कैसे कंडोम का साइज पता करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जब आप साथी के साथ सेक्स (penetrative vaginal sex, वेजाइनल इंटरकोर्स, sexual intercourse) कर रहे हैं, तो सही साइज का कंडोम पहनना महत्वपूर्ण है। यदि आपका कंडोम बहुत ज्यादा तंग/टाइट है, तो यह फट सकता है। यदि यह बहुत बड़ा है, तो यह उतर सकता है या तरल पदार्थ को लीक कर सकता है। किसी भी स्थिति में, आप और आपके साथी गर्भावस्था/प्रेगनेंसी या एसटीडी (STD) से सुरक्षित नहीं होंगे। अच्छी बात ये है कि, आपके साइज का पता लगाना आसान है। आपको केवल अपने खड़े पेनिस/लिंग (erection) को मापने की जरूरत है, और यह पता करना है कि आपके लिए कौन सा साइज सही है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपने पेनिस की मोटाई (Girth) मापना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने पेनिस के...
    अपने पेनिस के सबसे मोटे हिस्से के आस-पास एक मापने वाला टेप या स्ट्रिंग रखें: यह आपके पेनिस की परिधि (circumference) है। आपके पेनिस की मोटाई (girth) आपके कंडोम के साइज को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, हालाँकि आपके पेनिस की लंबाई भी आपके साइज की जरूरत को प्रभावित कर सकती है।[१]
    • लम्बाई से ज्यादा मोटाई महत्वपूर्ण है क्योंकि कंडोम मोटे या पतले पेनिस को घुसाने के लिए बहुत ज्यादा एडजस्ट नहीं करेगा। हालांकि, लम्बाई कम ज्यादा हो सकती है। एक कंडोम जो बहुत लंबा है, उसे बेस पर नीचे मोड़ा जा सकता है, जबकि एक कंडोम जो पेनिस के बेस तक नहीं पहुँचता है, अगर यह आपकी मोटाई पर सही ढंग से फिट होता है तो फिर भी यह पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करता है।[२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 टेप या स्ट्रिंग...
    टेप या स्ट्रिंग को पकड़ें जहां अंत ढीले हिस्से से मिलता है: टेप या स्ट्रिंग में कोई ढील नहीं होनी चाहिए, लेकिन आप यह भी नहीं चाहते हैं कि यह आपकी स्किन पर तंग हो।[३] अपनी उंगली रखें या उस जगह पर एक निशान बनाएं जहां टेप या स्ट्रिंग का अंत बाकी हिस्से से मिलता है।[४]
    • आपको अपनी माप को बढ़ाने के लिए थोड़ा ढील डालने का लालच हो सकता है, लेकिन याद रखें कि इससे आपको रिस्क हो सकती है क्योंकि आपका कंडोम अच्छी तरह से फिट नहीं होगा। कोई नहीं, लेकिन आपको अपना नंबर जानना होगा, इसलिए सटीक रहें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 माप को चेक करें:
    यदि आपने एक मापने वाले टेप का उपयोग किया है, तो आप खुद टेप पर केवल नंबर चेक कर सकते हैं। यदि आपने एक स्ट्रिंग का उपयोग किया है, तो माप लेने के लिए अपने लिंग के चारों ओर लपेटे हुए भाग को एक रूलर पर रखें। इस नंबर को लिखें या इसे कहीं जैसे कि आपके फोन में नोट करें।[५]
    • यह आपकी मोटाई की माप है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने पेनिस की लम्बाई को मापना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने खड़े पेनिस...
    अपने खड़े पेनिस के बेस पर एक रूलर या मापने वाले टेप को रखें: बेस को कवर करने वाले किसी भी बाल को हटा दें। इसे मजबूती से अपनी स्किन/त्वचा के साथ रखें, लेकिन इस पर दबाव न डालें।[६]
    • हालांकि ऐसा कंडोम मिलना संभव है जो आपके पेनिस की लंबाई को बिना माप लिए अच्छी तरह से फिट बैठता हो, ज्यादातर कंडोम बॉक्स पर कंडोम की लंबाई दी रहती है। अपनी लंबाई जानने से आप ब्रांडों के बीच चुन पाएंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 रूलर या टेप पर अपने पेनिस को सपाट पकड़ें:
    उनके बीच कोई एक्स्ट्रा जगह नहीं होना चाहिए। अपने पेनिस को धीरे से पकड़ें, और उसे खींचने से बचें।[७]
    • यदि आपका पेनिस टेढ़ा है, तो एक नरम रूलर या एक मापने वाले टेप का उपयोग करें और सटीक लंबाई पाने के लिए इसे घुमाव पर दबाएँ।[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 माप को नोट करें:
    अपनी माप को नजदीकी .25 inches (6.4 mm) तक लें। ज्यादातर कंडोम माप की रेंज इंच या सेंटीमीटर रहेगी, लेकिन यह जानना अच्छा है कि आप उस रेंज में कहां आते हैं।[९]
    • उदाहरण के लिए, यदि आप दो लम्बाईयों में से चुन रहे हैं और आपके पेनिस की लम्बाई 5.25 inches (13.3 cm) है, तो आप एक कंडोम चुन सकते हैं, जिसकी लंबाई 5 to 7 inches (13 to 18 cm) की बजाय 4 to 6 inches (10 to 15 cm) है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

एक कंडोम ढूंढे जो फिट आता है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर आपकी मोटाई...
    अगर आपकी मोटाई 2 to 2.05 inches (5.1 to 5.2 cm) के बीच है तो एक स्टैंडर्ड साइज देखें: स्टैंडर्ड साइज के कंडोम सबसे ज्यादा प्रचलित हैं, इसलिए आपके पास कई ऑप्शन होंगे। आप बेसिक के साथ-साथ, कुछ अलग-अलग बनावट, लुब्रिकेंट्स, या स्वाद वाले कंडोम को खोज पाएंगे। आप देख सकते हैं कि विभिन्न ब्रांड थोड़ा अलग ढंग से फिट होते हैं, जबकि वे एक ही बेस साइज के होंगे। हालांकि वे सभी सुरक्षित होंगे, आप उसे देखना चाहेंगे जो आपके लिए सबसे आरामदायक हो।[१०]
    • आप एक जैसी लंबाई वाले ब्रांड को चुनने के लिए अपने पेनिस की लंबाई का उपयोग कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 यदि आपकी मोटाई...
    यदि आपकी मोटाई 2 inches (5.1 cm) से कम है तो एक छोटा या स्नगर फिट चुनें: अधिकांश छोटे कंडोम को “snugger fit” कहा जाता है। आप कई प्रमुख ब्रांडों से किसी दवा की दुकान या ऑनलाइन पर चयन पा सकते हैं, जबकि बहुत कम ऑप्शन आसानी से उपलब्ध हैं।[११]
    • ब्रांडों में से चुनते समय, यह न भूलें कि आप कंडोम की लम्बाई पता करने के लिए बॉक्स पर देख सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आपकी मोटाई...
    अगर आपकी मोटाई 2.05 inches (5.2 cm) से ज्यादा है तो बड़ा साइज आजमाएं: इन कंडोम को अक्सर “magnum” या “XL” के रूप में लेबल किया जाता है। आपको कई किस्में स्टैंडर्ड कंडोम के रूप में नहीं मिलेंगी, लेकिन उन्हें दवा की दुकानों या ऑनलाइन में खोजना आसान हैं।[१२]
    • यदि आप ब्रांडों में से चुन रहे हैं, तो अपनी लंबाई की तुलना बॉक्स पर दिखाई गई कंडोम की लंबाई से करें।
    • बहुत ज्यादा बड़े कंडोम खरीदना पुरुषों में एक आम प्रवृत्ति है। हालाँकि, याद रखें कि यदि आप जानबूझकर बहुत बड़ा कंडोम चुनते हैं तो आप अपने साथी और अपने आप को असुरक्षित यौन संबंधों के ख़तरे में डाल रहे हैं। अगर माप के आधार पर आपकी मोटाई स्टैंडर्ड कंडोम के लिए बहुत ज्यादा है तो केवल बड़े कंडोम ही खरीदें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 सुनिश्चित करें कि...
    सुनिश्चित करें कि आपके स्खलन के लिए कंडोम के टिप पर जगह है: यह इस संभावना को कम कर देगा कि तरल पदार्थ कंडोम की बगल से ऊपर आता है और बाहर लीक करता है। कुछ कंडोम जगह बनाने के लिए सिरे के पास पतले होंगे। अन्यथा, जब आप कंडोम पहनते हैं, तो टॉप पर जगह छोड़ना सुनिश्चित करें।[१३]
    • आपके पेनिस के बेस पर कंडोम की अतिरिक्त लंबाई को मोड़ना ठीक है। यदि आपकी मोटाई को आपकी लम्बाई से बड़े साइज़ के कंडोम की जरूरत होती है, तो बस टॉप पर एक्स्ट्रा को रोल करें जब तक वह फिट न हो जाए।[१४]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने साइज़ के...
    अपने साइज़ के कुछ अलग-अलग ब्रांड देखें, जो आपको सबसे अच्छा लगता है: आपके साथ-साथ आपके साथी का कम्फर्ट लेवल आपके द्वारा पहने गए कंडोम के टाइप के आधार पर अलग-अलग हो सकता है, यहां तक ​​कि जब आप सही साइज़ खरीदते हैं। यह पता लगाने के लिए कि आपके लिए सबसे अच्छा काम करता है विभिन्न ऑप्शनों को आजमाना एक अच्छा विचार है।
    • कुछ कंडोम कस कर फिट होंगे, जबकि दूसरे बेस/आधार के पास तंग हो सकते हैं लेकिन पेनिस के टॉप पर ढीले होंगे।

सलाह

  • कुछ लोग अपने साइज़ को पता करने के लिए एक तुरंत तरीके के रूप में टॉयलेट पेपर रोल का उपयोग करने की सलाह देते हैं। बस एक उपयोग किए हुए टॉयलेट पेपर रोल को अपने खड़े हुए (इरेक्ट) पेनिस के चारों ओर रखें। यदि ज्यादा जगह है, तो छोटा चुनें। यदि यह अच्छी तरह से फिट बैठता है, तो आपको एक स्टैंडर्ड कंडोम चुनना चाहिए। यदि यह बहुत तंग है, तो एक बड़े साइज़ को आजमाएँ।[१५]

चेतावनी

  • गलत साइज़ का कंडोम चुनने से सेक्स कम आनंददायक हो सकता है।
  • बहुत ज्यादा टाइट कंडोम फट सकता है, जिसका मतलब है कि आप सुरक्षा खो देंगे। एक कंडोम जो बहुत बड़ा है, वह फिसल सकता है और इसके भी वही परिणाम हो सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • मापने का टेप या स्ट्रिंग/रस्सी
  • रूलर

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Jacqueline Hellyer
सहयोगी लेखक द्वारा:
सेक्सुअल एड्वाइजर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Jacqueline Hellyer. जैकलीन हेलियर एक लाइसेंस प्राप्त साइकोसेक्सुअल थेरेपिस्ट और The Love Life Blog और The LoveLife Clinic की संस्थापक हैं। 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, जैकलिन सेक्स सलाह, सेक्स टिप्स और संबंध सलाह में माहिर हैं। सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलियन सेक्सोलॉजिस्ट (SAS) के साथ एक मान्यता प्राप्त साइकोसेक्सुअल थेरेपिस्ट होने के अलावा, जैकलिन इंटरनेशनल कोच फेडरेशन (ICF) के साथ एक प्रोफेशनल प्रमाणित कोच भी हैं। जैकलिन ने ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री और ह्यूमन साइंस में BSc, कैनबरा विश्वविद्यालय से Applied Science में ग्रेजुएट डिप्लोमा, न्यू इंग्लैंड विश्वविद्यालय (AU) से लेंग्वेज और लिटरेचर में बीए, और यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से Sexual Health में MSc और एलेफ ट्रस्ट से Consciousness, Spirituality & Transpersonal Psychology में MSc किया है। इनके काम और विशेषज्ञता को Australian Men’s Health, Cosmopolitan, Australian Women’s Health, Marie Claire, और 60 Minutes में चित्रित किया गया है। यह आर्टिकल ४४,९४० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४४,९४० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?