कैसे किसी लड़के को गले लगाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

एक बढ़िया हग के लिए दोनों लोगों की हग करने की वास्तविक इच्छा होना जरूरी है। गले लगाते समय आप दूसरे व्यक्ति पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके, गले लगाते समय अपने हाथ और शरीर को ढीला छोड़कर, और ऐसे गले लगाकर कि आप वाकई में खुश हैं, आप अपना हिस्से का काम कर सकते हैं। अगर आप अपनी हाइट को लेकर चिंता में हैं, तो चिंता ना करें, क्योंकि बहुत लंबे और बहुत ही कम हाइट वाले लड़कियां और लड़कें दोनों एक बढ़िया हग दे सकते हैं। आत्मविश्वास से आँखों का संपर्क बनाना, मुस्कुराते हुए हग करने की शुरुआत करना, सही निकटता बनाना, और गले लगाने के लिए उस पर अपनी बाहें लपेटना सीखने के लिए इस लेख का प्रयोग करें। आप हग को अनुकूल और आदर्शवादी बनाना या फ्लर्टी और रोमांटिक बनाना भी सीख सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

प्यार से उसे गले लगाएंँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसके साथ फ्लर्टी आँखों से संपर्क करें:
    एक सिंपल लुक से आप हजारों बातें कर सकते हैं। अपनी पलकों को झुका कर मनमोहक रूप से मुस्कुराएं। एक धीमी मुस्कान दें और/या एक तरफ अपना सिर झुका लें, फिर विनीत या चुलबुले रूप से उसके साथ फ्लर्टी आँखों से संपर्क करें।[१]
    • मूड का ध्यान रखें। अगर वह विचलित है, तो उसकी आँखों में देखने से बचें या अगर वह उदासीनता के अन्य लक्षण प्रदर्शित करता है, तो यह उसे गले लगाने का प्रयास करने का अच्छा समय नहीं है।
  2. 2
    उसकी ओर कदम बढाएँ: उसके शरीर की स्थिति और मूवमेंट्स को नोटिस करें और अपने पैरों को एक साथ रखते हुए कदम बढ़ाएं। ऐसे कदम बढ़ाएँ कि आप गलती से एक "टेंट" हग नहीं कर लें। यह तब होता है, जब आपके पैर उसके पैर से दूर होते हैं और आप गले लगाने के लिए अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा उस पर झुका देते हैं, जबकि आपके पैर दूर होते हैं। यह देखने में अजीब लग सकता है।
    • उसकी ओर बढ़ते समय आंखों से संपर्क बनाए रखें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक स्पर्श के साथ गले लगाने की कोशिश करें:
    एक आकस्मिक स्पर्श एक आकस्मिक हग करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, और एक अभिन्न स्पर्श एक अभिन्न हग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार उसके हाथ पर अपने हाथ से छुए, या कुछ क्षणों के लिए छुते रहें। स्त्री का एक प्यार भरा स्पर्श मूड सेट करने के लिए अच्छा तरीका है।
    • अगर यह एक भावुक हग है, तो आप इस भाग को छोड़कर सीधे गले लगा सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसके चारों ओर अपनी बाहें लपेटें:
    एक क्षण लेकर देखें वह कहां जा रहा है, और जैसे आप चाहते हैं वैसे धीरे से उसके चारों ओर अपने हाथ लपेट लें। ज्यादा ना सोचें। एक अच्छी रोमांटिक स्थिति में उसके गले पर अपने बाहें डाल दें। और अगर वह आपकी तुलना में काफी लम्बे है तो गले लगाने के लिए आप अपने पैरों की उंगलियों पर खड़े हो सकते हैं। चिंता ना करें, आप जैसे हैं वह आप को वैसे अपनाएगा। आप एक रोमांटिक हग की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आप अपना एक हाथ उसके गले पर और एक हाथ उसकी कमर के चारों ओर रख सकते हैं:[२]
    • उसकी पीठ के चारों ओर अपना बांया हाथ रखें। उसके हाथ और शरीर के बीच और उसकी पीठ के पीछे अपने हाथ रखें।[३]
    • अपने हाथ उसकी पीठ पर इस तरह खोल कर रखें ताकि आप अपने हाथ की हथेली और उंगलियों के साथ उसकी पीठ को छू सकें। सावधान रहें, अपने हाथ उसके बट्ट के ज्यादा करीब ना रखें।
    • अपने दूसरे हाथ को उसके गले पर रखें। धीरे धीरे बांह ऊपर करें और उसके कंधे पर अपना हाथ रख दें और उसके कंधे पर अपनी कोहनी को रखें।
    • उसके सिर के पीछे अपने हाथ को रख दें, ताकि यह धीरे से उसकी गर्दन को चारो ओर से कवर करे।
  5. 5
    अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उसके शरीर के ऊपरी हिस्से से दबाएं: जब आप उसे गले लगाते हैं, अपने हाथ और शरीर को ढीला रखें, ताकि आप कठोर नहीं लगें। जब आप उसकी गर्दन या छाती के आसपास अपनी बाहों को लपेटते हैं, अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उसके शरीर के ऊपरी हिस्से से दबाएँ। अपनी छाती को उसकी छाती से दबाना एक "हार्ट टू हार्ट" हग माना जाता है।
    • खुद को आराम देने और हग में आनंद लेने के लिए इस पॉइंट पर कुछ गहरी साँसें लें।
  6. 6
    आपके रिश्ते में अंतरंगता के स्तर के आधार पर संपर्क की घनिष्ठता को बदलें: उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को अपने हिस्से से दबाना, रोमांस का संकेत दे सकता है, लेकिन फिर भी यह काफी सीधा साधा लगता है। यह नया रिश्ता बनाने या रोमांस के इरादे को जताने के लिए आम तौर पर उपयुक्त है। अगर आपका एक करीबी रोमांटिक रिश्ता है, तो आप अपने निचले हिस्से को उसके निचले हिस्से से दबाने के बारे में भी सोच सकते हैं। पर ध्यान रखें यह आपकी ओर से एक यौन इच्छा को जता सकता है।
    • हाथों को इधर-उधर फेरना या पैरों को एक दूसरे से लिपटाना भी एक जरिया है जिससे आप एक संकेत दे सकते हैं और एक मजबूत यौन इच्छा को जता सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपने सिर को...
    अपने सिर को उसके सिर के करीब रखें या उसके सीने या कंधे पर रख दें: एक अनुकूल हग के विपरीत, आप अपने सिरों को एक साथ रखना चाह सकते हैं। आप एक सेकंड के लिए उसके कंधे या सीने पर अपना सिर रखें, और उसके बाद उसकी तरफ देखें। यह एक प्यारा और रोमांटिक इशारा है।
    • मुस्कुराएँ और जब सही लगे आँखों से संपर्क करें। आपको आँखों से संपर्क पूरे समय बनाए रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब आप गले लगा रहे हैं, तब आंखों के संपर्क से बचें नहीं।
  8. 8
    हग को समायोजित करें, और/या हग को देर तक बनाए रखें: अगर आपकी हग की पहली स्थिति सही नहीं है, तो एक अधिक आरामदायक स्थिति के लिए अपने हाथ और शरीर को आगे बढ़ाएँ। ऐसे गले लगाएं कि आप एक दूसरे पर आराम कर सकें। उदाहरण के लिए, अगर वह आप की तुलना में लम्बे है, तो बजाय कंधे के उसकी कमर के चारों ओर से गले लगें। आपको जल्द ही हग को तोड़ने की जरूरत नहीं है। अगर आपने एक अच्छा हग किया है, तो जब तक आपको अच्छा लगे हग बनाए रखें या आप उससे दूर जाने की कोशिश ना करें।
    • अगर वह रोमांटिक और फ्लर्टी आंखों से संपर्क करता है या देर तक और जोर से हग करता है, तो आप किस भी कर सकते हैं।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 धीरे-धीरे हग से बाहर निकलें:
    तुरंत हग से बाहर आने और संपर्क तोड़ने के बजाय, हग से बाहर निकलने का एक कदम बढ़ाएँ और अपनी तरफ से उन्हें छोड़ने से पहले अपने हाथों को उसके कंधों या सीने पर ठरहने दें। आँखों से संपर्क को पुन: स्थापित करें और उनसे दूर जाने और हग खत्म करने से पहले मुस्कुराएँ और जताएँ कि आपने हग का आनंद लिया।
विधि 2
विधि 2 का 3:

उत्साह से उसे गले लगाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    उसके साथ आँखों से संपर्क करें: एक टाइट हग आपके किसी अच्छे दोस्त या रिश्तेदार के साथ या कोई लड़का जिसके साथ आप रोमांटिक हैं, के साथ हो सकता है। मूड पर निर्भर करते हुए, आप आँखों से संपर्क करें और मुस्कुराएँ, या आप अपनी आँखें से अपनी भावनाओं को जता सकते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है आप एक टाइट हग चाहते हैं क्योंकि आप उदास महसूस कर रहे हैं। आप आंखों का संपर्क सामान्य की तुलना में थोड़ा अधिक देर तक कर सकते हैं। यह उसे जता सकता है कि आप एक टाइट हग चाहते हैं।
    • अगर आपके बीच कोई रोमांटिक तनाव है, तो एक टाइट हग नहीं करें।
    • जब आप किसी को थोड़ी देर के लिए छोड़ रहे हैं, या आप एक लंबे समय में किसी से मिलते हैं, तब इस हग का प्रयोग करें।
  2. 2
    अपनी बाहें फैलाएँ और उसकी ओर कदम बढ़ाएं: उसके शरीर की स्थिति और मूवमेंट्स को तुरंत नोट करें, और अपने पैरों को एक साथ रखते हुए कदम बढ़ाएं। कदम ऐसे बढ़ाएँ कि गलती से एक "टैंट" हग नहीं बन जाएँ। यह तब होता है, जब आपके पैर उसके पैर से दूर होते हैं और आप गले लगाते समय अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उस पर डाल देते हैं और आपके पैर स्थिर रहते हैं। यह दिखने में अजीब लगता है।
    • आप जितने व्यापक रूप में अपनी बांहें खोल सकते हैं, खोलें। अगर आप एक बड़ा हग चाहते हैं तो आप आराम से अपनी बांहे व्यापक रूप से खोल सकते हैं।
    • अगर ऐसा प्रतीत होता है, कि वह हग नहीं करना चाहता, तो आप उसे एक साइड हग दे सकते हैं। उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और उसके कंधे के चारोओर अपने हाथ रखें।
    • बहुत देर तक उसके मूवमेंट्स ना देखें या बहुत धीमी गति से ना चलें। आप केवल एक सेकंड में समझ जाएगें कि वह किस दिशा में जा रहा है। एक ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास के साथ चलें, जिससे आपके हग का अर्थ निकले।
  3. 3
    ध्यान दें कि वह आपके कंधे के नीचे जाना चाहता है या ऊपर: अगर आपने हग की पहल की है, तो आप उसके नेतृत्व का पालन कर सकते हैं। बस ध्यान रखें आपका सिर उसके सिर की उलटी दिशा में जाना चाहिए। ज्यादा ना सोचें, आराम करें और गले लग जाएँ। अगर वह शुरुआत नहीं करता है, लेकिन आपको लगता है कि वह एक हग चाहता है, तो अगले चरण पर जाएँ।
    • गले लगाने में जल्दबाजी न करें। अगर आप जल्दी से गले लगाना चाहते हैं, तो यह उसे अजीब लग सकता है या आप असहज लग सकते है।
    • फिर भी लंबे समय के लिए उसके मूवमेंट्स ना देखें या बहुत धीमी गति से ना जाएँ। यह जानने में कि वह किस दिशा में जा रहा है, आपको केवल एक सेकंड लगना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ जाएँ और गले लगाने के लिए एक सही स्थिति का चयन करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्यार से उसके...
    प्यार से उसके गले के चारों ओर अपनी बांहें रखें और हग करें: एक बार आपकी बांहें उसके हिसाब से सेट हो जाएँ, फिर उसके शरीर के चारों ओर लपेट लें, धीरे से लेकिन दृढ़ता से। जब आप उसके शरीर के चारों ओर अपनी बांहें डाल रहे हैं तब अपने शरीर को ढीला रखें। आपके हाथ खुले हो सकते हैं और उसकी पीठ या कंधों को छू सकते हैं। आप कितना टाइट हग चाहते हैं इस पर निर्भर करते हुए, आप हग में आराम कर सकते हैं, और छोड़ने से पहले कुछ सेकंड तक हग में रह सकते हैं।
    • जब आप उसे गले लगा रहे हैं, तब एक या दो गहरी साँसें लें। इससे आप शांत हो सकते हैं और हग का आनंद ले सकते हैं।
    • गले लगाते समय खुद के बारे में बहुत ज्यादा ना सोचें। इससे आपको अजीब लग सकता है। इसके बजाय, आप गले लगाने वाले आदमी पर ध्यान केंद्रित करें और इसमें आनंद लेने का प्रयास करें।
  5. 5
    अगर कुछ गलत हो जाए, तो हंसें: आप में से कोई एक गलत कदम ले सकता है और गले लगाते समय आप अचानक एक दूसरे से टकरा सकते हैं। इससे घबराए नही, यह सभी के साथ होता है। बस शांत रहें, इसके बारे में हँसें, और फिर से कोशिश करें।
  6. 6
    कदम हटाएं, आँखों का संपर्क फिर से स्थापित करें और फिर से मुस्कुराएं: दो फुट दूर खड़े हो जाएं, मुस्कुराएं और फिर से आँखों को संपर्क करें। आप उसके निजी स्थान के बाहर खड़े होए, लेकिन इतने दूर ना जाएं कि अप्राकृतिक लगे। उसकी तरफ फिर से देखने से उसे खिंचाव महसूस होगा, और आप दोनों को हग करने में एक बहुत अच्छा एहसास महसूस होगा।
विधि 3
विधि 3 का 3:

हल्के से उसे गले लगाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    मुस्कुराएँ और उसके साथ आँखों से संपर्क करें: गले लगाने से पहले, आँखों से संपर्क बनाना हमेशा अच्छा होता है। मुस्कुराना और आंखों से संपर्क बनाना यह जताने में मदद कर सकता है कि आप एक दोस्ताना हग चाहते हैं, ना कि रोमांटिक हग। आंखों का संपर्क छोटा, लेकिन असरदार बनाएं और उसे एक प्यारी मुस्कान दें।
    • आंखों का संपर्क दो सेकंड से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक आकस्मिक इशारे के साथ गले लगाएँ:
    यह एक आसान सौहार्द की भावना को प्रदर्शित कर सकता है। उदाहरण के लिए, आप मस्ती में, एक हाई फाइव या एक पंच के साथ शुरू कर सकते हैं। यह आप दोनों के बीच एक आकस्मिक, आदर्शवादी मूड सेट करेगा। आप गले लगाने से पहले हाई फाइव कर सकते हैं, या हँसी में उसे गले लगाने के लिए करीब जाने से पहले उसके कंधे पर एक हल्का पंच या चांटा मार सकते हैं।[४]
    • यह कदम वैकल्पिक है। यह पॉइंट भद्दापन कम करने के लिए है, और अगर आप अपने हाई फाइव या पंच को लेकर आश्वस्त नहीं हैं, तो शायद इस कदम को छोड़ना बेहतर होगा।
  3. 3
    अपनी बाहें खोलें, और उसकी ओर कदम बढ़ाएं: उसके शरीर की स्थिति और मूवमेंट्स को नोट करें, और अपने पैरों को एक साथ रखते हुए कदम बढाएं। ऐसे कदम बढ़ाएँ कि आप गलती से एक "टैंट" हग ना करें। यह तब होता है, जब आपके पैर उसके पैर से दूर होते हैं और आप गले लगाते समय अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उस पर डाल देते हैं और आपके पैर स्थिर रहते हैं। यह दिखने में अजीब लगता है।
    • अगर ऐसा प्रतीत होता है, कि वह हग नहीं करना चाहता, तो आप उसे एक साइड हग दे सकते हैं। उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और उसके कंधे के चारोओर अपने हाथ रखें।
    • लंबे समय के लिए उसके मूवमेंट्स ना देखें या बहुत धीमी गति से ना जाएँ। यह जानने में कि वह किस दिशा में जा रहा है, आपको केवल एक सेकंड लगना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ जाएँ और गले लगाने के लिए एक सही स्थिति का चयन करें।
  4. 4
    उसके गले के चारोओर या सिर्फ कंधें के नीचे अपनी बांहें लपेटें: एक पिता जैसे व्यक्ति या ऐसे आदमी जो आप के करीब हैं, उनसे आमतौर पर आप गर्दन के आसपास अपनी बाहों से हग कर सकते हैं। एक दूर के रिश्तेदार या कोई अन्य पुरुष जो आप के विशेष रूप से करीबी नहीं हैं, उनसे आप कंधों के नीचे अपनी बाहों लपेटकर एक छोटा सा हग कर सकते हैं।
    • बहुत डरपोक ना बनें और अपनी बाहें उस पर पूरी तरह से ना लपेटें।
    • जल्दी करने से बचें, इसमें आप असहज लग सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि आप जल्दी कर रहे हैं, तो थोड़ा धीमा करें और एक गहरी साँस लें।
    • हग करते समय अपनी कोहनी को बाहर की ओर निकालने से बचें, और अपने बांहों को आराम से रखें ताकि वो कठोर नहीं लगें।
  5. 5
    अपने सिर को उसके कंधे पर एक तरफ एक आरामदायक स्थिति में रखें: अपने सिर को इतना झुकाएं कि यह उसके सिर के विपरीत दिशा में हो और थोड़ा सा उसकी तरफ हो। हालांकि, आपको अपना सिर इतनी दूर नहीं रखना चाहिए कि आपको असहज महसूस होने लगे।
    • अगर आपको लग रहा है, कि आपका चेहरा उसके चेहरे के बहुत करीब है तो धीरे-धीरे एक दो इंच दूर आ जाएं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 धीरे-धीरे और दृढ़ता से गले लगाएं:
    दृढ़ता से गले लगाने के लिए, खुद के बारे में ना सोचकर उसके बारे में सोचें और उस क्षण का आनंद लें, और उसे जोर से लेकिन कोमलता से दबाएं। तनाव बनाने से बचें। ऐसा कुछ भी करने से बचे जिससे उसे गलत लगें, जैसे कि जानबूझ कर उस पर हाथ फेरना या बहुत करीब से उसकी आँखों में घूरना।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 सही वक्त पर हग खत्म करें और मुस्काएं:
    एक या दो सेकंड के बाद, आप स्वाभाविक रूप से अपनी बांहों को दूर लेना चाहेंगें और उससे दूर जाते समय अपनी तरफ उन्हें वापस लाना चाहेंगें। अपने हाथों को उसके कंधें या सीने पर मत फेरे, और बहुत करीब से उसकी आँखों में ना घूरें। आप दोनों के बीच एक सही दूरी बनाने के लिए खुद को एक या दो कदम पीछे ले जाएं। हग को सही तरह से खत्म करने के लिए आँखों से संपर्क बनाएं और एक बार फिर अच्छी मुस्कान दें।

सलाह

  • ऊपर की सभी चीजों के अलावा, स्वाभाविक रहें। स्वाभाविक रहने से, आपका शरीर अपने इरादों के अनुसार प्रतिक्रिया करने में सक्षम हो जाएगा, और आपको इसका सही अर्थ पहुंचाने का एक बेहतर मौका मिलेगा।
  • अगर आपको किसी पुरुष को गले लगाने में या किसी निश्चित स्थिति में गले लगाने में असहज महसूस होता है, तो उसे करने के लिए खुद पर दबाव नहीं डालें।

चेतावनी

  • ध्यान रखें हर कोई गले लगाने में अच्छा महसूस नहीं करता। अगर किसी पुरुष दोस्त या रिश्तेदार को तुम्हें गले लगाने में असहज लगता है, उस पर इसके लिए दबाव नहीं डालें। उन्हें अपने तरीके से बाहों में लाने के लिए मजबूर करने से अधिक आप उनकी इच्छाओं का सम्मान करके अपना स्नेह प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • अगर आप जानते हैं कि उसे आपमें रोमांटिक दिलचस्पी है, लेकिन आप वैसे ही महसूस नहीं करते हैं तो आप छोटा सा हग करें नहीं तो यह उनकी उम्मीदों में हलचल कर सकता है।
  • आपको यह भी पता होना चाहिए कि कब एक पुरुष को गले लगाना अनुचित है। कुछ उदाहरणों में, पुरुष किसी ऐसी जगह से हो सकता है, जहां पुरुषों और महिलाओं में दोस्ती में गले लगाना सांस्कृतिक अस्वीकार्णीय है। और अगर आपका कोई करीबी पुरुष दोस्त एक रिश्ते में है तो भी संभवतः आप अपने सबसे छोटे रूप का हग करना चाहेंगें।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 31 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ९,८१७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ९,८१७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?