जोहैनीज़ श्मिट

जोहैनीज़ श्मिट (Johannes Schmidt ; सन् १८७७ - १९३३), डेन्मार्क के जीववैज्ञानिक थे जिन्होने १९२० में पता लगाया कि ईल मछली अण्दे देने के लिये सरगासो सागर (लीवर्ड और बाहामा द्वीपों के मध्य) में प्रवास करतीं हैं। इसके पहले उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लोगों को इस बात पर आश्चर्य होता आया था कि उनके मछली पकदने के स्थानों में शिशु ईल क्यों नहीं मिलती।

जोहैनीज़ श्मिट
जन्म 2 जनवरी 1877[1][2]
मौत 21 फ़रवरी 1933[1] Edit this on Wikidata
कोपनहेगन[3] Edit this on Wikidata
मौत की वजह प्राकृतिक मृत्यु[3] Edit this on Wikidata इनफ्लुएंजा[3] Edit this on Wikidata
नागरिकता डेनमार्क Edit this on Wikidata
शिक्षा कोपनहेगन विश्वविद्यालय Edit this on Wikidata
पेशा वनस्पतिशास्त्री, समुद्री जीवविज्ञानी, जीव विज्ञानी[4] Edit this on Wikidata
संगठन कोपनहेगन विश्वविद्यालय Edit this on Wikidata

जोहैनीज़ श्मिट का जन्म जीगरस्प्रिस (Jaegerspris) में तथा शिक्षा कोपेनहेगेन में हुई थी। सन् १८९९ में इन्होंने अज्ञात वनस्पतियों की खोज में स्याम देश (थाईलैंड) को अभियान कर, वैज्ञानिक जीवन आरंभ किया। सन् १९१० में कार्ल्सबर्ग संस्थान की प्रयोगशाला में हॉप (hop) के जैव तथा जीवरासायनिक अनुसंधान में आप लगे रहे, परंतु विज्ञान को आपकी सबसे बड़ी देन सागर विज्ञान के क्षेत्र में थी। कुछ समय तक ये सागर अन्वेषण के लिए गठित, अंतर्राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य रहे। आपकी रुचि मछलियों के विकास की ओर थी।

एक सागरयात्रा में सुदूर अंध महासागर में आपने मीठे जलवासी ईल (eel) मछली के डिंभक (लार्वा) पाए और उन्हें एकत्र किया। इससे प्रेरित होकर, इन्होंने भिन्न आयुओं के डिंभकों की खोज आरंभ की तथा यह सिद्ध करने में सफल हुए कि नदियों के मीठे जल की ईल मछली के अंडे देने का स्थान, जिसकी दीर्घकाल से खोज थी, लीवर्ड और बाहामा द्वीपों के मध्य स्थित है।

सागर विज्ञान के क्षेत्र में इस महत् खोज के सिवाय, आपकी सागरयात्राओं तथा मछलियों के बच्चों संबंधी जीवनसांख्यिकीय अनुसंधानों से, सागरों के प्राणीसमूह तथा मत्स्यों के बारे में हमारी जानकारी में अतीव वृद्धि हुई।

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  2. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  3. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  4. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
🔥 Top keywords: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसक्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठनालन्दा महाविहारसत्य नारायण व्रत कथानालन्दा विश्वविद्यालयकबीरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलतुलसीदासद्रौपदी मुर्मूप्रेमचंदभर्तुहरी महताबहिन्दी की गिनतीयोगरासायनिक तत्वों की सूचीमहादेवी वर्माभारत का संविधानसूरदाससुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमौसमसंज्ञा और उसके भेदइंस्टाग्रामभीमराव आम्बेडकरभारतकामाख्या मन्दिरश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रधारा घनत्वभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीनरेन्द्र मोदीमहात्मा गांधीभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीश्रीमद्भगवद्गीतामीरा बाई