ऋषि कपूर

भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक

ऋषि कपूर (4 सितंबर 1952 - 30 अप्रैल 2020) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।[2] ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।[3] वह एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें बॉबी फ़िल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में शानदार भूमिका के लिए 1970 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।

ऋषि कपूर

ब्रिक्स फ़िल्म फेस्टिवल, 2016 के दौरान कपूर
जन्म 4 सितम्बर 1952
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मौत 30 अप्रैल 2020 (उम्र:67)
पेशा अभिनेता, निर्माता, निर्देशक
कार्यकाल 1970–2020[1]
जीवनसाथी नीतू सिंह (m. 1980)
बच्चे रिधिमा कपूर
रणबीर कपूर

उन्होंने 1973 और 2000 के बीच 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड के रूप में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं।[4] दो दूनी चार में उनके प्रदर्शन के लिए, उन्हें 2011 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया, और कपूर एण्ड सन्स में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने 2017 का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्हें 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।[5] वह 1973 से 1981 के बीच बारह फिल्मों में अपनी पत्नी नीतू सिंह (1980 में शादी) के साथ दिखाई दिए। ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी परेशानी से उनकी ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[6][7]

जीवनी संपादित करें

प्रारंभिक जीवन और परिवार संपादित करें

कपूर का जन्म पंजाब के कपूर परिवार में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह विख्यात अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, मामा प्रेमनाथ और राजेन्द्रनाथ और चाचा शशि कपूर और शम्मी कपूर सभी अभिनेता हैं।

निजी जीवन संपादित करें

ऋषि कपूर स्‍वर्गीय राज कपूर के बेटे और पृथ्‍वीराज कपूर के पोते है। परम्‍परा के अनुसार उन्‍होने भी अपने दादा और पिता के नक्‍शे क़दम पर चलते हुए फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर कर आए। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्‍म थी जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म बॉबी थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।

ऋषि कपूर के दो संतानें है: रणबीर कपूर जो हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है और रिद्धिमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइनर हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं। आलिया भट्ट इनकी पुत्रवधु है जो निर्माता एवम निर्देशक महेश भट्ट की पुत्री है। कपूर अपने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे हैं।[8][9][10]

निधन संपादित करें

वर्ष २०१८ में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद लगभग एक वर्ष तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। तत्पश्चात, भारत वापसी के बाद वे सार्वजनिक तौरपर बहुत कम देखे जाने लगे थे, जिस बीच उनका इलाज चलता रहा। दो वर्षो तक चली पीड़ा के बाद, ऋषि कपूर की ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी जटिलताओं से मुम्बई में, ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[11][7] अपने अंतिम समय में वे मुम्बई के एच॰एन॰ रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। इसबीच वे अपनी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे।[12][13]

अभिनय श्रेय संपादित करें

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2018द बॉडी
2018मंटो
2018मुल्कमुराद अली मोहम्मद
2016कपूर एण्ड सन्सअमरजीत कपूर
2016सनम रेआकाश के दादा
2015वेडिंग पुलावलव कपूर
2015ऑल इस वेल श्री भजनलाल भल्ला
2014बेवकूफ़ियांवी.के. सेहगल
2013शुद्ध देसी रोमांसगोयल साहब
2013बेशर्मइंस्पेक्टर चुलबुल चौटाला
2013डी-डेइकबाल सेठ
2013औरंगजेबरविकांत
2013चश्मे बद्दूरजोसेफ फ़र्टाडो
2012अग्निपथरौफ लाला
2012स्टूडेंट ऑफ द ईयरडीन योगिंदर वशिष्ट
2012हाउसफुल २चिंटू कपूर
2012जब तक है जानइमरान
2011टेल मी ओ खुदाअल्ताफ जरदारी
2011पटियाला हाउसगुरुतेज सिंह काहोलन
2010सदियाँराजवीर सिंह
2010दो दुनी चारसंतोष दुग्गल
2009लक बाय चांसरोमी रोली
2009चिंटू जीचिंटू जी
2009दिल्ली ६अली बेग
2009लव आज कलवीर सिंह
2009कल किसने देखाप्रो सिद्धार्थ वर्मा
2008हल्लाबोलखुद
2008थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिकपरमेश्वर
2007डोंट स्टॉप ड्रीमिंग
2007नमस्ते लंदनमनमोहन मल्होत्रा
2007ओम शांति ओम
2006लव के चक्कर में
2006फ़ना
2005प्यार में ट्विस्टयश खुराना
2004हम तुमअर्जुन कपूर
2003तहज़ीब
2003कुछ तो हैप्रोफेसर बख़्शी
2003लव एट टाइम्स स्क्वैर
2002ये है जलवा
2001कुछ खट्टी कुछ मीठीराज खन्ना
2000राजू चाचा
2000कारोबार
1999जय हिन्द
1997कौन सच्चा कौन झूठा
1996प्रेम ग्रंथ
1996दरार
1995हम दोनोंराजेश 'राजू'
1995साजन की बाहों मेंसागर
1995यारानाराज
1994ईना मीना डीकाईना
1994साजन का घरअमर खन्ना
1994प्रेम योगराजकुमार राजू
1994पहला पहला प्यारराज
1994मोहब्बत की आरज़ूराजा
1994घर की इज्जतश्याम
1993गुरुदेवइंस्पेक्टर देव कुमार
1993इज़्ज़त की रोटी
1993श्रीमान आशिक
1993साहिबाँगोपी
1993साधनाकरन
1993दामिनीशेखर गुप्ता
1992दीवानारवि
1992बोल राधा बोलकिशन मल्होत्रा/टोनी
1992हनीमूनसूरज वर्मा
1992इन्तेहा प्यार कीरोहित शंकर वालिया
1991बंजारन
1991हिनाचन्दर प्रकाश
1991घर परिवार
1991अज़ूबा
1991रणभूमिभोलानाथ
1990अमीरी गरीबीदीपक भारद्वाज
1990शेषनाग
1990आज़ाद देश के गुलाम
1989खोजरवि कपूर
1989चाँदनीरोहित गुप्ता
1989बड़े घर की बेटीगोपाल
1989हथियार
1989घरानाविजय मेहरा
1988हमारा खानदान
1988विजयविक्रम ए भारद्वाज
1988घर घर की कहानीराम धनराज
1987प्यार के काबिल
1987हवालातश्याम
1987सिंदूर
1987खुदगर्ज़
1986नगीनाराजीव
1986एक चादर मैली सीमंगल
1986नसीब अपना अपनाकिशन सिंह
1986दोस्ती दुश्मनी
1985राही बदल गये
1985तवायफ़
1985सागररवि
1985ज़मानारवि एस कुमार
1985सितमगरजय कुमार
1984ये इश्क नहीं आसां
1984दुनियारवि
1983कुलीसनी
1983बड़े दिल वाला
1982दीदार-ए-यार
1982ये वादा रहाविक्रम राय बहादुर
1982प्रेम रोग
1981जमाने को दिखाना हैरवि नन्दा
1981नसीबसनी
1980कर्ज़
1980दो प्रेमीचेतन प्रकाश
1980आप के दीवानेराम
1980धन दौलतलकी बड़जात्या सक्सेना
1979सरगमराजू
1979सलाम मेमसाबरमेश
1979झूठा कहीं काअजय राय
1978फूल खिले हैं गुलशन गुलशनविशाल राय
1978बदलते रिश्तेमनोहर धनी
1978पति पत्नी और वो
1978नया दौर
1977दूसरा आदमी
1977अमर अकबर एन्थोनीअकबर
1977चला मुरारी हीरो बनने
1976रंगीला रतन
1976लैला मज़नू
1976बारूदअनूप सक्सेना
1976कभी कभीविक्रम (विकी) खन्ना
1975रफ़ू चक्कर
1975राजा
1974जहरीला इंसानअर्जुन सिंह
1973बॉबीराज नाथ (राजू)
1973यादों की बारात
1970मेरा नाम जोकरकवि राजू

बतौर निर्देशक संपादित करें

वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1999आ अब लौट चलें

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Bollywood Actor Rishi Kapoor Passes Away". Mumbai Live (अंग्रेज़ी में). 30 April 2020. मूल से 12 July 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2020.
  2. "लवर बॉय "ऋषी कपूर" का जन्मदिन है आज". पत्रिका समाचार समूह. ४ सितंम्बर 2014. मूल से 4 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ सितंम्बर 2014. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "Rishi Kapoor slams godmen and Radhe Maa". मूल से 29 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अगस्त 2017.
  4. "Actor Rishi Kapoor passes away" [अभिनेता ऋषि कपूर का निधन]. द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 7 सितम्बर 2013 को पुरालेखित.
  5. "Proud of Ranbir's choice of roles: Rishi Kapoor" [रणबीर की पसंद की भूमिकाओं पर गर्व: ऋषि कपूर]. 15 सितम्बर 2012. मूल से 26 October 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 नवम्बर 2012.
  6. ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
  7. "Actor Rishi Kapoor loses battle to cancer. Here's what we know about the cancer he suffered from". Times of India. 30 April 2020.
  8. "Tweets on beef land actor Rishi Kapoor in controversy". मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  9. "Rishi Kapoor: I am a Beef eating Hindu, don't equate food with religion". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  10. "Rishi Kapoor faces cow vigilantes' ire for tweets on eating beef last March". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  11. ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
  12. "टाइम्स ऑफ़ इंडिया". मूल से 6 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2020.
  13. "RISHI KAPOOR DEATH: 24 घंटे में बॉलीवुड ने खो दिए दो दिग्गज कलाकार, इरफान खान के बाद ऋषि कपूर की भी कैंसर ने ली जान". Live Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2020.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र