आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

डिस्टिल्ड वॉटर बनाना बहुत आसान है, और उसे घर पर बनाने की अनेक विधियाँ हैं। जब आप पानी में से खनिज और रसायन निकाल देते हैं, तब आप डिस्टिल्ड वॉटर बनाते हैं। लोग विभिन्न उपयोगों के लिए डिस्टिल्ड वॉटर बनाते हैं, जैसे पीने, पौधों में पानी देने, हयूमीडिफ़ायर में भरने, स्टीम आयरन में भरने और यहाँ तक कि फ़िश टैंक, मछलीघर में भरने तक के लिए। यह विकीहाऊ आपको दिखाएगा कि उसे कैसे बना सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

ग्लास बाउल से नल के पानी को डिस्टिल करिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 WH.performance.clearMarks('image1_rendered'); WH.performance.mark('image1_rendered');...
    एक 5-गैलन (18.927 लीटर) के स्टेनलेस स्टील के पॉट को नल के पानी से आधा भरिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पानी में एक ग्लास बाउल रखिए:
    सुनिश्चित करिए कि वह तैरता रहे। बाउल को पानी की तली नहीं छूना चाहिए।
    • यदि बाउल तैर नहीं पाता है, तब उसे पानी से निकालिए और पॉट की तली में एक गोल बेकिंग रैक रखिए। फिर बाउल को वापस पानी में रखिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बाउल में एकत्र होते हुये पानी को देखिये:
    यह पानी गरम होना चाहिए मगर उबलना नहीं चाहिए। अगर पानी उबलने लगता है, तो स्टोव की आंच थोड़ी कम कर दीजिये।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 गर्म/ठंडे बैरियर से...
    गर्म/ठंडे बैरियर से कंडेन्सेशन प्रभाव उत्पन्न करिए: पॉट के ढक्कन को उलट कर उसमें बर्फ भर कर आप यह कर सकते हैं। जब गर्म भाप ठंडे ढक्कन पर लगती है, उससे कंडेन्सेशन होता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने पॉट में पानी को उबालिए:
    जब पानी उबलने लगता है, उससे भाप उठती है और पॉट के ढक्कन पर कंडेन्स होती है। यही कंडेन्सेशन बाउल में चुएगा। डिस्टीलेशन की प्रक्रिया को तब तक चलने दीजिये जब तक कि आपके पास अपनी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त डिस्टिल्ड वॉटर एकत्र न हो जाये।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने पॉट को...
    अपने पॉट को आंच से हटा दीजिये और उसका ढक्कन खोल दीजिये।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 डिस्टिल्ड वॉटर के...
    डिस्टिल्ड वॉटर के बाउल को उबलते हुये पानी से निकाल लीजिये: यह ज़रा सावधानी से करिएगा ताकि आप कहीं जल न जाएँ। बाउल को निकालने से पहले, यदि आप चाहें तो, पानी को ठंडा भी होने दे सकते हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 स्टोर करने से...
    स्टोर करने से पहले डिस्टिल्ड वॉटर को ठंडा हो जाने दें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

नल के पानी को ग्लास बोतलों में डिस्टिल करिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 डिस्टिल्ड वॉटर बनाने...
    डिस्टिल्ड वॉटर बनाने के लिए 2 ग्लास की बोतलें लीजिये: यह प्रक्रिया सबसे बढ़िया तब काम करती है जबकि कम से कम एक बोतल की गर्दन बाहर को मुड़ी हुई हो, जिससे डिस्टिल्ड वॉटर वापस दूसरी बोतल में न चला जाये।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 नल के पानी से 1 बोतल भरिए:
    ऊपर से 5 इंच (12.7 सेंटीमीटर) छोड़ कर बोतल भर लीजिये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 दोनों बोतलों की...
    दोनों बोतलों की गर्दन को एक साथ डक्ट टेप से कस कर बांध दीजिये।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पानी को डिस्टिल...
    पानी को डिस्टिल करने के लिए एक 5-गैलन (18.927 लीटर) के स्टेनलेस स्टील पॉट के उबलते पानी का इस्तेमाल करिए: आप बस उतना ही पानी चाहेंगे जिससे नल के पानी से भरी बोतल कवर हो जाये।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बोतल को लगभग...
    बोतल को लगभग 30-डिग्री के कोण पर झुकाइये, उसके मुँह को पॉट के अंदर की ओर झुकायेँ: यह कोण वाष्पीकृत डिस्टिल्ड वॉटर को एकत्र करने में मदद करता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 बोतल के ऊपर आइस पैक या बर्फ़ की थैली रखें:
    इससे गरम/ठंडा बैरियर बनेगा, जिससे भरी हुई बोतल का पानी वाष्पीकृत होने के बाद कंडेन्स हो कर ठंडी बोतल में भर जाएगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 जब तक ज़रूरत...
    जब तक ज़रूरत भर का डिस्टिल्ड वॉटर बोतल में न मिल जाये तब तक डिस्टीलेशन प्रक्रिया चलने दीजिये।
विधि 3
विधि 3 का 3:

बरसात के पानी को पीने के पानी में बदलिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक बड़े, साफ़...
    एक बड़े, साफ़ बर्तन को बरसात का पानी एकत्र करने के लिए बाहर रखिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बर्तन को दो...
    बर्तन को दो दिनों तक बाहर ही रहने दीजिये ताकि खनिजों को बैठने का मौका मिल जाये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 डिस्टिल्ड वॉटर को...
    डिस्टिल्ड वॉटर को साफ़ जगों में स्टोर कर लीजिये: नोट: हालांकि इस तरह से पीने योग्य पानी मिल सकता है, यह संभव है कि प्रदूषक और हानिकारक बैक्टीरिया तब भी पानी में रह जाएँ। सबसे सुरक्षित यही होता है कि पीने से पहले, बरसात के पानी को छाना, उबाला या रसायनों से ट्रीट किया जाये, बशर्ते कि आपको यह पहले से पता हो कि यह अन्यथा सुरक्षित है।

सलाह

  • उल्टे ढक्कन को समय-समय पर उठाइये ताकि वाष्पीकृत पानी को बाउल में एकत्र करना सुनिश्चित हो सके।
  • अगर आपको लगता है कि नल का पानी पूरी तरह से शुद्ध नहीं है, तब सुरक्षित यही होगा कि आप नमक वाले पानी के मछलीघर में डिस्टिल्ड वॉटर ही इस्तेमाल करें। मिश्रण को टंकी में डालने से पहले ही आप डिस्टिल्ड वॉटर और नमक के पानी को मिला लीजिये।

चेतावनी

  • केवल बाउल या बोतल में ही डिस्टिल्ड वॉटर होगा। शेष पानी में वे सभी अशुद्धियाँ होंगी जो आपने डिस्टिल्ड वॉटर से निकाली है।
  • डिस्टिल्ड वॉटर को मछलियों के तालाब या टंकी में डालने से पहले आपको उसमें उचित रसायन मिलाने होंगे। इन रसायनों के बिना, डिस्टिल्ड वॉटर जीवन को सपोर्ट नहीं कर पाएगा।
  • यह सुनिश्चित करिए कि ग्लास बाउल और बोतलें उबलते पानी को सहन कर सकते हों।
  • लंबे समय तक डिस्टिल्ड वॉटर पीने से आपके शरीर में खनिजों की कमी हो जाएगी और स्वास्थ्य गिर जाएगा, तो जब पीने के लिए डिस्टिल्ड वॉटर तैयार करें, उसमें खनिज बूंदे डालना न भूलें। पानी को डिस्टिल करने से हजारों दूषणकारी तत्व जैसे रसायन और भारी मेटल निकल जाते हैं, मगर इनसे वे खनिज भी निकल जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • 5-गैलन (18.927 लीटर) के स्टेनलेस स्टील का पॉट
  • नल का पानी
  • ग्लास बाउल
  • गोल, बेक करने वाली रैक
  • पॉट का ढक्कन
  • बर्फ़
  • 2 ग्लास की बोतलें
  • डक्ट टेप
  • आइस पैक या बर्फ़ की थैली
  • बड़ा बर्तन
  • बरसात का पानी
  • जग

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 53 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २२,८२६ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

डिस्टिल्ड वॉटर बनाने के लिए, सबसे पहले एक 19 से 20 लीटर के स्टेनलेस स्टील के बर्तन में नीचे एक गोल बेकिंग रैक रखें और नल के पानी से बर्तन को आधा भर लें। फिर, पानी में काँच का एक कटोरा रखें, ताकि वो तैरता रहे। ढक्कन को उल्टा करें, उसे बर्तन के ऊपर रखें और उसमें ऊपर से बर्फ रख लें। बर्तन के पानी में उबाल लाएँ और उसे 45 मिनट के लिए उबलने दें। बर्फ के पिघलने पर उसकी जगह दूसरी बर्फ रखते जाएँ। उबलता पानी भाप में बदलेगा, ऊपर उठेगा और कंडेंस होकर ठंडे ढक्कन पर जम जाएगा। इसके कंडेंस होकर जमने के बाद, ये वापस अंदर रखे कटोरे में टपकेगा और कटोरा डिस्टिल्ड वॉटर से भर जाएगा। जब कटोरे में काफी डिस्टिल्ड वॉटर इकट्ठा हो जाए, तब हीट बंद कर दें और ढक्कन को निकाल लें। ग्लव्स पहनकर पानी से भरे कटोरे को सावधानी के साथ बाहर निकाल लें। फाइनली, डिस्टिल्ड वॉटर को इस्तेमाल करने से पहले उसे ठंडा हो जाने दें। बारिश के पानी से डिस्टिल्ड वॉटर बनाना सीखने के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २२,८२६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?