कैसे अंदर फंसे हुए कंडोम को निकालें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कई बार सेक्स के दौरान कंडोम निकल जाता है और शरीर के अंदर कहीं फंस जाता है | ऐसा बहुत कम होता है और इसके कारण घबराना नहीं चाहिए | जब भी ऐसा हो, तो यहाँ दिए गये तरीकों से आप आसानी से कंडोम को हटा सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

वेजाइना से फंसे हुए कंडोम को हटायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जितनी जल्दी हो सके, कंडोम को हटा लें:
    अगर कंडोम इंटरकोर्स के दौरान स्लिप हो जाता है तो आपको इसे जितना जल्दी हो सके, हटा लेना चाहिए | आपको तुरंत इंटरकोर्स बंद करना होगा और घबराना बंद करना होगा | अगर पुरुष के द्वारा बाहर खींचते समय कंडोम स्लिप नहीं हुआ था तो पुरुष को उसकी पेनिस से इसे हटा लेना चाहिए |[१]
    • इन जगहों पर लम्बे समय तक कंडोम रहने से इन्फेक्शन की रिस्क पैदा हो जाती है | कुछ घंटों से ज्यादा समय तक अपने शरीर के अंदर कंडोम नहीं रहने देना चाहिए |
    • अगर कंडोम खिसक जाए तो बर्थ कण्ट्रोल और STIs से बचाने का असर खत्म हो जाता है | इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी चाहिए |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने हाथ धोएं:
    अपने अंदर से कंडोम निकालने की कोशिश करने से पहले अपने हाथों को धोने पर ध्यान दें | इससे आपके शरीर में बैक्टीरिया पहुँचने की रिस्क कम हो जाती है |[२]
    • अगर आपकी अँगुलियों में घाव या कटाव हो तो अपने अंदर डालने से पहले इन्हें कवर करना न भूलें |
    • आपको यह भी ध्यान रखना चाहिये कि आपके या आपके पार्टनर के नाखून बहुत ज्यादा शार्प न हो क्योंकि इससे वेजाइना के अंदर खरोंच लग सकती है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कंडोम को वापस निकालने के लिए पीठ के बल लेट जाएँ:
    अगर आपके अंदर कंडोम फंस जाए तो पीठ के बल लेट जाएँ | अपने घुटनों को फैलाएं जिससे वहां तक पहुँच बन सके और उसे आसानी से निकाला जा सके | अपनी वेजाइना में एक या दो अंगुलियाँ डालें | जब आपको कंडोम फील होने लगे तो उसे सावधानी पकड लें | अब कंडोम को स्मूदली और धीरे-धीरे बाहर खींच लें |[३]
    • अगर आप एक अंगुली का इस्तेमाल कर रही हों तो उसी अंगुली में कंडोम को फंसाने की कोशिश करें | आप अंगुली और वेजाइना की भित्ति के बीच कंडोम को प्रेस भी कर सकती हैं और फिर उसे धीरे-धीरे बाहर निकाल सकती हैं |
    • अगर आप दो अँगुलियों का इस्तेमाल कर रही हैं तो कंडोम के किनारे को अपनी दोनों अँगुलियों के बीच में पकड़ने की कोशिश करें | जब आप इसे धीरे-धीरे बाहर निकालने की कोशिश कर रही हों, तो किनारों को अपनी अँगुलियों के बीच कसकर दबाएँ |
    • अगर आप कंडोम तक पहुंच नहीं पा रही हों तो अपने पार्टनर से कंडोम खींचकर बाहर निकालने के लिए कहें | आपके पार्टनर एक या दो अंगुली आपकी वेजाइना में डालेंगे और कंडोम फील होने लगेगा | कंडोम तक पहुँचने पर, वे धीरे से उसे खींचकर निकाल लेंगे |
    • इसे बाहर निकालते समय जितना हो सके, सीमन को बाहर फैलने से बचाने की कोशिश करें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने कूल्हे ऊंचे उठायें:
    अगर आप या आपके पार्टनर कंडोम तक न पहुँच पर रहे हों तो अपने कूल्हे ऊपर उठाने की कोशिश करें | इससे कंडोम शिफ्ट हो जायेगा जिससे आप या आपके पार्टनर आसानी से उसे देख सकेंगे |
    • कूल्हों को थोडा ऊंचा उठाने के लिए हिप्स के नीचे तकिया रखें या अलग-अलग पोजीशन आजमायें जिनमे आप कंडोम को पकड सके |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मिसिंग पीस के लिए कंडोम को चेक करें:
    कंडोम को निकालने के बाद, अच्छी तरह से चेक कर लें कि यह पूरी तरह से इंटेक्ट है या नहीं | अगर कंडोम टूट जाता है तो इसके टूटे हुए पार्ट्स अंदर ही रह सकते हैं | अगर अंदर कंडोम को कोई हिस्सा रह जाए तो चेक करके पता लगायें |[४]
    • अगर कंडोम को कोई टुकड़ा और रह जाए तो अपनी फिंगर से उस पीस को निकालने की कोशिश कर सकते है | अगर आप मिसिंग पार्ट को निकाल नहीं पा रहे हों तो आपको डॉक्टर को दिखाना होगा |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 टॉयलेट में बैठें:
    अगर बेड पर लेटकर कंडोम न निकाल पायें तो टॉयलेट में बैठकर इसे निकालने की कोशिश करें | टॉयलेट में बैठें और अपने पैरों को जमीन पर फैलाते हुए दूर करें |[५]
    • कंडोम को बाहर निकालने के लिए पेल्विक मसल्स पर जोर लगायें |
    • जितना हो सके, अपनी वेजाइना के अंदर अंगुली डालें | अगर कंडोम फील न हो तो अपनी अंगुली को आगे-पीछे ले जाने की कोशिश करें और कंडोम का पता लगायें |
    • जब आपको यह फील होने लगे तो दूसरी अंगुली भी अंदर डालें और कंडोम को पकड़कर खींचकर बाहर निकाल लें |
    • कई बार टॉयलेट के सामने खड़े होकर और एक पैर को टॉयलेट सीट के ढक्कन पर रखकर यह काम बेहतर तरीके से हो जाता है | इसके बाद, अपनी अंगुली से इसे बाहर निकालने की कोशिश करें |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 डॉक्टर के पास जाएँ:
    अगर आप कंडोम न निकाल पा रही हों तो अपनी गायनेकोलोजिस्ट के पास जाएँ | वे कंडोम को निकाल सकते हैं | आप किसी नजदीकी आकस्मिक केयर सेंटर या इमरजेंसी रूम भी जा सकती हैं | अगर कंडोम का कोई टूटा हुआ हिस्सा अंदर रह जाए तो भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए |
    • आप चाहे गायनोकोलोजिस्ट के पास जाएँ या किसी आकस्मिक सेवा केंद्र में जाएँ, वह पेल्विक एग्जामिनेशन तो होगा ही | यह नॉर्मल पेल्विक एग्जामिनेशन के समान ही होगा जिसमे आपको घुटने मोड़कर पीठ के बल लिटाया जायेगा | डॉक्टर एक स्पेकुलम का इस्तेमाल करेंगे जिससे देखा जा सके कि कोई कंडोम के टुकड़े रह तो नहीं गये हैं और अगर टुकड़े अंदर हों तो उन्हें हाथों से ही निकालेंगे | अगर इससे बात नहीं बनेगी तो लम्बे फोर्सेप के इस्तेमाल से कंडोम को खींचकर बाहर निकाला जा सकता है |
    • यह एग्जामिनेशन पीड़ादायक नहीं होता लेकिन थोड़ी परेशानी हो सकती है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

दूसरी तरह से फंसे हुए कंडोम को निकालें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कंडोम तुरंत निकालें:
    अगर कंडोम रेक्टम के अंदर फंस जाए या फीमेल कंडोम वेजाइना या रेक्टम के अंदर कहीं अटक जाए तो इसे तुंरत निकाला जाना चाहिए | जैसे आपको लगे कि कंडोम स्लिप हो गया है, तुरंत इंटरकोर्स रोक दें और पुरुष से उसकी पेनिस बाहर निकालने के लिए कहें |[६]
    • अगर कंडोम आपके अंदर रह जाए तो घबराएं नहीं | अधिकतर कंडोम वापस बाहर निकाले जा सकते हैं |
    • अगर कंडोम कुछ घंटों से ज्यादा समय तक अंदर ही फंसा रहे तो आपको इन्फेक्शन हो सकता है |
    • स्लिप हो चुके कंडोम से प्रेगनेंसी और/या STIs की रिस्क बढ़ जाती है | अगर आप वेजाइनल सेक्स कर रही थी तो कंडोम बाहर निकालने के बाद, तुरंत डॉक्टर को दिखाकर चेकअप कराएं और इमरजेंसी कंट्रासेप्शन का इस्तेमाल करें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 रेक्टम में फंसे...
    रेक्टम में फंसे हुए कंडोम को हटाने के लिए टॉयलेट में बैठें: अगर गुद मैथुन (anal sex) के दौरान कंडोम रेक्टम में फंस जाए तो इसे बाहर निकालने की कोशिश करें | अपने घुटने फैलाकर टॉयलेट पर बैठ जाएँ | मलत्याग करने के समान जोर लगाएं | इससे कंडोम बाहर आ सकता है | सावधानीपूर्वक अपनी अंगुली को अंदर डालकर कंडोम बाहर निकालने की कोशिश करें |[७]
    • अगर आपको लगे कि आपको जल्दी ही मलत्याग के लिए जाना होगा तो मलत्याग के समय आप जोर लगाते समय कंडोम बाहर आने का इंतज़ार कर सकते हैं | लेकिन, कंडोम को लम्बे समय तक रेक्टम के अंदर छोड़ने पर इन्फेक्शन्स होने की रिस्क बढ़ जाती है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फीमेल कंडोम को तुरंत बाहर निकालें:
    फीमेल कंडोम को वेजाइना के अंदर धकेला जाता है और वह वो अटक जाता है | ऐसा तभी होता है जबी फीमेल कंडोम की आउटर रिंग को वेजाइना के अंदर धकेला जाता है [८]
    • अगर फीमेल कंडोम वेजाइना के अंदर चला गया हो तो तुरंत सेक्स बंद कर दें | अपने पार्टनर से फीमेल कंडोम को बाहर निकालने के लिए कहें या खुद इसे निकालने के लिए एक या दो अंगुलियाँ अंदर डालें |
    • ध्यान रखें कि फिर से सेक्स शुरू करने से पहले नया कंडोम वेजाइना में डालें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इमरजेंसी रूम जाएँ:
    अगर कंडोम आपके रेक्टम में फंस जाए या फीमेल कंडोम वेजाइना में किसी ऐसी जगह फंस जाए जहाँ से आप उसे निकाल न सकें तो आपको इमरजेंसी रूम जाना चाहिए | गुदा की मांसपेशियों के संकुचन के कारण कंडोम को बिना किसी प्रोफेशनल की मदद से बाहर निकालना काफी मुश्किल हो सकता है |
    • इस तरह की परेशानी होने पर मदद के लिए डॉक्टर के पास या इमरजेंसी रूम जाने में सकुचाये नहीं | आपको कभी भी अपनी वेजाइना या रेक्टम में कंडोम नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा इसके कारण सीरियस कॉम्प्लकेशन्स हो सकते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

कंडोम अटकने से बचें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फंसे हुए कंडोम के खतरे को पहचानें:
    अगर कंडोम वेजाइना या रेक्टम में फंसा रह जाता है तो इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है | अगर कंडोम को कुछ हिस्सा जैसे कंडोम को छोटा टुकड़ा अंदर रह जाता है तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि यह अंदर रह गया है | इसलिए इन लक्षणों पर नजर रखें:[९]
    • वेजाइना या रेक्टम से रंगीन बदबूदार डिस्चार्ज होना
    • उस एरिया से असामान्य गंध आना
    • हाई टेम्परेचर
    • वेजाइना या रेक्टम के आसपास खुजली, रेशेस, सूजन या रेडनेस
    • मूत्रत्याग या मलत्याग के समय दर्द या परेशानी होना
    • पेल्विक एरिया या पेट में दर्द होना
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सही तरीके से...
    सही तरीके से कंडोम पहनें: हर बार इस्तेमाल करते समय सही तरीके से कंडोम पहनें | इससे न केवल STIs और कंडोम के टूटने से बचाव होता है बल्कि इसे इंटरकोर्स के दौरान निकलने से भी रोका जा सकता है |[१०]
    • कंडोम को इरेक्ट पेनिस पर ही अनरोल करने से सीमेन के लिए टिप पर थोड़ी जगह रह जाती है | पेनिस के हेड पर कंडोम रखें और टॉप पर लगभग आधा इंच जगह छोड़ दें | टॉप पर कंडोम को थोडा दबाएँ और फिर सारी हवा को दबाकर बाहर निकाल दें |
    • पेनिस के शाफ़्ट पर कंडोम को लगातार अनरोल करते जाएँ | इसे अनरोल करते समय अपने अंगूठे और तर्जनी को पेनिस के चारो ओर बिलकुल नीचे की ओर कंडोम को दबाएँ जिससे थोड़ी जगह रह जाए |
    • कंडोम में रहने वाले हवा के बुलबुलों को निकाल दें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सेक्स खत्म करने के बाद सावधानी बरतें:
    कंडोम गिरने से रोकने के लिए सेक्स के तुरंत बाद सावधानी रखें | आप और आपके पार्टनर कंडोम को खींचते समय पेनिस के बेस को पकड सकते हैं |
    • आपके पार्टनर को पेनिस इरेक्ट रहते हुए ही एजेकुलेशन के बाद तुरंत बाहर निकाल लेना चाहिए | अन्यथा सीमेन लीक हो सकता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 गुद मैथुन के...
    गुद मैथुन के लिए फ़ीमेल कंडोम का इस्तेमाल सही तरीके से करें: अगर फीमेल कंडोम को सही तरीके से नही पहना जाता तो रेक्टम में फंस सकता है | रेक्टम की मसल्स फ़ीमेल कंडोम को बॉडी के अंदर की ओर खींच सकती हैं |[११]
    • अगर आप एनल सेक्स के लिए फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि एनल सेक्स करने से बिलकुल पहले फीमेल कंडोम अंदर डालें | एनल सेक्स से कई घंटे पहले फीमेल कंडोम को पहनें क्योंकि कंडोम अंदर फंसने की रिस्क बढ़ जाती है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अगर हो सके तो लेटेक्स कंडोम का इस्तेमाल करें:
    लेटेक्स से बने कंडोम, पॉलीयूरेथेन से बने कंडोम की तुलना में कम फिसलते हैं | पॉलीसोप्रेन से बने कंडोम, पॉलीयूरेथेन के कंडोम की तुलना में कम स्लिप होते हैं और लेटेक्स से एलर्जी वाले लोगों के लिए सुरक्षित विकल्प होते हैं |
    • पॉलीसोप्रेन कंडोम कम टूटते हैं, इनके फिसलने दर भी कम है और लेटेक्स से ज्यादा स्ट्रोंग और इफेक्टिव दिखते हैं |[१२]
    • पॉलीयूरेथेन कंडोम दूसरे कंडोम की तुलना में जल्दी टूट जाते हैं और आसानी से स्लिप हो जाते हैं | ये प्रेगनेंसी और STIs को रोकने में लेटेक्स कंडोम की तरह ही इफेक्टिव दिखाई देते हैं |[१३]

सलाह

  • पुराने कंडोम का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये आसानी से टूट जाते हैं जिसके कारण इनके टुकड़े अंदर रह जाते हैं | इस्तेमाल से पहले कंडोम की एक्सपायर डेट देखना न भूलें |

संबंधित लेखों

  1. https://www.plannedparenthood.org/learn/birth-control/condom/how-to-put-a-condom-on
  2. http://www.nationalfccoalition.org/resources/access-to-female-condoms#faq-inside
  3. Lopez LM, Otterness C, Chen M, Steiner M, Gallo MF. Behavioral interventions for improving condom use for dual protection. Cochrane Database Syst Rev. 2013 Oct 26;10:CD010662
  4. Steiner MJ, Dominik R, Rountree RW, Nanda K, Dorflinger LJ. Contraceptive effectiveness of a polyurethane condom and a latex condom: a randomized controlled trial. Obstet Gynecol. 2003 Mar;101(3):539-47. Erratum in: Obstet Gynecol. 2003 May;101(5 Pt 1):1026.

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Carrie Noriega, MD
सहयोगी लेखक द्वारा:
ओब्सटेट्रिशियन & गायनेकोलॉजिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Carrie Noriega, MD. डॉ. नोरिएगा कोलोराडो सिटी में बोर्ड सर्टिफाइड ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने 2005 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिसौरी - कैनसस सिटी में अपनी डिग्री पूरी की। यह आर्टिकल २०,२४९ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २०,२४९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?