ़ अनुमान (rough estmate) के रूप में, गाइडेंस (guidance) या शिक्षा के कार्य में, प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इन कैलकुलेशन को, लीगल या टैक्स फील्ड के प्रॉफेश्नल की सलाह के स्थान पर, कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। और अगर आपको व्यापारिक कारणों से, 100% सटीक कैलकुलेशन की जरूरत हो, तो आपको अन्य तरीका इस्तेमाल करना चाहिए।[७]
विधि 3
विधि 3 का 3:

प्रॉफेश्नल FTE कैलकुलेशन को पाना और प्रयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी कंपनी के...
    अपनी कंपनी के FTE को कैलकुलेट करने के लिए, किसी टैक्स प्रॉफेश्नल की सेवाएँ, भुगतान करके, प्राप्त करें: FTE कैलकुलेट करना एक महत्वपूर्ण काम है और आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए की यह ठीक से किया जाए। अगर आप अपने कैलकुलेशन में गलती करते हैं, यह आपके बिजनेस के कई पहलुओं पर नेगटिव असर डालेगा जिनमे शामिल हैं प्रॉफ़िट, टैक्स का अनुमान, और अन्य समस्याएँ। इसलिए, अगर आप अपनी क्षमताओं (ability) के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त (confident) नहीं हैं, तो किसी इसी फील्ड में अनुभव वाले एकाउंटेंट को, भुगतान करके, आपके लिए यह काम करने के लिए कहें।
    • इस व्यक्ति को आपको अपने बिजनेस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देनी होगी जिससे वह उस सभी जानकारी को इकठ्ठा कर सके, जिसकी जरूरत उसे आपके FTE को कैलकुलेट करने में पड़ेगी।
    • उनको आपके कर्मचारियों की फ़ाइल, पहले के टैक्स डॉकयुमेंट, और इसी प्रकार के अन्य डॉकयुमेंट तक पहुँच पाने की आवश्यकता होगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 किसी लीगल प्रॉफेश्नल से साहायता लें:
    इस फील्ड में, कुछ तरह के वकीलों (lawyers) को अनुभव होगा, और वह आपको आपके कैलकुलेशन करने में साहायता कर सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके की कैलकुलेशन सही करे गए हैं। अपनी FTE को कैलकुलेट करने के लिए, कॉर्पोरेट या टैक्स वकीलों (lawyers) से सलाह लें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बिजनेस मेटरिक्स (business...
    बिजनेस मेटरिक्स (business metrics) कैलकुलेट करने के लिए, FTE का इस्तेमाल करें: बिजनेस के एक भाग में, या पूरे बिजनेस में, कितने कर्मचारियों की जरूरत है, को पता करने के लिए, FTE एनालिसिस एक महत्वपूर्ण टूल हो सकता है। FTE में बदलाव को एनालाइज करके, बिजनेस मालिक, साफ तौर पर, यह ट्रैक कर सकते हैं, की कर्मचारियों की सम्पूर्ण वृद्धि (growth), सालों के दौरान, कैसे ट्रेंड कर रही है। FTE को अन्य मेटरिक्स के साथ तुलना करके, यह एसेस (assess) किया जा सकता है, की बिजनेस की प्रोफीटेबिलिटी या रेविन्यू पर, अतिरिक्त कर्मचारियों का क्या योगदान रहा है।
    • अगर आपका बिजनेस पार्ट-टाइम कर्मचारियों का इस्तेमाल करता है, तो आप उनके काम के घंटों को, फुल-टाइम इक्यूवेलन्ट (equivalent) में बदलना चाह सकते हैं।
    • आप FTE का उपयोग, कुल कर्मचारियों की संख्या (headcount) को रेविन्यू या स्क्वायर फूटेज (square footage) से तुलना के लिए भी कर सकते हैं, जो बजेट और नौकरी पर रखने/निकालने के निर्णय लेने में सहायक होगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 हैल्थ इन्शुरेंस के लिए FTE कैलकुलेट करें:
    FTE का एक उपयोग, हैल्थ इन्शुरेंस के लिए, एक छोटे बिजनेस के साइज़ को कैलकुलेट करना है। विषेशरूप से, कुछ प्रोग्राम यह आवश्यक करते हैं की बिजनेस को हैल्थ इन्शुरेंस के लिए क्वालिफाइ करने के लिए, 50 FTE से कम होने चाहिए जैसे यूएसए में Small Business Health Options Program (SHOP)। यह प्रोग्राम, बिजनेस मालिकों को, सस्ती और उच्च-क्वालिटी कर्मचारी हैल्थ इन्शुरेंस पॉलिसी उपलब्ध कराती है। बिजनेस को अन्य स्टैंडर्ड को भी पूरा करना पड़ता है।[८]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 FTE का उपयोग...
    FTE का उपयोग स्टूडेंट एनरोलमेंट (student enrolment) कैलकुलेट करने के लिए करें: FTE का मतलब "full time equivalent enrollment" भी बताया जाता है, और इसे यूनिवर्सिटी तथा शैक्षिक संस्थाएं, फुल-टाइम और पार्ट-टाइम एनरोलमेंट को ट्रैक करने के लिए, इसी तरह प्रयोग करते हैं। काम के घंटों की जगह, क्लास-घंटे (class-hours) प्रयोग करे जाते हैं, जिसमे फुल-टाइम स्टूडेंट वह होते हैं जो पूरे क्रेडिट लोड (अक्सर 12 घंटे प्रति सप्ताह) से होते हैं और पार्ट-टाइम स्टूडेंट वह होते हैं जिनके पास 12 से कम क्रेडिट लोड होता है। हालांकि, बाकी स्कूल, FTE कैलकुलेशन के लिए, विभिन्न क्रेडिट घंटे के कैलकुलेशन का प्रयोग कर सकते हैं।

टिप्स

  • FTE कर्मचारियों की संख्या को नहीं बताता है। एफ़टीई की वैल्यू, समय के अंतराल पर स्थिर रहती है, सिवाय तबके, जब कंपनी अपनी सामान्य स्टाफिंग पद्धति को बदल देती है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Jill Newman, CPA
सहयोगी लेखक द्वारा:
सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Jill Newman, CPA. जिल न्यूमैन ओहियो में एक सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट हैं जिन्हे 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने 1994 में ओहियो के अकाउंटेंसी बोर्ड से CPA प्राप्त किया। यह आर्टिकल १,८४६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: व्यापार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८४६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?