कैसे स्पेनिश भाषा सीखें (Spanish Language Kaise Sikhe)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

स्पेनिश एक बहुत ही खूबसूरत भाषा है जिसका लंबा इतिहास है, और दुनिया भर में 500 मिलियन से अधिक लोग इसे बोलते हैं। दोनों भाषाओं की मूल लैटिन होने के कारण अंग्रेजी बोलने वालों के लिए स्पेनिश सीखना ज्यादा आसान और सरल होता है। दूसरी भाषा कोई भी हो, उसे सीखने के लिए समय और समर्पण की आवश्यकता होती है। स्पैनिश में अपनी पहली उचित बातचीत के बाद आप जो संतुष्टि महसूस करेंगे, वह इसे पूरी तरह से प्रयास के लायक बना देगी! इस आर्टिकल में कुछ बेहतरीन आईडिया दिए गए हैं कि कैसे स्पैनिश बोलना सीखें, और इस पूरी प्रोसेस को मजेदार बनायें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

बेसिक्स में मास्टर बनें (Mastering the Basics)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्पेनिश उच्चारण (Spanish pronunciation) सीखें:
    स्पेनिश अल्फाबेट तो अंग्रेजी के समान ही हैं, लेकिन हर एक अक्षर (letter) का उच्चारण काफी अलग है। कुछ ध्वनियाँ अंग्रेजी बोलने वालों के लिए कठिन होती हैं क्योंकि वे उस भाषा में नहीं होती हैं। स्पैनिश सीखना शुरू करने का एक अच्छा तरीका यह सीखना है कि वर्णमाला (alphabet) के प्रत्येक लेटर का उच्चारण कैसे किया जाए। वहां से आप शब्दों का उच्चारण करना सीख सकते हैं। वाक्यांश (Phrases) और फिर पूरे वाक्य, जो आगे आते हैं, बहुत आसान हो जाएंगे। स्पैनिश में सभी लेटर के ध्वन्यात्मक उच्चारण (phonetic pronunciation) के लिए नीचे देखें:[१]
    • A = ah, B = beh, C = seh, D = deh, E = eh, F = eh-feh, G = heh, H = ah-cheh, I = ee
    • J = hoh-tah, K = kah, L = eh-leh, M = eh-meh, N = eh-neh, Ñ = eh-nyeh, O = oh
    • P = peh, Q = koo, R = eh-reh, S = eh-seh, T = teh, U = oo, V = -beh
    • W = doubleh-beh, X = eh-kees, Y = ee gryeh-gah and Z = theh-tah.[२]
    • ध्यान दें कि स्पेनिश वर्णमाला का एकमात्र letter जो अंग्रेजी में मौजूद नहीं है, वह अक्षर Ñ है, जिसका उच्चारण eh-nyeh है। ये लेटर N से पूरी तरह से अलग लेटर है। अंग्रेजी में इसका निकटतम सन्निकटन शब्द "canyon" में "ny" ध्वनि होगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्पेनिश में वर्णमाला...
    स्पेनिश में वर्णमाला के अक्षरों का उच्चारण करना सीखें: एक बार जब आप स्पेनिश के उच्चारण नियम सीख लेते हैं, तो आप उस भाषा के किसी भी शब्द का उच्चारण करने में सक्षम होंगे।[३]
    • ca, co, cu = kah, koh, koo. ce, ci = theh, thee or seh, see
    • ch इंग्लिश के ch' की तरह सुनाई देता है।
    • ga, go, gu = gah, goh, goo. ge, gi = heh, hee
    • h का उच्चारण नहीं किया जाता। Hombre को ohmbreh उच्चारण या प्रोनाउन्स किया जाएगा।
    • hua, hue, hui, huo = wah, weh, wee, woh
    • ll इंग्लिश के y या j की तरह उच्चारण किया जाता है। Calle को kah-yeh या kah-jeh कहेंगे।
    • किसी शब्द की शुरुआत में r और किसी शब्द के बीच में rr को रोल किया जाता है। इसके बारे में और ज्यादा जानने के लिए कैसे अपने "R"s को रोल करें पढ़ें।
    • किसी शब्द के बीच में अगर r आता है तो ये इंग्लिश अमेरिकन एक्सेंट के butter शब्द में यूज़ tt की तरह बोलै जाएगा। जैसे Loro = lohttoh
    • que, qui = keh, kee
    • स्पेन ने ज्यादातर v को b की तरह बोलै जाता है। साउथ अमेरिका में, ये कंट्री पर डिपेंड करता है, और ये सामान्यतः एक v और एक b के बीच में ही होता है।
    • y इंग्लिश के y या j की तरह उच्चारित किया जाता है। जैसे Yo को yoh या joh बोलेंगे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगली बारी नंबर्स सीखने की है:
    नंबर्स या गिनती सीखना किसी में लैंग्वेज में अगला जरूरी पड़ाव है। स्पेनिश में नंबर्स सीखना कोई कठिन काम नहीं है क्योंकि ये ज्यादातर इंग्लिश से मिलते जुलते ही होते हैं। नीचे 1 से लेकर 10 तक के नंबर्स को स्पेनिश में बताया गया है:[४]
    • One = Uno, Two = Dos, Three = Tres, Four = Cuatro, Five = Cinco, Six = Seis, Seven = Siete, Eight = Ocho, Nine = Nueve, Ten = Diez.
    • ध्यान रखें की 1 नंबर -- "uno" -- जेंडर या लिंग के अनुसार बदल जाता है। जैसे "एक आदमी" स्पेनिश में होगा "un hombre", वहीँ "एक लड़की" को "una chica" कहेंगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 साधारण शब्दों को याद करें:
    आपके पास जितनी व्यापक शब्दावली होगी, भाषा को धाराप्रवाह बोलना उतना ही आसान होगा। जितना संभव हो उतने सरल, रोज़मर्रा के स्पेनिश शब्दों से खुद को परिचित करें - आपको आश्चर्य होगा कि इस तरह से आप कितनी जल्दी लैंग्वेज पर अपनी पकड़ को बना पाएंगे।
    • ऐसा करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है सजातीय (cognates) शब्दों का उपयोग करना - ऐसे शब्द जिनका अर्थ, स्पेलिंग और उच्चारण दोनों भाषाओं में समान है। अंग्रेजी शब्दों के स्पेनिश सजातीय सीखना आपकी शब्दावली को तेजी से बढ़ाने का एक शानदार तरीका है, क्योंकि 30 से 40% अंग्रेजी शब्दों में एक स्पेनिश सजातीय होता है। [५]
    • बिना सजातीय शब्दों के लिए, दी गई मेमोराइज़ेशन विधियों में से किसी एक का उपयोग करने का प्रयास करें: जब आप अंग्रेजी में कोई शब्द सुनते हैं, तो सोचें कि आप इसे स्पेनिश में कैसे कहेंगे। यदि आप नहीं जानते कि यह क्या है, तो इसे लिख लें और बाद में इसे देखें। इस उद्देश्य के लिए हर समय आपके पास एक छोटी नोटबुक होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, अपने घर के आस-पास की वस्तुओं, जैसे दर्पण, कॉफी टेबल और चीनी के कटोरे में थोड़ा स्पेनिश लेबल लगाने का प्रयास करें। आप शब्दों को इतनी बार देखेंगे कि आप उन्हें बिना समझे ही सीख जाएंगे!
    • 'स्पैनिश से इंग्लिश' के साथ-साथ 'इंग्लिश से स्पैनिश' में एक शब्द या वाक्यांश सीखना महत्वपूर्ण है। इस तरह आपको याद होगा कि इसे कैसे कहना है, न कि आप बस उन्हें सुने तभी पहचाने।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कुछ ऐसे वाक्य...
    कुछ ऐसे वाक्य जो साधारण बोलचाल में यूज़ किये जाते हैं, उन्हें सीखें: विनम्र बातचीत की मूल बातें सीखकर, आप बहुत जल्दी स्पेनिश बोलने वालों के साथ सरल स्तर पर बातचीत करने में सक्षम होंगे। कुछ रोज़मर्रा के स्पैनिश वाक्यांशों को एक नोटबुक में लिखें और उनमें से हर दिन पाँच या दस वाक्य याद करने का लक्ष्य बनायें। कुछ सीखने योग्य शब्द हैं:[६]
    • Hello! = ¡Hola!
    • Yes = [७]
    • No = No
    • Thank you! = ¡Gracias! -- pronounced "grah-thyahs" or "grah-syas"
    • Please = Por favor
    • What is your name (तुम्हारा नाम क्या है)? = ¿Cómo se llama usted?[८]
    • My name is... = Me llamo...
    • Nice to meet you (आपसे मिलकर ख़ुशी हुई) = Mucho gusto
    • See you later! = ¡Hasta luego! -- pronounced "ahs-tah lweh-goh"
    • Goodbye = ¡Adiós! -- pronounced "ah-dyohs"
विधि 2
विधि 2 का 3:

बेसिक ग्रामर सीखें (Studying Basic Grammar)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 रेगुलर क्रियाओं को...
    रेगुलर क्रियाओं को संयुग्मित (conjugate verbs) करना या जोड़ना सीखें: क्रियाओं को संयुग्मित करना सीखना स्पेनिश को बोलना सीखने के लिए जरूरी है। क्रियाओं (verbs) को संयुग्मित करने का मतलब है वर्ब का अपरिमेय रूप (infinitive form) लेना (जैसे बात करना, खाना) और इसके रूप को बदलकर यह इंगित करना कि कौन एक क्रिया कर रहा है और यह क्रिया कब की जाने वाली है। स्पैनिश में verbs को कैसे जोड़ते हैं, ये सीखने के लिए प्रेजेंट टेंस की रेगुलर verbs से शुरुआत करें। स्पेनिश में रेगुलर verbs या तो "-ar", "-er" या "-ir" पर ख़त्म होती हैं और प्रत्येक क्रिया कैसे संयुग्मित होती है, यह उसकी ending पर निर्भर करेगा। वर्तमान काल (present tense) में हर प्रकार की रेगुलर वर्ब को कैसे संयुग्मित किया जाता है, इसको नीचे वर्णित किया गया है:[९]
    • क्रियायें जो "-ar" पर ख़त्म होती हैं Hablar स्पेनिश verb का infinitive form है। verb को प्रेजेंट टेंस में बदलने के लिए आपको "-ar" को हटाना होगा और एक अलग एंडिंग (ending) जोड़ें, जो विषय सर्वनाम (subject pronoun) के आधार पर भिन्न होता है।[१०] उदाहरण के लिए:
      • "I speak" बन जाएगा yo hablo
      • "You speak (informal)" बन जाएगा tú hablas
      • "You speak (formal)" बन जाएगा usted habla
      • "He/she speaks" बन जाएगा él/ella habla
      • "We speak" बन जाएगा nosotros/as hablamos
      • "You all speak (informal)" बन जाएगा vosotros/as habláis
      • "You all speak (formal)" बन जाएगा ustedes hablan
      • "They speak" बन जाएगा ellos/ellas hablan
      • जैसे की आप देख सकते हैं की 6 अलग एंडिंग (endings) -o, -as, -a, -amos, -áis and -an यूज़ की गई हैं। ये एंडिंग (endings) हर एक नियमित क्रिया के लिए समान होंगे जो "-ar" में समाप्त होता है, जैसे कि bailar (to dance), buscar (to look for), comprar (to buy) और trabajar (to work)।
    • क्रियायें जो "-er" पर ख़त्म होती हैं Comer स्पेनिश क्रिया "to eat" का infinitive रूप है। क्रिया को वर्तमान काल में बदलने के लिए, "-er" को हटाकर आखिर में -o, -es, -e, ' जोड़ें। emos, -éis' या -en, विषय सर्वनाम पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए:
      • "I eat" बन जाएगा yo como
      • "You eat (informal)" बन जाएगा tú comes
      • "You eat (formal)" बन जाएगा usted come
      • "He/she eats" बन जाएगा él/ella come
      • "We eat" बन जाएगा nosotros/as comemos
      • "You all eat (informal)" बन जाएगा vosotros/as coméis
      • "You all eat (formal)" बन जाएगा ustedes comen
      • "They eat" बन जाएगा ellos/ellas comen
      • ये 6 एंडिंग हर नियमित "-er" क्रिया के लिए समान होंगे, जैसे कि aprender (to learn), beber (to drink), leer (to read) and vender (to sell)।
    • "-ir" में समाप्त होने वाली verbs Vivir स्पेनिश verb "to live" का infinitive form है। क्रिया को वर्तमान काल में बदलने के लिए, "-ir" छोड़ें और अंत में -o, -es, -e, ' जोड़ें। imos, -ís' या -en, विषय सर्वनाम (subject pronoun) पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए:
      • "I live" बन जाएगा yo vivo
      • "You live (informal)" बन जाएगा tú vives
      • "You live (formal)" बन जाएगा usted vive
      • "He/she live" बन जाएगा él/ella vive
      • "We live" बन जाएगा nosotros/as vivimos
      • "You all live (informal)" बन जाएगा vosotros/as vivís
      • "You all live (formal)" बन जाएगा ustedes viven
      • "They live" बन जाएगा ellos/ellas viven
      • ये 6 एंडिंग हर नियमित "-ir" क्रिया के लिए समान होंगे, जैसे कि abrir (to open), escribir (to write), insistir (to insist) and recibir (to receive)
    • एक बार जब आप वर्तमान काल में महारत हासिल कर लेते हैं, तो आप अन्य काल में संयुग्मित क्रियाओं पर आगे बढ़ सकते हैं, जैसे कि भविष्य काल, भूतकाल और इम्परफ़ेक्ट (imperfect) भूतकाल और कंडीशनल टेंस (conditional tense)। वर्तमान काल को संयुग्मित करने के लिए उपयोग की जाने वाली एक ही मूल विधि का उपयोग इनमें से प्रत्येक काल के लिए भी किया जाता है - आप बस इनफिनिटिव क्रिया का सहारा लेते हैं और अंत का एक विशेष सेट जोड़ते हैं, जो विषय सर्वनाम के आधार पर भिन्न होता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सामान्य, अनियमित क्रियाओं...
    सामान्य, अनियमित क्रियाओं (irregular verbs) को संयुग्मित करना सीखें: एक बार जब आप नियमित क्रियाओं को जोड़ना सीख जाते हैं, तो आप बहुत अच्छी शुरुआत के लिए तैयार हो जाते हैं। हालाँकि, ये बात याद रखें कि सभी क्रियाओं को सामान्य नियमों का उपयोग करके संयुग्मित नहीं किया जा सकता है - कई अनियमित क्रियाएं हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना अनूठा संयोग है जो किसी तुक (rhyme) या कारण (reason) को फॉलो नहीं करती। कुछ सबसे आम, रोज़मर्रा की अनियमित (irregular) क्रियाएं हैं - ser (to be), estar (to be), ir (to go) और haber (to have (done)). सबसे अच्छा उपाय ये है की आप सिम्पली इनको याद कर लें:[११]
    • Ser. वर्ब "ser" स्पेनिश में, दो क्रियाओं में से एक है, जिसका अनुवाद "होना (to be)" के रूप में किया जा सकता है। "Ser" का उपयोग किसी चीज़ की आवश्यक विशेषताओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है - उदाहरण के लिए, इसका उपयोग भौतिक विवरण, समय और तिथियों के लिए और अन्य चीजों के साथ पात्रों और व्यक्तित्वों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग क्या (what) कुछ है का वर्णन करने के लिए किया जाता है। [१२] Verb का प्रेजेंट टेंस इस प्रकार संयुग्मित (conjugated) है:
      • "I am" बन जाएगा yo soy
      • "You are (informal)" बन जाएगा tú eres
      • "You are (formal)" बन जाएगा usted es
      • "He/she is" बन जाएगा él/ella es
      • "We are" बन जाएगा nosotros/as somos
      • "You all are (informal)" बन जाएगा vosotros/as sois
      • "You all are (formal)" बन जाएगा ustedes son
      • "They are" बन जाएगा ellos/ellas son
    • Estar वर्ब "estar" का अर्थ "होना (to be)" भी है, लेकिन इसका उपयोग "ser" से अलग संदर्भ में किया जाता है। "Estar" का उपयोग होने की अवस्थाओं (states of being) के लिए किया जाता है - उदाहरण के लिए, इसका उपयोग कंडीशनल अवस्थाओं जैसे फीलिंग्स, मूड्स और इमोशन के साथ-साथ किसी व्यक्ति या चीज़ के स्थान का वर्णन करने के लिए किया जाता है। यह वर्णन करने के लिए प्रयोग किया जाता है कि कुछ कैसे/कैसा (how) है। क्रिया का वर्तमान काल इस प्रकार संयुग्मित किया जाता है:
      • "I am" बन जाएगा yo estoy
      • "You are (informal)" बन जाएगा tú estás
      • "You are (formal)" बन जाएगा usted está
      • "He/she is" बन जाएगा él/ella está
      • "We are" बन जाएगा nosotros/as estamos
      • "You all are (informal)" बन जाएगा vosotros/as estáis
      • "You all are (formal)" बन जाएगा ustedes están
      • "They are" बन जाएगा ellos/ellas están
    • Ir. वर्ब (verb) "ir" का मतलब है "to go". यह वर्तमान काल में इस प्रकार संयुग्मित की जाती है:
      • "I go" बन जाएगा yo voy
      • "You go (informal)" बन जाएगा tú vas
      • "You go (formal)" बन जाएगा usted va
      • "He/she goes" बन जाएगा él/ella va
      • "We go" बन जाएगा nosotros/as vamos
      • "You all go (informal)" बन जाएगा vosotros/as vais
      • "You all go (formal)" बन जाएगा ustedes van
      • "They go" बन जाएगा ellos/ellas van
    • Haber. संदर्भ के आधार पर क्रिया "haber" का अनुवाद "I have" या "I have done" के रूप में किया जा सकता है। क्रिया का वर्तमान काल इस प्रकार संयुग्मित किया जाता है:
      • "I have (done)" बन जाएगा yo he
      • "You have (done)(informal)" बन जाएगा tú has
      • "You have (done) (formal)" बन जाएगा usted ha
      • "He/she has (done)" बन जाएगा él/ella ha
      • "We have (done)" बन जाएगा nosotros/as hemos
      • "You all have (done) (informal)" बन जाएगा vosotros/as habéis
      • "You all have (done) (formal)" बन जाएगा ustedes han
      • "They have (done)" बन जाएगा ellos/ellas han
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्पेनिश जेंडर रूल्स सीखें:
    स्पेनिश में, कई अन्य भाषाओं की तरह, प्रत्येक संज्ञा को एक लिंग दिया जाता है, या तो पुल्लिंग या स्त्रीलिंग। यह बताने का कोई निश्चित तरीका नहीं है कि कोई संज्ञा ध्वनि या वर्तनी से पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग है, इसलिए जब आप शब्द सीखते हैं तो लिंग सीखना आवश्यक है। [१३]
    • लोगों के लिए अनुमान लगाना आसान है कि संज्ञा पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग। उदाहरण के लिए, "लड़की" के लिए स्त्रीलिंग शब्द है, la chica, जबकि "लड़के" के लिए पुल्लिंग शब्द है, el chico। इसे natural gender कहा जाता है।
    • लोगों के लिए बहुत कम शब्दों में व्याकरणिक लिंग (grammatical gender) होता है। उदाहरण के लिए, el bebé (बच्चा) पुल्लिंग है और la visita (विजिटर) स्त्रीलिंग है। यह महिला, शिशुओं और पुरुष आगंतुकों के लिए भी मान्य है।
    • इसके अलावा, संज्ञाएं जो अक्षर "o" में समाप्त होती हैं, जैसे el libro (book), आमतौर पर पुल्लिंग होती हैं, और शब्द जो "a" में समाप्त होते हैं, जैसे la revista (magazine) आमतौर पर स्त्रीलिंग माने जाते हैं। हालांकि, कई संज्ञाएं हैं जो "a" या "o" में समाप्त नहीं होती हैं, इसलिए यह हमेशा हेल्पफुल नहीं होता है।
    • संज्ञाओं का वर्णन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी भी विशेषण (adjectives) को संज्ञा के लिंग से भी सहमत होना चाहिए, इसलिए विशेषण इस आधार पर अपना रूप (form) बदलेंगे कि संज्ञा पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 निश्चित (definite) और...
    निश्चित (definite) और अनिश्चित आर्टिकल्स (ndefinite articles) का उपयोग करना सीखें: अंग्रेजी में, केवल एक निश्चित आर्टिकल "the", और तीन अनिश्चित आर्टिकल "a", "an" या "some" है। हालांकि स्पेनिश में, प्रत्येक में से चार हैं। वक्ता किसका उपयोग करता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे जिस संज्ञा का उल्लेख कर रहे हैं वह पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग, बहुवचन है या एकवचन।[१४]
    • उदाहरण के लिए, स्पैनिश में "the male cat" को संदर्भित करने के लिए, आपको निश्चित आर्टिकल (definite article) "el" - "el gato" का उपयोग करना होगा। जब "the male cats" का जिक्र किया जाता है, तो निश्चित आर्टिकल "los" - "los gatos" में बदल जाता है।
    • बिल्ली के स्त्रीलिंग रूप का जिक्र करते समय निश्चित आर्टिकल फिर से बदल जाता है। "The female cat" के लिए निश्चित आर्टिकल "la" - "la gata" को यूज़ किया जाता है, जबकि "the female cats" के लिए निश्चित आर्टिकल "las" - "las gatas" यूज़ किया जाता है।
    • अनिश्चित आर्टिकल के चार रूपों का एक ही तरह से उपयोग किया जाता है - "un" का उपयोग पुल्लिंग एकवचन के लिए किया जाता है, "unos" का उपयोग पुल्लिंग बहुवचन के लिए, "una" का उपयोग स्त्रीलिंग एकवचन के लिए, और "unas" को स्त्री बहुवचन के लिए उपयोग किया जाता है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

खुद को लैंग्वेज में पूरी तरह डुबो लें (Immersing Yourself in the Language)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किसी नेटिव स्पीकर को खोजें:
    अपने नए भाषा कौशल को बेहतर बनाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक देशी वक्ता के साथ बोलने का अभ्यास करना है। वे आपके द्वारा की गई किसी भी व्याकरण या उच्चारण की गलतियों को आसानी से ठीक करने में सक्षम होंगे, और आपको भाषा के अधिक अनौपचारिक या बोलचाल के रूपों से परिचित करा सकते हैं, जो आपको किताबों में नहीं मिलेंगे।
    • यदि आपका कोई स्पैनिश फ्रेंड है जो मदद करने को तैयार है, तो ये सबसे अच्छा है! नहीं तो, आप लोकल न्यूज़ पेपर या ऑनलाइन एक एड डाल सकते हैं या पता कर सकते हैं कि उस एरिया में पहले से कोई स्पेनिश भाषी ग्रुप है या नहीं।
    • यदि आपको आस-पास कोई स्पैनिश-भाषी नहीं मिल रहा है, तो स्काइप पर किसी को ढूँढ़ने का प्रयास करें। वे 15 मिनट की स्पेनिश बातचीत को 15 मिनट की अंग्रेजी या हिंदी के बदले आदान-प्रदान करने के और उसे सीखने के इच्छुक हो सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 किसी लैंग्वेज ग्रुप में साइन-अप करें:
    यदि आपको कुछ अतिरिक्त मोटिवेशन की आवश्यकता है या आपको लगता है कि आप अधिक औपचारिक सेटिंग में बेहतर सीखेंगे, तो किसी अच्छे स्पेनिश लैंग्वेज कोर्स के लिए साइन अप करें।
    • स्थानीय कॉलेजों, स्कूलों या कम्युनिटी सेंटर्स में चलाये जाने वाले लैंग्वेज कोर्सेज के बारे में पता करें।
    • यदि आप स्वयं किसी कक्षा के लिए साइन अप करने से घबरा रहे हैं, तो अपने किसी फ्रेंड को साथ ले लें। क्लासेज के बीच प्रैक्टिस करने से और किसी के साथ होने से आपको और अधिक मज़ा आएगा!
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्पेनिश फिल्म्स और कार्टून्स देखें:
    ऐसी फिल्म्स की DVDs खोज निकालें जो सबटाइटल्स (subtitles) के साथ हों।इन्हे देखें और लैंग्वेज की बारीकियों को समझने की कोशिश करें। अगर आप कार्टून्स देखने के शौक़ीन हैं तो स्पेनिश कार्टून देखें। ये सबसे अच्छा और मजेदार तरीका होता है किसी दूसरी भाषा को सीखने का।
    • अगर आपको लैंग्वेज सीखने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है तो मूवी और कार्टून के छोटे छोटे डायलॉग रिपीट करें, बोलने की कोशिश करें इससे आपकी एक्सेंट पर पकड़ मजबूत होगी।
    • यदि आपको कोई स्पैनिश मूवी आसानी से नहीं मिलती है, तो उन्हें किसी मूवी रेंटल स्टोर के फॉरेन लैंग्वेज सेक्शन से किराए पर लेने का प्रयास करें। वैकल्पिक रूप से, देखें कि क्या आपकी लोकल लाइब्रेरी में कोई स्पेनिश फिल्में हैं या पूछें कि क्या वे आपके लिए कुछ उपलब्ध करा पाएंगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 स्पेनिश म्यूजिक और रेडिओ सुनें:
    स्पेनिश में अपने सुनने के स्किल्स (listening skills) को सुधारने के लिए ऐसे गाने और प्रोग्राम रेडियो पर सुनें जो स्पेनिश भाषा में हों और जिन्हे सुनकर आपको मजा भी आये। सुनते समय कॉमनली यूज़ होने वाले शब्दों को पकड़ने की कोशिश करें।
    • अपने फ़ोन पर कोई स्पेनिश रेडियो ऍप डाउनलोड करें जिसपर आप गाने सुन सकते हैं।
    • स्पेनिश पॉडकास्ट डाउनलोड करें और अपने घर के काम करते समय उन्हें सुनने की आदत डालें।
    • एलेजांद्रो सान्ज़, शकीरा और एनरिक इग्लेसियस कुछ अच्छे स्पेनिश सिंगर्स माने जाते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्पेनिश कल्चर्स के बारे में जानें:
    संस्कृति के साथ संवाद में भाषाएं मौजूद हैं, इसलिए कुछ भाव और मानसिकता सांस्कृतिक मूल से अटूट रूप से जुड़ी हुई हैं। संस्कृति का अध्ययन सामाजिक गलतफहमियों को रोकने में भी मदद कर सकता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक स्पेनिश भाषी...
    एक स्पेनिश भाषी देश की यात्रा करने पर विचार करें: एक बार जब आप स्पेनिश भाषा की मूल बातों के साथ सहज महसूस करते हैं, तो एक स्पेनिश भाषी देश की यात्रा करने पर विचार करें। खुद को भाषा में पूरी तरह से डुबो लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ हैंग-आउट करने और चैट करने से बेहतर कोई और तरीका नहीं है![१५]
    • ध्यान रखें कि हर स्पैनिश भाषी देश में एक अलग उच्चारण, अलग स्लैंग और कभी-कभी अलग शब्दावली भी होती है। उदाहरण के लिए, चिली स्पैनिश, मैक्सिकन स्पैनिश, स्पेन की स्पैनिश और यहां तक ​​​​कि अर्जेंटीना स्पैनिश से बहुत अलग होती है। ये बिलकुल वैसे ही है जैसे हमारे देश में भाषा तो एक हिंदी है लेकिन वही हिंदी अलग अलग क्षेत्रों में अलग तरह से बोली जाती है, जैसे हरयाणा में हरयाणवी हिंदी, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में बुंदेलखंडी हिंदी, बिहार में बिहारी एक्सेंट।
    • जैसे जैसे आप स्पेनिश में एक्सपर्ट होते जाएंगे आप इस भाषा की इन बारीकियों को भी समझने लगेंगे। शुरुआत से ही अगर आप अलग अलग स्पेनिश पर ध्यान देने लगेंगे तो भ्रमित हो जाएंगे। इसलिए 98% स्पेनिश जो हर जगह लगभग एक सी है उस पर ध्यान दें न की उस 2% स्पेनिश पर जो एरिया के हिसाब से थोड़ी बदल जाती है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 हौसला बनाये रखें:
    यदि आप स्पैनिश बोलना सीखने के बारे में गंभीर हैं, तो इसे जारी रखें - दूसरी भाषा में महारत हासिल करने से आपको जो संतुष्टि मिलेगी, वह आपके रास्ते में आने वाली कठिनाइयों से कहीं अधिक होगी। एक नई भाषा सीखने में समय और अभ्यास लगता है, यह रातोंरात नहीं होगा। यदि आपको अभी भी कुछ अतिरिक्त प्रेरणा की आवश्यकता है, तो यहां कुछ चीजें हैं जो अन्य भाषाओं की तुलना में स्पेनिश सीखना आसान बनाती हैं:[१६]
    • स्पेनिश इंग्लिश की ही तरह विषय-वस्तु-क्रिया (Subject-Object-Verb) शब्द क्रम का उपयोग करती है। इसका मतलब है कि वाक्य की संरचना को पुनर्व्यवस्थित करने की चिंता किए बिना सीधे अंग्रेजी से स्पेनिश में अनुवाद करना आसान है।
    • स्पैनिश स्पेलिंग बहुत ध्वन्यात्मक है, इसलिए आमतौर पर किसी शब्द का सही उच्चारण करना काफी आसान होता है, जैसे ये लिखी जाती है वैसे ही बोली भी जाती है। अंग्रेजी में ऐसा नहीं है, इसलिए अंग्रेजी के स्पेनिश सीखने वालों को पढ़ते समय शब्दों का सही उच्चारण करने में बहुत कठिन समय लगता है!
    • जैसा कि बताया गया है, स्पैनिश में लगभग 30% से 40 % शब्दों में एक अंग्रेजी संज्ञेय (cognate) है। यह उनकी मूल लैटिन जड़ों के कारण है। नतीजतन, शुरू करने से पहले ही आपके पास एक व्यापक स्पेनिश शब्दावली है - इसके लिए केवल कुछ ट्वीक (tweaks) और एक स्पेनिश ट्वैंग (twang) की आवश्यकता है!

सलाह

  • जितना संभव हो सके अपने उच्चारण को सही करने के लिए, स्पेनिश में किसी गाने को कॉपी करने की प्रैक्टिस करें (जो एक नेटिव स्पीकर के द्वारा गाया गया हो)। शब्दों के अर्थ को समझने की कोशिश करने के बारे में चिंता न करें, बस उसी तरह उच्चारण करने का अभ्यास करें जिस तरह से सिंगर करता है। जैसे की आप Calibre 50 के गाने "Amor Del Bueno" गए रहे हैं। यदि आप चाहें, तो आप बाद में गाने के बोल और अनुवाद देख सकते हैं, लेकिन शुरुआत करने के लिए ध्वनियों की नकल पर ध्यान केंद्रित करना सबसे अच्छा है।
  • स्पैनिश में सोचने और अपने नॉलेज को परखने के लिए इंस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसलेटर रखना एक अच्छा आईडिया है।
  • आसान और छोटे शब्दों और वाक्यों को जोड़कर बड़े वाक्य बनाने की आदत डालें। उदाहरण के लिए, "मैं खाना चाहता हूं" और "मुझे भूख लगी है" बहुत सरल हैं, लेकिन इनको थोड़े बदलाव के साथ मिलाकर आप "मैं अब कुछ खाना चाहता हूं क्योंकि मुझे भूख लगी है" कहना सीख सकते हैं।
  • पढ़ें, पढ़ें और सिर्फ पढ़ें! पढ़ने से न सिर्फ आपकी शब्दावली बढ़ेगी और सुधरेगी, बल्कि आपको पॉपुलर फ्रेज, ग्रामर और एक्सप्रेशन को समझने में भी मदद मिलेगी।
  • कोई भी भाषा सीखने के लिए आपकी पकड़ सभी चार कॉम्पोनेंट्स पर अच्छी होना चाहिए। एक नई भाषा सीखने के लिए, आपको पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने का अभ्यास करने की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आप भाषा सीखने के इन पहलुओं में से प्रत्येक पर समय व्यतीत करते हैं।
  • Duolingo ऍप को अपने एंड्राइड या iOS फ़ोन पर इंस्टाल करें। ये आपको किसी भी भाषा को सीखने में मदद करेगा।
  • ध्यान से सुनने और स्पैनिश का उच्चारण करने पर बहुत ध्यान दें, जैसे की इसमें 'b' और 'd' शब्द का उच्चारण शुरुआत और मध्य में अलग-अलग होता है। यदि आप शब्दों को ध्यान से सुनते हैं तो आपको इनके उच्चारण और अपने एक्सेंट को सुधारने में बहुत मदद मिलेगी।
  • अपने ऐसे दोस्तों और सहकर्मियों को ढूंढें जिनकी नेटिव भाषा स्पेनिश है। वो आपको लेंग्वेज की बारीकियों को सीखने में काफी मदद करेंगे।
  • ऐसे लोग जिनकी स्पेनिश अच्छी है और जो फ्लुएंटली इसको बोल पाते हैं, उनके साथ प्रैक्टिस करने की कोशिश करें।
  • उन शब्दों को एक डाईरी में लिखने की कोशिश करें जिन्हें आप सीख रहे हैं, और फिर बाद में देखें कि क्या आप शब्दों को वाक्य में डाल सकते हैं। आपके द्वारा सीखे गए नए शब्दों का अभ्यास करने के लिए इसे दोहराएं।
  • ñ, ch ll अल्फाबेट में एक लेटर है और rr अभी भी साथ ही साथ el la los las y lo कहने के 5 तरीके हैं। स्पेनिश वास्तव में एक केटेगरी वन लैंग्वेज है।

चेतावनी

  • किसी भी भाषा को सीखने में टाइम और समर्पण दोनों लगते हैं। इसलिए बगैर फ़्रस्टेट हुए धैर्य के साथ मेहनत करें, और भाषा सीखने के मजे लें।
  • किसी भी भाषा को सीखने के लिए उसे बोलना जरूरी है। इसलिए जितना हो सके इसे बोलने की प्रैक्टिस करें। खुद से बोलें जिससे आप इसको सुनकर पता कर पाएंगे की जब आप बोलते हैं तो ये कैसी सुनाई देती है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Thomas Churchill
सहयोगी लेखक द्वारा:
Thomas Churchill
US-मेक्सिको फोरम फॉर कोऑपरेशन, अंडरस्टैंडिंग, & सॉलिडेरिटी (FoCUS) प्रेसिडेंट
यह आर्टिकल सहायक लेखक Thomas Churchill द्वारा लिखा गया है, जो विकीहाउ कम्युनिटी के विश्वसनीय मेंबर हैं।थॉमस चर्चिल 3 साल से अधिक समय से अमेरिका और मैक्सिको में छात्रों के बीच एक द्विपक्षीय पहल FoCUS के साथ जुड़े हुए हैं, और हाल ही में स्टैनफोर्ड चैप्टर के अध्यक्ष थे। उन्होंने लॉस हरमनोस डे स्टैनफोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है, और एक स्पेनिश लैंग्वेज ट्यूटर भी है। यह आर्टिकल १६,१३७ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १६,१३७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?