कैसे पता करें कि आपकी बिल्ली का अंत नजदीक है (Know if Your Cat Is Dying)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जब एक बिल्ली अपनी ज़िंदगी के अंत के करीब होती है तो वो कुछ ऐसे लक्षण दिखाती है जिस से आपको पता चल जाएगा कि अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं है। बिल्ली खाने और पीने से मना कर सकती है, उसमे जोश की कमी हो सकती है और उसका वजन कम हो सकता है। बहुत सी बिल्लियां अपने आखिरी दिनों में एकांत ढूँढती हैं। इन लक्षणों को पहचानने से आप अपनी बिल्ली की उसके आखिरी समय में बहुत अच्छी देखभाल कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

संकेतों को देखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बिल्ली की दिल की धड़कन को महसूस कीजिये:
    धीमी धड़कन इस बात का संकेत है कि बिल्ली कमजोर हो रही है और शायद अपने आखिरी समय में है। एक स्वस्थ बिल्ली की हार्ट रेट 140 से 220 धड़कन प्रति मिनट (bpm) के बीच में होती है। एक बहुत बीमार या कमजोर बिल्ली की धड़कन सामान्य दर से कई गुना नीचे गिर सकती है, जो ये दिखाती है की अंत नजदीक हो सकता है।[१] बिल्ली की हार्ट रेट को ऐसे नापा जाता है:
    • अपना हाथ अपनी बिल्ली के बाएं ओर रखें, ठीक उसके अगले पैर के पीछे से।
    • एक स्टॉप वाच या अपने फ़ोन से 15 सेकंड तक धड़कनों को गिनिए।
    • उस संख्या को 4 से गुना करके हार्ट रेट पता किया जा सकता है। जांच करें कि bpm हेल्दी लेवल पर है या उस से नीचे।
    • एक कमजोर बिल्ली का रक्तचाप या ब्लड प्रेशर भी गिरने लगता है, लेकिन ये बिना मशीनों के नही नापा जा सकता।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बिल्ली की साँसों को जांचे:
    एक स्वस्थ बिल्ली हर मिनट 20 से 30 बार सांस लेती है। अगर किसी बिल्ली का दिल कमजोर हो जाता है तो फेफड़े ढंग से काम नही कर पाते और खून में कम ऑक्सीजन जाती है। इसके कारण वे तेज़ी से सांस लेते हैं ताकि ज्यादा ऑक्सीजन आ पाए, और फिर सांस धीमी हो जाती है क्योंकि फेफड़े तरल से भर जाते हैं और सांस लेना बहुत मुश्किल हो जाता है।[२] अपनी बिल्ली की साँसों को ऐसे जाँचे:
    • अपनी बिल्ली के पास बैठ जाएं और शांति से उसकी साँसों को सुने। उसके पेट को ऊपर और नीचे जाते देखें।
    • एक स्टॉपवॉच या अपने स्मार्टफोन की मदद से 60 सेकंड तक उसकी सांसे गिने। [३]
    • अगर वो जल्दी जल्दी और भारी सांसे ले रही है, या ऐसा लगता है कि वो बहुत कम सांसें ले रही है तो शायद वो अंत के करीब है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी बिल्ली का तापमान नाप लें:
    एक स्वस्थ बिल्ली का तापमान 100 से 102.5 डिग्री फारेनहाइट होता है।[४] अगर बिल्ली का तापमान कम हो तो वो मौत के करीब हो सकती है। जब दिल कमजोर होता है तो पारा 100 के नीचे जाने लगता है। आप बिल्ली का तापमान ऐसे जांच सकते हैं:
    • एक थर्मामीटर का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास एयर थर्मामीटर है, तो अपनी बिल्ली के कान का तापमान लें। अगर नहीं है तो आप डिजिटल रेक्टल थर्मामीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। थर्मामीटर को सेट करें, बिल्ली के रेक्टम या मलाशय में 1 इंच अंदर डालें और थर्मामीटर के बीप करने तक इंतजार करें।
    • अगर आपके पास थर्मामीटर नहीं है तो उसके पंजो को पकड़े। अगर वो ठंडे हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि उसका दिल धीमा पड़ रहा है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बिल्ली के खान पान पर ध्यान दें:
    जो बिल्लियां मरने वाली होती हैं उनके लिए खाना पीना छोड़ना आम लक्षण है। ग़ौर कीजिये कि आपकी बिल्ली का पानी और खाने का बर्तन हमेशा भरा तो नहीं रहता। आपकी बिल्ली अनोरोक्सिया(anoeroxia) के लक्षण भी दिखा सकती है जैसे उतरा हुआ चेहरा या ढीली त्वचा और गहराई हुई आंखें।[५]
    • आप बिल्ली के मल को भी जांच सकते हैं। जिस बिल्ली ने खाना और पीना छोड़ दिया है वह कम मल करती है और उसका पेशाब गाढ़े रंग का होता है।
    • जैसे जैसे एक बिल्ली कमजोर होती जाती है उसकी अपने मल मूत्र को रोकने की शक्ति कम हो जाती है और आप को अपने घर में इधर उधर गड़बड़ियाँ दिख सकती है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 देखें कि आपकी बिल्ली से बदबू तो नहीं आ रही:
    जब बिल्ली के अंग काम करना बंद कर देते हैं तब उनमें जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं जिनसे बदबू आने लगती है। अगर आपकी बिल्ली मरने वाली है तो उसके शरीर और सांसों से बदबू आती है जो और बुरी होती जाती है, क्योंकि उसके पास जहरीले तत्व निकालने का कोई तरीका नहीं है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 देखिए अगर आपकी बिल्ली एकांत ढूढ़ रही है:
    जंगलों में बिल्ली समझ जाती है कि मरते समय वो आसानी से बाकी जानवरों का शिकार बन सकती है इसलिए वो ऐसी जगह ढूढ़ती है जहाँ वो शांति से मर सके। एक बिल्ली जो मरने वाली है ऐसी जगह छुपती है जहाँ ज्यादा लोग न आते हों जैसे फर्नीचर के नीचे या बाहर कहीं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपनी बिल्ली को पशुचिकित्सक के पास ले जाएं:
    अगर आप उसके बीमार होने का कोई भी लक्षण देखें तो उसे सीधा पशुचिकित्सक को दिखाएं। मौत के कई लक्षण किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी होते हैं जिन्हें इलाज करके ठीक किया जा सकता है। सीधा ये न मान लें कि वो मरने ही वाली है, अभी भी उम्मीद बाकी हो सकती है।[६]
    • जैसे, बूढ़ी बिल्लियों को किडनी की बीमारी होना आम है। इसके लक्षण मरने से पहले के लक्षणों के जैसे ही होते हैं, लेकिन किडनी की बीमारी वाली बिल्लियां कई सालों तक जी सकती है।
    • कैंसर, पेशाब नली की बीमारी, और मधुमेह भी ऐसी बीमारियां हैं जिन्हें ठीक किया सकता है और जिनके लक्षण मरने से पहले के लक्षण जैसे होते हैं।[७]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपनी बिल्ली को सहज बनाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने पशुचिकित्सक से...
    अपने पशुचिकित्सक से जिंदगी के आखिरी समय में देखभाल के लिए सलाह लें: एक बार आपको पता चल जाए कि इलाज से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, तो आप चाहेंगे कि पशुचिकित्सक से इस बारे में बात कर ली जाए कि अपनी बिल्ली को उसके आखिरी दिनों में पूरी देखभाल कैसे दें। आपकी बिल्ली के लक्षणों के हिसाब से पशुचिकित्सक दर्द की दवाई, उसे खाने में मदद करने के लिए उपकरण, और किसी घाव को ढंकने के लिए पट्टियां देगा।[८]
    • कई लोग “घर पर ही इलाज” का तरीका अपना रहे हैं ताकि उनकी बिल्ली को परेशानी न हो और वो आराम से गुजर सके। लोग अपने पालतू जानवरों को 24 घंटे देखभाल देते हैं और उन्हें जितना हो सके उतना प्यार देते हैं।
    • अगर आप किसी एक तरह के उपचार में सहज नहीं है तो आप अपने जानवर के पशुचिकित्सक से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं ताकि आपकी बिल्ली को जरूरी देखभाल मिल सके।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे एक मुलायम, गर्म बिस्तर दें:
    कई बार एक अच्छी सी गर्म जगह देना ही वो सबसे अच्छी चीज होती है जो आप अपनी बिल्ली को आखिरी समय में दे सकते हैं। अब इस वक़्त पर आपकी बिल्ली ज्यादा इधर उधर नही जा रही होगी और ज्यादा वक्त बिस्तर पर ही बिता रही होगी। आप उसकी सोने की मनपसंद जगह पर कुछ मुलायम चादरें रखने से उसे और आरामदायक बना सकते हैं।
    • ध्यान रखें कि बिल्ली का बिस्तर साफ है। चादरों को हर कुछ दिनों में गर्म पानी से धो लें। ज्यादा खुशबू वाला डिटर्जेंट इस्तेमाल न करें इस से बिल्ली को परेशानी हो सकती है।
    • अगर आपकी बिल्ली बिस्तर पर ही पेशाब कर देती है तो उनके बिस्तर के ऊपर तौलिया बिछा लें ताकि आप उसके गंदा होने पर आसानी से बदल सकें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी बिल्ली को आराम से शौच करने में मदद करें:
    कभी कभी बिल्लियों को लिटर बॉक्स (litter box) तक जाने में परेशानी होती है। अगर आपकी बिल्ली कमजोर हो गई है और उठ नही पा रही तो आप उसे हर कुछ घंटों में लिटर बॉक्स तक उठाकर ले जाएं। अपनी बिल्ली को आराम से शौच करने के लिए एक स्लिंग लेने के बारे में पशुचिकित्सक से बात करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी बिल्ली के दर्द का ध्यान रखें:
    आपकी बिल्ली तब भी दर्द में हो सकती जब आप उसे छुएं और वो न रोए। बिल्लियाँ दर्द को ज्यादा आवाज़ से नही बताती, लेकिन ध्यान से देखने पर आपको पता चल जाएगी कि उसे दर्द हो रहा है या नही। दर्द के इन संकेतों के लिए देखिए:[९]
    • बिल्ली अकेला रहना चाहती हो
    • बिल्ली को सांस लेने में परेशानी हो रही हो
    • बिल्ली का हिलने का मन न करे
    • बिल्ली और दिनों से कम खा पी रही हो
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 फैसला करें कि...
    फैसला करें कि क्या इच्छा मृत्यु ठीक होगी या नहीं: एक बिल्ली को इच्छामृत्यु देना का फैसला कभी भी आसान नही होता। कई लोग चाहेंगे कि उनकी बिल्ली एक प्राकृतिक मृत्यु को प्राप्त हो। लेकिन अगर आपकी बिल्ली को हद से ज्यादा परेशानी होने लगे तो उसे इच्छा-मृत्यु देना ही बेहतर होगा। अपने पशुचिकित्सक को फोन करें ताकि वो फैसला लेने में आपकी मदद कर सके।
    • अपनी बिल्ली के दर्द और परेशानी के स्तर की एक डायरी रखें। जब “बुरे दिन” “अच्छे दिनों” से ज्यादा हों― जिन दिनों आपकी बिल्ली उठ पाए और आसानी से चल फिर सके से ज्यादा हो ― तो यह एक अच्छा समय हो सकता है अपनी बिल्ली की तकलीफों को खत्म करने का।
    • अगर आप इच्छा मृत्यु चाहते हैं तो, पशुचिकित्सक एक सेडेटिव और दवाई देगा जिस से वो आसानी से गुजर सके। इस प्रक्रिया में दर्द नही होता और ये बीस से तीस सेकंड लेती है।[१०] आप या तो कमरे में ही रुकने का फैसला ले सकते हैं या बाहर इंतज़ार कर सकते हैं।[११]
विधि 3
विधि 3 का 3:

अंत को संभालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बिल्ली के शव का ध्यान रखें:
    अगर आपकी बिल्ली घर पर मरती है तो उसके शव को एक ठंडी जगह में रखना जरूरी है जब तक आप उसके दफ़नाने या दाह संस्कार की प्रक्रिया करते हैं। इस से शव के सड़ने और आपके परिवार की सेहत के लिए खतरा बनने का डर नही होता। बिल्ली को सावधानी से प्लास्टिक में लपेट लें (जैसे एक प्लास्टिक बैग) और किसी ठंडी जगह में रख दें जैसे फ्रीजर या ठंडा कंक्रीट का फर्श। अगर आप की बिल्ली को इच्छा मृत्यु दी गई है तो पशुचिकित्सक उसकी बॉडी को आपके लिए अच्छे से स्टोर कर लेगा।[१२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दफ़नाने या दाह संस्कार का फैसला कर लें:
    अगर आप अपनी बिल्ली का दाह संस्कार करना चाहते हैं तो अपने पशुचिकित्सक से विकल्पों के बारे में पूछे। अगर आप बिल्ली को दफ़नाने चाहते हैं तो स्थानीय पेट समेंटरी के बारे में पता करें।
    • कुछ राज्यों में अपने पालतू जानवर को अपनी भूमि पर दफ़नाना संवैधानिक है तो कुछ में असंवैधानिक है। इस से पहले आप इसका निर्णय लें कि अपने पालतू जानवर को कहां दफ़नाएँगे, अपने स्थानीय कानूनों को जान लें।[१३]
    • किसी सार्वजनिक पार्क या अन्य सार्वजनिक जगह पर अपनी बिल्ली को दफ़नाना असंवैधानिक है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने दुख के लिए परामर्श लेने का विचार करें:
    अपने पालतू जानवर का जाना बहुत मुश्किल होता है। अपने पालतू जानवर के गुज़र जाने के बाद दुखी हो जाना सामान्य है। किसी ग्रीफ काउंसलर से परामर्श लें जो उन लोगों की मदद करने में विशेषज्ञ हैं जिन्होंने अपना पालतू जानवर खोया है। आपका पशुचिकित्सक आपको किसी योग्य परामर्शकर्ता के बारे में जानकारी दे सकता है।

सलाह

  • ध्यान रहे कि बिल्ली को बीमारी के पहले लक्षण दिखने के बाद ही पशुचिकित्सक से संपर्क करें। हो सकता है कि इलाज से आपकी बिल्ली की जिंदगी काफी हद तक बढ़ जाए।
  • एब्डोमिनल कैंसर बूढ़ी बिल्लियों में होना बहुत आम बात है जो कि दुखी करता है। बिल्ली के अचानक वजन में बदलाव का ध्यान रखें खास तौर पर अगर उसके कम खाने पर भी उसका पेट सूजा हुआ और गुदगुदा हो। ट्यूमर कई बार नसों और रीढ़ की हड्डी को दबा देता है जिस से उनके पूंछ, पिछले पैर और शौच करने से नियंत्रण खोने लगता है।
  • अगर आपकी बिल्ली पेशाब करने की कोशिश करती है और असफल रहती है तो उसे तुरंत पशुचिकित्सक के पास ले जाएं क्योंकि ये किसी भी बिल्ली के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है चाहे उन्हें कैंसर हो या नही।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Melissa Nelson, DVM, PhD
सहयोगी लेखक द्वारा:
डॉक्टर ऑफ़ वेटरीनरी मेडिसिन
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Melissa Nelson, DVM, PhD. डॉ. नेल्सन एक पशुचिकित्सक हैं, जो मिनेसोटा के सभी, खासतौर पर बड़े पशुओं की चिकित्सा में माहिर हैं, एक ग्रामीण क्लिनिक में पशुचिकित्सक के रूप में 18 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने 1998 में मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ वेटरनरी मेडिसिन की डिग्री प्राप्त की। यह आर्टिकल ५५,०१० बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५५,०१० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?