कैसे किसी लड़के को इंप्रेस करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप किसी लड़के को सचमुच में इंप्रेस करना चाहती हैं, तब सबसे बुरा काम जो आप कर सकती हैं, वो है कि आप बहुत अधिक कोशिश करें। बहुत ज़ोर लगा कर कोशिश करने की जगह पर आपको अपने ऊपर फ़ोकस करना चाहिए, अपनी विशेषताओं को स्वीकार करना चाहिए, और एक मज़ेदार तथा चतुर कनवरसेशनल पार्टनर बनना चाहिए। और अगर आपके और उस लड़के के कॉमन इन्टरेस्ट होंगे तब शायद यह संभावना और भी बढ़ जाएगी कि आप उसे इंप्रेस कर सकेंगी। अगर आप जानना चाहती हैं, कि चाहे आपके इन्टरेस्ट कुछ भी हों, और चाहे आप जो भी हों, किसी लड़के को किस तरह से इंप्रेस करें, तब इस लेख में जो सलाहें दी गई हैं, उनको फॉलो करिए।

विधि 1
विधि 1 का 3:

उसकी नज़र में आना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसमें अपना इन्टरेस्ट दिखाइये:
    अगर आप किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तब आपको उसे यह महसूस कराना होगा कि एक व्यक्ति के रूप में आप उसकी परवाह करती हैं – बस इसकी अति मत करिएगा। जब भी आप उससे बातें करना शुरू करें, तब आपको उन चीजों के बारे में बात करना चाहिए जिन्हें करना वो पसंद करता है, उसकी जिन चीजों में दिलचस्पी है, और आम तौर पर जिन चीजों के बारे में वो सोच विचार करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसका इंटरव्यू लेना शुरू कर दें, या उससे ढेरों सवाल पूछने लगें, बल्कि इसका मतलब है कि आपको उन चीज़ों से एट्ट्यूंड (attuned) होना चाहिए जिनकी उसे परवाह है।
    • उसे, उसी तरह धीरे-धीरे खुलने का मौका दीजिये, जैसे आप अपने बारे में जानकारियाँ देती हैं। उस पर निजी सवालों की बौछार मत कर दीजिये।
    • बातों को हल्का-फुल्का ही रखिए। उसके दोस्तों के, उसकी फेवरिट स्पोर्ट्स टीम के, उसके कुत्ते के बारे में बातें करिए - सीरियस बातों को आप बाद के लिए छोड़ सकती हैं।
    • आज कल की घटनाओं से ले कर आईपीएल के क्रिकेट मैच तक अनेक मामलों में उसकी राय पूछिये।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कोई कॉमन ग्राउंड खोजिए:
    जब आप किसी लड़के से कुछ समय तक बातें कर लेंगी तब तब आप कुछ ऐसी बातें पता कर सकेंगी जो आप दोनों में कॉमन हैं, चाहे वह आपके परिवारों के प्रति लॉयल्टी की बात हो, या समुद्र तट से आप दोनों के प्यार की बात हो, या यात्रा करने के आप दोनों के जुनून की बात हो। यूं तो यह बात बहुत बड़ी नहीं लगती है, मगर अगर आप आपस में कनेक्शन विकसित करना चाहती हैं, तो आपको उन्हीं इंटरेस्ट्स पर बात बढ़ानी होगी, जिनको आप एक दूसरे से शेयर करती हैं। इससे, आपको बातें करने के लिए विषय मिल जाएंगे, और आप उस लड़के को और अधिक इंप्रेस भी कर पाएँगी।
    • अगर आपको पता हो कि उस लड़के में मुंबई इंडियंस के लिए दीवानापन है, तब उस टीम के बारे में कुछ जानकारी इकट्ठा कर लेने में कोई बुराई नहीं है, ताकि जब आप अगली बार उससे बात करें, तो आप उसे इंप्रेस कर सकें। आपको उस विषय में एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है, मगर इससे आपको कम से कम उस से बातें करने के लिए कुछ मसाला तो मिल ही जाएगा।
    • हो सकता है कि आप दोनों के इंटरेस्ट एक समान न हों, मगर आप दोनों पर्सनैलिटी ट्रेट्स तो शेयर कर ही सकते हैं - यह भी हो सकता है कि आप दोनों में ही कोई मूर्खतापूर्ण सेंसिबिलिटी हो या आप दोनों की कोई सेंसिटिव साइड हो। आप वहीं से बात को आगे बढ़ा सकती हैं।
    • आप चाहें तो किसी ऐसी चीज को जिसे आप दोनों नापसंद करते हैं या जिस पर हंसना चाहते हों, उसको लेकर भी कॉमन ग्राउंड खोज सकती हैं, जैसे कि जस्टिन बाइबर या छठे पीरियड में आने वाले केमिस्ट्री टीचर।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पॉज़िटिव बॉडी लैंगवेज का इस्तेमाल करिए:
    कोई भी लड़का तब और भी अधिक इंप्रेस होगा जब कि आपकी बॉडी "ओपन स्टांस" में होगी और उससे यह स्पष्ट पता चल सकेगा कि आप बातें करने को तैयार हैं, और आपके साथ समय अच्छा बीतेगा। पहली चीज़ जो आपको करनी चाहिए वह यह है, कि आप स्माइल करें, जिससे उस लड़के को यह पता चल सके कि आप डिसआर्मिंग हैं और साथ में मज़ा करने के लिए तैयार हैं। उसके बाद, आपको अपनी बाहों का इस्तेमाल ऐसे करना चाहिए जिसमें कि या तो आप उनसे कोई जेश्चर करें या उनको अपने बगल में ही रखें अर्थात आपको अपनी छाती के ऊपर अपनी बांहों को बांधकर नहीं रखना चाहिए, इसके अलावा अपने शरीर को उसकी ओर मोड़कर रखिए, जिससे उसको पता चल सके कि आप उस पर ध्यान दे रही है।
    • जब आप लड़के से बातें करें तब उसके साथ आई कांटेक्ट बनाए रखिए, ताकि वह अपने को कुछ खास समझे।
    • अगर आप कुछ फ़्लर्टिशियस होना चाहती है तब अपने बालों से खेलिए या कभी कभार अपने होठों को लिक कर लीजिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसे फ़ैसिनेट करिए:
    अगर आप किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तब आपको फ़ैसिनेट करने वाला कन्वरसेशनल पार्टनर होना पड़ेगा। हालांकि गिग्गल करने से, और फ़्लर्ट करने से, तथा साथ में यह दिखाने से कि आप उसे पसंद करती हैं, काफी आगे तक जा सकती हैं, मगर उसे आपसे बातें करने में भी अच्छा लगना चाहिए और उसे आपको आपको एक स्टिमुलेटिंग तथा इंगेजिंग कन्वरसेशनलिस्ट भी समझना चाहिए। ऐसा करने के लिए, आपको बातचीत को जारी रखना होगा, अर्थात आपको गपशप से आगे बढ़कर बातों को गहराई की तरफ ले जाना होगा, मगर इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि आप बहुत ओवरव्हेलमिंग न हो जाएँ।
    • अगर आपने कुछ फैसीनेटिंग पढ़ा हो, तब उसकी चर्चा करने में शर्मिंदा मत होइए। उस लड़के को आप की इनसाइट पसंद आएगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बिना शो ऑफ...
    बिना शो ऑफ किए - उसे यह देखने दीजिए कि आपमें ऐसा क्या है, जो आपको खास बनाता है: आपको उसे यह बताने की ज़रूरत नहीं कि आप अपनी ट्रैक टीम की स्टार हैं - इतना तो वह समझ ही सकता है। मॉडेस्ट रहते हुए ही, उससे इस बारे में बातें करिए कि आपको स्पोर्ट्स से कितना प्यार है, और शायद वह आपको किसी रेस में देखने के लिए आए या सुने कि आप कितनी बढ़िया रनर हैं। उन चीज़ों के बारे में बातें करिए जिनमें आप सचमुच एक्सेल करती हों, जिन चीज़ों की वजह से आप शाइन कर रही हों, और वह देख सकेगा कि आप कितनी यूनीक व्यक्ति हैं, जिस का साथ पाने के लिए कुछ प्रयास करना उचित होगा।
    • बिना डींगें हाँके आप उन चीज़ों को शेयर कर सकती हैं जो आपको यूनीक बनाती हैं। हो सकता है, कि आप इसलिए विशेष हों क्योंकि आप जुड़वा हैं, या इसलिए क्योंकि आपके पास पांच बिल्लियां हैं, या इसलिए क्योंकि आप अपने हाथों के बल चलना पसंद करती हैं। उसे यह बताने का कोई तरीका खोजिए कि आप वास्तव में कितनी यूनीक हैं।
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Joshua Pompey

    Joshua Pompey

    डेटिंग कोच
    जोशुआ पोम्पी एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट है, जो 10 साल से अधिक वर्षों से ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में लोगों को नेविगेट करने में मदद करता है। जोशुआ ने 2009 से खुद का रिलेशनशिप कंसलटिंग बिजनेस चला रहे हैं जिसकी सक्सेस रेट 99% से अधिक है। उनके काम को CNBC, गुड मॉर्निंग अमेरिका, वायर्ड और रिफाइनरी 29 में फीचर किया गया है और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन डेटर के रूप में पहचाना जाता है।
    How.com.vn हिन्द: Joshua Pompey
    Joshua Pompey
    डेटिंग कोच

    अगर आप डेट पर जा रही हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ उसे दिखाने की कोशिश करिये। लड़के बहुत विजुअल होते हैं इसलिए अपने बालों को संवारने के लिए कुछ समय लगाइए और साथ ही साथ ऐसे कपड़े चुनिए जो उस अवसर के लायक हों। अगर आपको सूट करता हो तो मेकअप लगा लीजिए, मगर अगर आप स्वाभाविक तरह से ही बेहतर दिखती हैं, तब उसे नहीं लगाने में भी कोई हर्ज नहीं है। आइडिया तो यह है, कि आप अपना बेस्ट देखें ताकि आप अपने बारे में उसके मन में एक मज़ेदार और आसानी से घुलमिल जाने वाली लड़की होने की भावना पैदा कर सकें।

विधि 2
विधि 2 का 3:

स्वयं ही बने रहना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपके जो इन्टरेस्ट हों, उनको पर्स्यू (Pursue) करिए:
    अगर आप किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो सबसे बढ़िया काम जो आप कर सकती हैं वह है कि अपनी इंटरेस्टस को पर्स्यू करती रहिए, और अधिक इंटरेस्टिंग तथा वेल-राउंडेड (well-rounded) व्यक्ति बनने का प्रयास ज़ारी रखें। हालांकि ऐसा हो सकता है कि आपको किसी टीवी सीरीज़ के दो सीज़न एक साथ देखने में मज़ा आता हो, मगर आपको कुछ ऐसे इंटरेस्ट भी पर्स्यू करने चाहिए जो कि आपके दिमाग और शरीर के लिए अधिक प्रोडक्टिव हों, चाहे वह योग हो, पेंटिंग हो, गाना हो, या क्रिएटिव राइटिंग हो। अगर आप अपने अनेक इंटरेस्ट्स को पर्स्यू करते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी, तो कोई भी लड़का आपके टैलेंट तथा डेडीकेशन से इंप्रेस हो जाएगा।[१]
    • और अगर आपके अनेक इंटरेस्ट्स हों, तब ईश्वर आपको शक्ति दे — तब आपको विकसित होने के लिए और भी मौका मिलेगा और बातें करने के लिए और चीज़ें भी मिल जाएंगी।
    • अगर आपको अभी तक पता नहीं हो कि आपका इन्टरेस्ट वास्तव में क्या है, तब भी यह जान लीजिये कि अपने पैशन को खोजने के लिए अभी भी कोई देर नहीं हुई है। यह पता लग जाने से कि आप वास्तव में किस चीज़ की परवाह करती हैं, आप और भी अधिक इंटरेस्टिंग, तथा डायनामिक व्यक्ति बन जाएंगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 लोग क्या सोचते हैं, उसकी परवाह करना छोड़ दीजिये:
    लड़के को इंप्रेस करने का एक और तरीका यह भी है, कि आप जो भी हैं, या जो बनने जा रही हैं, उसी से इतनी खुश रहिए कि आप यह परवाह ही न करें कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। इसका यह मतलब नहीं कि आपके रास्ते में जो भी आए आप उससे इसलिए दुर्व्यवहार करें, क्योंकि आपको दूसरों की भावनाओं का कोई परवाह नहीं है, बल्कि इसका मतलब यह है कि आप दूसरों के साथ, बिना इस बात की चिंता किए हुए कि आप किस प्रकार लोगों को खुश कर सकती हैं, अच्छी बनी रह सकती हैं और ऐसा कुछ कर सकती हैं जिससे कोई आपके बारे में किसी भी कीमत पर निगेटिव बात ना कह सके, आप तो सभ्य और शिष्ट बनी रहिए। [२]
    • अपना सारा समय, अपने मित्रों यह शत्रुओं को खुश करने के लिए मत खर्च करिएगा, वरना कोई भी लड़का यह समझ जाएगा कि आप अपने आपसे सच्ची नहीं हैं।[३]
    • न तो हर उस आईने में जो आपको दिखाई पड़े, उसमें अपने रिफ्लेक्शन को लगातार चेक करती रहिए, और न ही, बार-बार पब्लिक में मेकअप लगाती रहिये - क्योंकि इससे यह लगने लगेगा कि आप अपनी एपीयरेंस को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
    • दूसरे लोगों को यह मौका मत दीजिए कि वे आपको नीचा दिखा सकेन। अगर लोग आपको बिना किसी कारण के ही क्रिटिसाइज़ करते हैं, तब या तो उनकी बात ही मत सुनिए या दूसरों की खातिर, आप जो भी हैं उससे बदल जाइए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 दोस्तों के साथ मज़ा करिए:
    अगर आप सचमुच में किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो उसे यह दिखाना होगा कि उसके बिना भी आप खुश रह सकती हैं। कोई भी लड़का, ऐसी लड़की को नहीं चाहता है जो इस आशा में लगातार इधर-उधर देखती रहे या अपना फोन चेक करती रहे कि क्या कोई सही लड़का उसकी ओर आ रहा है, या उसे कोई मेसेज भेज रहा है। उसकी जगह, लड़के ऐसी लड़कियों को पसंद करते हैं जो अपनी सहेलियों के साथ मज़ा करते हुए दिखती हैं और जिन्हें यह परवाह नहीं होती कि क्या कोई लड़का उनकी ओर आ भी रहा है - इस तरह से आप कहीं अधिक अपीलिंग दिखाई पड़ेंगी तथा यह भी पता चलेगा कि आपको पाना बहुत कठिन है।
    • जब आप बाहर कहीं अपने दोस्तों के साथ हों, बजाय यह सोचने के कि अभी कौन आप की ओर आ जाएगा, उस पल का पूरा आनंद लीजिए और हंसने, नाचने, गाने और आमतौर पर मज़ा लेने में अपना समय बिताइए।
    • जब आप अपने दोस्तों के साथ हों, तब आपको न तो उन लड़कों को इग्नोर करना है जो आपको अप्रोच करते हैं, और न ही उनको अनदेखा करना है, मगर उसके साथ ही उसके साथ आपको लड़कों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बेचैन भी नहीं लगना चाहिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी विशेषताओं को स्वीकार करिए:
    अगर आप किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तब आपको दूसरों से फ़र्क होने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। जो कुछ भी आपको एक अलग व्यक्ति बनाता है, आपको उसे स्वीकार करना सीखना होगा, चाहे आपको यह डर क्यों न हो कि वह थोड़ा डोर्की या रेट्रो है। अगर आपको कॉमिक स्ट्रिप्स ड्रॉ करना, साइंस फ़िक्शन पढ़ना, या पोलका डांस करना पसंद हो, तब कोई बात नहीं है – यही वो चीज़ है जो आपको दूसरों की तुलना में और अधिक इंटरेस्टिंग बनाती है।[४]
    • केवल इसलिए उन चीजों की चर्चा करने में, या यहां तक कि उनको पर्स्यू करने में भी मत हिचकिचाइए, जो आपको खुशी देती हैं, क्योंकि आपको यह लगता है कि शायद ये चीज़ें उस लड़के को अपील नहीं करेंगी।
    • केवल अलग दिखाई पड़ने के लिए फ़र्क मत बनिए -- उससे तो यह लगेगा कि आप बहुत कोशिश कर रही हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने पर हँसना सीख लीजिये:
    अगर आप सचमुच किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो आपको यह जानना होगा कि अपने को इतनी गंभीरता से न लें। हर लड़का ऐसी लड़की को पसंद करता है जो अपने आप से संतुष्ट हो, अपने ऊपर हंस सके, और दूसरों को अपनी खासियतों पर हार्मलेस मज़ाक बना लेने दे, और आम तौर पर ख़ुशमिजाज़ रहे तथा जिसे पता हो कि वो परफेक्ट नहीं है। अगर आप अपने ऊपर हंस सकेंगी तब इसका मतलब यह होगा कि आप अपने में अधिक जानती हैं और कॉन्फिडेंट हैं – अगर आपको लगता है कि आपमें कोई कमी नहीं है या आपको लगता है कि हर समय लोग आपको सीरियसली लें, तब आपका साथ इतना मजेदार नहीं रह जाता है।[५]
    • इसका मतलब यह नहीं है, कि आप लोगों को अपने बारे में क्रूर मज़ाक कर लेने दें – इसका मतलब सिर्फ यह है कि अगर कोई आपसे मासूम मज़ाक करे तो आप उसको सहन करने की क्षमता रखिए।
    • अगर आप अपने पर हँसना जानती हैं तब आप किसे लड़के को चिढ़ाने और उसके द्वारा चिढ़ाए जाने में भी कम्फ़र्टेबल रहेंगी, जो कि फ़्लर्टेशन के लिए एक बहुत ही बढ़िया स्ट्रेटेजी होती है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

उसे इंप्रेस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कैरिस्मेटिक बनिए...
    कैरिस्मेटिक बनिए: अगर आप किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो आपको कैरिस्मेटिक होना चाहिए और आप जब भी किसी कमरे में जाएँ तब आपको वहाँ सभी को चार्म करने में सक्षम होना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको बहुत लाउड या नाटकीय होना चाहिए – आप बस स्वाभाविक बनी रहिए, और किसी भी जगह ख़ुशी से जाइए, चाहे आप वहाँ किसी को भी नहीं जानती हों। एक वास्तविक कैरिस्मेटिक व्यक्ति लगभग किसी से भी बातें कर सकता है, और उसको कम्फ़र्टेबल बना सकता है, चाहे वो आठ साल का बच्चा हो, या अस्सी साल की महिला।
    • जब आप लोगों से बात करें तब उनके नाम का इस्तेमाल करिए। लोगों को अपने बारे में ख़ुश महसूस कराइये और चीज़ों को पॉज़िटिव रखिए।
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Joshua Pompey

    Joshua Pompey

    डेटिंग कोच
    जोशुआ पोम्पी एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट है, जो 10 साल से अधिक वर्षों से ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में लोगों को नेविगेट करने में मदद करता है। जोशुआ ने 2009 से खुद का रिलेशनशिप कंसलटिंग बिजनेस चला रहे हैं जिसकी सक्सेस रेट 99% से अधिक है। उनके काम को CNBC, गुड मॉर्निंग अमेरिका, वायर्ड और रिफाइनरी 29 में फीचर किया गया है और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन डेटर के रूप में पहचाना जाता है।
    How.com.vn हिन्द: Joshua Pompey
    Joshua Pompey
    डेटिंग कोच

    हमारे विशेषज्ञ मानते हैं: लड़के उन लोगों को पसंद करते हैं जो डाउन टू अर्थ और सहज होते हैं, तथा जिनमें पैशन होता है। आप जितना अधिक यह दिखा सकेंगी कि आपके साथ सहजता से घूमा फिरा जा सकता है, उतना अधिक वे आपके साथ के लिए उत्सुक होंगे।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 विट्टी (witty) बनिए:
    लड़के हमेशा उस लड़की से ख़ुश होते हैं जो विट्टी होती है। किसी लड़के को अपनी विट से इंप्रेस करने के लिए, आपको कोशिश करनी होगी कि आप चतुर बनें, इंटेलिजेंट तथा तीखे सवाल जवाब के सिलसिले को जारी रख सकें, तथा उसे अपने वर्ड प्ले, इनसाइट्स, तथा क्विक रिएक्शन्स से चकित कर सकें। विट्टी होने का मतलब होता है दुनिया को ओरिजिनल तरीके से देखना और एक साथ मज़ाकिया तथा क्रिएटिव होना।[६]
    • अगर लड़का कोई फ़नी बात कहता है, तो केवल हँसिये मत – तुर्की-बतुर्की किसी बराबरी के फ़नी कमेन्ट से उसका जवाब दीजिये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कॉन्फिडेंट बनिए...
    कॉन्फिडेंट बनिए: लड़के कॉन्फ़िडेंट लड़कियों से इंप्रेस होते हैं, क्योंकि इससे यह स्पष्ट होता है कि उनको अपने आप से कोई समस्या नहीं है तथा वे जो भी हैं, उससे ख़ुश हैं। कॉन्फिडेंट लड़कियों के साथ रहने पर मज़ा आता है, वे किसी भी परिस्थिति में पॉज़िटिव एनर्जी शामिल कर देती हैं, और उनके कारण आसपास में जो भी लोग होते हैं उनको अच्छा महसूस होता है। अगर आप सचमुच में किसी लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं, तब आप जो भी हैं, जो भी करती हैं, और जहां भी आप जा रही हैं, आपको उसी में ख़ुश रहना चाहिए।[७]
    • अगर आप कॉन्फिडेंट महसूस कर रही हों तथा बातचीत अच्छी तरह से चल रही हो, तब आप आगे बढ़ कर उस लड़के को छू भी सकती हैं।
    • कॉन्फ़िडेंस का निर्माण रातों-रात नहीं होता है – उसके लिए तो पूरा जीवन लग जाता है। मगर यह लक्ष्य बनाने से कि आप और अधिक ख़ुश और जो भी हैं उसके लिए अपने आप से और अधिक संतुष्ट रहेंगी, आपको अधिक गौरवशाली महसूस करने का और दूसरे लोगों के साथ अपने आप को शेयर करके, ख़ुश रहने का मौका मिलेगा।
    • जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक ऐसा होने का नाटक करिए – सिर को उठा कर, कंधे पीछे को करके, और नीचे ज़मीन पर देखने की जगह, सीधे सामने देखते हुये चलिये। आपकी बॉडी लैंगवेज से अपने आप कॉन्फ़िडेंस प्रदर्शित होने लगेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ओरिजिनल बनी रहिए:
    लड़के उन लड़कियों को पसंद करते हैं जो भीड़ से अलग दिखाई पड़ती हैं, और दूसरों की तरह नहीं होतीं। ओरिजिनल बनी रहने में हिचकिचाइए मत, चाहे इसका मतलब बालों को गुलाबी रंगना, पागलों की तरह नाचना, या अपनी सुशी खुद बनाना सीखना ही क्यों न हो। आप जो कुछ भी वास्तव में चाहती हैं, उसे कर डालिए, और जान लीजिये कि उसके लिए आपको ईनाम ही मिलेगा। लड़के उन लड़कियों से इंप्रेस हो जाते हैं, जो दूसरी लड़कियों की तरह नहीं होतीं, क्योंकि वे जानने लायक होती हैं।[८]
    • ओरिजिनल होने से, न केवल आपको लड़कों को इंप्रेस करने में मदद मिलेगी, बल्कि इसके कारण आप और अधिक दोस्त भी बना सकेंगी, जिसकी वजह से आप और भी अधिक इंटरेस्टिंग लोगों से मिल सकेंगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 आत्मनिर्भर बनी रहिए:
    लड़के उन लड़कियों को पसंद करते हैं जो आत्मनिर्भर होती हैं, और अपनी चीज़ें खुद ही करना पसंद करती हैं। वे ऐसी चिपकू लड़कियां बिलकुल नापसंद करते हैं जो चाहती हैं कि उनका जीवन उसी के चारों ओर घूमता रहे – उसकी जगह लड़के ऐसी लड़कियां चाहते हैं जो अपने आप में ख़ुश रहती हो और उनके साथ हैंग आउट करती हो। आत्मनिर्भर होने के लिए, आपको न केवल अपने इंटरेस्ट्स को पर्स्यू करने में कम्फ़र्टेबल होना चाहिए और सामान्य तौर पर अपने लिए कुछ "अपना समय" निकालना चाहिए, बल्कि आपको घिसी-पिटी लीक पर चलना या जो कुछ भी दूसरे कर रहे हैं उसे सिर्फ़ इसलिए करना, क्योंकि उसे करना इस समय बहुत कूल है, अवॉइड करना चाहिए।[९]
    • आत्मनिर्भर व्यक्ति होने का मतलब यह भी होता है कि आप एक आत्मनिर्भर विचारक भी हैं। आपको अपने मन से करना और सोचना भी सीखना चाहिए।

सलाह

  • उसके साथ अपनी भावनाओं को शेयर करना में शर्म मत महसूस करिए। उसे ऐसा लगने दीजिये कि आप उसके साथ बिना किसी हिचकिचाहट के कुछ भी शेयर कर सकती हैं।
  • साफ़ सुथरी और महकी हुई रहिए। कोशिश करिए कि आप कोई हल्का परफ़्यूम और बॉडी मिस्ट इस्तेमाल करें। अपनी सांस की ताज़गी बनाए रखने के लिए ब्रेथ मिंट्स या गम अपने साथ रखिए।
  • अगर आप सचमुच में इस लड़के को अपनी ओर आकृष्ट करना चाहती हैं, तब उसके सामने दूसरे बहुत सारे लड़कों से न तो फ़्लर्ट करिए और न ही बातें करिए। लोग कंपटीशन तो पसंद करते हैं, मगर बहुत अधिक नहीं।
  • दूसरों से फ़र्क होने में हिचकिचाइएगा नहीं। ऐसा मत समझिएगा कि आपको सभी लेटेस्ट ट्रेंड्स में फ़िट होना है या वही करना है जो पॉपुलर किड्स करते हैं।
  • जब आप उससे बातें करें तब अपना सिर थोड़ा टिल्ट कर लीजिये और अपनी भौंहों के नीचे से उसे देखिये।
  • उसकी पसंद और नापसंद के प्रति सेंसिटिव रहिए और जहां भी उचित समझिए उनको अपने स्टाइल में शामिल कर लीजिये।
  • उसका नंबर मांग लीजिये ताकि आप संपर्क में रह सकें।
  • अपने बालों की लट उमेठिए। जब आप अपने बालों की लट उमेठेंगी या खुश दिखते हुये अपने साथी क्लास-मेट्स से बातें करेंगी, तब आप पर उसका ध्यान आने की संभावना और भी बढ़ जाएगी।
  • अगर वो शर्मीला हो, तब उसे ओवरव्हेल्म मत कर दीजिये। उसे लग सकता है कि आप बेचैन हैं, या हो सकता है कि वो डर ही जाये।

चेतावनी

  • यह देखने के लिए उसे इग्नोर करना ठीक है, कि क्या वो आपकी चिंता करता है, मगर बहुत लंबे समय के लिए ऐसा करने से बहुत सारी समस्याएँ खड़ी हो सकती हैं।
  • अपने आप को बदलिए मत। अगर वे आपको पसंद नहीं करते तब उनको दिखाइए कि वो क्या चीज़ खो रहे हैं।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Joshua Pompey
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Joshua Pompey. जोशुआ पोम्पी एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट है, जो 10 साल से अधिक वर्षों से ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में लोगों को नेविगेट करने में मदद करता है। जोशुआ ने 2009 से खुद का रिलेशनशिप कंसलटिंग बिजनेस चला रहे हैं जिसकी सक्सेस रेट 99% से अधिक है। उनके काम को CNBC, गुड मॉर्निंग अमेरिका, वायर्ड और रिफाइनरी 29 में फीचर किया गया है और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन डेटर के रूप में पहचाना जाता है। यह आर्टिकल २,११० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,११० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?