कैसे गुहेरी से छुटकारा पायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

गुहेरी (stye) पलक के किनारे पर होने वाली एक पीड़ादायक, लाल मुहांसे के समान उभार है | कभी-कभी बरौनी (eyelash) के फॉलिकल या पलक की तेल ग्रंथि संक्रमित हो जाती है | यह लाल और अधिकतर पीड़ादायक और सूजनयुक्त होकर सामान्यतः एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय में खुद ही ठीक हो जाती है |[१] प्रभावी रूप से दर्द और उत्तेजना होने के बावजूद गुहेरी सामान्यतः हानिरहित होती है | आप गुहेरी के कारण होने वाले दर्द में राहत पाने के लिए और सूजन कम करने के लिए साथ ही बार-बार गुहेरी के होने से बचने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं | (Jane Guheri (Aankh mein Phunsi, Stye se chutkaara kaise paye)

विधि 1
विधि 1 का 2:

गुहेरी का उपचार करें (Stye Home Remedies)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 गुहेरी को साफ़ करें:
    गुहेरी सामान्यतः संयोगवश होती है लेकिन कभी-कभी यह बाहरी पदर्थों जैसे धूल या मेकअप के संपर्क में आने के कारण भी हो सकती है | गुहेरी खुद एक छोटे बैक्टीरिया का संक्रमण है |[२] अगर आपको गुहेरी हो जाये तो सबसे पहले आपको गुहेरी के स्थान को साफ़ करना चाहिए |[३]
    • अच्छी तरह से अपने हाथ धोएं और फिर गर्म पानी से एक कॉटन बॉल या साफ़ हाथों के द्वारा गुहेरी को कोमलता से साफ़ करें | आप विशेष प्रकार के पलक साफ़ करने के स्क्रब या पतले आंसू रहित बेबी शैम्पू का उपयोग भी कर सकते हैं |[४]
    • ध्यान रखें कि गुहेरी को साफ़ करने के लिए उपयोग किये जा रहे कॉटन बॉल या हाथ साफ़ हों अन्यथा आप उस जगह पर अधिक कचरा या कीटाणु पहुंचा सकते हैं |
    • गुहेरी सामान्यतः स्टेफायलोकोकल (staphylococcal) बैक्टीरिया के कारण होती है जो अधिकतर गंदे हाथों से आँखों को स्पर्श करने के कारण आँखों के किनारों में उपस्थित एक ग्रंथि में या हेयर फॉलिकल में प्रवेश कर जाते हैं | परन्तु, अन्य बैक्टीरिया भी गुहेरी का कारण हो सकते हैं |[५]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक गर्म सेंक लगायें:
    गुहेरी की दर्द्युक्त सूजन को गर्म सेंक से राहत दी जा सकती है | गर्म पानी में एक साफ़ टॉवल या अन्य किसी कपडे को डुबाकर गर्म सेंक बनायें | सेंक को अपनी आँखों के ऊपर रखें और 5-10 मिनट के लिए रखा रहने दें |[६]
    • सेंक के ठन्डे होने के बाद इसे फिर से गर्म पानी में भिगोयें और फिर से 5-10 मिनट के लिए प्रक्रिया दोहराएँ |
    • गर्म सेंक को दिन में तीन से चार बार लगायें | जब तक गुहेरी चली न जाए तब तक इस उपाय को लगातार करें |[७]
    • गर्म (लेकिन तेज़ गर्म नहीं) और गीले टी (tea) बैग्स उपयोग भी प्रभावशाली रूप से सेंकने के लिए कर सकते हैं |[८]
    • गर्म सेंक के कारण गुहेरी संकुचित हो जाती है या इसका पस (pus) निकल जाता है | अगर ऐसा हो जाये तो कोमलता से इसे बहा कर निकाल दें | गुहेरी हो दबाएँ या निचोड़ें नहीं; सिर्फ कोमलता से हल्का दबाव डालें |
    • एक बार पस के निकाल जाने पर गुहेरी के लक्षण काफी जल्दी कम हो जायेंगे |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आप खुद गुहेरी को दबाएँ या फोड़ने की कोशिश न करें:
    इसे जल्दी ठीक करने के लालच में आप इसे बलपूर्वक फोड़ने या पस या अवशिष्ट को बाहर निकालने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ऐसा न करें! दबाने या फोड़ने की कोशिश करने से गुहेरी की स्थिति और अधिक ख़राब हो सकती है, संक्रमण और गहरे तक फ़ैल सकता है और इसके कारण निशान भी बन सकते हैं |[९]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एंटीबैक्टीरियल क्रीम का उपयोग करें:
    काउंटर से एक ऐसी एंटीबैक्टीरियल क्रीम खरीदें जो गुहेरी के इलाज़ के लिए बनाई गयी हो | अगर आप असमंजस में हों कि कौन सी क्रीम चुनें तो फार्मासिस्ट से उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूछें | गुहेरी पर थोड़ी सी क्रीम लगायें और ध्यान रखें कि ये आपकी आँख के अंदर न जाए |[१०]
    • ये क्रीम आपकी गुहेरी को तेज़ी से ठीक करने में मदद कर सकती हैं |[११]
    • इनमे से अधिकांश क्रीम में पाये जाने वाले एनेस्थीसिया या निश्चेतक गुहेरी के कारने होने वाले दर्द में अस्थायी राहत भी दे सकता है | परन्तु, आँख में जाने पर इन एनेस्थीसिया के कारण विशेष हानि भी हो सकती | इसे अतिरिक्त सावधानी के साथ प्रयोग करें |[१२]
    • अगर आपकी आँख में किसी भी प्रकार की क्रीम चली जाये तो गर्म पानी से कोमलता से धोकर साफ़ करें |[१३] और डॉक्टर से संपर्क करें।
    • पैकेज पर दिए गये निर्देश से अधिक बार इसका उपयोग न करें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्राकृतिक घरेलू उपचार का प्रयोग करें:
    विशेष प्रकार के प्राकृतिक पदार्थ गुहेरी को ठीक करने और दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं | प्राकृतिक औषधियों को अपनी आँख के अंदर न जाने दें और अगर आप चुभन या परेशानी अनुभव करें तो तुरंत इसका प्रयोग बंद कर दें | हालाँकि, इनके कोई चिकित्सीय प्रमाण नहीं हैं लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो गुहेरी से छुटकारा पाने के लिए इन प्राकृतिक उपचारों प्रयोग कर सकते हैं:
    • धनिये के बीज या सूखे धनिये के पानी से धोएं: एक घंटे के लिए धनिया बीज को पानी में भिगोकर रख दें और फिर बीजों को छानकर अलग कर दें और उस पानी का उपयोग अपनी आँख को धोने के लिए करें | ऐसा कहा जाता है कि इन बीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गुहेरी की सूजन को कम करते हैं |[१४]
    • एलो वेरा का उपयोग करें: यह लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करता है | एलो की पत्ती को लम्बाई में काटें और इसके अंदर के मांसल भाग को प्रभावित आँख पर लगायें | अगर आपको एलो की पूरी पत्ती नहीं मिल पाए तो आप एलोवेरा के रस में एक ऑय पैड (eye pad) को भिगोकर उपयोग कर सकते हैं | कुछ लोग एलोवेरा का रस और केमोमाइल टी (chamomile tea) को मिलकर उपयोग करना पसंद करते हैं |[१५]
    • अमरुद की पत्ती के सेंक का उपयोग करें: यह गुहेरी के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने का एक आम घरलू उपचार है | गर्म पानी में भीगी अमरुद की पत्तियों को अपनी आँख पर 10 मिनट के लिए रखें |[१६]
    • आलू का उपयोग करें: एक आलू को पीसकर पेस्ट बना लें और एक साफ़, नर्म कपडे पर फैला लें | अब, गुहेरी की सूजन को कम करने के लिए इसे लगायें |[१७]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 काउंटर पर मिलने...
    काउंटर पर मिलने वाली दर्दनिवारक दवाओं का उपयोग करें: अगर आपकी गुहेरी अत्यधिक दर्द दे रही हो तो शुरुआत के कुछ दिनों के दौरान राहत पाने के लिए एक नॉन स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग (nonsteroidal anti-inflammatory drug या एनएसएआईडी) लें | तुरंत आराम पाने के लिए एस्पिरिन (aspirin) या इबुप्रोफेन (ibuprofen) वाली एनएसएआईडी चुनें |[१८]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 डॉक्टर को दिखाएँ:
    अगर आपकी गुहेरी एक सप्ताह के बाद भी ठीक न हो तो डॉक्टर को दिखाएँ | अगर अभूत ज्यादा दर्द हो, लालिमा या सूजन फैलती जा रही हो, या आपकी दृष्टी प्रभावित हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ |[२०]अगर गुहेरी बदतर हो जाये तो उसके कारण अन्य स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए आप इनमे से कोई एक उपचार का अनुकरण कर सकते हैं:
    • डॉक्टर आपके लिए एक एंटीबायोटिक दवा लिख सकता है, विशेषरूप से अगर आपको बैक्टीरियल कंजक्टीवाइटिस (bacterial conjuctivits) हो सामान्यत इसमें आँखें गुलाबी हो जाती हैं | इस स्थिति को एंटीबायोटिक लेने के बाद तुरंत ठीक किया जा सकता है |[२१]
    • डॉक्टर गुहेरी में नश्तर लगाने के लिए एक सुई या नुकीले सिरे वाली ब्लेड को अंदर डाल सकते हैं | इस प्रक्रिया से गुहेरी का छेदन किया जाता हैं जिससे एक छोटे छिद्र से पस बाहर आ जाता है और गुहेरी ठीक हो जाती है |[२२]
    • अगर आपको त्वचा सम्बन्धी कोई परेशानी हो जैसे रोससा (rosacea) या सेबोरी (seborrhea) तो आपको ब्लेफरितिस (blepharitis) के प्रति ग्रहणशील हो सकते हैं जिसमे पलकों के घेरे में सूजन अ जाती है | इस स्थिति में आपके डॉक्टर आपकी आंख के उस हिस्से के लिए एक नए स्वच्छता नियम की शुरुआत करने की सलाह देंगे |[२३][२४]
    • अगर आप किसी डॉक्टर को नहीं जानते तो अपने प्राथमिक चिकित्सा देखभाल करने वाले डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और परामर्श के लिए पूछ सकते हैं, अपनी स्थानीय फोनबुक को चेक करके या इन्टरनेट से ढूंढकर ओप्थाल्मोलोजिस्ट की खोज कर सकते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 2:

गुहेरी के बार-बार होने से बचाव करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी पलकें धोएं:
    अगर आपको बार-बार गुहेरी होती है तो आपकी आँखें विशेषरूप से बैक्टीरिया के संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो सकती हैं | एक साफ़ टॉवल, थोडा सौम्य शैम्पू जैसे बेबी शैम्पू या विशेष प्रकार का पलक साफ़ करने के स्क्रब का उपयोग करके कोमलता से अपनी पलकें साफ़ करें | गर्म पानी से अच्छी तरह से धोएं |[२५]
    • अगर बार-अबार गुहेरी हो तो अपनी पलकों को प्रतिदिन साफ़ करना चाहिये |[२६]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने चेहरे को छूने से पहले अपने हाथों को धोएं:
    यह गुहेरी होने का सबसे सामान्य तरीका है जिसमे बैक्टीरिया आपके हाथों से आपकी आँखों तक पहुँच जाते हैं |[२७]अपनी आँखों को मलने या छूने से बचें |
    • अपने टॉवल को नियमित रूप से धोएं और ऐसे व्यक्ति से अपनी टॉवल या कपडे शेयर न करें जिसको गुहेरी हो |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कांटेक्ट लेंस को स्वच्छ रखने का अभ्यास करें:
    कांटेक्ट लेंस लगाने के लिए अधिकतर अपनी आँखों को छूने की ज़रूरत होती है इसलिए ध्यान रखें कि प्रत्येक बार लेंस लगाने और निकालते समय आपके हाथ साफ़ हों | कांटेक्ट लेंस खुद भी बैक्टीरिया का वहन करते हैं इसलिए इन्हें रोज़ धोने के लिए क्लींजिंग सलूशन का उपयोग करें |[२८]
    • गुहेरी होने पर कांटेक्ट लेंस न पहनें अन्यथा संक्रमण गुहेरी से कॉर्निया में जाने की सम्भावना बढ़ जाती है |
    • अधिक लम्बे समय तक कांटेक्ट लेंस न पहनें | अगर आप रोज़ कांटेक्ट लेंस पहनते हैं (जैसे डिस्पोजेबल कांटेक्ट लेंस जिन्हें केवल एक बार उपयोग किया जाता है), तो इन्हें प्रतिदिन बाहर फेंकें | अगर आप महीने में एक बार पहनते हैं (पुनःउपयोग किये जाने वाले लेंस जिन्हें महीने में एक बार बदला जाता है), उन्हें चार सप्ताह निकल जाने के बाद निश्चित रूप से बदलें |[२९]
    • अपने कांटेक्ट लेंस पूरी रात न पहने रहें | बल्कि गुहेरी होने पर रातभर कांटेक्ट लेंस पहने रहने का कारण आपको परेशानी हो सकती है |[३०]
    • सही प्रकार के कांटेक्ट लेंस के बारे में हमेशा अपने नेत्र विशेषज्ञ की सलाह मानें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आँखों का मेकअप सही तरीके से करें:
    ऑय लाइनर (eye liner) और ऑय शैडो (eye shadow) को अपनी पलकों के घेरे के अंदर लगाने से गुहेरी हो सकती है, विशेषरूप से अगर आप बहुत सारा मेकअप लगाये रहें और पूरे दिन बार-बार उसी के ऊपर और मेकअप लगते रहें | मेकअप अपनी लैश लाइन (lash line)के ऊपर सीमित मात्रा में लगायें |
    • मेकअप लगाये हुए सोने न जाएँ | आँखों को साफ करने के लिए ऑय मेकअप रिमूवर (eye makeup remover) का उपयोग करें और फिर सोने से पहले गर्म पानी से छींटे मारते हुए अपने चेहरे से रिमूवर धोकर साफ़ करें |
    • बार-बार अपनि आँखों का मेकअप और एप्लीकेटर (applicator) बदलें | ब्रश, वेन्ड्स (wands), और पेंसिल जिन्हें आँखों के मेकअप में उपयोग किया जाता है, समय के साथ गंदे होते जाते हैं और प्रत्येक बार इनका उपयोग करने पर आप बैक्टीरिया को अपनी आँखों तक पहुँच सकते हैं |[३१]
    • कांटेक्ट लेंस के समान ही पेंसिल, ब्रश और आपकी आँखों के संपर्क में बार-बार आते हैं और इनसे पहुँचने वाले हानिकारक बैक्टीरिया के द्वारा गुहेरी हो सकती है |[३२]

सलाह

  • अगर आप करेक्टिव (corrective) लेन्सेस पहनते हैं तो गुहेरी होने पर कांटेक्ट लेंस के स्थान पर चश्मा पहनें |[३३]
  • अस्थायी राहत पाने के लिए, खीरे का एक ठंडा टुकड़ा अपनी आँख 10-15 मिनट के लिए रखें |
  • अगर आप नया मेकअप ब्रश नहीं ले सकते तो आप अपने ब्रश को एंटीबैक्टीरियल साबुन और ऑलिव आयल से साफ़ करें |

चेतावनी

  • खुद गुहेरी का इलाज़ करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है |
  • आप खुद गुहेरी को नोचें या फोड़े नहीं | इससे आप बैक्टीरिया को फैलाकर संक्रमण को और बदतर बना देंगे और इसके कारण निशान भी बन सकते है |[३४]
  • गुहेरी होने पर आँखे के चारों ओर मेकअप न लगायें क्योंकि इससे परेशानी और अधिक बढ़ सकती है |[३५]
  1. http://eyelidstye.com/ointment.html
  2. http://eyelidstye.com/ointment.html
  3. http://eyelidstye.com/ointment.html
  4. http://eyelidstye.com/ointment.html
  5. http://www.styetreatments.com/stye-infection.html
  6. http://www.styetreatments.com/stye-infection.html
  7. http://www.styetreatments.com/stye-infection.html
  8. http://www.styetreatments.com/stye-infection.html
  9. http://www.nhs.uk/Conditions/stye/Pages/treatment.aspx
  10. http://www.nhs.uk/Conditions/stye/Pages/treatment.aspx
  11. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/treatment.cfm
  12. http://www.webmd.com/eye-health/understanding-conjunctivitis-treatment
  13. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/treatment.cfm
  14. http://www.nhs.uk/conditions/blepharitis/Pages/Introduction.aspx
  15. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/risk.cfm
  16. http://www.webmd.com/eye-health/understanding-sty-prevention
  17. http://www.drugs.com/cg/stye.html
  18. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/sty/basics/causes/CON-20022698
  19. http://www.webmd.com/eye-health/caring-contact-lens
  20. http://www.webmd.com/eye-health/caring-contact-lens?page=2
  21. http://www.webmd.com/eye-health/caring-contact-lens?page=2
  22. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/risk.cfm
  23. http://www.drugs.com/cg/stye.html
  24. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/treatment.cfm
  25. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/treatment.cfm
  26. http://www.geteyesmart.org/eyesmart/diseases/chalazion-stye/treatment.cfm

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Paul Ursell, MD
सहयोगी लेखक द्वारा:
नेत्र रोग विशेषज्ञ
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Paul Ursell, MD. डॉ. उर्सेल यूनाइटेड किंगडम में एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 7,000 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन किए हैं। डॉ. उर्सेल 1995 में रॉयल कॉलेज ऑफ ऑप्थेलमोलॉजिस्ट के फेलो (Fellow) बने। यह आर्टिकल १,२८,५०३ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,२८,५०३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?