अपने दिल की बात शेयर करने के लिए ये इमोजी यूज़ करते है लड़के

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

तो आप किसी लड़के से बात करती हैं और आपको लगता है कि वो आपको पसंद करता है! लड़के भी बिना बोले अपनी फीलिंग्स को आप तक पहुंचाने के लिए कई तरह से कोशिश करते हैं। हो सकता है कि चैटिंग में भी वो आपके लिए उसके प्यार का हिंट दे रहा हो। बिल्कुल! कुछ लड़के मैसेज में इमोजी या सिंबल यूज करके अपने क्रश तक दिल की बात पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है उसके ये इशारे समझना। लेकिन कैसे? तो टेंशन किस बात की? उसकी भेजी इमोजी के मतलब समझकर, बड़ी आसानी से आप उसकी फीलिंग्स को समझ सकती हैं। फ़्लर्ट भरी स्माइली से लेकर सिली विंक (आँख मारना) तक, इस गाइड में हमने उन सभी इमोजी के बारे में बताया है, जिनका इस्तेमाल वो आप पर क्रश होने या आप से प्यार होने पर कर सकता है। प्यार में लड़के किस तरह की इमोजी भेजा करते हैं और इन इमोजी के रिप्लाई में आपको क्या भेजना चाहिए, जानने के लिए आगे पढ़ते जाएँ।

विधि 1
विधि 1 का 18:

😇 (सिर पर हेलो यानि घूमते हुए तेज के साथ स्माइलिंग फेस) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक 😇 इमोजी...
    एक 😇 इमोजी का मतलब ये हो सकता है कि वो आपके एक फ्रेंड से ज्यादा बनना चाहता है: ये इमोजी मासूम लग सकती है, लेकिन असल में ये जरा भी ऐसी नहीं है! यदि कोई लड़का आपको ये हेलो (halo यानि सिर पर तेज वाली) इमोजी भेजता है, तो पक्का वो फ़्लर्ट कर रहा है और शायद वो किसी शरारती बात का भी हिंट दे रहा है।[१]
    • आप भी उसे एक फ्रेंड से बढ़कर कुछ बनाना चाहती हैं, ये बताने के लिए रिप्लाई में उसे एक 😉 इमोजी भेजें।
    • बोल्ड बनें और कुछ इस तरह जवाब दें, “Aw! तुम बहुत क्यूट हो! शाम को क्या कर रहे हो?”
विधि 2
विधि 2 का 18:

😍 (हार्ट आइज के साथ मुस्कुराता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर किसी लड़के...
    अगर किसी लड़के को लगता है कि आप बहुत खूबसूरत हैं, तो वो एक 😍 इमोजी भेजेगा: ये फ़्लर्ट से भरी हार्ट-इमोजी "आई लव यू!" कहने का एक जगजाहिर सिंबल है। अगर किसी लड़के के दिल में केवल आपके लिए जगह होगी, तो आप अपनी चैट में एक 😍 इमोजी जरूर पाएँगी।
    • सोशल मीडिया पर आपके किसी पोस्ट पर वो इस तरह का कमेन्ट कर सकता है, “मेरी आँखें तो धन्य हो गईं 😍” या “तुम परफेक्ट हो 😍”
    • उसे तारीफ भेजकर बताएं कि आप उसे पसंद करती हैं।
विधि 3
विधि 3 का 18:

🤗 (खुले हाथों के साथ मुस्कुराता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर वो आप...
    अगर वो आप से प्यार करता है, तो वो एक 🤗 इमोजी के साथ आपको वर्चुअल हग भेज सकता है: ये मज़ाकिया इमोजी टेक्स्ट चैट में फ़्लर्ट के साथ आपको गले लगाने का एक नायाब तरीका है। कोई लड़का अगर अपनी फीलिंग्स को लेकर श्योर नहीं हुआ, तब वो आपको ये इमोजी भेज सकता है, क्योंकि ये 😉 या 😜 के जितना क्लियर हिंट नहीं देती है।[२]
    • वो करने की हिम्मत करें जो उसने नहीं किया, और "मैं तुम्हें पसंद करती हूँ!" ये कहने के लिए एक 😜 या 😉 के साथ रिप्लाई करें।
विधि 4
विधि 4 का 18:

😉 (आँख मारता चेहरा या Winking Face) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 क्लासिक 😉 का मतलब है कि वो आपको पसंद करता है:
    ये स्माइली फेस बहुत केजुअल तरीके से किसी के साथ फ़्लर्ट करने का एक जाना-माना संकेत है। ये किसी सिम्पल से मैसेज को भी, चेहरे पर ब्लश लाने वाली बात में बदल सकता है!
    • अगर वो पूछता है, “तुम क्या कर रही हो? 😉” तो शायद वो जानना चाहता है कि क्या आप डेटिंग में इंट्रेस्टेड हैं
    • अपने जवाब को फ़्लर्टी रखें और आप भी एक 😉 इमोजी एड करके उसे दिखाएँ कि आप भी ऐसा ही फील करती हैं।
विधि 5
विधि 5 का 18:

😏 (स्मर्क यानि बनावटी हँसता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर वो आपको...
    अगर वो आपको एक 😏 इमोजी भेजता है, तो मतलब वो पक्का आपके साथ फ़्लर्ट कर रहा है: ये आकर्षक, मुस्कुराता हुआ चेहरा सेक्सुअल मीनिंग के साथ "हेलो" कहने का अस्पष्ट तरीका नहीं है। संभावना है, अगर वो आपसे प्यार करता है, तो वो आपको रोमांटिक सुझाव के साथ एक 😏 इमोजी सेंड करेगा।[३]
    • 😏 और एक सेक्सी मैसेज भेजकर दिखाएँ कि आप उसे पसंद करती हैं।
विधि 6
विधि 6 का 18:

😘 (किस भेजता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक 😘 इमोजी,...
    एक 😘 इमोजी, "आई लाइक यू" कहने का उसका तरीका हो सकता है: यह फ्लर्टी इमोजी किसी भी टेक्स्ट के लिए एकदम सही जोड़ है, चाहे वो आपकी तारीफ कर रहा हो या फिर गुडनाइट कह रहा हो। अगर आपको एक 😘 इमोजी मिलती है, तो संभावना है कि उसे आप पर बड़ा वाला क्रश है।
    • उसके किस का जवाब देने के लिए एक 😘 इमोजी भेजें।
विधि 7
विधि 7 का 18:

😅 (पसीने के साथ मुस्कराता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर वो एक...
    अगर वो एक 😅 इमोजी इस्तेमाल करता है, इसका मतलब वो आपको इतना पसंद करता है कि घबरा रहा है: ये छोटा सा मुस्कुराता चेहरा नर्वस हंसी का प्रतीक है। हो सकता है कि उसने आपको “So, yeah 😅” के साथ अपने प्यार का इजहार करते एक मैसेज भेजा हो।
    • अगर आप भी उसे पसंद करती हैं, तो उसे आश्वस्त करें।
    • रिप्लाई में कुछ ऐसा मैसेज करें, “इतना नर्वस क्यों? 😉” या “ये अब तक कि सबसे प्यारी बात है जो किसी ने भी मुझसे कही है! 🥰”
विधि 8
विधि 8 का 18:

😌 (राहत से भरा चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर वो एक...
    अगर वो एक 😌 इमोजी भेजता है तो इसका मतलब है कि वो आपकी केयर करता है: यदि वो पूछता है कि आप कैसे हैं और रिप्लाई में आप "अच्छी हूँ" कहती हैं, तो शायद वो ये दिखाने के लिए राहत भरे चेहरे के साथ जवाब दे सकता है कि ये सुनकर उसे अच्छा लगा—इसका मतलब यदि आप ठीक हैं, तो वो ठीक हैं। ये आपको यह बताने का उसका तरीका है कि वो इमोशनली आपके और आपकी लाइफ के साथ में जुड़ चुका है।
    • उसी की तरह, रिप्लाई देकर दिखाएँ कि आप भी उसकी फीलिंग की केयर करती हैं।
    • आप भी इमोशनली उससे जुड़ी हैं, ये दिखाने के लिए एक कदम आगे जाएँ और उससे उसका हालचाल पूछें।
विधि 9
विधि 9 का 18:

🙈 (आँख बंद किया बंदर) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक 🙈 इमोजी का मतलब वो थोड़ा शर्मा रहा है:
    आपने उसे ब्लश करा दिया और इस क्यूट मंकी इमोजी के जरिए वो आप तक ये बात पहुंचा रहा है! वो आपको खूबसूरत कहने और आप से डेट पर चलने का पूछने के बाद एक 🙈 इमोजी भेज सकता है।
    • रिप्लाई में उसे एक स्माइली फेस भेजें या उसे बताएं कि आपको वो कितना क्यूट लगता है।
विधि 10
विधि 10 का 18:

❤️ (रेड हार्ट) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर कोई लड़का...
    अगर कोई लड़का आपको एक ❤️ इमोजी भेजता है, तो इसका मतलब कि वो आपको पूरे दिल से प्यार करता है: लाल दिल वाला इमोजी कोई मज़ाक में नहीं भेजता, खासकर जब बात रोमांटिक रिश्तों की हो। ये प्यार का एक यूनिवर्सल टेक्स्ट सिंबल है। अगर वो किसी मैसेज के आखिर में एक ❤️ इमोजी यूज करता है, तो मतलब वो "आई लव यू" कह रहा है।[४]
    • अगर आप भी उसे प्यार करती हैं, तो बदले में एक ❤️ इमोजी के साथ रिप्लाई करें।
    • अगर आप अभी तक एक ❤️ इमोजी भेजने को तैयार नहीं हैं, तो एक 💛 इमोजी के साथ रिप्लाई करें। ये कलर्ड हार्ट इमोजी "प्यार" का वादा करने की बजाय, "मैं तुम्हें बहुत पसंद करती हूँ" कहती है।[५]
विधि 11
विधि 11 का 18:

🥰 (दिलों के साथ मुस्कुराता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सच्चे प्यार को 🥰 के साथ दिखाया जा सकता है:
    इस मनमोहक इमोजी को आमतौर पर प्यार और गर्मजोशी को व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। अगर वो सच में आपकी केयर करता है, तो इसे दिखाने के लिए वो एक 🥰 इमोजी भेजेगा।[६]
    • हो सकता है कि वो "तुमने मेरे दिल को खुश कर दिया" कहने के लिए आपके किसी एक मैसेज पर 🥰 इमोजी से रिप्लाई करे।
    • “I love you” कहने के लिए ❤️ और 😊 के साथ रिप्लाई करें।
विधि 12
विधि 12 का 18:

😚 (आंखें बंद करके किस करता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक लड़का एक...
    एक लड़का एक 😚 इमोजी के साथ अपने प्यार का इजहार कर सकता है:[७] ये किस इमोजी 😘 इमोजी की तरह फ्लर्टी नहीं है, जो इसे उस लड़के के लिए यूज करने का एकदम सही ऑप्शन बना देता है जो अभी केवल हवा का रुख पता करना चाहते हैं। अगर वो आपको एक 😚 इमोजी भेजता है, तो इसका मतलब है कि वह सोच रहा है कि क्या आप भी उसे पसंद करते हैं।
    • उसके लिए इसे आसान बनाएँ और बदले में उसे एक 😘 इमोजी भेजें ताकि उसे आपकी फीलिंग के बारे में पता चल जाए।
विधि 13
विधि 13 का 18:

😊 (मुस्कुराती आँखों के साथ मुस्कुराता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक 😊 इमोजी...
    एक 😊 इमोजी इस बात का संकेत हो सकती है कि आपने उसे ब्लश करा दिया: अगर वो आपके प्यार में पूरा पागल हो चुका है, तो वो अपने स्माइली फेस गेम को बढ़ावा दे सकता है और 🙂 की बजाय 😊 यूज कर सकता है। 😊 इमोजी की बंद आँखें और गुलाबी गाल चीखकर "आई लाइक यू" कहते हैं।
    • उसे मैसेज करते समय एक 😊 इमोजी का इस्तेमाल करें ताकि उसे पता चल सके कि आप भी उसे पसंद करते हैं।
विधि 14
विधि 14 का 18:

😋 (टेस्टी खाने की तारीफ करता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक 😋 इमोजी...
    एक 😋 इमोजी का इस्तेमाल करके कोई लड़का आपको डेट का हिंट दे सकता है: अगर वो सच में आपको पसंद करता है, तो वो आपको ये चंचल और चुलबुली इमोजी भेज सकता है, खासकर अगर उसने खाने के बारे में बात की हो।[८]
    • वो ऐसा कह सकता है, “अभी मुझे पिज्जा खाने का बहुत मन हो रहा है 😋”
    • उसे पता चलने दें कि वो जो चाहता है, आप भी वही चाहती हैं और हो सकता है कि वो आपको साथ में चलने के लिए पूछ ले!
विधि 15
विधि 15 का 18:

😜 (बाहर निकली जीभ के साथ आँख मारता चेहरा) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर वो आपको...
    अगर वो आपको एक 😜 इमोजी भेजता है, तो इसका मतलब कि वो एक्सट्रा फ़्लर्टी हो रहा है: वो आपको पसंद करता है, और वो इसे दिखाने से नहीं डरता! ये प्लेफुल 😜 इमोजी एक क्लासिक 😉 इमोजी से एक लेवल ऊपर है और इसमें एक मजेदार, सेक्सुअल फीलिंग भी शामिल है। यदि वो आप से प्यार करता है, तो शायद वो इस इमोजी को एक सेक्सी, फ़्लर्टी मैसेज के आखिर में जोड़ देगा।
    • अगर आप रोमांटिक मूड में हैं, तो उसे कुछ शरारती मैसेज या तारीफ भरे मैसेज भेजकर सेक्सी फीलिंग को बनाए रखें।
    • ऐसा कुछ कहकर देखें, “किसी लड़की को मूड में कैसे लाना है, ये तुम बहुत अच्छे से जानते हो 😏” या “मैं आपके बारे में भी यही कह सकती हूँ, बेबे! 😜”
विधि 16
विधि 16 का 18:

🤩 (स्टार-स्ट्रक) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर वो आपको...
    अगर वो आपको एक 🤩 इमोजी भेजता है तो इसका मतलब वो आपको आकर्षक मानता है: ये स्माइली फेस इमोजी ज़ोर-ज़ोर से “Wow!” कहती है, शायद वो आपकी की गई किसी चीज से या आपकी बोली किसी बात से प्रभावित है, वो बेशक इंप्रेस हुआ है। आप उसका दिल चुरा रही हैं, और यह उसका आपको दिखाने का तरीका है।
    • अपने रिप्लाई को हर जगह दिल और मुस्कुराते हुए इमोजी से सजाएँ ताकि आप उसे दिखा सकें कि आप उसके प्यार की कितनी सराहना करते हैं।
विधि 17
विधि 17 का 18:

💕 (दो दिल) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर कोई लड़का...
    अगर कोई लड़का 💕 इमोजी यूज करता है, तो वो खुद को आपके साथ एक रिश्ते में देखता है: ये डबल हार्ट इमोजी देखने में भले ही मासूम लगे, लेकिन इसके मायने और भी गहरे हो सकते हैं। अगर आप अभी तक उसके साथ रिश्ते में नहीं हैं, तो वो आपको ये बताने के लिए एक 💕 इमोजी भेज सकता है कि वो आपसे डेट के लिए पूछने के बारे में सोच रहा है।
    • जब वो आपको ये इमोजी भेजे, तब उससे पूछें कि उसके मन में क्या चल रहा है।
    • छुपे रुस्तम बनें और एक 😊 के साथ में एक कॉम्प्लिमेंट दें या फिर बोल्ड बनें और सीधे पूछें, “इन हार्ट्स का क्या मतलब है? 👀”
विधि 18
विधि 18 का 18:

💋 (किस मार्क) इमोजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक 💋 इमोजी...
    एक 💋 इमोजी किसी तक वर्चुअल किस और "आई लव यू" पहुंचाती है: ये इमोजी जैसी दिखती है, उसका मतलब भी वही होता है—किस! अगर कोई लड़का आप से प्यार करता है, तो वो अपने मैसेज को एक किस के साथ सील करने के लिए आपको एक 💋 इमोजी भेज सकता है।[९]
    • रिप्लाई में एक 💋 इमोजी, 😘 या "आई लव यू" कहने के लिए वापिस ❤️ भेजें

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: John Keegan
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा John Keegan. जॉन कीगन, न्यूयॉर्क स्थित एक डेटिंग कोच तथा मोटिवेशनल स्पीकर है। वह अवेकेंड लाइफ़स्टाइल संचालित करता है जहां वह डेटिंग, आकर्षण तथा सामाजिक डायनामिक्स में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल लोगों की प्रेम खोजने में सहायता करने के लिए करता है। वह लॉस एंजिल्स से ले कर लंदन तक और रियो दे जनेरो से ले कर प्राग तक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाता और अपनी डेटिंग वर्कशॉप्स संचालित करता है। उसका काम न्यूयॉर्क टाइम्स, हयूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क तथा मेन्स हेल्थ में फ़ीचर हो चुका है। यह आर्टिकल १४,०९८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १४,०९८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?