शुद्ध देसी रोमांस

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

शुद्ध देसी रोमांस, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रेण्डम देसी रोमांस (अंग्रेज़ी: Random Desi Romance) शीर्षक से जारी किया गया, मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और नवोदित वाणी कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म ६ सितम्बर २०१३ को प्रदर्शित की गयी।[2][3] इसे २०१३ के टोरंटो फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा।[4]

शुद्ध देसी रोमांस

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक मनीष शर्मा
लेखक जयदीप साहनी
निर्माता आदित्य चोपड़ा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत
परिणीति चोपड़ा
वाणी कपूर
ऋषि कपूर
संगीतकार सचिन - जिगर
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • सितम्बर 6, 2013 (2013-09-06)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 20 करोड़ (US$2.92 मिलियन)
कुल कारोबार 6.25 करोड़ (US$0.91 मिलियन)[1] (प्रथम दिन की कमाई)

रघुराम उर्फ़ रघु (सुशांत सिंह राजपूत) जयपुर में एक पर्यटक गाइड है। उसकी बारातों में केटरिंग की भूमिका निभाने वाले गोयल (ऋषि कपूर) से उसकी मित्रता है। रघु विवाह पूर्व की घबराहट से गुजरता है। उसका विवाह तारा (वाणी कपूर) से तय होता है। वो बारात लेकर वाणी के नगर की ओर रवाना होता है। बारात में गोयल और गायत्री (परिणीति चोपड़ा) भी शामिल है। गायत्री एक ऐसी लड़की है जो खुली सोच रखती है और अपना जीवन अपने सिद्धान्तों पर जीती है। इससे रघु बहुत ही प्रभावित होता है। वो यात्रा के दौरान ही गायत्री से घुल मिल जाता है और तारा के शहर पहुंचते पहुंचते गायत्री से प्यार करने लगता है और तारा को छोड़कर भाग खड़ा होता है। जल्द ही रघु और गायत्री 'लिव इन पार्टनर' की तरह रहने लगते हैं। कुछ दिनों बाद रघु, गायत्री से शादी करने का फै़सला करता है। लेकिन इससे पहले ही उसे गायत्री छोड़कर भाग जाती है। कुछ दिनों बाद रघु की मुलाक़ात अजीबोगरीब परिस्थिति में एक बार फिर से तारा से होती है। तारा उससे मिलती है और जल्द ही दोनों में प्यार हो जाता है। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि एक दिन अचानक फिर से गायत्री रघु की ज़िंदगी में दस्तक देने लगती है।

फिल्मांकन

संपादित करें

हालांकि फ़िल्म का ज़्यादातर हिस्सा जयपुर में फिल्माया गया था, इसके शीर्षक गीत की शूटिंग जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग और शहर की पुरानी गलियों में की गई थी। शीर्षक गीत को गणेश आचार्य द्वारा निर्देशित किया गया था।

शुद्ध देसी रोमांस
संगीत सूची सचिन-जिगर द्वारा
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 23:56
लेबल वाय आर एफ म्यूज़िक
निर्माता वाय आर एफ म्यूज़िक
सचिन-जिगर कालक्रम

इस्सक
(2013)
शुद्ध देसी रोमांस
(2013)

गीतों की संगीत रचना का कार्य सचिन-जिगर की जोड़ी ने किया है। फ़िल्म में ४ गाने ध्वन्यात्मक हैं एवं अन्य सभी वाद्य विषयक हैं। गानों में टेक्नो और बोसा के मिश्रण के साथ-साथ राजस्थानी फोक को भी कूट-कूट कर भरा है।

क्र॰शीर्षककलाकारअवधि
1."तेरे मेरे बीच में"सुनिधि चौहान & मोहित चौहान4:12
2."गुलाई"जिगर सारैया & प्रिया सारैया3:51
3."चंचल मन अति रेण्डम"दिव्या कुमार3:55
4."शुद्ध देसी रोमांस"बेनी दयाल & शालमाली खोलगडे3:06
5."मुझे किस कर सकते हो"यंत्रीक2:21
6."लव इन जयपुर"यंत्रीक2:04
7."तेज़ वाला अट्रैक्शन"यंत्रीक1:31
8."बॉयफ्रैण्ड बनोगे"यंत्रीक1:40
9."भँवरा मा भटके"यंत्रीक1:16
कुल अवधि:23:56
  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 सितंबर 2013.
  2. "सुशांत-परिणीति का 'शुद्ध देसी रोमांस'". बीबीसी हिन्दी. 2 सितम्बर 2013. मूल से 4 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2013.
  3. "IIFA 2013: Parineeti Chopra wants to perform with Priyanka Chopra" [आईफ़ा २०१३: परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय करना चाहती हैं।] (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2013.
  4. "Toronto film festival 2013: the full line-up". द गार्डियन. मूल से 25 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 सितंबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
🔥 Top keywords: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसक्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठनालन्दा महाविहारसत्य नारायण व्रत कथानालन्दा विश्वविद्यालयकबीरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलतुलसीदासद्रौपदी मुर्मूप्रेमचंदभर्तुहरी महताबहिन्दी की गिनतीयोगरासायनिक तत्वों की सूचीमहादेवी वर्माभारत का संविधानसूरदाससुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमौसमसंज्ञा और उसके भेदइंस्टाग्रामभीमराव आम्बेडकरभारतकामाख्या मन्दिरश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रधारा घनत्वभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीनरेन्द्र मोदीमहात्मा गांधीभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीश्रीमद्भगवद्गीतामीरा बाई