कैसे बिना लड़कियों से बात किये उन्हें अपनी ओर आकर्षित करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अपनी पसंद की लड़की को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए शायराना और खूबसूरत अल्फाज़ ढूंढ पाना एक मुश्किल काम होता है | पर फिर, हम सब कालिदास भी तो नहीं हो सकते हैं | सबसे रोचक बात ये हैं, की अधिकतर मौकों पर दो लोगों के बीच आकर्षण बिना कुछ कहे ही महसूस हो जाता है | जी हाँ, ये सही बात है | कई ऐसे तरीके हैं जिनसे आप अपनी पसंद की लड़की का ध्यान अपनी ओर बिना उससे कुछ कहे (कम से कम शुरुआत में तो) आकर्षित कर सकते हैं | इस लेख को पढ़ के जाने कुछ ऐसे इशारे और संकेत जिनका पालन कर आप पसंद आई लड़की का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपने को सही रूप में पेश करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सभी प्रकार के कपड़ों खरीदें:
    याद रहे: आकर्षण जान के नहीं होता है, लेकिन अगर कोई ऐसा दिख जाए तो देखने में आकर्षित लग रहा है तो ऐसा होना स्वाभाविक हो जाता है | अपने कपड़ों की कुछ बातों पर ध्यान रख कर आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं की लड़की का ध्यान आप पर रुक जाए | इन कुछ बातों पर ज़रूर ध्यान रखना[१], [२]:
    • न्यूट्रल रंगों (काला, सफ़ेद, नेवी) में बिना पैटर्न की अच्छी शर्ट्स और टी शर्ट्स खरीदें |
    • अगर स्वेटर का मौसम है तो, कुछ अच्छे क्रू (Crew) या वी नैक वाले फिर से नेवी, सफ़ेद और काले जैसे न्यूट्रल रंगों में खरीदें |
    • ख़ास मौकों के लिए एक जोड़ी बेहतरीन क्वालिटी के जूते, और हर रोज़ के लिए कैजुअल स्पोर्ट्स जूते खरीदें |
    • गहरे रंगों की जींस से अपनी लुक को उत्कृष्ट दिखाएं | ये इतनी बेहतरीन लगती हैं की आप इन्हें डेट्स पर भी पहन सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 इस बात पर...
    इस बात पर ध्यान दें की कपड़े आप पर कैसे फिट आ रहे हैं: ये बहुत ज़रूरी है; अगर आपने ऊपर के सभी चरणों का पालन कर लिया, लेकिन आपके कपड़े ढीले और ख़राब फिटिंग के हैं, तो कोई आप पर ध्यान नहीं देगा | तो किसी दोस्त, या सेल्स एसोसिएट की मदद से, ये राय ले लें की आपके शरीर के प्रकार पर कैसे कपड़े अच्छे लगेंगे |[३]
    • ड्रेस शर्ट्स | जब आप अपना सर घुमाएं, तो कॉलर उसके साथ नहीं घूमना चाहिए | अगर ऐसा हो रहा है, तो इसका मतलब शर्ट बहुत चुस्त है | आपकी शर्ट की सीम आपके कन्धों की हड्डी पर सही बैठनी चाहिए | याद रहे: आप ये भी नहीं चाहते की आपकी शर्ट इतनी कसी हो की आपके शरीर के उपरी हिस्से का हर भाग दिखाई दे, और ना ही ऐसा लग्ना चाहिए की शर्ट आप पर लटक रही है |
    • टी शर्ट्स | यहाँ पर भी, आपकी टी शर्ट की सीम (Seem) आपके कंधे की हड्डी पर आनी चाहिए | आपके शरीर के प्रकार पर निर्भर, आप स्लिम या रेगुलर फिट टी शर्ट खरीद सकते हैं |
    • पैन्ट्स | आपको स्लिम फिट खरीदने की ज़रुरत नहीं है, बस प्लीट्स वाले पैंट नहीं चुनें | वो पुरानी स्टाइल के लगते हैं और उन्हें देख कर आप पेट के हिस्से से मोटे लगते हैं |
    • जींस | सामान्य स्थिति में, स्लिम फिट जींस खरीदें (चाहे आपको पहले पसंद हो या नहीं) और बूट कट जींस से दूर रहे |
    • कुछ स्टोरज़ में जाएँ | अगर आपको फैशन का इतना अंदाज़ा नहीं है, तो कुछ कपड़ों के स्टोरज़ में जाना आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है | आपको अपनी पसंद और नापसंद के मुताबिक ट्रेंड्स का जायजा लेने में मदद मिल जाएगी |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐसे कपड़े पहनें जो आपके व्यक्तित्व को दर्शायें:
    आपको फैशन ट्रेंड्स का अंदाज़ा है ये दिखाने की अगर आप कोशिश करेंगे तो इससे बहुत बेहतरीन असर पड़ेगा | आखिर में, सभी औरतों को फैशन अच्छा लगता है! लेकिन साथ ही साथ, हर फैशन ट्रेंड को इकट्ठे पालन करने का प्रयत्न नहीं करें | ये ध्यान रहे की आप चाहे कैसे भी कपड़े खरीदें अंत में उन्हें पहन कर आप अपनी हकीकत नहीं भूल जाएँ | ध्यान दें: अधिकतर लोगों के लिए धीरे धीरे बदलाव लाना सही साबित होता है |[४]
    • अपने मोजूदा कपड़ों पर नज़र डालें और ऐसे एक या दो चीज़ों पर गौर करें जिन्हें बदलाव की ज़रुरत है |
    • कुछ ऐसा लायें जो बिलकुल आपके जैसा हो | क्या आपको गोविंदा जैसे कपड़े पहनना अच्छा लगता है? अपने कपड़ों में थोड़ा रंग का प्रयोग आपको बदलाव लाने में मदद करेगा (हाँ, न्यूट्रल रंगों के बिना भी) |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बदलाव लाना शुरू करें:
    आप किस तरीके के कपड़े पहनेंगे इसमें एक कम से बदलाव लाने में थोड़ी तकलीफ होगी, क्योंकि ये अब आपके अस्तित्व का हिस्सा बन चुका है | पर याद रहे, ऐसे बदलाव लाने में मज़ा भी बहुत आता है!
    • बस कर डालें | कई बार स्टाइल और कपड़ों से जुड़े बदलाव के बारे में ज्यादा सोचना आपकी सफलता को प्रभावित कर सकता है | इसके बजाय, उस बदलाव को लाने के अलग चरणों की एक निर्धारित अवधि तय करें |
    • अपने स्टाइल को बदलने की ठान लें | अपने इस फैसले को औरों को बताने से खुद पर जबरदस्त असर पड़ेगा और आपको हिम्मत भी देगा |
    • आपके कपड़ों में बदलाव के बीच आई किसी भी अड़चन को हटा दें | एक रात पहले से ही कपड़े तय कर लेना सुबह पैदा होने वाली किसी भी बहाने की गुन्जायिश को ख़त्म कर देता है मसलन, मुझे अपनी लुक के रंग मिलाने का समय नहीं मिला |
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इस बात पर ध्यान रखें की आपकी चाल कैसी है:
    ये सच जानिए: आप जिस तरह से चलते हैं उससे ये पता चलता है की आप अपने आप को कितना सुरक्षित या असुरक्षित महसूस करते हैं | इस बात का सिर्फ अंदाज़ा ही आपको एक लड़की की नज़र में आकर्षक बना सकता है |[५]
    • आप जिस गति से चलते हैं उससे थोड़ा धीमे चलें, और अपनी हरकतों को नियंत्रण में रखें | इन सब बातों से लगता है की आप इस दुनिया और अपने आप से संतुष्ट हैं |
    • थोड़ी जगह लें कर बैठें | पीछे को पीठ लगायें और पैरों को आगे को बढाएं | ऐसा समझ लें की आप अपना इलाका तय कर रहे हैं |
    • अपने बातचीत के लहजे पर गौर करें | वैसे तो ये तकनीक की बातें, पर ये भी बॉडी लैंग्वेज का हिस्सा होती हैं | अपने बोलने की गति धीमी करें, और आवाज़ के स्तर को भी समान रखें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 नज़दीक आकर छूने में घबराएं नहीं:
    आराम से: इसका मतलब ये नहीं है की आप अपनी हदें पार कर दें | पर छूकर अपनी भावनाएं किसी के लिए व्यक्त करने से दूसरे को प्रेम और सुरक्षा का एहसास होता है | आखिर, आकर्षण भी एक भावनात्मक प्रतिक्रिया ही है |
    • किसी को पीठ पर थपथपाना |
    • अभिवादन करने के लिए किसी दोस्त के गले लग्ना या हैण्ड शेक करना |
    • और लोगों के थोड़ा ज्यादा नज़दीक खड़े होने में सकुचाये नहीं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने खड़े होने की मुद्रा पर ध्यान दें:
    झुके हुए कंधे और टेढ़ा सर इस बात का एहसास कराता है की आप कितना असुरक्षित महसूस करते हैं | अपनी मुद्रा सुधारने के लिए निम्नलिखित काम करने की सोचें |[६]
    • बैठने के समय, अपनी छाती आगे रखें, और कन्धों को पीछे | सर को सीधा और थोड़ा ऊँचा रखें |
    • चलते समय अपनी पीठ को सीधा, और सर को उंचा रखें | छोटे और नियंत्रित कदम लें, और कन्धों को पीछे को कर लें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 नज़र मिलाएं:
    कमरे में इधर उधर देखने से घबराएं नहीं | हो सकता है आपकी उनसे नज़र मिल जाए, ऐसी स्थिति में थोड़ी देर तक उससे नज़र मिलाये रखने से रिश्ता कायम हो सकता है |[७]
    • चलते समय आसमान की और देखें | ऐसा करने से आप ज्यादा मिलनसार और सरल स्वभाव के लगेंगें |
    • अपनी आँखों का इस्तेमाल करने से डरें नहीं | हैरानी में उन्हें चौड़ा करना, या शक के चलते उन्हें छोटा कर लेना, ये दिखाता है की आप बातों पर ध्यान दे रहे हैं |
    • मुस्कुराते रहें | अगर आपका आत्मविश्वास चरम सीमा पर है, तो आप थोड़ा टेढ़ा भी मुस्कुरा सकते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

ध्यान बनाये रखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 संतुलित और शांत लगें:
    अगर आप थके हुए हैं या रात में देर तक काम कर रहे थे, तो वो अगले दिन सबको दिखेगा | हमेशा कोशिश करें की ताज़ा और खुश दिखें और सबसे ज़रूरी, साफ़ भी |[८]
    • ये ध्यान दें की आपकी आँखें साफ़ और सफ़ेद दिख रही हूँ | अगर उनमें लालपन है तो ऑयड्रॉप्स डाल लें | कुछ ही पलों में आपकी आँखों की थकन चली जाएगी और वह पहले जैसी ताज़ा दिखेंगी |
    • अपने नाखूनों का ख्याल रखें | उन्हें कटा हुआ और साफ़ रखें |
    • अगर आपके बाल बज्ज़ड (Buzzed) हैं, तो आपको कुछ भी करने की ज़रुरत नहीं है | पर अगर वो बड़े हैं, तो ये देख लें की वह साफ़ और स्टाइल में हैं |
    • कोलोन डालने में नियंत्रण रखें | कुछ महिलाओं को हो सकता है कोलोन पसंद ही नहीं हो, या वो तीव्र सुगंधों से चिड्ती हों |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आस पास के वातावरण पर ध्यान दें:
    अलग जगहों के लिए अलग वस्त्र पहने जाते हैं | ख़ास तौर से अगर आपकी नज़र किसी पर है तो | आप क्लब में कैसे कपड़े पहने हैं वो लाइब्रेरी के लिए पहने गए कपड़ों से भिन्न होगा |[९] आईये देखे |
    • अगर आप क्लब जा रहे हैं, तो थोड़ा कैजुअल कपड़े पहनें | हर लड़का वहां पर ज्यादा स्टाइल दिखाने का प्रयत्न कर रहा होगा | अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो लोगों को आप ज्यादा खुशमिजाज़ नज़र आयेंगे |
      • नोट: हम ये सुझाव नहीं दे रहे हैं की आप अपने फटे हुए जिम शॉर्ट्स पहन कें | बस एक अच्छी सी जींस और एक टी शर्ट और काम हो गया |
    • अगर आप लाइब्रेरी जा रहे हैं, हो सकता है की वहां हर लड़का अपनी फटी जिम शॉर्ट्स में होगा | ये एक अच्छा मौका है अपने को सबसे अलग दिखाने का |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने को व्यस्त दिखाएं:
    ये दिखाना की आप किसी चीज़ में व्यस्त हैं एक आकर्षक गुण है क्योंकि इसका मतलब है आप मन से हर काम करते हैं | इसके इलावा, इससे उसे आपको दूर से देख कर जानने का मौका भी मिल जाता है |[१०]
    • अगर आप उपयुक्त स्थान पर हैं, और आपको कोई वाद्य बजाना आता है, तो बजाएं! किस लड़की को एक कलाकार अच्छा नहीं लगता |
    • कॉफ़ी शॉप जा रहे हैं: एक अच्छे ब्रीफकेस में अपना लैपटॉप ले जाएँ, और बिज़नस कैजुअल कपड़े पहनें | इससे ऐसा लगेगा की आप काम के सिलसिले में आये हैं और आप दृढ निश्चय वाले और काम के प्रति फोकस्ड हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने आस पास के लोगों पर ध्यान दें:
    आप जिस भी वातावरण में हैं, अगर आप लोगों से बात कर रहे हैं तो ऐसा लगना चाहिए की आपका ध्यान वहीँ पर है | ऐसा करने के लिए आपको सिर्फ विनम्र होकर बात नहीं करना है, पर ये भी दिखाना है की आप अपनी जिंदगी में मोजूद लोगों पर ध्यान देते हैं |[११]
    • सर हिला के ये संकेत दें की आप वहां मोजूद लोगों की बातें सुन रहे हैं |
    • बीच बीच में अपना ध्यान का केंद्र आस पास मोजूद और लोगो पर ले जाएँ |
    • बातचीत करते समय अपना फ़ोन नहीं निकालें | इसे बदतमीजी और उदासीनता माना जाता है |

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 16 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १७,४२२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १७,४२२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?