प्रायद्वीपीय मलेशिया

प्रायद्वीपीय मलेशिया या पश्चिमी मलेशिया दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह हिस्सा है जो मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग और उसके समीप के कुछ द्वीपों पर स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में थाईलैण्ड से मिलती हैं और दक्षिण में सिंगापुर का द्वीप देश इसके पास है। दक्षिणपूर्व में मलक्का जलसन्धि के पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मलेशिया का एक दूसरा भाग, जो पूर्व मलेशिया कहलाता है, प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में दक्षिण चीन सागर के पार बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। मलेशिया की लगभग ८०% आबादी व अर्थव्यवस्था प्रायद्वीपीय मलेशिया में है। मलेशिया के १३ राज्यों व ३ संघीय क्षेत्रों में से ११ राज्य और २ संघीय क्षेत्र प्रायद्वीपीय मलेशिया मे स्थित हैं।[1]

प्रायद्वीपीय मलेशिया का एक मानचित्र

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Sakai, Minako (2009). Cao, Elizabeth; Morrell, eds. Regional Minorities and Development in Asia (PDF). Routledge. p. 124. ISBN 978-0-415-55130-4.
🔥 Top keywords: भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीक्लियोपाट्रा ७भारतीय आम चुनाव, 2019भारतीय आम चुनाव, 2024नारा चंद्रबाबू नायडूचिराग पासवाननीतीश कुमारविशेष:खोजभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022मुखपृष्ठनरेन्द्र मोदीभारत का प्रधानमन्त्रीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीचंद्रशेखर आज़ाद रावणउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय जनता पार्टीडिम्पल यादवभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपवन कल्याणअखिलेश यादवअटल बिहारी वाजपेयीनितीश कुमारपप्पू यादवभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनलोक सभाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकबीरराष्ट्रीय जनता दलमोनंक पटेलकोरी एंडरसनकंगना राणावतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीराहुल गांधीबिहार विधान सभाउत्तर प्रदेश विधान सभालालू प्रसाद यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस