कैसे एक हफ्ते में वज़न घटाए

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

घर में एक बड़ा फंक्शन है और आपका फूला हुआ पेट, जिसको ज्यादा से ज्यादा कम करने के लिए आपके पास सिर्फ एक हफ्ते का वक़्त है। एक हफ्ते में पेट को कम करना बहुत बड़ा लक्ष्य होता है, अगर आप कड़ी योजना पे बने रहे, तो आप अपने शेप में अंतर ला सकते है। हफ्ते के अंत में कुछ स्टाइल और पोस्चर ट्रिक्स की सहायता से फंक्शन वाले दिन आप अपने पेट को और पतला दिखा सकते है।

विधि 1
विधि 1 का 4:

तरल पदार्थों का सेवन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पानी को ज्यादा प्राथमिकता दे:
    वैसे पानी तो आपको हमेशा ही पीना चाहिए परन्तु जब आपको अपना पेट अन्दर करना हो तब ये और जाएदा महत्वपूर्ण है। जब आप पानी पीते हैं तब आपके शरीर में तरल मात्रा का संतुलन बना हुआ रहता है, पानी को इकठ्ठा होने से रोकता है जो की एक बड़ा कारण है पेट फूलने का और पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे हम कम खाते हैं| पानी हमारे शरीर में मौजूद फैट को ऊर्जा में विभाजित करता है और पोषक तत्व को आपकी मांसपेशियों में पहुंचता है जिससे मेटाबोलिज्म याने की रस प्रक्रिया संतुलित रहती है|
    • निम्बू, संतरा और ककड़ी के टुकड़ों को आप पानी में मिला सकते हैं, उसका स्वाद बढाने क लिए। आप चाहे तो कुछ औषधि, जड़ीबूटी या फिर कोई फूल भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की पुदीने या लेमन बाम।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ग्रीन टी का सेवन लाभदायक है:
    बहुत सी अच्छाइयों के साथ ग्रीन टी पेट को कम करने में भी सहायक होती है, उसमे मौजूद केत्चिंस नामक एंटीऑक्सीडेंट याने की ऑक्सीकरण रोधी के करण से पेट कम होता है। अगर आप अपने शरीर के फैट को तेज़ी से कम करना चाहते हैं तो व्यायाम के पहले 1 कप ग्रीन टी का सेवन करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल करें:
    स्मूदी एक बहुत अच्छी चीज़ है जिससे हमारे शरीर का पानी या तरल मात्रा संतुलित रहती है और जिससे हमें पेट कम करने में मदद भी मिलती है। अगर आप तरबूज की स्मूदी बनाएँगे और उसका सेवन करेंगे तो तरबूज में आर्जिनिन नामक एमिनो एसिड होता है जो की वजन कम करने में लाभदायक होता है। जर्नल ऑफ़ न्युट्रिशन के एक अध्ययन से पता चला के आर्जिनिन हमारे शरीर के फैट को कम करता है और पतली मांसपेशियों को बढाता है|[१] अनानास स्मूदी से आपको ब्रोमीलेंन का फायदा होता है, यह एक प्रकार का एंजाइम है जो कि अनानास में पाया जाता है, जो हमारे शरीर के प्रोटीन को विभाजित करता है, जिससे पाचन क्रिया आसान होती है और पेट फूलता नहीं है।
    • तरबूज की स्मूदी। 2 कप तरबूज काट लें और ब्लेंडर में घुमा लें| 1/4 कप फैट रहित दूध डालें अब फिर से ब्लेंडर को चलाएं जब तक मिक्सचर चिकना न हो जाए| अब आप इसमें 2 कप बर्फ मिलाएं और 20 सेकण्ड्स तक मिक्सर चलाएं जब तक स्मूदी तैयार न हो जाए| यह रेसिपी 2 लोगो क लिए हैं। [२]
    • अनानास स्मूदी| 1 कप फैट रहित दूध को नापें और इसे ब्लेंडर में डालें और साथ में करीब 125 ग्राम ताज़ा कटे अनानास या फिर टिन पैक्ड वाला अनानास| ब्लेंडर को करीब 1 मिनट तक चलाएं| अब उसे गिलास में भरें और साथ में एक चम्मच अलसी का तेल डालें | यह रेसिपी 1 व्यक्ति के लिए है|[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अदरक का इस्तेमाल...
    अदरक का इस्तेमाल करें | अदरक से आपके GI (गेस्ट्रो इंटेस्टाइनल) को आराम मिलता है और पेट फूलना कम होता है | आप अपनी ग्रीन टी में ताज़ा किसा हुआ अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अदरक के टुकड़ों को पानी के साथ उबाल कर अदरक की चाय तैयार कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पुदीना की चाय का सेवन करें:
    बहुत से जलपान की जगहों पर या फिर रेस्टोरेंट्स में खाने क बाद लोगो को पुदीना की टॉफ़ी दि जाती है क्यूंकि पुदीना से पाचन क्रिया आसान होती है | आप पुदीना की चाय भी बना सकते हैं या फिर ग्रीन टी में पुदीना की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जो पेट को कम करने में मदद करेंगे|
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 मदिरा से दूर रहे:
    जब बात आती है की आपको अपना पेट कम करना है तो मदिरा आपका साथी नहीं है | इससे हमारा शरीर में फैट की मात्रा बढती है और जब फैट कम करने की बात आती है तो आम दिनों से 36% कम फैट गलता है| हमारा शरीर फैट कम करने वाले हॉर्मोन बनाता है जो की मदिरा के सेवन की वजह से कम उत्पन्न होते हैं |[४]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 कार्बोनेटेड और फर्मेन्टेड पेय से दूर रहे:
    इन पेय में गैस की मात्रा अधिक होती है, जब हम इनका सेवन करते हैं तो गैस हमारे इन्तेस्तिनल सिस्टम में पहुँचती है जिससे सूजा या फूला हुआ पेट होता है|
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 सोर्बिटॉल का सेवन न करें:
    सोर्बिटॉल एक प्रकार का बनावती शुगर है जो कि कुछ डाइट सोडा में मौजूद होती हैं। हलाकि इससे बिना कैलोरी वाली शुगर तो आ जाती है परन्तु समस्या ये है कि जो तत्व इसमें मजूद होता है उसे पचाने में हमारे शरीर को दिक्कत होती है | और अब ये सिर्फ सोडा में ही नहीं आप दूसरी चीज़ों को भी देख कर इस्तेमाल करें जैसे की दही, बबल गम, टॉफी और भी कई प्रकार के उत्पाद|
विधि 2
विधि 2 का 4:

कमर पतली करने के लिए एक्सरसाइज

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कार्डियो करें:
    जब पेट कम करने की बात हो तो एरोबिक व्यायाम के जैसा कुछ भी नहीं है| डूक विश्वविद्यालय के एक अध्ययन से पता चला है के एरोबिक व्यायाम से अन्दर के गहरे फैट को भी कम किया जा सकता है और बाकि व्यायाम की तुलना में एरोबिक व्यायाम से 67% ज्यादा फैट गलता है|[५]
    • स्वास्थ और मनुष्य सेवा संभाग ये अनुग्रह करता है कि व्यस्क को एक हफ्ते में कम से कम 150 मिनट्स क लिए सामान्य एरोबिक व्यायाम करना चाहिए (तैराकी या तेज़ चलना) या फिर 75 मिनट्स के लिए सशक्त एरोबिक व्यायाम करना चाहिए (तेज़ दौड़ना)| आप पूरे दिन व्यायाम टुकड़ों में कर सकते हैं पर एक बार में कम से कम 10 मिनट्स करें| अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप दोनों की अवधी या तीव्रता बड़ा सकते हैं|
    • आप एक निश्चित क्षेत्र से वसा को कम (spot-reduce) नहीं कर सकते हैं, इसलिए आपको केवल अपने पेट को टोन करने वाले व्यायाम करने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इसके बजाय, अपने आहार पर पूरा ध्यान दें और एक बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करें जो आपके शरीर को समान रूप से काम करे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 क्रनचेस करें:
    प्रशिक्षों के बीच ये कभी तय नहीं हो सकता कि पेट कम करने क लिए क्रंचेस सबसे अच्छी चीज़ है कि नहीं| परन्तु इस बात का भी कोई ताड नहीं है कि क्रंचेस से हमारे पेट के सामने और साइड की तरफ के मांसपेशियां खिचती है|
    • पेल्विक टिल्ट क्रंच| स्टेबिलिटी बाल पर लेट जाएं चेहरा ऊपर साइड करके और पैर को साथ में ज़मीन पर रखें, अब हाथों में कोई वजन लेले करीब 2 से 3 किलो के जैसे डम्बल्स या कोई मेडिसिनल बॉल, और उन्हें अपने सीने के विपरीत रखे| अब आप अपने पेट को कड़ा करें क्रंच करें जब तक आपके कंधे बाल से ऊपर न उठ जाएं| अब हाथों में लिए वजन को ऊपर छज्जे की तरफ उठाएं | ऐसा करीब 12 से 15 बार करें, 2 से 3 सेट करें, 30 सेकण्ड्स का अन्तराल लेते हुए|
    • आर्म्स ओवर स्ट्रैट लेग क्रंच| आप 3 से 4 किलो के डम्बल्स ले लें अब आप अपने पीठ के बल लेट जाएं, हाथों को अपने निचे रख लें, अपने पैरों को उठा कर ज़मीन से 45 डिग्री एंगल पर रखें| अब अपने हाथ कन्धों क ऊपर लायें और अपने कन्धों को मैटिंग के ऊपर उठायें साथ में अपने पैरों को ऊपर उठाएं जब तक ज़मीन से पैरों का एंगल 90 डिग्री न बन जाए | अब अपनी शरुवाती अवस्था में पहुँच जाएं बिना पैरों को ज़मीन पर किये| ऐसे 15 बार के 3 सेट करें 30 सेकण्ड्स के अंतराल लेते हुए|
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने भीतरे भाग का व्यायाम अच्छे से करे:
    आपका भीतरी भाग आपकी पेट की मांसपेशियों और आपके पीठ की निचले हिस्से, पेल्विक फ्लोर और नितंभ की मांसपेशियों- 15 मांसपेशियों से भी ज्यादा से बना हुआ है| अगर आप बिलकुल सीधा पेट चाहते हैं तो आपको ऐसे व्यायाम करने होंगे जिनसे ये मांसपेशियों के पास जोर पड़े|
    • साइड प्लांक*| अपनी कोहनी को ठीक अपने कन्धों के नीचे रखते हुए अपने बाएं तरफ लेट जाएं और अपनी टांगों को एक के ऊपर एक रखें| अपना दायाँ हाथ को अपने बाएं कंधे पर या फिर अपने दाएं नितंभ पर रखें| अपने पेट की कड़ा करें और अपने नितंभ को उठाएं ताकी आपका संतुलन आपकी कलाई और पैरों पर हो और आपका शरीर एक टेडी लाइन में हो| ऐसी अवस्था में कम से कम 30 से 40 सेकण्ड्स तक रहे| अब दूसरी तरफ से ठीक ऐसे ही करें|
      • अगर अप 30 से 45 सेकण्ड्स तक नहीं कर सकते तो तब तक करें जब तक अप कर सकते हैं|
    • पुश उप वाकआउट| पुश उप की अवस्था में आ जाएँ और अपने हाथों को कन्धों की दूरी से 2 इंच बाहर की तरफ ज़मीन पर रखें| अपने पैरों को सही जगह रखते हुए हाथ को बाहर की तरफ निकालें जितना निकल सकते हैं और वापस लेकर आएं |
      • और ज्यादा चुनौतीपूर्ण करने के लिए आप हाथ के साथ एक पैर को भी हवा में उठा सकते हैं|
    • रस्सी चढ़ना| ज़मीन पर बैठ जाएं और आगे की ओर पैर कर के पंजों को बाहर की तरफ रखें और पैर को V के आकर मई लाये| अब अपनी अन्दर की मांसपेशियों पर जोर लगाकर अपनी पीठ को C शब्द के आकार में उठाईये| फिर अपने हाथों को ऊपर लाईये और ऐसे करें जैसे आप किसी रस्सी को पकड़ कर ऊपर चढ़ रहे हो| हर हाथ से करीब 20 बार करें|
विधि 3
विधि 3 का 4:

पतली कमर का भ्रम पैदा करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी शरीर के आकर को सुधारें:
    सीधे खड़े रहने से आप करीब 2 किलो कम वजन वाले दिखेंगे, तो आप ऐसा क्यूँ नहीं करेंगे| इस तरीके से खड़े होईये की आपकी पेल्विक आरामदेह अवस्था में रहे और निचे की तरफ रहे और साथ ही आपकी बेल्ट की लाइनिंग सामने की तरफ हो और आपके पीछे के हिस्से का एंगल पीछे की तरफ ही रहे नाकि आपके निचे की तरफ| अपनी रिबकेज यानि पंजर को अपने पेट के साथ एक लाइन में ही रखें| अपने कंधो को पीछे करके उन्हें हलके से आरामदेह अवस्था में थोडा नोचे रखें| अपने शीर्ष को अपने पीठ की सीत पर रखें और अपनी गर्दन के पीछे वाले हिस्से को थोडा ऊपर खीच कर रखें जैसे की कोई रस्सी बंधी हो और फिर हल्के से अपने माथे को ऊपर उठायें|
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वहीं फैशन का...
    वहीं फैशन का इस्तेमाल करें जिसमे पेट कम दिखता हो: ऐसे बहुत सारे तरीके हैं जिससे आपका पहनावा आपका वज़न कम करने के लिए कारगर साबित हो सकता है| सही तरीके का कपडा और सही शैली और सिलाई का इस्तेमाल करके आप ऐसे दिख सकते हैं जिनमे आपका पेट पतला दिखेगा|
    • ऐसे कपडे चुने जिसमे शरीर पतला लगता है| इनमे बुना हुआ सूती कपडा, रेशम या रेयान मिश्रण और हलके वाले ऊनी कपडे हैं| चिपके हुए या खिचे हुए कपडें जैसे की लाइक्रा और हलके जालीदार कपड़ों का इस्तेमाल न करें| इनसे शरीर का हर अंग उभरा हुआ दीखता है|
    • लोगो की आँखों को फेरने की कोशिश करें| ऐसे कपडे का इस्तेमाल करें कि जब आपको सामने वाला देखे तो आपके शरीर के मध्य भाग में उसकी दिलचस्बी कम हो| उदाहरण के तौर पर ऐसी शर्ट का इस्तेमाल करें जिनमे गर्दन की गोलाई के आस पास ही कुछ चित्र, बनावट या कोई भी डिजाईन हो या फिर पूरे शर्ट पर रफल का डिजाईन हो, जिससे सामने वाले की आँखों का ध्यान आप के पेट की तरफ न हो| ऐसे टॉप्स और द्रेस्सेस का इस्तेमाल करना चाइये जिनको पहनने पर ऐसा लगे जैसा शरीर पर लपेट दिया गया हो, एक बढ़िया विकल्प है, पर ध्यान रहे कि वो किसी खिचने या चिपकने वाले कपडे से न बने हो जिनको आप नहीं पहनना चाहते हैं|
    • बेल्ट का इस्तेमाल करें| गहरे रंग के कपड़ो के साथ चौड़ी बेल्ट का इस्तेमाल करें कमर को कसने के लिए, जिससे आपके नितंभ और उसके ऊपर का भाग अलग अलग दिखे और एक कमर की कटि बन जाए|
    • अलग अलग स्वरुप, आकृति या डिजाईन का इस्तेमाल करें| गीओमेट्री या फूलों वाले पैटर्न्स का इस्तेमाल करें यह एक अच्छा तरीका है जिससे पेट कम दिखेगा, पर आपको उन डिजाईनस के स्वरुप या आकृति को अपने शरीर के हिसाब से पहनना पड़ेगा|
    • अलग अलग रंगों का इस्तेमाल करें| जी हाँ, काला सबसे अच्छा कलर है जिससे आप बहुत दुबले दिखेंगे पर सिर्फ ये ही आपका विकल्प नहीं है| जाने माने स्टाइलिस्ट फिलिप बलोच ये सलाह देते हैं कि दुबले दिखने के लिए पर्पल, बैगनी, नेवी, बरगंडी, चारकोल ग्रे या फिर डीप एमराल्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| आप ये भी चाहेंगे कि आप कभी ऊपर से निचे सिर्फ एक रंग का इस्तेमाल करें, लम्बे और दुबले दिखने का ये भी एक अच्छा तरीका है|
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 शेपवेअर का इस्तेमाल करें:
    शेपवेअर आपको बहुत ही अच्छा आकार दे सकता है जैसा की आप चाहते हैं| यह बहुत सारे स्टाइल्स में आता है पर ऊँचे कमर के बाइक शॉर्ट्स, पेट (नितंभ और जांघे) को पतला दिखाने में सबसे अच्छा है| इनको ऐसा चुने जो की हल्का हो और जिसका कपडा अच्छा हो ताकि आप जैसा दिखना चाह रहें हैं वैसा दिखे नाकि आपको उसे पहनने में तकलीफ या दर्द हो|
विधि 4
विधि 4 का 4:

पेट कम करने के लिए आहार

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ज्यादा से ज्यादा बार खाए:
    दिन में आप कई बार खाएं पर कम खाएं भले ही वो स्नैक्स हो या कुछ और, नाकि 3 बार डट के खाएं क्यूंकि वह पेट को पूरा भर देता है और आपके पाचन तंत्र पर दबाव डालता है| भोजन को दो से तीन घंटे के अंतर से खाया जाये तो पेट की जगह का कम उपयोग होगा, जिससे कम विस्तार होगा और आपका मेटाबोलिज्म भी अच्छा रहेगा एवं आपका पेट भी भरा भरा लगेगा|
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 हाई फाइबर भोजन का उपयोग कम करें:
    हाई फाइबर भोजन जैसे ब्रोक्कोली, फलियाँ, ब्रुसेल्स स्प्राउट्स और फूलगोबी पेट में गैस और फूलेपन की वजह बनते है| हफ्ते के दौरान हाई फाइबर भोजन को अपनी डाइट से ख़तम करें| जब हफ्ता ख़तम हो जाये तो धीरे धीरे हाई फाइबर भोजन को वापस से लेना चालू करें| धीरे धीरे आपको समझ आने लगेगा की कौन सी चीज़ आपके पेट को परेशान कर रही है और कौन सी नहीं, जिसके लिए आप अपनी डाइट को फाइबर पाने के लिए उस हिसाब से कर सकते है और पेट को भी पतला रख सकते है|
    • बेअनो की मदद से गैस उत्पन करने वाले भोजन से लड़ें, इसमें एक ऐसा एंजाइम होता जो जटिल शुगर को विभाजित करता है जो कि फल्लियाँ और ऐसी ही प्रजाति वाली सब्जियों में मौजूद होता है, जिससे वो आसानी से पच सकें|
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फल और सब्जीयों...
    फल और सब्जीयों की मात्रा को व्यवस्थित रखें| यद्दपि कच्ची सब्जी और फल खाना पूरी सेहत के लिए अच्छा है , इससे आपके पेट के खिचाव में मदद मिलेगी, इसीलिए पूरे दिन भर में उन्हें छोटे छोटे हिस्से में लें|
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जांच करे की...
    जांच करे की कही आपको लैक्टोज असहिष्णुता (lactose intolerance) तो नहीं है: अगर आपको दूध के उत्पादों से असुविधाजनक गैस या फिर पेट फूलता है तो उनमे जो शुगर मौजूद रहती है उसे पचाने में आपको दिक्कत हो रही है | कम शुगर की मात्रा वाले उत्पाद आप खा सकते हैं जैसे की दही, आप इन्हें जब भी खाएं कम मात्रा में खाएं और उन्हें दूसरी चीज़ों के साथ भी खा सकते हैं | आप चाहें तो शुगर रहित उत्पाद भी खरीद सकते हैं या फिर पाचन क्रिया के लिए आप दवाई भी ले सकते हैं जैसे की लैक्टोज जिससे आपके शुगर को विभाजित करने में मदद मिलेगी और पाचन क्रिया अच्छी रहेगी|
    • डेयरी प्रोडक्ट्स चेक करें जो इंग्रेडिएंट लिस्ट में छिपी हुई है। सॉसेज, डेली मीट, प्रोटीन बार, चिप्स और सलाद ड्रेसिंग में अक्सर डेयरी सम्बन्धी चीज़ें होती है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पोटैशियम सहित चीज़ों को जाएदा खाएं:
    वहीं चीज़ें खाएं जिसमे पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जैसे की अवोकेडो, छोटे केले, पपीता, आम, खरबूजा और नॉन फैट दही (आर्टिफीसियल शुगर रहित)| पोटैशियम एक प्राकृतिक डाईयूरेटिक है जो मूत्र की मात्रा को बढाता है जिससे शरीर में पानी इकठ्ठा होना या सूजन जैसी समस्या नहीं होती है|[6]

सलाह

  • ज्यादा कामकाजी या परिश्रमी बन्ने की कोशिश करें , जैसे कि शुरुवाती तौर पर आप लिफ्ट की जगह आप सीढियों का इस्तेमाल करें|
  • बहुत जल्दी जल्दी न खाएं | धीमी गति से भोजन करने से आपका पाचन सरणी अच्छे से काम करता है और इसके अतिरिक्त आप खाने का भरपूर स्वाद भी ले सकते हैं |
  • अपना मेटाबोलिज्म अच्छा रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट दौड़ें|
  • ये बात सही है कि इतना सब कुछ करना कठिन है | अगर आसान होता तो हर कोई कर रहा होता | कुछ भी हो जाए आप कभी भी हिम्मत न हारें |
  • भोजन करने की पहले एवं बाद में पानी अवश्य पीयें, इससे पेट थोडा भरा महसूस होएगा और भोजन क लिए जगह कम ही बचेगी |
  • भोजन करने के कम से कम 2 घंटे तक बिस्तर पर न लेटें, अपने आप को समय दें ताकि भोजन पच सके |
  • किसी भी चीज को आड़े नहीं आने दें | पतला पेट से आप बहुत अच्छे ही नहीं दिखेंगे बल्कि सेहत भी चुस्त दुरुस्त बनी रहेगी |
  • कोशिश करें की दिनभर में 2 बार अच्छे से भोजन करने की बजाए आप ६ बार छोटे छोटे भागों में खाएं |
  • जितना ज्यादा आप मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा और जल्दी परिणाम मिलेगा |
  • * कोशिश करते रहे चाहे कुछ भी हो | कभी भी हरा हुआ महसूस न करें परिणाम तक आप ज़रूर पहुंचेगे |
  • ऐसि कोई भी दवाई या बेल्ट नहीं है जिससे अप जो छह रहे हैं आपको मिल जाए | जैसा भी परिणाम आपको मिलेगा वो सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से मिलेगा | सिर्फ आपही हैं जो परिवर्तन ला सकते हैं |

दूरी की बजा समय के हिसाब से दौड़े| जब आप व्यायाम करते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म सामान्य रूप्सेज्यादा तेज़ी से चलता है व्यायाम के बाद भी | जब आप 30 मिनट दौड़ते हैं तो वह उससे ज्यादा देर तक काम करता है |

  • हार न मानें | परिणाम सिर्फ आपके हाथों में है |
  • रोज़ अपना वज़न न नापें | एक हफ्ते में सिर्फ एक ही बार नापें |
  • जब आप कार्डियो में पैदल चल रहे हों तो ध्यान रखें कि आप अपनी पीठ को सीधा रखें और अपने एब्स की मांसपेशियों को कड़क रखें यह आपको लम्बे समय तक क लिए कारगर होगा |
  • नाश्ता करें| नाश्ता करने से आपकी शरीर का मेटाबोलिज्म तेज़ी से बढ़ता है |
  • कोशिश करिये की आपपने काम पर जाने से पहले व्यायाम कर लें , इससे ये रहेगा की आपके पास पूरा दिन आराम से गुज़र सकते हैं और ऐसी दिनचर्या बनाना भी आसान है |
  • अपने बी.एम.आई. पर ध्यान अवश्य दें| अगर बी.एम.आई. से आपको पता चले कि आपका वज़न आपके शरीर के हिसाब से सही है तो फिर और ज्यादा वज़न घटने क लिए कठिन या कठोर व्यायाम न करें |
  • अगर आपको बहुत जल्दी परिणाम न मिलें तो हिम्मत मत हारिये, परिणाम देर से सही पर मिलेगा|
  • गरम निम्बू पानी को शहद के साथी पीयें |
  • बबलगम एक अछि चीज़ है अगर आपको सिगेरेट पीना बबंद करना है तो और जब आपका पेट भरा हुआ हो और फिर भी आप कुछ चबाना चाहते हैं तो| बबलगम को एक घंटे से ज्यादा न चबाएं नहीं तो आपके मसूड़ों में दर्द हो सकता है |
  • अपने दोस्तों के साथ व्यायम करें ऐसा करने से आप बोर नहीं होंगे और आप प्रेरित भी बने रहेंगे |
  • आप बहुत सरे प्रकार की फल ज्यादा मात्रा में भी खा सकते हैं सिर्फ केला को छोड़कर| ज्यादा केला खाने से हमारा शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स को पचाने में मुश्किल होती है |
  • व्यायाम और डाइट प्लान चालू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें |

रोज़ भरपूर पानी का सेवन करें |

  • स्मार्ट विकल्प का निर्णय ले |
    • गेहूं और पूर्ण अनाज से बना हुआ भोजन का सेवन करें |
    • सारी सब्जियां आपके लिए फायदेमंद हैं लेकिन जब लेत्तुस की बारी आती है तो जितना गहरे रंग की सब्जी होगी उतना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| मक्का या मटर जैसी चीज़ें भी अच्छी हैं क्यूंकि इनमे माड याने स्टार्च मौजूद रहता है |
    • सूखे मेवे खाना आलू चिप्स खाने से बेहतर है| दोनों में फैट की मात्रा रहती है पर सूखे मेवे में गुणकारी फैट रहता है |
    • फलों के रस का सेवन करने से बेहतर है के आप फलों का सेवन करें| रस में शक्कर की मात्रा ज्यादा रहती है जब कि फलों से हमारे शरीर की पाचन क्रिया अच्छी चलती रहती है |
    • जब आपको ये लगे की कौन सा दूध का सेवन करना चाहिए तब स्किम मिल्क या फिर 1 प्रतिशत फैट वाले दूध का सेवन करें |

चेतावनी

  • अपने आपको भूखा न रखें |
  • बहुत कठोर या कठिन व्यायाम न करें नहीं तो आपका शरीर तनाव भरा रहेगा |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Danny Gordon
सहयोगी लेखक द्वारा:
सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Danny Gordon. डैनी गॉर्डन अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (ACSM) सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर और फिटनेस स्टूडियो The Body Studio के मालिक हैं, जो सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में स्थित एक फिटनेस स्टूडियो है। 20 से अधिक वर्षों के शारीरिक प्रशिक्षण और शिक्षण अनुभव के साथ, उन्होंने अपने स्टूडियो को सेमी-प्राइवेट पर्सनल ट्रेनिंग पर केंद्रित किया है। डैनी ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, ईस्ट बे और अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (ACSM) से अपना पर्सनल ट्रेनर सर्टिफिकेशन प्राप्त किया। यह आर्टिकल ८,८७४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,८७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?