आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप भले ही लुकाछिपी का खेल खेल रहे हों या खुद को किसी परेशान करने वाले से छुपा रहे हों और यह भी मुमकिन है कि आप अपने दोस्त के साथ कोई मज़ाक करने जा रहे हों। कभी-कभी आपको छुपने की जरूरत पड़ ही जाती है। छुपने के लिए सबसे सही जगह वह होती है जहां पर आपका शरीर पूरी तरह ढक जाए, जैसे सोफे के पीछे, कपड़ों का ढेर, अलमारी के अंदर और इससे मिलती-जुलती दूसरी जगहें छुपने के लिए उचित रहती हैं। जब आपको छुपने के लिए कोई उचित जगह मिल जाए, तो बगैर कोई हलचल किये और खामोशी के साथ खुद को वहां छुपाएं। जितना मुमकिन हो सके शरीर को सुकेड़ें, ताकि ढूंढने वाले को भ्रमित किया जा सके और उसको आप नजर न आ पाएं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

खुद को अच्छे तरीके से छुपाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ढूंढने वाले की नजरों की पहुंच से दूर रहें:
    आमतौर पर लोग किसी चीज को खोजते समय दाएं-बाएं देखते हैं। इसलिए ढूंढने वाले की आंखों की सतह से ऊपर या नीचे छुपना बहुत उचित रहेगा। ऐसा करने से आप उसको न नजर आने वाली जगह पर छुप सकेंगे और इससे आपके शरीर की हलचल की ओर भी उसका ध्यान नहीं जाएगा।
    • जब आप किसी जगह पर जाएं, तो उन सारी जगहों की ओर ध्यान दें, जहां पर कुदरती तौर पर आपकी नजर पड़ती है और फिर इसके बाद ऐसी जगह का चुनाव करें जो इस नजर आ सकने वाली जगह के बाहर हो।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जितना मुमकिन हो सके खुद को सिकुड़ लें:
    जब आप छुपने के लिए जगह ढूंढ चुकें, तो उस जगह पर शरीर को जितना मुमकिन हो सके छोटा करके बैठ जाएं। आप कांधे, घुटने और सर को मिलाकर बैठ सकते हैं। अगर आपको बहुत पतली जगह पर छुपना पड़े, तो सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को शरीर से चिपका लें। आप जितनी कम जगह लेंगे आपको देख पाना उतना ही मुश्किल हो जाएगा।[१]
    • भले ही आप किसी जगह पर पूरी तरह छुपे हुए हों, फिर भी शरीर को सिकुड़ कर रखना बहुत उचित रहेगा। अगर आप सोफे के पीछे छुपे हुए हैं, तो शरीर को फैलाएं रखने के मुकाबले खुद को सिकुड़ कर रखने‌ से आपके देखे जाने की संभावना कम रहेगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कोई भी हलचल करने से बचें:
    जब आप खुद को सिकुड़ कर पूरी तरह छुप जाएं, तो इसके बाद ज़रा सी भी हलचल करने से बचें। ऐसा सोचें कि जैसे आप कोई मूर्ति या कोई फर्नीचर हों। कोई भी हलचल न करने की पूरी कोशिश करें, जब तक कि आपको यह न मालूम हो कि आप ढूंढने वाले व्यक्ति से सुरक्षित दूरी पर हैं।
    • शरीर पर कहीं भी खुजली चलने पर संयम बनाए रखें और अपने कपड़े एवं बाल को ठीक करने से बचें, भले ही आपको कितना ही असहज महसूस क्यों न हो रहा हो।
    • मनुष्य का ध्यान हलचल की ओर फौरन जाता है, खासतौर पर तब जब अंधेरा हो गया हो। बस एक ही गलती से आप अपने आप को उजागर कर सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 खामोशी बनाए रखें:
    जब आप छुपे हुए हों, तो किसी भी तरह की आवाज निकालने से बचें। खांसी और छींक को रोकने की कोशिश करें, गले को साफ कर लें और कोई भी ऐसी हरकत करने से बचें जिससे आप पकड़े जाएं। कपड़ों को रगड़ने की आवाज या कपड़ों को झाड़ने से भी आपके छुपने की जगह उजागर हो सकती है।[२]
    • मुंह खोल कर लंबी और गहरी सांसे लेकर सांस की आवाज को दबाएं: घबराकर नाक से सांस लेने के मुकाबले ऐसा करने से आपकी सांसों की आवाज बहुत कम हो जाएगी।[३]
    • अगर आपके साथ कोई और भी छुपा हुआ है, तो उससे बात करने से बचें। ऐसा करने से सिर्फ आवाज ही ढूंढने वाले व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी बल्कि बातों ही बातों में आपको पता ही नहीं चल पाएगा कि कोई आपके पास आ रहा है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 आसपास के वातावरण...
    आसपास के वातावरण के हिसाब से खुद को केमोफ्लाज (Camouflage) करें: जरूरी नहीं कि हर समय आप खुद को अलमारी के अंदर या टेबल के नीचे छुपा सकें। जब आप किसी खुली जगह पर हों और आसपास कोई भी बड़ी चीज छुपने के लिए मौजूद न हो, तो लेट जाएं और आसपास मौजूद किसी भी वस्तु के करीब जाकर उसको अपने ऊपर डाल लें। ऐसा करने से उचित जगह न मिलने तक आप ढूंढने वाले की नजरों से ओझल बने रहेंगे।[४]
    • अगर आप खुद को अपने बेडरूम में छुपा रहे हैं, तो खुद पर कपड़ों का ढेर डाल सकते हैं और अगर आप कहीं बाहर छुप रहे हैं, तो खुद को पत्तों के ढेर में छुपा सकते हैं।
    • यह चीजें आपको कुछ देर के लिए तो ओझल रख सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक यहां छुपे रहना उचित नहीं रहेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अगर पकड़े जाने...
    अगर पकड़े जाने का खतरा हो, तो उस जगह को छोड़ने के लिए तैयार रहें: भले ही आपके छुपने की जगह कितनी ही अच्छी क्यों न हो, लेकिन पकड़े जाने की संभावना बनी ही रहती है। अगर आपको ऐसा लगे कि कुछ ही समय बाद आप का खेल खत्म हो जाएगा, तो सही समय का इंतजार करें और उस जगह को छोड़कर भाग जाएं और किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर जाकर दोबारा छुप जाएं।[५]
    • ऐसा करने से हलचल हो सकती है जिसकी वजह से ढूंढने वाले का ध्यान आप की ओर जा सकता है। इसलिए ऐसे समय का इंतजार करें कि जब आपको ढूंढने वाला इतनी दूरी पर हो कि उसका आपकी ओर ध्यान न जाए।
    • सीधे दौड़कर नई छुपने वाली जगह पर जाने की बजाय, धीरे-धीरे खुद को छुपाते हुए आगे बढ़ें। यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन ऐसा करने से बहुत कम हलचल होगी और आप खुद को किसी अनहोनी या किसी चीज से टकराने से बचा सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

घर के अंदर छुपने की जगह ढूंढें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बेड के नीचे रेंग कर जाएं:
    अगर आप बेडरूम के अंदर हैं और जल्द से जल्द छुपना चाहते हैं, तो लेट जाएं और हाथ पैरों से रेंगते हुए बेड के नीचे छुप जाएं। आप पेट या पीठ के बल लेटे रहें और जितना मुमकिन हो सके हलचल करने से बचें। जब आपको ढूंढने वाला व्यक्ति कमरे के अंदर आएगा, तो उसे कमरे में फौरन कुछ भी नजर नहीं आएगा।
    • अगर बेड जमीन से काफी ऊंचा है, तो आपको ढूंढने वाला व्यक्ति आप की परछाइ या आपको देख सकता है।
    • बेड के नीचे छुपना बहुत ही आम बात है, इसलिए देखे जाने पर वहां से भागने के लिए तैयार रहें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अलमारी के अंदर छुपें:
    अलमारी बहुत ही कारगर और लोगों द्वारा आजमाई हुई छुपने की जगह है। बहुत से लोगों के छुपने के हिसाब से यह काफी बड़ी होती है और कई बार इसके अंदर कोट और दूसरे कपड़े मौजूद होते हैं जिनसे आप खुद को ढक सकते हैं। आमतौर पर लोग अलमारी को खोल कर नहीं देखते, इसलिए इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि ढूंढने वाला व्यक्ति आपको वहां तलाश करने की नहीं सोचेगा।[६]
    • अलमारी को बहुत ही संभाल कर खोलें और बंद करें ताकि संकेतों को छुपाया जा सके।
    • अगर आप लुकाछिपी का खेल खेल रहे हों और अगर आपके पास कोई दूसरा विकल्प न हो, तो अलमारी में न छुपें। अलमारी को आमतौर पर छुपने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सोफे के पीछे छुपें:
    आप जिस व्यक्ति से नहीं मिलना चाहते, अगर उसके आने के बारे में आपको पता चलता है, तो सोफे के पीछे कूद जाएं और घुटनों के बल झुक कर बैठ जाएं। इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि वह कमरे में नजर दौड़ाकर यह सोचकर चला जाएगा कि आप घर में मौजूद नहीं हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि सोफे का अगला हिस्सा कमरे के दरवाजे की ओर हो, ताकि छुपने पर आप उस व्यक्ति को नजर न आ सकें।[७]
    • अगर आपके घर में फुल साइज का सोफा नहीं है, तो आप खुद को लवसीट (loveseat), ईज़ी चेयर (easy chair), और फुटोन (futon) के पीछे भी छुपा सकते हैं।
    • सोफे का पिछला हिस्सा पूरी तरह खुला हुआ होता है इसलिए आप वहां पर लंबे समय के लिए नहीं छुप सकते।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पर्दों के पीछे छुपें:
    परदों और खिड़की के बीच में मौजूद जगह में खड़े होकर खिड़की पर पर्दा डाल दें। सीधे खड़े रहें और अपने हाथों को शरीर से बिल्कुल चिपका कर रखें, ताकि ढूंढने वाले व्यक्ति को पर्दे के ऊपर किसी भी तरह का उभार नजर न आए, जिससे उसे किसी भी तरह का शक हो।[८]
    • पर्दे के नीचे से आपके पैर साफ नजर आ सकते हैं, इसलिए जल्द से जल्द दूसरी छुपने की जगह पर जाएं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बाथरूम या शॉवर में जा कर छुपें:
    अगर बाथरूम में कोई पर्दा लगा हुआ है, तो पर्दे को बाथरूम में डालें। इसके अलावा आप चाहें तो बाथटब में भी लेट सकते हैं, ताकि ढूंढने वालों की नजरों से बचा जा सके। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से छुपने की कोशिश कर रहे हों, जो इत्तेफाक से आपको देखने आ गया है, तो शॉवर या बाथटब में छुपना काफी कारगर रहेगा।
    • शॉवर के पर्दे ग्लास के दरवाजे पर डालें,क्योंकि अंदर छुपने की कोई दूसरी जगह मौजूद नहीं होती।
    • जब आप बाथरूम केअंदर छुपे हुए हों, तो किसी भी चीज़ से टकराने से बचें जैसे साबुन या शैंपू की बोतल, नहीं तो आप आसानी से पकड़े जा सकते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 खुद को किसी तंग जगह में सिकुड़ लें:
    अगर आपका कद छोटा है, तो आस-पास कोई अलमारी, ताख या कोई दूसरी जगह देखें जहां पर आप फिट हो सकें। ज्यादातर बिल्डिंग्स में लोगों की नजरों से दूर कुछ ऐसी छुपी हुई जगहें होती हैं। अगर आप खुद को सिकुड़ सकते हैं, तो छुपने के लिए यह अच्छा विकल्प रहेंगी।[९]
    • बॉक्स, कार्ड-बोर्ड का डिब्बा और लॉन्ड्री हैंपर्स (laundry hampers) छुपने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
    • कभी भी किसी ऐसे बॉक्स या कंटेनर में न छुपें, जिसमें बाहर लॉक लगा हुआ हो या जिसको खोलने के लिए किसी चीज की मदद लेनी पड़ती हो। आप इसके अंदर फंस सकते हैं और इससे आपका दम भी घुट सकता है। खासतौर पर तब ऐसा बिल्कुल न करें, जब आप अकेले हों और आपको कोई नहीं सुन सकता हो।
    • कभी भी ऐसी जगह पर छुपने की कोशिश न करें, जो आपके लिए छोटी हो। वहां पर फंसने पर आप और भी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 घर के बेसमेंट या अटारी में जाएं:
    यह जगहें हमेशा खाली डिब्बों, पुराने फर्नीचर आदि से भरी हुई होती हैं, जो छुपने के लिए अच्छी जगह साबित हो सकती हैं। ज्यादातर लोग हर एक चीज़ को टटोलकर नहीं देखते, जिसकी वजह से इस बात की बहुत आशंका है कि आप की जगह उजागर नहीं होगी।
    • बहुत से लोग बेसमेंट और अटारी में जाने के ख्याल से भी डरते हैं। इसलिए इस बात की बहुत आशंका है कि वह आपको ढूंढने, वहां पर नहीं आएंगे।
    • बेसमेंट और अटारी में बहुत धूल मौजूद होती है, इसलिए वहां पर मुंह से सांस लें, ताकि छींक की जोरदार आवाज से आप पकड़े नहीं जाएं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

बाहर जाकर छुपें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पेड़ पर चढ़ें:
    अपने आसपास ऐसे पेड़ को देखें जो घना हो, क्योंकि ढूंढने वाला व्यक्ति की आंखों की सतह से आप ऊपर होंगे और वह आपको ज़मीन पर ही इधर-उधर ढूंढने में व्यस्त रहेगा, इसलिए यह आप को छुपाने के लिए काफी कारगर रहेगा।[१०]
    • अगर आप पेड़ की निचली डाली पर छुपे हुए हों, तो अपनी टांगों को नीचे न लटकाएं। ऐसा करने से आप पकड़े जा सकते हैं।
    • यह बात पेड़ पर ऊपर छुपते समय भी लागू होती है, खामोश और स्थिर बैठे रहें। पत्तों की सरसराहट से भी आप उजागर हो सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 झाड़ी के पीछे छुपें:
    जरूरी नहीं कि छुपने के लिए आप झाड़ी के अंदर चले जाएं। झाड़ी के पीछे झुक कर बैठना ही छुपने के लिए काफी होगा। किसी भी तरह की हलचल करने से बचें जिससे झाड़ी में हलचल होगी और आपकी छुपने की जगह उजागर हो जाएगी।
    • कांटेदार झाड़ियों और नुकीले पत्तों का खास ध्यान रखें। ऐसा न करने से वहां बैठते या निकलते समय आपके कांटे चुभ सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गेराज या शेड में खुद को छुपाएं:
    यह जगह अंधेरी और थोड़ी डरावनी होती हैं, जिसका मतलब है कि आपको ढूंढने वाले व्यक्ति की वहां पर आने की आशंका बहुत ही कम है। इसके साथ-साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वहां पर बहुत सारी चीजें जैसे गाड़ियां, औजार और भी कई चीजें पड़ी होती हैं। जो आपको छुपने के लिए बहुत सारी जगह मुहैया करा सकती हैं।
    • कभी भी किसी और की प्रॉपर्टी में मौजूद शेड या गैराज में न छुपें, पकड़े जाने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
    • कार या ट्रक के नीचे छुपना अच्छा ख्याल नहीं है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पोर्च (porch) के नीचे छुपें:
    बहुत से घरों में घर की अगली या पिछवाड़े की सीढ़ियों के नीचे स्टोरेज के लिए जगह मौजूद होती है। घर के डेक या पोर्च के नीचे जाने के लिए जगह देखें जहां पर आप बैठ सकते हैं। इसके नीचे जाने के लिए एक छोटा सा दरवाजा हो सकता है या आप इसके नीचे जाने के लिए किसी छोटी सी खुली जगह का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • नीचे जाते समय किसी भी हानिकारक जीव जंतु का ध्यान रखें। अंधेरी और नम जगह पर अक्सर सांप, मकड़ी, चूहे और दूसरे रेंगने वाले जानवर मौजूद होते हैं।[११]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पत्तियों के ढेर में लेट जाएं:
    पत्तियों का ढेर आपको कुदरती केमोफ्लाज मुहैया करा सकता है। ताजा झड़ी हुई पत्तियों के ढेर में लेट जाएं और अपने शरीर के ऊपर भी पत्तियां डालकर अच्छे से ढक लें। आपका दोस्त कभी भी नहीं सोच सकता कि आप पत्तियों के ढेर के अंदर मौजूद होंगे, जब तक कि आप खुद बाहर निकल कर उसको चौंका नहीं देते।[१२]
    • पत्तियों के ढेर के अंदर कूदने से पहले इस पर कोई पत्थर या लकड़ी का टुकड़ा फेंक कर देखें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके अंदर पहले से कोई जानवर छुपा हुआ नहीं है।
    • पत्तियों का ढेर फफूंद और बैक्टीरिया के पनपने की जगह होती है, खासतौर पर तब जब वह गीली हों। इसलिए अपने चेहरे को इससे ढकने से बचें और इसके अंदर ज्यादा वक्त न गुजारें।[१३]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अंधेरे का फायदा उठाकर आगे बढ़े:
    अंधेरा छुपने में अहम किरदार अदा करता है। अगर आपके पास छुपने के लिए कोई भी जगह न हो, तो खुद को किसी भी चीज की परछाई के नीचे बनाए रखें जिसकी वजह से आप ढूंढने वाले की नजरों से ओझल बने रहेंगे। भले ही ऐसा करने से आप पूरी तरह न छुप पाएं, लेकिन फिर भी आप इस तरह वहां के माहोल में घुल मिल जाएंगे और इसी तरह धीरे-धीरे आप आगे बढ़ते रहेंगे।[१४]
    • गहरे रंग के कपड़े आपको वहां के माहौल में घुलने मिलने में और भी ज्यादा मदद करेंगे।
    • अगर आपको ढूंढने वाला व्यक्ति फ्लैश लाइट का इस्तेमाल कर रहा है, तो उसके करीब आने पर किसी चीज की आड़ लेकर खुद को छुपाएं।

सलाह

  • अगर आप रात में बाहर लुकाछिपी का खेल खेल रहे हों, तो दूर न जाएं। इससे आप भटक सकते हैं!
  • इस नियम को भी अच्छे से याद रखें कि अगर आप उन्हें नहीं देख सकते, तो वह भी आपको नहीं देख सकते। लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि यह बात हमेशा सच हो, इसलिए सोच समझकर जगह का चयन करें।
  • आपको ढूंढने वाले को भ्रमित करने के तरीके इस्तेमाल करें। आप आपके बेड पर चादर और तकिए से ऐसा रूप बना सकते हैं कि देखने वाले को लगे कि आप सो रहे हैं और आप अपने कपड़ों को टांग कर डमी भी बना सकते हैं।
  • अगर मुमकिन हो, तो पहले से ही अपने आसपास की जगह की जानकारी लें, ताकि संभावित छुपने की जगहों को देखा जा सके।

चेतावनी

  • वाशिंग मशीन, ड्रायर या कार ट्रंक जैसी खतरनाक जगहों पर छुपने की कोशिश न करें। कोई भी गलती होने पर आप वहां पर फंसकर जख्मी भी हो सकते हैं।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,८३५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: खेल
आर्टिकल समरी (Summary)X

जब आप लुका-छिपी खेल रहे हों तो छिपने के लिए, एक ऐसी जगह ढूंढ़ने की कोशिश करें जो आपकी आंखों के लेवल से ऊपर या नीचे हो, जैसे डेस्क के नीचे या पेड़ पर, क्योंकि इससे ढूंढ़ने वाले के लिए आपको नोटिस करना कठिन हो जाएगा। आपको किसी चीज़ के पीछे या अंदर छिपने का भी प्रयास करना चाहिए ताकि आप पूरी तरह से छिपे रहें। जैसे कि, आप एक कोठरी में, एक सोफे के पीछे, या कुछ पर्दे के पीछे छिप सकते हैं। एक बार जब आपको एक अच्छी छिपने की जगह मिल जाए, तो नीचे झुककर और अपनी बाहों और पैरों को खींचकर खुद को जितना संभव हो उतना छोटा बनाने की कोशिश करें ताकि ढूंढ़ने वाले को आप अपनी जगह से बाहर निकलते हुए न दिखें। चुप रहना याद रखें क्योंकि थोड़ा सा भी शोर भी आपको पकड़वा सकता है।

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८३५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?