कैसे लड़कियों को डेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आपको शायद अभी तक पता चल चुका होगा, कि लड़कियों को डेट करने की कोई एक कुंजी नहीं होती है, क्योंकि हर लड़की अलग होती है। संभव है कि ऐसा कुछ, जो एक लड़की को इंप्रेस करता है, वही दूसरी लड़की को बुरा लगता हो। लड़कियों की निजी पसंद चाहे जो भी हो, डेटिंग के कुछ यूनिवर्सल नियम होते हैं, जिनकी मदद से आपको दूसरी डेट मिल सकती है, और शायद आप तीसरी तक भी पहुँच सकते हैं। डेट करने में सफलता पाने के लिए इस लेख को आगे पढ़िये।

विधि 1
विधि 1 का 4:

अपना सर्वश्रेष्ठ बनिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कॉन्फ़िडेंस प्रोजेक्ट करिए:
    कॉन्फ़िडेंस, एक ऐसा गुण है जो लड़कियों को सबसे अधिक पसंद आता है। अगर लड़कियों को लगेगा कि आपकी ज़िंदगी में बहुत कुछ चल रहा है, तब वे आपमें इंटरेस्ट लेने लगेंगी: आप बहुत सारी एक्टिविटीज़ में शामिल हैं, आपके दोस्त हैं, आप अपने मन की बात कह देते हैं, और आपके लॉन्ग-टर्म लक्ष्य हैं।[१]
    • कॉन्फ़िडेंस की शुरुआत अनेक जगहों से हो सकती है। किसी लड़की को आकर्षित करने के लिए आपको कोई बास्केटबॉल स्टार होने की ज़रूरत नहीं है; बस किसी भी ऐसी चीज़ में शामिल हो जाइए जिसमें वो सब दिखाई पड़ सके, जिसमें आप सबसे अच्छे हैं। आप यह बताइये कि वो कौन सी एक्टिविटी है जिसमें आप शाइन कर सकते हैं?
    • कॉन्फ़िडेंस और घमंड में बहुत अंतर होता है। कॉन्फिडेंट लोगों की तारीफ़ उनके टेलेंट के लिए तो होती ही है, उसके साथ उनकी ग्रेस और हयुमिलिटी के लिए भी होती है। अर्थात उनकी सज्जनता भी बहुत उनकी प्रशंसा में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आपको अपने आप पर विश्वास है, तब आपको समझ में आयेगा कि आपको उसकी डींग हाँकने की कोई ज़रूरत नहीं है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जेनुइन बनिए:
    आप जो नहीं हैं, उसका दिखावा करने की कोशिश मत करिए – लड़कियां उस पर्दे के पीछे देख सकती हैं। अगर लड़की किसी बैंड को पसंद करती है, तब उसके बारे में इसलिए पढ़ लेने में कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि आप चाहते हैं कि बाद में उसके बारे में बातें कर सकें, मगर, अगर जो आप पल भर के नोटिस पर उसके लिए कोई गाना नहीं बजा सकते हैं, तब यह ढोंग मत करिए कि आपको गिटार बजाना आता है। वास्तविक बने रहिए, और आपको झूठ बोलने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने आपको बढ़िया तरीके से प्रस्तुत करिए:
    हर लड़की की अपनी एक पसंद या “टाइप्स” होते हैं, मगर हर लेटेस्ट ट्रेंड को अपनाने की कोशिश मत करिए। परिस्थिति के अनुसार कपड़े पहनिए – जैसे कि, मार्टिनी बार में आधी बांह की कमीज़ नहीं चलेगी – और कोलोन भी बहुत मत उड़ेल लीजिएगा।[३] अगर आप किसी पार्टी में अपने सबसे बढ़िया कपड़े पहन कर पहुंचेंगे और आप कॉन्फ़िडेंट महसूस कर रहे होंगे, तब आप उसी तरह एक्ट भी करेंगे – और इसकी भी बहुत संभावना है कि आप जिस लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भूल ही जाएगी कि उसका कोई टाइप भी है।
विधि 2
विधि 2 का 4:

उसको गहराई से जान लेना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 लड़की के एपियरेंस पर ही मत अटक जाइए:
    हरेक को कॉम्प्लिमेंट चाहिए होते हैं, खास तौर से तब, जबकि उन्होंने बहुत कोशिश करके ड्रेस अप किया हो और सुंदर दिखने की कोशिश की हो, मगर बातचीत में यही मुख्य टॉपिक नहीं होना चाहिए। जिस लड़की को आप डेट कर रहे हैं, उसे प्यारी ड्रेस और शानदार जूतों के अलावा भी कुछ और दिखाने का मौका दीजिये।[४]
    • जब आप किसी लड़की को डेट कर रहे हों, तब ख़ास तौर से लड़की के एपियरेंस के बारे में सेक्सुअल कमेंट्स करना अवॉइड करिए। उसके कपड़ों, बालों, या स्माइल बारे में सुरुचिपूर्ण कमेंट्स पर ही टिके रहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बातचीत में सिन्सियर (sincere) रहिए:
    पिक-अप लाइंस को तो अवॉइड ही करिए, क्योंकि वे तो सिन्सियर नहीं ही लगती हैं। जब आप किसी लड़की से बात कर रहे हों, तब ऐसा कुछ कहिए जिसे आप वास्तव में मानते हों। जब वो जवाब दे, केवल सुनने का ढोंग मत करिए, वास्तव में सुनिए, और बातचीत को उस जगह पर ले जाने की कोशिश करिए जहां पर वह “वास्तविक” महसूस हो।
    • बेशक, बातचीत को सेटिंग के अनुकूल होना चाहिए। अगर आप किसी शोर शराबे वाले बार में होंगे, तब तो जिस लड़की से आप गपशप कर रहे होंगे, वो निजी और दार्शनिक विषयों पर बात करना नहीं ही पसंद करेगी। तब भी संगीत, भीड़भाड़, या उस शाम की फ़ील के बारे में ऐसा कुछ सार्थक कहना तो संभव हो ही सकेगा जिससे यह दिखाई पड़े कि आप उसके साथ वह पल एंजॉय कर रहे हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसे कम्फ़र्टेबल हो जाने दीजिये:
    जब आप किसी लड़की से बस अभी ही मिले हों, और आप उसे डेट पर साथ ले जाना चाहते हैं, तब तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि वो अपने आप बनी रह कर आपके साथ कम्फ़र्टेबल हो सके। उसकी सभी विशेषताओं तथा यूनीक क्वालिटीज़ को एंजॉय करिए, और कोशिश करिए कि आप जजमेंटल न हों।
    • अगर आप कुछ क्रिटिकल कह देंगे, चाहे मज़ाक में ही क्यों न कहें, उसका ग़लत मतलब निकाला जा सकता है, और हो सकता वो क्लोज़ कर जाये।
    • बहुत सारे सवाल पूछिये और उनको कमेंट्स से फॉलो अप करिए, ताकि उसे पता चले कि जो भी वो कह रही है, उसको आप सुन रहे हैं और आप उसकी परवाह करते हैं।
    • चीजों को मज़ेदार बनाए रखने के लिए मज़ाक करते रहिए, मगर लड़की, उसके दोस्तों, उसके परिवार, या किसी भी ऐसी चीज़ का मज़ाक मत उड़ाइएगा, जिससे अभी खेल के शुरू में ही, उसकी भावनाएँ आहत हो जाएँ।
विधि 3
विधि 3 का 4:

अच्छी डेट होना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पहली डेट में कुछ परिश्रम करिए:
    उसे किसी ख़ास जगह ले जाइए। ज़रूरी नहीं कि वो बहुत महंगी जगह हो, मगर यह ज़रूर लगना चाहिए कि आपने उसके बारे में कुछ सोच विचार किया है। उसके साथ अपना सुंदर रैस्टौरेंट शेयर करिए, या उसे पिकनिक के लिए किसी खूबसूरत सीनिक स्पॉट पर ले जाइए। अगर आपको पता है कि उसकी कोई पसंदीदा स्पोर्ट्स टीम है, तब उनके गेम के टिकट लीजिये।[५]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बहुत नर्वस मत हो जायेगा:
    डेट के स्ट्रक्चर पर बहुत फ़ोकस मत करिएगा। इसकी जगह, किसी ऐसे को, जिससे अभी हाल ही में मिले हैं, जानने में, और सचमुच में अच्छा समय बिताने की कोशिश करिए। सोचिए कि आपको उसके बारे में और कितना जानना है, और उसे आपके बारे में कितना जानना है। अगर आप उसकी कंपनी एंजॉय करते हैं, तब संभावना यही है कि वो भी आपकी कंपनी एंजॉय करती होगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फ़िजिकल हो जाइए:
    चाहे आप टिकट खरीदने की लाइन में खड़े हुये उसकी पीठ पर अपना हाथ रखते हैं, या मूवी के दौरान उसका हाथ पकड़ते हैं, या डिनर के बाद वापस अपने घर जाते हैं, किसी भी तरह का फ़िजिकल टच, उस लड़की के साथ आपकी इंटीमेसी को बढ़ाएगा, जिसे आप डेट कर रहे हैं। बस यह सुनिश्चित कर लीजिएगा कि यह सब आप दोनों की सहमति से ही हो।[६]
विधि 4
विधि 4 का 4:

विश्वसनीय होना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपने जब भी कॉल करने को कहा हो, तब कॉल करिए:
    अगर आपने अपनी पहली डेट के अंत में वादा किया कि आप कॉल करेंगे, तब अगले कुछ दिनों में फॉलो अप करिए।
    • अगर आप अपनी डेट पर विचार करते हैं, और आपको लगता है कि अब आप इंटरेस्टेड नहीं हैं, तब आपको उसके साथ इतनी कर्टेसी तो दिखानी ही चाहिए कि आप उसे बता दें कि आप दोनों के बीच यह संबंध चल नहीं पाएगा।
    • अगर आप रिलेशनशिप चलाते रहना चाहते हैं, तब इंटरेस्टेड नहीं होने का ढोंग मत करिएगा। अपने कम्यूनिकेशन में कंसिस्टेंट रहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसका परिचय अपने मित्रों से कराइए:
    जब आप कुछ डेट्स पर जा चुकें, तब एक दूसरे को और भी बेहतर जानने का एक बढ़िया तरीका यह है, कि आप जिस लड़की में इंटरेस्टेड हैं, उसका परिचय अपने दोस्तों से करा दें। अगर उनमें पटरी बैठ जाती है, तब शायद आप इस रिलेशनशिप को और भी गहराई तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।[७]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कुछ आश्चर्यजनक करिए:
    जब आप डेट कर रहे होते हैं, उस समय कंसिस्टेंसी बहुत महत्वपूर्ण होती है, मगर आपको कुछ रोमांटिक अचंभे भी बीच-बीच में डालते रहना चाहिए। ये आश्चर्य, लड़की की पर्सनैलिटी पर निर्भर करेंगे – हो सकता है कि अगर आप उसके लिए डिनर बनाएँ, काम पर उसके लिए फूल भेजें, या कोई मज़ेदार वीकेंड ट्रिप प्लान करें, तो उसे अच्छा लगे। अगर आप ऐसा कुछ बीच-बीच में करेंगे, तो वो आपकी विचारशीलता से प्रभावित होगी।

सलाह

  • कोशिश करिए कि आप किसे डेट करते हैं, इस बारे में बहुत पिकी (picky) न हों। जैसे कि आप अपने लिए लेना चाहेंगे, उसी तरह से दूसरे लोगों को भी संदेह का लाभ दीजिये।
  • अगर आपको उन्हीं पुरानी जगहों पर डेट करने के लिए लोगों को पाने में कठिनाई हो रही है, तब कुछ नई जगहों को ट्राई करके देखिये – क्लब्स जॉइन करना, वोलंटियर बनना, या को-एड स्पोर्ट्स में भाग लेना, लोगों से मिलने के बढ़िया तरीके होते हैं।
  • नए कनेक्शन बनाने के लिए ऑनलाइन डेटिंग भी एक बढ़िया तरीका है।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Collette Gee
सहयोगी लेखक द्वारा:
रिलेशनशिप कोच और सर्टिफाइड वायलेंस प्रिवेंशन स्पेशिलिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Collette Gee. कॉलेट गी एक रिलेशनशिप कोच, सर्टिफाइड वायलेंस प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट, और "Finding Happily… No Rules, No Frogs, No Pretending" किताब की लेखिका हैं | महत्वपूर्ण रोमांटिक सम्बन्ध स्थापित करने में एकाग्र, कॉलेट अपने मेन्टल हेल्थ इंडस्ट्री में साइक नर्स के पद पर हासिल किये गए अनुभवों की मदद से रिलेशनशिप कोचिंग, ऑनलाइन कोर्सेज और वर्कशॉप्स कंडक्ट करती हैं ताकि लोगों को उनका सच्चा प्यार हासिल हो सके | कॉलेट के कोचिंग बिज़नेस से पहले, वो मेन्टल हेल्थ क्षेत्र में साइक नर्स की तरह कार्यरत थीं और इससे उन्हें खुशनुमा, महत्वपूर्ण और लम्बे समय तक टिकने वाले रोमांटिक सम्बन्ध स्थापित करने की कला में प्रशिक्षण मिला है | उनका काम टी एल सी, लंडन लाइव, द हफ़्फिंगटन पोस्ट, और सी एन एन पर फीचर हुआ है | यह आर्टिकल २,८६६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८६६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?