सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य

सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (Simlipal National Park) भारत के ओडीशा राज्य के मयूरभंज ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है तथा एक हाथी अभयारण्य है। इस उद्यान का नाम सेमल या लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहाँ बहुतायत में पाये जाते हैं। यह पार्क ८४५.७० वर्ग किलोमीटर (३२६.५३ वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें जोरांडा और बरेहीपानी जैसे खूबसूरत झरने हैं। इस उद्यान में ९९ बाघ, ४३२ हाथियों के अलावा गौर तथा चौसिंगे भी वास करते हैं। मयूरभंज राज्य के पूर्ववर्ती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था। बारीपदा से 60 किलोमीटर दूर स्थित इसको वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया जो 2277.07 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है। बाघ, हिरन, हाथी और अन्य बहुत से जीव इस पार्क में मूलत: पाए जाते हैं।[1][2][3]

सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य
Similipal National Park
ଶିମିଳିପାଳ ଜାତୀୟ ଉଦ୍ୟାନ
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य, ओड़िशा
अवस्थितिओड़िशा, भारत
निकटतम शहरबारिपदा
निर्देशांक21°50′N 86°20′E / 21.833°N 86.333°E / 21.833; 86.333निर्देशांक: 21°50′N 86°20′E / 21.833°N 86.333°E / 21.833; 86.333
क्षेत्रफल2,750 कि॰मी2 (1,060 वर्ग मील)
स्थापित1980
शासी निकायपर्यावरण और वन मंत्रालय, भारत सरकार
वेबसाइटwww.similipal.org

इन्हें भी देखें

संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र