रॉस सागर

सागर

रॉस सागर (Ross Sea) अंटार्कटिका के साथ लगा हुआ दक्षिणध्रुवीय महासागर का एक सागर है, जो उस महाद्वीप के विक्टोरिया धरती और मारी बर्ड धरती क्षेत्रों के बीच स्थित है। इस सागर के पश्चिम में रॉस द्वीप, पूर्व में रूज़वेल्ट द्वीप और दक्षिण में रॉस हिमचट्टान है। अपने सब से समीपी बिन्दु पर रॉस सागर दक्षिण ध्रुव से ३२० किमी (२०० मील) दूर है। इसके पश्चिम में सोमोव सागर और पूर्व में आमुण्डसेन सागर है।[1] रॉस सागर को अंटार्कटिक सागरीय सजीव संसाधन संरक्षण समझौते (Convention for the Conservation of Antarctic Marine Living Resources) द्वारा 2016 में समुद्रीय संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जो उस समय विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र था। चूँकि यह संरक्षित क्षेत्र का दर्जा स्थाई नहीं है बल्कि 35 वर्षों के लिए है, यह अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के संरक्षित क्षेत्रों की सूची में नहीं आता।[2]

रॉस सागर
Ross Sea
रॉस सागर अंटार्कटिका से लगा हुआ एक सागर है
रॉस सागर अंटार्कटिका से लगा हुआ एक सागर है
सागर प्रकारसागर
तटवर्ती क्षेत्र अंटार्कटिका
सतही क्षेत्र6,37,000 किमी2
औसत गहराई500 मी

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Gunn, B., nd, Geology The Ross Sea Dependency including Victoria-Land Ross Sea, Antarctica, Including the Ross Sea Dependency, the Sub-Antarctic Islands and sea, up to New Zealand from the Pole.
  2. Slezak, Michael (26 अक्टूबर 2016). "World's largest marine park created in Ross Sea in Antarctica in landmark deal". The Guardian (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 अक्टूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2016.
🔥 Top keywords: भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीक्लियोपाट्रा ७भारतीय आम चुनाव, 2019भारतीय आम चुनाव, 2024नारा चंद्रबाबू नायडूचिराग पासवाननीतीश कुमारविशेष:खोजभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022मुखपृष्ठनरेन्द्र मोदीभारत का प्रधानमन्त्रीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीचंद्रशेखर आज़ाद रावणउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय जनता पार्टीडिम्पल यादवभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपवन कल्याणअखिलेश यादवअटल बिहारी वाजपेयीनितीश कुमारपप्पू यादवभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनलोक सभाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकबीरराष्ट्रीय जनता दलमोनंक पटेलकोरी एंडरसनकंगना राणावतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीराहुल गांधीबिहार विधान सभाउत्तर प्रदेश विधान सभालालू प्रसाद यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस