कैसे किसी को बताएं कि आप उन्हें पसंद करते हैं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप ये अच्छी तरह से जान चुके हैं कि आप किसी को बहुत पसंद करते हैं लेकिन इस बात का इज़हार कैसे करना है ये नहीं जानते | तो सबसे पहले तो आप को हिम्मत जुटानी होगी ताकि आप अपने दिल की सभी फीलिंग्स (Feelings) को अपने क्रश को बता पाएं | और सच मानिये जब आप ऐसा करेंगे तो आपको एक अलग सा सुकून महसूस होगा चाहे सामने वाले का जवाब कुछ भी हो | अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि कैसे अपने पसंदीदा लड़के/लड़की का दिल जीता जाएँ वो भी बिना किसी घबराहट या गड़बड़ी के तो इस आर्टिकल को पढ़ना जरूरी है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

सही रूप में प्रतिक्रिया (Reaction) देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर सामने वाला...
    अगर सामने वाला आप जैसा महसूस नहीं करता तो उदास होने की जरुरत नहीं है: ये भावनाएं हैं और सबकी अलग-अलग हो सकती हैं तो ऐसा होना ज़िन्दगी का अंत नहीं है |[१] बल्कि अपने आप पर गर्व महसूस करें कि आप अपने दिल की बात कहने में सफल हुए और आपको उन सभी सवालों के जवाब मिल गए जो आपको न जाने कब से परेशान कर रहे थे | चाहे आपको वह नहीं मिला जो आप चाहते थे | अगर आपके क्रश की भावनाएं आपको लेकर वैसी नहीं है जैसे आपकी है तो आराम से इस बात का सामना करें | उन्हें बोलें "कोई बात नहीं" या "मेरी बात सुनने के लिए थैंक यू|" बिल्कुल प्यार से उन्हें अलविदा कहें | "मुझे पता था ऐसा ही होगा" या "कोई मुझे पसंद नहीं करता" जैसे शब्दों का सहारा कभी न लें, नहीं तो सामने वाले को बहुत बुरा लग सकता है |
    • हमेशा याद रखें, किसी को अपनी दिल की बात बोल पाने का हौसला आपको भविष्य में किये जाने वाले फैसलों, रिश्तों और विकल्पों में कामयाबी दिलाएगा |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर आपको यह...
    अगर आपको यह बात पता चल जाती है कि आपका क्रश आपको उस तरीके से पसंद नहीं करता तो अपने हाव-भाव से उन्हें असहजता न होने दें: अगर आप दोनों दोस्त है तो थोड़ा सब्र रखें पर इसका मतलब ये नहीं कि उनके सामने आते ही आप वहां से चले जाएँ या उन्हें नज़रअंदाज़ करें | वही करें जो आप हमेशा करते थे, वैसे ही रहें जैसे आप हमेशा थे और जब भी आप अपने क्रश से मिलें तो मुस्कुरा कर मिलें | हमेशा याद रखें जैसे किसी को चाहने पर किसी का कण्ट्रोल नहीं होता वैसे ही किसी को न चाहने की वजह भी नहीं होती |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर सामने वाला...
    अगर सामने वाला भी वैसा ही महसूस करता है जैसा आप करते है तो ख़ुशी को मनाना जरूरी है: दिखाएं कि उनकी ये बात जान कर आपकी ख़ुशी को ठिकाना नहीं मिल रहा | अपने आप पर गर्व करें कि आप अपनी बात उन्हें बता पाएं | अपने क्रश के साथ समय बिताएं, घूमें, खाएं और मौज उड़ाएं | आप चीज़ों को सब्र के साथ भी कर सकतें हैं | सोचें कि अब आगे क्या करना है? आपका क्रश आपकी ज़िंदादिली और ईमानदारी देखकर और ज्यादा आपको चाहने पर मजबूर हो जायेगा |
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने क्रश को मिल कर सामने से अपनी भावनाएं जताना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अच्छे से तैयार...
    अच्छे से तैयार हो पर ऐसा भी न लगे कि आप ऐसा कहने के लिए ही इतने सज-धज के आएं हैं: हां, बिल्कुल ये बात सही है कि जब आप अपने क्रश को अपने दिल का हाल बताने के लिए मिलते है तो थोड़ा स्मार्ट दिखना जरूरी है जैसे अगर आप हमेशा फॉर्मल कपड़ों में ही उनसे मिलते है तो जीन्स-टीशर्ट कैसी रहेगी? पर ध्यान रहें कि आपके क्रश को ऐसा न लगे कि अपनी बात कहने के लिए जरुरत से ज्यादा ही मेहनत कर रहे हैं | बस थोड़ा अलग और थोड़ा तरीके से तैयार होकर जाएँ ताकि आप का कॉन्फिडेंस और ज्यादा लगे |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक सही समय और एक सही जगह होना जरूरी है:
    अगर आपको नतीजा सही चाहिए तो ऐसा समय चुने जब आप और आपका क्रश तनाव से दूर, अकेले और बात करने के सही मूड में हो | ऑफिस में किसी के सामने या तब जब अगले ही घंटे आपके क्रश या आपकी कोई प्रेजेंटेशन या मीटिंग हो, ये समय सही नहीं है | बल्कि ऐसा समय ढूंढें जब आप और आपका क्रश ऑफिस का सब काम खत्म होने के बाद एक दम फ्री होकर कॉफ़ी पी सकते हो |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सामने वाले को...
    सामने वाले को बताएं कि आप उनसे कोई बात करना चाहते हैं: इसे बिल्कुल साधारण बात जैसा दिखाएं जैसे आप ऑफिस या किसी हेल्प के लिए पूछने वाले हो | अपने क्रश को ये जरूर बताएं कि आप उनसे अकेले में कोई बात करना चाहते हैं लेकिन किसी भी तरह का गंभीर माहौल न होने पाएं | अपनी गंभीर बात को जितना नार्मल तरीके से करेंगे उतना बेहतर होगा | बस कहें कि "ऑफिस के बाद तुमसे कुछ बात करनी है, अगर दो मिनट मेरे लिए निकाल पाओ |"[२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने क्रश को...
    अपने क्रश को बहुत ही कम्फर्टेबल महसूस करवाएं, कोई मजेदार बात करें या फिर कोई जोक भी चलेगा: मिलते ही तुरंत "आप मुझे अच्छी लगती है" बोलने की गलती बिल्कुल न करें | क्योंकि सामने वाला अभी भी अजीब महसूस कर रहा होगा कि आपने उसे अकेले में क्यों बुलाया है | बल्कि कुछ मजेदार किस्सा या कोई बात सुनाएँ या फिर उनकी कही किसी बात पर थोड़ा सा ज्यादा हॅसने की कोशिश करें | जब माहौल खुशनुमा होता है तो बातें भी अच्छी और सकारात्मक होती है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अब बस अपनी बात बोल दो:
    जरुरत से ज्यादा इंतज़ार करने की भी ज़रूरत नहीं | एक बार जब आप अकेले है और आपका क्रश आपके साथ कम्फर्टेबल हो गया है तो आप अपने दिल की बात बोलने में न झिझकें | जितना जल्दी आप बोलेंगे उतना बेहतर होगा क्योंकि देर करने से क्या पता मुँह से क्या गलत निकल जाएँ | बिल्कुल सिंपल और सीधा हो आपका इज़हार | उन्हें कहें कि "आप मुझे अच्छे लगते है" या "मुझे आपके साथ समय बिताना बहुत पसंद है|"
    • जब आप सामने वाले को अपनी बात बतातें है तो उनकी आँखों में देखें और अपनी बॉडी को ज़रा रिलैक्स रखें | ध्यान रहे कि आप सामने वाले के बहुत ज्यादा करीब न खड़े हो या फिर आप जमीन की ओर न देख रहे हो या फिर कुछ ज्यादा ही उत्सुक या ज्यादा उदासहीन न लगें |
    • अपने क्रश को अपने दिल का हाल बताते हुए उसका नाम जरूर लें जैसे "निशा, मैं तुम्हे कुछ बताना चाहता हूँ" इस तरह बात थोड़ी पर्सनल लगती है |
    • अपनी बातों को गोल-मोल न घुमाएं | ऐसा न हो कि आप बस बोले ही जा रहे है लेकिन वो जरूरी बात का ज़िक्र तक नहीं हो पा रहा | इससे आप अपने ऊपर ही एक दबाव डालेंगे जो चीज़ें मुश्किल कर सकता है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उनकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार करें:
    बिल्कुल उसी समय अपने क्रश को जवाब देने पर मजबूर न करें जैसे "तुम क्या सोचते हो" क्योंकि जैसे आपने ये बात बोलने में समय लिया है, सामने वाले को भी सोचने-समझने का मौका देना जरूरी है | अपनी बात बोलने के बाद थोड़ी सुकून की सांस लें, थोड़ा पीछे हो जाएँ ओर अपने क्रश को बोलने का मौका दें | आपका क्रश ठीक उसी समय बोल सकता है कि वह भी कुछ आप जैसा महसूस करता है या फिर उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए | हो सकता है वह आपके बोलें "थैंक यू, मुझे ये बताने के लिए ! क्या मैं सोचने के लिए थोड़ा टाइम ले सकती हूँ|" ये बिल्कुल स्वाभाविक है | अगर आप चाहते है कि सामने वाले का जवाब भी कुछ आप जैसा ही हो तो अपनी बात बोलने के बाद इत्मीनान रखें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपने क्रश को किसी और तरीके से बताना कि आप उनके लिए कैसा महसूस करते हैं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने क्रश को अपनी बात फ़ोन पर बताना:
    वैसे तो अपने आमने-सामने अपने दिल की बात बताने की बात ही कुछ और हैं क्योंकि ऐसा करने से आप ज्यादा आत्मविश्वासी लगते हैं | फ़ोन पर ऐसा कुछ बोलना उतना अच्छा विकल्प नहीं माना जाता | लेकिन अगर आप शर्मीले मिज़ाज के हैं और अपनी बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है तो ऐसा किया जा सकता है | उन्हें हेलो बोलकर थोड़ा हंसी मजाक कर कम्फर्टेबल महसूस करवाएं और फिर अपनी बात कह दें |
    • जब आप फ़ोन पर अपने दिल की बात कहते हैं तो आप कम घबराते हैं और अच्छे से अपनी बात कह पातें हैं क्योंकि आप उनकी शक्ल नहीं देख पा रहे | लेकिन फिर भी अगर आप नर्वस महसूस करते हैं तो थोड़ा आगे और पीछे की ओर चलें ताकि आप उस घबराहट को दूर कर सकें |
    • अगर आपने सोच लिया है कि आप फ़ोन पर ही अपने दिल की बात बोलना चाहते हैं तो आप अपने किसी दोस्त को फ़ोन कर प्रैक्टिस कर सकते हैं कि आप अपने क्रश को सबसे पहले क्या बोलेंगे |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक प्यारे से...
    एक प्यारे से खत के जरिये अपनी बात अपने क्रश तक पहुँचाना: अपने क्रश के बैग में, किसी सामान में या उनके डैस्क पर एक क्यूट सा नोट छोड़ कर भी बात बन सकती है | बस ऐसा कुछ लिखें "हाई, मैं तुम्हे पसंद करता हूँ|" अगर आपके क्रश को वो नोट सही समय पर मिल गया तो वो एक प्यारा सा सरप्राइज हो सकता है | बस ध्यान रहें कि वो क्यूट नोट आसानी से उन तक पहुंच जाएँ और किसी को इसकी खबर भी न हो |
    • लेकिन इस तरह के नोट के साथ ज़रा सावधानी बरतें क्योंकि ये घुम भी हो सकतें है या फिर किसी और के पास भी पहुंच सकते है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने क्रश से...
    अपने क्रश से ऐसे ही साथ घूमने के लिए बोलें जैसे कोई मूवी या कॉफ़ी: अगर आप उन्हें "आई लाईक यू" कहने में थोड़ा झिझक रहे है तो अपने क्रश के साथ कहीं घूमने जाएँ | आप ऐसे ही अपने क्रश को बोल सकते हैं कि आपके पास एक्स्ट्रा मूवी टिकट है या पूछें अगर उन्हें भूख लगी हो तो कुछ खाया जाएँ, या फिर किसी पार्क में टहला भी जा सकता है | वैसे भी किसी को अगर आप अकेले में मिलना चाहते हैं या बुलाते हैं तो सामने वाले को थोड़ा बहुत अंदाजा तो हो ही जाता है जिससे आपके लिए अपने मन की बात बोलना आसान हो जाता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जाने क्या नहीं करना चाहिए:
    अगर आप अपने क्रश से अपने दिल का हाल बाँटना चाहते हैं और चाहते हैं की परिणाम आपकी इच्छा जैसे हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है | अगर आप आत्मविश्वासी और ज़िंदादिल लगना चाहते हैं तो नीचें लिखी गई बातों पर ज़रा गौर करें |
    • अपने एहसासों को ज़ाहिर करने के लिए दोस्तों का सहारा बिल्कुल न लें | अगर आपको एक जिम्मेदार इन्सान लगना है तो ये काम आपको खुद करना होगा |
    • अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर बताना बिल्कुल ही गलत होगा | ऐसा करने से सामने वाले को लगेगा कि आप अपने इस होने वाले रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है |
    • अपने क्रश को बताते हुए जरुरत से ज्यादा उत्तेजित न लगे | एक सिंपल "आई लाईक यू" कहना "मैं तब से तुमसे प्यार करने लगा हूँ जब मैंने पहली बार तुम्हे देखा" कहने से कई गुना बेहतर लगता है |[३]

सलाह

  • एक सही प्लान होना जरुरी है | (उदहारण के लिए - लंच टाइम में मैं उसे बताऊंगा/बताउंगी कि क्या दिल में है) एक सही समय, सही जगह और क्या बोलना है -इन सभी बातों को पहले से ही प्लान करना जरूरी है |
  • अगर आप बहुत ज्यादा घबराएं हुए हैं तो आप अपनी बात को पहले लिख सकते है | सामने वाला हां कहें या न - आप कैसे इन सबका सामना करेंगे ये सब लिख कर आपको मदद मिल सकती है |
  • अगर आप नर्वस (Nervous) हैं तो बहुत ज़्यादा गंभीर या जरुरत से ज्यादा मुस्कुराने से बात बिगड़ सकती है |
  • अगर आप ब्लश कर रहे तो ज्यादा मत सोचें या फिर इसे छुपाने की जरुरत नहीं है | बस एक गहरी सांस लें और अपने क्रश की आँखों में आँखें डाल कर दिल की बात बोल दें |
  • अगर आप शर्मीले है तो लिख कर अपनी बात ज़ाहिर करें | हां, आमने सामने बोल कर दिल का हाल बताने की बात ही कुछ और है लेकिन लिखने से वो आपकी घबराहट को नहीं देख पाएंगे |
  • अगर आप रोमांटिक लगना चाहते है तो एक लव नोट का सहारा लेना बहुत काम आ सकता है | अपना दिल की सभी बातें उस चिट्ठी में भेज दें और फिर उसे ऐसी जगह रख दें जहाँ उनकी नज़र उस पर पड़ सकें |[४] वैसे अगर आप उनकी कोई बुक या कोई ऐसी चीज़ हंसी-मज़ाक में चुरा कर उसमे वो नोट डाल दें और वह अचानक से इसे देखें तो इससे ज्यादा क्यूट और कुछ नहीं हो सकता |
  • फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें कि आप उन्हें सचमुच पसंद करते हैं या बस उनकी खूबसूरती की वजह से ऐसा महसूस कर रहे हैं | या फिर आपके सभी दोस्तों का कोई न कोई साथी है इसीलिए आपको ऐसा लगने लगा है |
  • अपने आस-पास के वातावरण में कम्फर्टेबल हो जाएँ और अगर ऐसा नहीं हो पा रहा हो तो अपने क्रश के साथ कहीं और चले जाएँ |
  • उनके दोस्तों के सामने ऐसा कुछ न करें नहीं तो आपका मज़ाक भी बन सकता है |
  • ऐसे दोस्त कभी न बने जो अपने दोस्तों के लिए दूसरों से कहीं बाहर मिलने के लिए बात करता है |
  • किसी दोस्त से न कहें कि वह आपके बारें में आपके क्रश से उसकी फीलिंग्स पूछें | क्योंकि ऐसा करने से सामने वाले को शक हो जाता है और बात बिगड़ सकती है |
  • अगर वह आपको सॉरी बोल आपसे कहते है कि वह ऐसा महसूस नहीं करते तो "मैं समझता हूँ" कहें ताकि सामने वाले को बुरा न लगे |
  • पहले उनके दोस्त बने | अगर आप अच्छे दोस्त हैं और दोस्त से कुछ ज्यादा होना चाहते हैं तो धीरे-धीरे चीज़ों को बढ़ाएं ;[५] एक सही जगह, सही दिन, सही टाइम और अच्छा मूड होना बहुत जरुरी है जब भी आप अपने बात कहें | ऐसा होने से आप दोनों ही कम्फर्टेबल महसूस करेंगे |
  • शीशे के सामने प्रैक्टिस करें जैसे आपका क्रश आपके सामने है और आप उससे अपने दिल की बात कह रहे हैं |
  • अगर आपका क्रश आप जैसा महसूस नहीं करता तो शान्ति और धैर्य से काम लें |
  • आत्मविश्वासी लगना जरुरी है लेकिन जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वासी होने का दिखावा मुश्किल में डाल सकता है |
  • अगर वह आपको ना कहता/कहती है तो उन्हें पूछें कि "क्या हम दोस्त रह सकते हैं?"
  • अगर आप उनके ना से टूट चुकें हैं और रोना चाहते है तो किसी ऐसी ऐसी जगह पर चले जाएँ जहां आपको कोई नहीं देख सकें |
  • अगर जवाब हाँ होता है तो यकीनन आप बहुत खुश होंगें लेकिन जरा संभल के | आपकी इतनी उत्सुकता उन्हें चौंका सकती है | तो अपने आपको उनकी जगह रख कर सोचें और धैर्य रखें |
  • अगर आप उन्हें आमने-सामने नहीं बोल सकते तो उन्हें एक प्यारा सा नोट लिखें या फिर एक स्पेशल मैसेज भेजें |
  • हमेशा याद रखें अपना आत्मविश्वास कभी न खोएं | जानते है आपके लिए ये कितना मुश्किल है लेकिन ज़िन्दगी यही खत्म नहीं होती | क्या पता आपके लिए कोई और बना हो | हमेशा ऐसा सोचें "क्या हो गया अगर वह मुझे पसंद नहीं करता/करती, मैं एक अच्छा/अच्छी इंसान हूँ और ये काफी है मेरी ज़िन्दगी में किसी और को आने के लिए |"
  • आप जैसे है वैसे रहे |
  • किसी ऐसे इंसान से बात करें जो आपके क्रश का अच्छा दोस्त हो | और देखें कि आपका क्रश आपको पसंद करता है या नहीं |
  • अपने आपको उनकी जगह रख कर देखें | ऐसा करना आपको आने वाले समय में मदद करेगा |

चेतावनी

  • अगर आपको कोई मना करता है तो अगले ही पल किसी और से रिश्ता बनाने की कोशिश न करें लग जाएँ खासकर आपके क्रश के किसी दोस्त से |
  • अपनी फीलिंग्स को किसी भद्दे तरीके या अजीब तरीके से ज़ाहिर न करें | फ़्लर्ट काम कर सकता है लेकिन ये नहीं |
  • अगर आपको जवाब में ना मिलता है तो कोई बात नहीं | आप धीरे -धीरे अपने दोस्तों, फैमिली की हेल्प के साथ वापिस अपनी दुनिया में फिर वही ख़ुशी ला सकते है | बात सिर्फ इतनी सी है कि "समय सब ठीक कर सकता है|" [६]

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Joshua Pompey
सहयोगी लेखक द्वारा:
रिलेशनशिप एक्सपर्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Joshua Pompey. जोशुआ पोम्पे एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट हैं, जो 10 साल से भी ज्यादा समय से, लोगों को डेटिंग की ऑनलाइन दुनिया में आने में मदद कर रहे हैं। जोशुआ 99 फीसद से भी अधिक की सफलता दर के साथ, 2009 से खुद का रिलेशनशिप कंसलटिंग बिजनेस चला रहे हैं। इनके द्वारा किए गए कार्य को CNBC, Good Morning America, Wired और Refinery29 में दर्शाया जा चुका है और इनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन डेटर के रूप में भी जाना जाता है। यह आर्टिकल ३,६८० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,६८० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?