कैसे हिक्की या लव बाइट की पहचान करें (Spot a Hickey, Love Bite Kaise Pahchane)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी की गर्दन पर मौजूद एक अजीब आकार की खरोंच या निशान आपके मन में कुछ शक पैदा कर सकता है। हिक्की (Hickeys), लव बाइट्स या छोटे निशान जो त्वचा को चूसने से दिखाई देते हैं, ये काफी विशिष्ट होते हैं और आमतौर पर निजी और अंतरंग क्षणों के दौरान बनते हैं। यदि आप श्योर नहीं हैं कि आप जो देख रहे हैं, वो क्या है, तो एक असली हिक्की की निश्चित पहचान (या फिर ये केवल निशान ही होंगे) करने के लिए इस गाइड में दिए आइडेंटिफ़ायर को पढ़ें। (How to Spot a Hickey, 8 Telltale Signs of Love Bite in Hindi)

विधि 1
विधि 1 का 8:

आकार से पहचान करना (Size)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ज्यादातर हिक्की सिकुड़े,...
    ज्यादातर हिक्की सिकुड़े, छोटे किए मुंह के आकार के होते हैं: हालांकि, ये साइज अलग हो सकते हैं, अधिकांश छोटे होते हैं, लेकिन कई 2.5 सेमी से कम चौड़े होते हैं। यदि ये सामान्य मुंह के आकार से बहुत बड़ा है, तो ये शायद संभावित रूप से एक सामान्य चोट हो सकता है।[१]
    • एक समूह में हिक्की की तलाश करें। यदि आप किसी पर बहुत सारे निशान देखते हैं, तो ये एक दूसरे के बगल में कई सारी अलग अलग हिक्की हो सकती हैं।
विधि 2
विधि 2 का 8:

शेप से पहचानें (Shape)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 हिक्की आमतौर पर अंडाकार या गोलाकार होते हैं:
    ये पता लगाना आसान होता है कि उन्हें सिकुड़े हुए मुंह से दिया गया था। हालांकि, कर्लिंग आयरन या स्ट्रेटनर से जलने पर भी आमतौर पर ऐसा ही शेप मिलता है, इसलिए ऐसा होने की भी संभावना हो सकती है।[२]
    • यदि निशान पूरी तरह से गोल है और बीच में कुछ भी नहीं है, तो ये एक हिक्की तो नहीं, बल्कि शायद दाद (ringworm) हो सकता है।
विधि 3
विधि 3 का 8:

रंग से (Color)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अधिकांश हिक्की के...
    अधिकांश हिक्की के निशान ज्यादातर लाल से बैंगनी तक होते हैं: हिक्की खरोंच होते हैं और इसलिए आमतौर पर ये खरोंच के रंग की होती हैं। ये निशान त्वचा पर लाल, गहरे लाल, बैंगनी या गहरे बैंगनी रंग के हो सकते हैं। आपको जो रंग दिखाई दे रहा है वह त्वचा के नीचे की टूटी हुई रक्त वाहिकाएं हैं जो सतह पर आ जाती हैं।[३]
    • सामान्य घाव के निशान ठीक होने पर रंग बदल लेते हैं, लेकिम हिक्की के निशान हल्के होने तक एक ही रंग रंग के रहते हैं जैसे वे गायब हो जाते हैं।
    • यदि आप हिक्की को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हरे रंग का कंसीलर एक बेहतरीन बेस कोट बनाता है। यह लाल और बैंगनी रंग को रद्द कर देगा और आपके लिए इसे ढंकना आसान बना देगा।
विधि 4
विधि 4 का 8:

लोकेशन के जरिए (Location)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 गर्दन या कंधे...
    गर्दन या कंधे के क्षेत्र पर चोट के निशान की जाँच करें: हिक्की ज्यादातर कॉलरबोन के ऊपर उजागर त्वचा पर दिखाई देते हैं। कठोर होने की वजह से चूंकि चोट बगैरह की वजह से इन एरिया पर निशान पड़ना थोड़ा मुश्किल ही है, इसलिए आमतौर पर यहाँ पर हिक्की ही मिलती है।[४]
    • जिन लोगों को हिक्की निशान होता है वे आमतौर पर उन्हें स्कार्फ या टर्टलनेक से ढकते हैं। यदि जिस व्यक्ति पर आपको संदेह है, वह अचानक अपने गले में बहुत सी चीजें पहन लेता है, तो हो सकता है कि वह कुछ छिपा रहा हो।
विधि 5
विधि 5 का 8:

गतिविधि के जरिए (Activity)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 हिक्की अक्सर अंतरंग क्षणों (intimate moments) में होते हैं:
    यदि आप जानते हैं कि वो व्यक्ति हाल ही में डेट पर गया था, तो इस बात की बहुत संभावना है कि उसकी गर्दन पर वास्तव में लव बाइट मौजूद हो। हालांकि, यदि वो अभी हाल ही में हॉकी के प्रशिक्षण से लौटे हैं, तो यह एक सामान्य चोट हो सकती है।[५]
    • जरूरी नहीं कि हिक्की केवल सेक्स के दौरान ही मिलें—ये किस करते समय या फिर केवल डेट करते समय हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि बहुत जल्दबाज़ी में आप किसी नतीजे पर न पहुँचें।
विधि 6
विधि 6 का 8:

समयसीमा (Timeline)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अधिकांश हिक्की तकरीबन 2 सप्ताह तक रहती हैं:
    हिक्की खरोंच या निशान होते हैं और ये निशान हल्के होने में थोड़ा समय लेते हैं। हिक्की के साइज के आधार पर, त्वचा से पूरी तरह से जाने में इन्हें करीब 2 सप्ताह तक का समय लग सकता है। समय बीतने के साथ आप इन्हें हल्का और छोटा होते हुए पाएंगे।[६]
    • यदि हिक्की 2 सप्ताह के अंदर हल्की नहीं होती है, तो शायद कुछ गड़बड़ हो सकती है। सिर्फ सुरक्षित रहने के लिए अपॉइंटमेंट लें।
विधि 7
विधि 7 का 8:

तापमान (Temperature)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ठंडी चीजें ठीक...
    ठंडी चीजें ठीक होने की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं: यदि आप देखते हैं कि आपका बच्चा या आपका कोई फ्रेंड आजकल काफी आइस पैक का इस्तेमाल कर रहा है, तो शायद वो हिक्की को जल्दी से हल्का करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, ठंडी चीज से बहुत कम ही मदद मिलती है और हिक्की अभी भी काफी अच्छी तरह से दिख रही होगी।[७]
    • एक और ट्रिक ये है कि फ्रीजर में एक चम्मच रखें और हिक्की को हल्का करने के लिए उसे हिक्की के सामने रखें। यदि आप कई सारी चम्मचों को फ्रीजर में रखा पाते हैं, तो ये भी आपके संदेह की पुष्टि करने का एक अच्छा संकेत हो सकता है।
विधि 8
विधि 8 का 8:

उम्र (Age)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नौजवान लोगों में...
    नौजवान लोगों में हिक्की आमतौर पर काफी देखने को मिलती है: ऐसा नहीं है कि अधिक उम्र के युवक हिक्की नहीं दे सकते; लेकिन आमतौर पर ये लोग उन्हें छिपा लेते हैं या इसे उजागर नहीं होने देते। संभावना तो यही है कि आपको बुजुर्गों से ज्यादा किसी नौजवान पर हिक्की दिखाई देगी।[८]

सलाह

  • बर्फ, एलोवेरा और केले के छिलके इस्तेमाल करने के जैसे घर पर हिक्की से छुटकारा पाने के कुछ तरीके उपलब्ध हैं।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: John Keegan
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा John Keegan. जॉन कीगन, न्यूयॉर्क स्थित एक डेटिंग कोच तथा मोटिवेशनल स्पीकर है। वह अवेकेंड लाइफ़स्टाइल संचालित करता है जहां वह डेटिंग, आकर्षण तथा सामाजिक डायनामिक्स में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल लोगों की प्रेम खोजने में सहायता करने के लिए करता है। वह लॉस एंजिल्स से ले कर लंदन तक और रियो दे जनेरो से ले कर प्राग तक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाता और अपनी डेटिंग वर्कशॉप्स संचालित करता है। उसका काम न्यूयॉर्क टाइम्स, हयूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क तथा मेन्स हेल्थ में फ़ीचर हो चुका है। यह आर्टिकल ४,७१९ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,७१९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?