सोनम कपूर

भारतीय अभिनेत्री

सोनम कपूर आहूजा(née कपूर; जन्म 9 जून 1985) जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं।[2]

सोनम कपूर

सोनम कपूर नवंबर २०१७ के एक इवेंट में
जन्म 9 जून 1985 (1985-06-09) (आयु 38)
बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत[1]
राष्ट्रीयता भारत भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2007 – वर्तमान
जीवनसाथी आनंद आहूजा (वि॰ 2018)
माता-पिता सुनीता कपूर और अनिल कपूर

निजी ज़िंदगी संपादित करें

सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं। वह निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं। सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं, अन्य बहन हृया और भाई हर्षवर्धन हैं।

उसने यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अध्ययन किया और फिर यूनाईटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में इंटरनेशनल बैकालौरेट (अंतर्राष्ट्रीय स्नातक की डिग्री) पाने के लिये दाखिला लिया। कपूर ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में सुवक्ता हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय और लैटिन नृत्यों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उसने अपने लम्बे समय के बॉयफ़्रेन्ड आनन्द अहजा से २०१८ में शादी की है। [3]

कैरियर संपादित करें

एक अभिनेत्री के रूप में अपने कैरियर को शुरू करने से पहले, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की। उन्होंने भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से एक नये कलाकार रणबीर कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। [4] उनके काम की अच्छी समीक्षा हुई और सब आलोचकों ने उनकी सराहना की। [5]

2009 में, कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली-6 में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म की मिश्रित समीक्षाएं आलोचकों द्वारा की गईं लेकिन उनके काम की अत्यधिक प्रशंसा की गई। समीक्षक राजीव मसन्द ने टिप्पणी की, "सोनम कपूर दिल्ली 6 में मस्त हैं। वह एक बेजोड़, स्वाभाविक और बेरोक कलाकार हैं, क्या यह भी एक पारंपरिक महिला का नेतृत्व नहीं है".[6] सोनम कपूर ने हाल ही में डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म "कम ऑन पप्पू" पर हस्ताक्षर किया हैं जिसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ है।[7]

फ़िल्में संपादित करें

कुंजी
फ़िल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है
वर्षफ़िल्मभूमिकाटिप्पणियां
२००७सांवरियासकीनानामांकित, फिल्मफेयर बेस्ट फिमेल डेब्यु अवार्ड
२००९दिल्ली 6बिट्टू शर्मा
२०१०आयशाआयशा
आई हेट लव स्टोरीसिमरन सक्सेना
२०११थैंक यूसंजना मल्होत्रा
मौसमआयात रसूल
२०१२प्लेयर्सनैना ब्रगैंज़ा
२०१३बॉम्बे टॉकीज़ख़ुद"अपना बॉम्बे टॉकीज़" गीत में विशेष उपस्थिति
रांझणाज़ोया हैदर
भाग मिल्खा भागबीरो
२०१४बेवकूफ़ियांमायरा सहगल
रांझनाजोया हैदर
२०१५खूबसूरतमृणाली (मिलि)
प्रेम रतन धन पायोराजकुमारी देवी मैथिली
२०१६डॉली की डोलीडॉली
नीरजानीरजा भनोट
२०18पैडमैनपरी
२०18वीरे दी वेडिंगअवनी
2018संजूरूबी
2019जोया फैक्टर
2019एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
सोनम कपूर

== पुरस्कार व नामांकन ==jamunkumar raja8699830588

फिल्मफेयर पुरस्कार संपादित करें

नामांकित

स्टार स्क्रीन अवार्ड्स संपादित करें

नामांकित

ज़ी सिने अवार्ड्स संपादित करें

नामांकित

स्टारडस्ट अवार्ड्स संपादित करें

विजेता

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Sharma, Suman (26 July 2013). ""I'm not high maintenance"– Sonam Kapoor". Filmfare. मूल से 27 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 September 2015.
  2. "Does Sonam Kapoor's name change make her any less of a feminist?". मूल से 24 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मई 2018.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 सितंबर 2018.
  4. "Box Office 2007". BoxOfficeIndia.com. मूल से 30 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-01-09.
  5. Adarsh, Taran (November 9, 2007). "Movie Review: Saawariya". IndiaFM. मूल से 27 मई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-12-03.
  6. Masand, Rajeev (फ़रवरी 21, 2009). "Delhi-6, a film with heart". IBN Live. मूल से 8 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-02-21.
  7. IANS (जनवरी 24, 2009). "I'm no underdog, I was born with a silver spoon: Sonam Kapoor". Sify. मूल से 22 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-03-04. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  8. Indiantelevision.com's News Releases (फ़रवरी 16, 2008). "Sony TV presents "Head and Shoulders Face of the Year"". IndiaFM. मूल से 21 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-02-23.
  9. IndiaFM News Bureau (जनवरी 2, 2008). "Nominees for 14th Annual Screen Awards". IndiaFM. मूल से 4 जनवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-01-02.
  10. Nijjar, Lucky (March 29, 2008). "ZEE Cine Awards nominations list announced". Biz Asia. मूल से 16 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-04-01.
  11. Bollywood Hungama News Network (जनवरी 26, 2008). "Winners of Max Stardust Awards 2008". IndiaFM. मूल से 29 जनवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-01-26.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७पवन कल्याणविशेष:खोजमुखपृष्ठभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलनरेन्द्र मोदीनीतीश कुमारनारा चंद्रबाबू नायडूभारतीय आम चुनाव, 2019भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022कंगना राणावतरामविलास पासवानचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारत का प्रधानमन्त्रीअटल बिहारी वाजपेयीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीकबीरभारतीय जनता पार्टीभारत का संविधानरामोजी रावचिरंजीवीलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीडिम्पल यादवबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीप्रेमचंदअखिलेश यादवनितीश कुमारतुलसीदासपप्पू यादवभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारत के राजनीतिक दलों की सूचीलोक सभाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची