कैसे ड्रग की लत से छुटकारा पाएं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

ड्रग की लत (एडिक्शन) के कारण आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके बेहतर होने की कोई उम्मीद ही ना रह गई हो। लेकिन आदतें चाहे कितनी भी बुरी क्यों ना हों, आप अपनी दृढ़ता और धैर्य से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। शुरुआत छोड़ने के कारणों को बताने से करते हैं, क्योंकि इससे आपको पूरी प्रक्रिया के दौरान मजबूत बने रहने में मदद मिलेगी। एक अच्छा प्लान बनाएं और छोड़ने के लिए परामर्शदाता और सपोर्ट ग्रुप से मदद लें और बिना ड्रग्स के अपना जीवन शुरू करें।

विधि 1
विधि 1 का 6:

छोड़ने का मन बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 छोड़ने का लक्ष्य तय करें:
    नशे की लत को हराने के लिए आपको इसे छोड़ने का लक्ष्य बनाने की जरूरत है। आप एक ही बार में यह सब नहीं कर पायेंगे, लेकिन लक्ष्य बनाने से आपको अपने अगले कदम को तय करने में मदद मिलेगी।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 लत के हानिकारक दुष्प्रभावों की एक सूची बनाएं:
    इस लत का आपके जीवन पर किस तरह नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, इसकी एक विशिष्ट सूची बनाने से आपको अपना व्यवहार बदलने के लिए बहुत अच्छी शुरुआत मिल सकती है। लत के प्रभावों को साधारण शब्दों ("इससे मेरा जीवन बर्बाद हो रहा है " या "मैं अपनी क्षमताओं तक नहीं पहुँच पा रहा हूँ ") में लिखने के बजाए या लिखें कि ड्रग की लत शुरू होने से किस तरह आपका जीवन बदल गया। इन सभी बातों को कागज़ पर लिखा देखकर आप चौंक सकते हैं, लेकिन इस सूची से आपको कदम दर कदम आगे बढ़ने में और लत से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 लिखें कि आपको शारीरिक रूप से कैसा महसूस होता है:
    आपको पता है कि आप आदी हैं, यदि यह लेना बंद कर देने पर आपको छोड़ने के लक्षण महसूस होते हैं।[३] छोड़ने के लक्षण उस भाव से बिल्कुल विपरीत होते हैं, जो आप नशे में होने पर महसूस करते हैं। नशे में होने पर अगर आप स्फूर्तिवान महसूस करते हैं, तो छोड़ने पर आपको बहुत थकावट और चिंता महसूस होती है। छोड़ने पर आपको बीमार जैसा महसूस हो सकता है और आपको सामान्य महसूस करने के लिए इसका इस्तेमाल करते रहना होता है।
    • आप कैसा महसूस करते हैं और आपकी लत किस तरह आपको प्रभावित करती है, इसका विवरण रखें। यह आपके द्वारा उपयोग किये जा रहे ड्रग पर निर्भर है कि इससे आपको त्वचा, अंगों का नुकसान, दाँतों की समस्या और अन्य शारीरिक समस्या हो सकती है। भले ही शारीरिक प्रभाव सूक्ष्म हों, जैसे वजन कम होना या चेहरे पर तेजी से आने वाले एजिंग मार्क्स, इन सभी बातों को तुरंत लिख लेना चाहिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मूल्यांकन करें कि...
    मूल्यांकन करें कि क्या आप जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं: नशे का आदी व्यक्ति स्कूल में उपस्थिति, काम, परिवार या अन्य कर्तव्य जैसे लॉन्ड्री, घर के काम, कार का रखरखाव, बिल का भुगतान इत्यादि को नजरअंदाज कर सकता है। नशे के आदी व्यक्ति का जीवन नशे के आसपास ही सिमट कर रह जाता है, नशा करना, उसके प्रभाव से उभरना और अधिक ड्रग्स लेना, यही उसकी दिनचर्या बन जाती है।[४] लत का कोई रचनात्मक या प्रयोगात्मक उपयोग नहीं होता है। यह एक अनिवार्यता है जिसका हस्तक्षेप इसे अंत तक लाने के लिए जरूरी होता है।
    • लिखें कि कितनी बार अक्सर आप काम और स्कूल के लिए लेट होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप कितनी सजग प्रतिक्रिया देते हैं।
    • इस बारे में विचार करें कि लत के कारण आप पर वित्तीय प्रभाव पड़ता है या नहीं। लिखें कि हर दिन, सप्ताह, माह और साल में आप इस पर कितना खर्च करते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 विचार करें कि...
    विचार करें कि कितने दिनों बाद आप अपने परिवार या दोस्तों को देख पाते हैं। परिवार और दोस्तों से दूर रहना, इसलिए क्योंकि आप नशे के प्रभाव में हैं और आपको आसपास किसी की भी जरूरत नहीं है। इस व्यवहार से आपके परिजन और दोस्त अचंभित हो सकते हैं कि क्यों और किस तरह आप अजनबियों की तरह उनसे व्यवहार करते हैं।
    • पीने या ड्रग के उपयोग की बारंबारता में विरोधाभास हो सकता है। ये सभी लत के लक्षण हैं।[५]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 स्वीकार करें यदि...
    स्वीकार करें यदि आप दूसरों से झूठ बोल या कुछ चोरी कर रहे हैं: अन्य लोगों खासतौर पर सबसे करीबी परिजन और दोस्तों से झूठ बोलना या कुछ चुराना। ड्रग के पैसे चुकाने के लिए कीमती सामान चुराकर बेचना नशे के आदी व्यक्ति के लिए कोई असामान्य बात नहीं है। लत के कारण ना सिर्फ आपके शरीर पर गलत असर पड़ता है, बल्कि सोच भी बदल जाती है और वो दूसरों का सामान चुराने को भी तैयार हो सकता है।
    • झूठ बोलना नशे के अलग-अलग प्रकार पर निर्भर है, जो इसे लेने वाले लोग महसूस करते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 याद करें कि...
    याद करें कि आखिरी बार आपने अपना पसंदीदा कार्य कब किया था: हो सकता है कि आपने अपनी सभी आदतें और रुचियों को छोड़ दिया हो, क्योंकि आपका पूरा ध्यान सिर्फ नशे पर है। कल्पना करने का प्रयास करें कि ड्रग के बराबर ही आप हॉबी और अन्य व्यक्तिगत रुचियों (जैसे, रॉक क्लाइम्बिंग, डांस, चीजें इकठ्ठा करना, फोटोग्राफी, वाद्य-यंत्र बजाना, कोई अन्य भाषा सीखना और कुछ और) के लिए समय दें।
    • जो व्यक्ति अपनी हॉबीज पर लगातार ध्यान दे सकता है, वह किसी भी रसायन की लत में नहीं पड़ सकता है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 ड्रग आपके जीवन...
    ड्रग आपके जीवन पर किस तरह प्रभाव डाल रहा है, इसके बात के प्रति ईमानदारी बरतें: भले ही इसका असर स्कूल, काम, लीगल सिस्टम, पारिवारिक जीवन, रिश्तों और स्वास्थ्य पर पड़ रहा हो, आदी व्यक्ति ड्रग का उपयोग जारी रखते हैं। ज्यादातर लोगों को गिरफ्तार हो जाने से झटका लगता है और वे अपने जीवन के बारे में पुनः विचार करने लगते हैं। लेकिन नशा या शराब के आदी व्यक्ति ऐसी परिस्थितियों को भुला देते हैं या ये यादें उनके दिमाग में हल्की पड़ जाती हैं और वे फिर से नशे की ओर लौट जाते हैं।
    • आप DUI (नशे की हालत में ड्राइव करने) या नियंत्रित पदार्थ के उपयोग के चलते गिरफ्तार किये जा सकते हैं।
    • आपके रिश्ते परेशानी में पड़ सकते हैं या असफल हो सकते हैं। अगर आप नशे के आदी हैं, तो परिजन या दोस्त आपके पास नहीं रहना चाहते हैं।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 नशा छोड़ने पर आए सकारात्मक बदलावों को लिखें:
    नकारात्मक बातों को लिख लेने के बाद, फोकस करें कि आदत से पीछा छुड़ाने के बाद आपकी स्थिति कितनी बेहतर हो सकती है। नशे की लत के बाद आपका जीवन कितना बदला होगा। इनमें से कई नकारात्मक आदतों को आप कम या ख़त्म कर देंगे और आप सकारात्मक बदलाव करने में समर्थ होंगे।
विधि 2
विधि 2 का 6:

पेशेवर विशेषज्ञ की मदद लेना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 डॉक्टर की मदद लें:
    ऐसे डॉक्टर की मदद लें जो रासायनिक लत को छुड़ाने में विशेषज्ञ हो। पेशेवर विशेषज्ञ आपको ख़ास ड्रग एडिक्शन के संबंध में उपचार विकल्पों के बारे में सलाह दे सकता है।
    • फिर डॉक्टर आपको मेडिकल पर्यवेक्षण के तहत डेटोक्स सुविधा देखने की सलाह देगा। अगर आप शराब, अफीम या बेन्जोडायजेपिन्स (benzodiazepines) को छोड़ रहे हैं, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है। इनकी लत को छोड़ने पर चौंकाने वाले या जीवन के लिए खतरनाक लक्षण सामने आ सकते हैं।[६], [७]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पुनर्वास सुविधा देखें:
    बार्बिटूरेट्स(barbiturates), मेथामफेटामाइंस (methamphetamine), कोकीन (cocaine) व क्रेक, बेन्जोडायजेपिन्स (benzodiazepines) और शराब छोड़ना ये सभी जीवन के लिए खतरनाक, उद्वेग के लिए जिम्मेदार और कोकीन (cocaine) व क्रेक की स्थिति में पारस्परिक अंगों की विफलता, स्ट्रोक और बेहोशी व ऐठन के कारण हो सकते हैं।[८] नशा छोड़ने के शारीरिक प्रभावों से निपटने के लिए पुनर्वास सुविधा के तहत डेटोक्स/रसायनमुक्त (detox) करने से आपको मदद मिलती है।
    • भले ही छोड़ने के जीवन-घाती परिणाम व्यक्ति को ना हों, लेकिन कुछ अन्य साइड-इफेक्ट भी होते हैं, जो छोड़ने को बहुत मुश्किल बना सकते हैं, जैसे चिंता और दुस्वप्न इत्यादि।[९]
    • छोड़ने के लक्षण महसूस होना उस प्रक्रिया का भाग है जो आपको लत के चक्र में बनाए रखते हैं। इससे उभरने का सबसे अच्छा तरीका ड्रग छोड़ने के प्रभावों से निपटने के लिए किसी पेशेवर की मदद लेना है।
    • गिरफ्तार होने पर आपका परिवीक्षा अधिकारी जेल की अवधि में आपको उपचार लेने की अनुमति दे सकता है। इस अवसर का लाभ उठायें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 परामर्शदाता की तलाश शुरू करें:
    रसायन की लत पर केन्द्रित कई अन्य ट्रीटमेंट प्रोग्राम की तरह सफल उपचार में एकल और समूह परामर्श शामिल होता है। संज्ञानातम्क व्यवहारिक थैरेपी (CBT) से आपके विचार के तरीके को समझने में मदद मिल सकती है, जो आपको ड्रग उपयोग के चक्र में पड़ने से रोकता है।
    • परामर्शदाता आपके बदलने की प्रतिबद्धता के बारे में पता लगाने के लिए प्रेरक साक्षात्कार का उपयोग भी कर सकता है।[१०]
    • ड्रग एडिक्शन काउंसलिंग में विशेषज्ञ परामर्शदाता खोजने के लिए अपने डॉक्टर या पुनर्वास सुविधा का लाभ लें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जीवन के अलग-अलग...
    जीवन के अलग-अलग पहलुओं हेतु मदद के लिए तैयार रहें: ड्रग की लत को छुड़ाने के लिए आपको जीवन के कई हिस्सों में मदद की जरूरत होगी। क्योंकि ड्रग की लत का असर जीवन के हर हिस्से पर पड़ता है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कुशलता के लिए मदद लेने को तैयार रहें।[११]
    • आपको पारिवारिक थैरेपिस्ट, लाइफ कोच, जॉब कोच, फिटनेस कोच, फाइनेंशियल सलाहकार या किसी अन्य प्रकार के विशेषज्ञ की मदद वांछित क्षेत्रों में शक्ति को वापस पाने के लिए लें।
विधि 3
विधि 3 का 6:

पीयर-बेस्ड सपोर्ट ग्रुप को ज्वाइन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्थानीय पीयर-बेस्ड सपोर्ट ग्रुप खोजें:
    तथ्य बताते हैं कि ऐसे आदी व्यक्ति जिनके पास अच्छा सपोर्ट नेटवर्क होता है, रिकवरी में उनकी सफलता बेहतर होती है।[१२] 12-चरण वाले सेल्फ-हेल्प टाइप का प्रोग्राम दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीयर सपोर्ट प्रोग्राम है।
    • एल्कोहलिक एनोनिय्म्स (AA) बहुत विख्यात प्रोग्राम है। AA और अन्य 12-चरण वाले प्रोग्राम में 12 विशिष्ट चरण होते हैं “जो पूरे व्यक्तित्व को बदलने वाली गाइडलाइन होती है।”[१३] नारकोटिक्स एनोनिय्म्स (NA) ड्रग की आदत से उभरने में लोगों का सहयोग करता है।[१४]
    • अन्य पीयर बेस्ड ग्रुप हैं जो बेहतर सपोर्ट पेश करते हैं, जैसे स्मार्ट रिकवरी। इस ग्रुप में 4-बिंदु वाला प्रोग्राम है, जो सभी प्रकार की लतों और बाध्यताओं की बात करता है।[१५]
    • सबसे अच्छा विकल्प खोजने से पहले कई सारे विकल्पों को आजमाने से घबराएं नहीं।
    • स्थानीय सपोर्ट ग्रुप को खोजने के लिएAlcoholics Anonymous Narcotics Anonymous वेबसाइट खोजें।
    • मानें कि आपकी लत एक बीमारी है। लत एक बीमारी है, जो दिमागी संरचना और कार्यप्रणाली को बदल देती है।[१६] जब आप जानते हैं कि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आप अपनी लत को बहुत तत्परता से समझ सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्पोंसर के साथ काम करें:
    कई पीयर बेस्ड सपोर्ट ग्रुप नए सदस्यों के लिए स्पोंसर प्रदान करते हैं। स्पोंसर एडिक्ट व्यक्ति को रिकवर कराने में मदद करता है जो आपको रिकवरी प्रोग्राम के चरणों द्वारा मदद करेगा।[१७]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने सपोर्ट ग्रुप...
    अपने सपोर्ट ग्रुप में अन्य लोगों की सहायता करें: सपोर्ट ग्रुप आपको यह महसूस कराने में मदद करेगा कि आप ही की तरह कई और लोग भी हैं। वे भी आप ही की तरह शर्मिंदगी और निराशा महसूस करते हैं। उन्हें सपोर्ट देना और प्राप्त करना ठीक होने का और जिम्मेदार बनने का अहसास देता है।[१८]
विधि 4
विधि 4 का 6:

पुरानी आदतों को छोड़ना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने दिन की योजना बनाएं:
    पुरानी आदतों को पीछे छोड़ने के लिए आपको अपने दिन का हर घंटा प्लान करना होगा। इससे आपको नया रूटीन बनाने में मदद मिलेगी, जिसमें ड्रग शामिल नहीं होगा। ऐसा रूटीन बनायें, जिसमे आप छोटे-छोटे लक्ष्य पूरे करना चाहते हों, जैसे स्कूल पूरा करना, परिवार बनाना या काम पर जाना। आपको हेल्दी रुचियाँ बनानी होंगी, जो ना सिर्फ आपको ड्रग की आदत से दूर रखेंगी, बल्कि आपके जीवन के लक्ष्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दैनिक कार्यों पर नजर रखें:
    इससे आपको जानने में मदद मिलेगी कि आपने दिनभर में क्या हासिल किया। एक सरल डेली प्लानर बनाएं। आपको दैनिक रूप से जो काम पूरे करने हैं, उनका ट्रैक रखें और बाद में उनकी जांच करें।
    • अगर आप कहीं ठहर जाते हैं, तो इसमें आपकी मदद कौन कर सकता है, यह लिखें। अपने आपको कभी अंतिम स्थिति में ना लेकर जाएँ।
    • अगर आपके पास कोई दोस्त या परिजन नहीं है, जो इस लिस्ट के कामों को करने में आपकी मदद कर पाए, तो उस लिस्ट को अपने काउंसलिंग सेशन में लेकर जाएँ और अपनी कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने काउंसलर या मनोचिकित्सक से बात करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 खुद के प्रति ईमानदार रहें:
    पुरानी आदतों को तोड़ने का एक और हिस्सा खुद की प्रतिबद्धता के साथ ईमानदारी से पेश आना भी है। जहाँ भी आप जाएँ, जो भी आप कहें उसमें ईमानदारी होनी चाहिए। ड्रग उपयोग से जुड़े लोग और जगह आपको दुबारा अपनी और खींचेगी। इसमें सफल होने के लिए अच्छी योजना और सख्त ईमानदारी जरूरी है।
    • उदाहरण के लिए, अपने आप से ऐसे किसी स्थान पर जाने के लिए ना कहें जहाँ आप अपनी शक्ति को आजमाना चाहते हों। यह ना सोचें कि किसी व्यक्ति को वह जगह दिखाएं जहाँ आप ड्रग लेते थे, ये अच्छी बात है। खुद को वापस ड्रग के उपयोग की ओर ले जाने के लिए ये सिर्फ तरीके या युक्तियाँ हैं। पीड़ित व्यक्ति को इन तरकीबों में ना पड़ने दें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 धैर्य रखें:
    यह बात मानिए कि ड्रग के लिए शारीरिक लालसा के साथ-साथ भावनात्मक सम्बन्ध और जुड़ाव भी होता है। आपमें उस इस्तेमाल के लिए तड़प हो सकती है। इस सामंजस्य में समय लगता है और अगर आप अपनी रिकवरी योजना के अनुसार आगे बढ़ते रहेंगे तो आप सफल हो सकते हैं और आप सफल हो जायेंगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने आसपास सहयोग करने वाले लोगों को रखें:
    अपने पास ऐसे लोगों को रखें, जो ड्रग की लत को छुड़ाने में आपकी मदद कर पायें। ख्याल रखने वाले परिजन और दोस्त आपको स्वस्थ बनाने में आपकी मदद करना चाहते हैं।
    • आप ऐसे लोगों को भी चुन सकते हैं, जो इसी तरह की स्थिति से गुजरे हों। वे लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद कर सकते हैं।[१९]
    • ऐसे लोग चुनें जो ड्रग या शराब नहीं पीते हों, ताकि आप स्वयं को आकर्षित करने वाली स्थिति में डालने से बचा पायें।
विधि 5
विधि 5 का 6:

शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नियमित व्यायाम करें:
    नियमित व्यायाम करने से आप ड्रग की लत को छोड़ने के दौरान आने वाले तनाव को सहन कर सकते हैं।
    • किसी जिम को ज्वाइन करना या पर्सनल ट्रेनर की मदद लेना अच्छा रहेगा। इससे आपको अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Lauren Urban, LCSW

    Lauren Urban, LCSW

    सायकोथेरेपिस्ट
    लॉरेन अर्बन, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में एक साइकोथेरेपिस्ट हैं, जिन्हे 13 वर्षों से अधिक बच्चों, परिवारों, कपल्स और व्यक्तियों के साथ काम करने का अनुभव है। उन्होंने 2006 में हंटर कॉलेज से सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री को प्राप्त किया, और अब अपने क्लाइंट्स के साथ काम कर उन्हें अपनी परिस्थितियों और उनके जीवन को बदलने के लिए सशक्त बनाती हैं।
    How.com.vn हिन्द: Lauren Urban, LCSW
    Lauren Urban, LCSW
    सायकोथेरेपिस्ट

    अपने पार्टनर को साथ आने के लिए कहें लॉरेन अर्बन जो कि एक साइकोथेरेपिस्ट हैं, कहती हैं: “अगर आपके पास आपका कोई पार्टनर है तो अपनी हेल्थ एक्टिविटीज़ में उनको शामिल होने और आपको सपोर्ट करने के लिए कहिये।”

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पोषण विशेषज्ञ की मदद लें:
    अपने आसपास या अपने देश के हॉस्पिटल में उपलब्ध पोषण विशेषज्ञ की सेवाओं की सहायता लें। अपने शरीर को वापस पुरानी अवस्था में लाने के लिए अच्छा खाना-पीना बेहतर हो सकता है। इससे ड्रग के उपयोग के कारण शरीर को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 योगा करें:
    योगा, मेडिटेशन और व्यायाम का एक प्रकार है जो आपके शरीर और दिमाग के लिए लाभदायी हो सकता है। ड्रग या शराब की लत छोड़ने के कारण होने वाले तनाव से निपटने के लिए सप्ताह में 15-30 मिनट तक इसे आजमाना बेहतर हो सकता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मेडिटेशन आजमायें:
    तनाव को प्रबंधित करने और श्वास व बॉडी अवेयरनेस पर फोकस करने के लिए मेडिटेशन अच्छा तरीका हो सकता है। ड्रग या शराब के उपयोग की इच्छा से निपटने के लिए खुद को शांत रखने हेतु मेडिटेशन अच्छा तरीका है।
    • 10-15 मिनट बैठने के लिए आरामदायक और शांति वाली जगह खोजें।
    • अपनी सांस पर फोकस करें और सांस को गहराई तक व तेजी से अंदर खींचें।
    • आपके दिमाग से विचार आते-जाते रहते हैं, उन्हें बिना किसी निर्णय के गुजर जाने दें। वापस अपनी सांस पर ध्यान केन्द्रित करें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एकुपंक्चर लें:
    एकुपंक्चर एक प्राचीन उपचार विधि है, जिसमें आपके शरीर के ख़ास प्रेशर बिन्दुओं पर सुई लगाईं जाती हैं। इस विधि से आपको दीर्घकालीन लक्षणों और परेशानी को दूर करने में मदद मिलेगी।
    • अपने स्वास्थ बीमा प्रदाता से पूछें कि क्या पॉलिसी के तहत एकुपंक्चर शामिल है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 परामर्शदाता से संपर्क करें:
    सपोर्ट की जरूरत रहने तक काउंसलिंग जारी रखें। समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने परिवार को भी साथ लेकर जा सकते हैं।
विधि 6
विधि 6 का 6:

बिना ड्रग के अपना दैनिक जीवन संभालें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बिना ड्रग के जीने की योजना बनाएं:
    इस प्लान में ड्रग की लालसा या तलब लगने पर कैसे निपटा जाए, यह शामिल होगा। साथ ही बोरियत, निराशा और अब तक नजरअंदाज की गई जिम्मेदारी को कैसे निभाया जाए, ये सभी बातें शामिल होंगी। बिना ड्रग के जीना एक अच्छी जीवनशैली है। यह जीवन के प्रत्येक पहलु का हिस्सा है (जैसे, संबंध, काम, सामाजिक होना, आरोप, अन्य लोगों के साथ बातचीत इत्यादि)।
    • विचार करें कि जीवन के इन पहलुओं से ड्रग की आदत को दूर करने के लिए आप किस तरह काम करेंगे।
    • तनाव वाली बातचीत, सामाजिक मेलजोल और इसी प्रकार की अन्य स्थितियों को आप किस तरह संभालेंगे, इन विचारों को लिखें।[२०]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने लक्ष्यों की एक सूची बनाएं:
    वे लक्ष्य लिखें जो आप पूरा करना चाहते हों। ये छोटी बातें हो सकती हैं, जैसे रोज नहाना और पोषणयुक्त खाना-पीना। आप बड़े लक्ष्य भी बना सकते हैं, जैसे काम खोजना या डेंटिस्ट के पास जाना।
    • हर सप्ताह इन लक्ष्यों की प्रगति का ट्रैक रखें। छोटे छोटे लक्ष्य प्राप्ति को भी नोट करें। आप सुधार और प्रगति को होता देखेंगे, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गिरावट का सामना...
    गिरावट का सामना करने के लिए सर्फिंग का प्रयोग करें: अगर आपको लगे कि आप फिर से प्रयोग करने वाले हैं, तो सर्फिंग का प्रयोग आजमायें। यह दिमागी तौर पर सामना करने की तकनीक है। दबाव का सामना करने पर इससे आपको मदद मिलेगी। आग्रह को पहचान कर और स्वीकार कर आप उनसे छुटकारा पाने में समर्थ हो जायेंगे।[२१]
    • अपने एडिक्शन के सम्बन्ध में जिस चेष्टा का सामना आप करते हैं उसे पहचानें। जो भी भाव या विचार आप महसूस करते हैं, उनके प्रति सचेत रहें।
    • चेष्टा को 1 से 10 (1 कम इच्छा से लेकर 10 दबाव वाली तीव्र इच्छा तक) के बीच में रेट करें। 10 मिनट रुकें। अपने आपको किसी काम में व्यस्त रखें, जैसे अपनी कार साफ़ करना, सूची बनाना या कपड़े धोना। इच्छा के स्तर की जांच करें। अगर आप अब भी उच्च स्तरीय आग्रह महसूस करते हैं, तो खुदको किसी अन्य काम में व्यस्त कर लें।[२२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ड्रग और शराब...
    ड्रग और शराब में लिप्त लोगों और जगहों से दूर रहें: ऐसी जगहों पर ना जाएँ जहाँ आप ड्रग लेते या उसका उपयोग करते हों। ऐसे लोगों की संगत ना करें जो शराब पीते हों। इससे आपको लत छोड़ने में मदद मिलेगी।
    • कई ऐसी जगह हैं, जहाँ से आपकी ड्रग या ड्रिंक की आदतें नहीं जुड़ी होंगी। आप नई हॉबी भी बना सकते हैं, जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, बुनाई, हाइकिंग या गार्डनिंग।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 जॉब करें:
    अपने आपको जॉब में बिजी रखें, भले ही यह पार्ट टाइम हो। इससे आपको खुद को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, क्योंकि इससे आपको आय भी होगी।
    • जॉब से मिले भुगतान को बैंक में जमा करके बचत करें।
    • अगर आप जॉब नहीं करना चाहते हैं, तो आप वोलेंटीयर भी बन सकते हैं। अन्य लोगों को सीख देने से आपको ट्रैक पर वापस आने में मदद मिलेगी।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 नया जीवन बनाने पर ध्यान केंद्रित करें:
    खराब समय बीत जाने के बाद आपका शरीर और दिमाग नशा छोड़ने के बारे में ज्यादा समय तक नहीं सोचेगा। फिर अपना समय नया जीवन बनाने में लगाएं, जैसा आप चाहते हों। जिन लोगों से आप प्रेम करते हैं, उनके साथ रिश्ते को बेहतर बनाएं, अपनी जॉब में खूब मेहनत करें, खुद को हॉबी में शामिल कर लें और पुराने समय के अच्छे दिन वापस जियें।
    • इस दौरान आपको अपने सपोर्ट ग्रुप और थैरेपिस्ट से लगातार मिलते रहना चाहिए। ड्रग छोड़ने की प्रक्रिया तुरंत पूर नहीं होने वाली, इसलिए काम बेहतर होने लगने पर खुद को ठीक घोषित ना करें।

सलाह

  • पहली बार किसी एडिक्शन से बाहर आ जाने के बाद वापिस आदतों को पकड़ लेना बहुत आम है। अगर अपनी छोड़ने की तारीख से आप ड्रग लेना बंद कर देते हैं, तो समस्या के नियंत्रण से बाहर होने से पहले ही उसका इलाज कर लें। अगर आप पूरा कर लेने से पहले ही पलट जाते हैं, तो खुद के लिए बहुत सख्त ना बनें। आप फिर से भी यह कर सकते हैं। गलतियों को पहचानें और प्रक्रिया को दुबारा शुरू करें। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इसे छोड़ने में कितना समय लगता है, यह पूरी तरह से संघर्ष है।[२३]

चेतावनी

  • किसी ताकतवर एडिक्शन से उभरने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है। मादक पदार्थों के सेवन से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इस स्थिति से खुद को निकालने के लिए किसी पेशेवर की मदद लें।
  • अगर आप अपने ड्रग की आदत के लिए डॉक्टर को खोजते हैं, तो यह विवरण मेडिकल रिकॉर्ड में नजर आ सकता है। कुछ स्थितियों में इस तरह का विवरण गैर-कानूनी हो सकता है। यह भविष्य में जॉब या बीमा के लिए मुश्किल की वजह बन सकता है। प्रतिबंधित ड्रग का इस्तेमाल जारी रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप अवैध प्रकटीकरण के दोषी हैं, तो वकील के मदद लें।
  • ड्रग की लत छोड़ना खतरनाक और जीवनघाती भी हो सकता है। डेटोक्सिंग/रसायन मुक्त होने से पहले मेडिकल प्रोफेशनल की राय अवश्य लें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Lauren Urban, LCSW
सहयोगी लेखक द्वारा:
सायकोथेरेपिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Lauren Urban, LCSW. लॉरेन अर्बन, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में एक साइकोथेरेपिस्ट हैं, जिन्हे 13 वर्षों से अधिक बच्चों, परिवारों, कपल्स और व्यक्तियों के साथ काम करने का अनुभव है। उन्होंने 2006 में हंटर कॉलेज से सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री को प्राप्त किया, और अब अपने क्लाइंट्स के साथ काम कर उन्हें अपनी परिस्थितियों और उनके जीवन को बदलने के लिए सशक्त बनाती हैं। यह आर्टिकल ६२,२८६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६२,२८६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?