रघुवर दास

भारतीय राजनैतिज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री (झारखण्ड)

रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री है। 26 सितम्बर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।[1][2] वे पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक थे।[3]

रघुवर दास

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
28 दिसंबर 2014
पूर्वा धिकारीहेमंत सोरेन

झारखण्ड के उप मुख्यमंत्री
पद बहाल
30 दिसंबर 2009 – 29 मई 2010

झारखण्ड विधानसभा के सदस्य
कार्यकाल
1995– 2019 तक (पाँच बार)
चुनाव-क्षेत्रजमशेदपुर पूर्व

जन्म3 मई 1955 (1955-05-03) (आयु 69)
जमशेदपुर
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
बच्चे02
निवास68-भालूबासा, लाइन नं-3, जमशेदपुर
धर्महिन्दू

२०१४ के चुनावों में उन्होंने 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। [4]

इनका जन्म 3 मई, 1955 को छत्तीसगढ़ में हुआ। 1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।[5]

1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।[5]

पुत्र : ललित दास;

बहू : पूर्णिमा ललित दास (पूर्णिमा साहू)

निजी जीवन

संपादित करें

रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था, उनके पिता का नाम चमन राम है। दास अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तेली परिवार से है।[6][7] रघुवर दास ने अपना बचपन बहुत अभावों में गुजारा,जिसकी वजह से उन्होने जमशेदपुर की टाटा स्टील रोलिंग मिल में मजदूर के रूप में अपना सफर शुरु किया। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भालूबासा हरिजन विद्यालय में हुई। यहीं से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी और विधि स्नातक की परीक्षा पास की। रघुवर दास के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, हालांकि उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है। [8][9]

राजनीतिक सफर

संपादित करें

रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। 59-वर्षीय रघुवर दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। तत्कालीन बिहार के जमशेदपुर पूर्व से वर्ष 1995 में उनका टिकट बीजेपी के प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य ने तय किया था। दास पंद्रह नवंबर, 2000 से 17 मार्च, 2003 तक राज्य के श्रम मंत्री रहे, फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई, 2004 तक वह भवन निर्माण और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री रहे। इसके अलावा दास 2009 से 30 मई, 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी बीजेपी की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य, कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। [10]

  1. "छह साल बाद भाजपा के दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रघुवर दास". Jagran. अभिगमन तिथि 2020-09-27.
  2. "झारखंड: राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे रघुवर दास, जेपी नड्डा की नई टीम में मिल सकती है जगह". Zee News. अभिगमन तिथि 2020-02-14.
  3. "रघुबर दास होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री". बीबीसी हिन्दी. 26 दिसम्बर 2014. मूल से 29 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 दिसम्बर 2014.
  4. "भारत निर्वाचन आयोग-विधान सभाओं के साधारण निर्वाचन 2014 के रूझान एवं परिणाम". मूल से 28 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2014.
  5. "रघुवर दास : मजदूर से मुख्यमंत्री तक का सफर". एनडीटीवी. 28 दिसंबर 2014. मूल से 29 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 दिसंबर 2014.
  6. India TV Politics Desk. "Know Raghubar Das, the first non-tribal Chief Minister of Jharkhand". मूल से 9 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 दिसंबर 2017.
  7. Radhika Ramaseshan (26 February 2013). "New BJP chief only in March - Rajnath to choose from Prasad, Das and Rai". The Telegraph. मूल से 10 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 दिसंबर 2017.
  8. [https://web.archive.org/web/20150227090245/http://www.prabhatkhabar.com/news/jharkhand/raghuvar-das-first-non-tribal-chief-minister-of-jharkhand-took-oath-journey-from-worker-to-cm-ranchi/248485.html Archived 2015-02-27 at the वेबैक मशीन
  9. "जानें झारखंड के नये सीएम कैसे बने रघुवर दास से 'झारखंड के दास'". प्रभात खबर. मूल से 27 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 February 2015.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 दिसंबर 2014.
पूर्वाधिकारी
हेमंत सोरेन
झारखण्ड के मुख्यमंत्री
28 दिसंबर 2014 – वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरनीम करौली बाबाजियोर्जिया मेलोनीचिराग पासवानप्रेमचंदपवन कल्याणहनुमान चालीसातुलसीदासनरेन्द्र मोदीमौसमभारतीय आम चुनाव, 2024भारत का संविधानरासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीप्रेमानंद महाराजसुभाष चन्द्र बोसईद अल-अज़हाभारतमुर्लिकांत पेटकरमिया खलीफ़ाबिहार के जिलेमहात्मा गांधीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकरसूरदासभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दीश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रखाटूश्यामजीराधाइंस्टाग्रामसंज्ञा और उसके भेदमहादेवी वर्मा