ओमाटिडिया

ओमाटिडियम (ommatidium), जिसका बहुवचन ओमाटिडिया (ommatidia) है, कीटों और क्रस्टेशिया जैसे सन्धिपादों (ऑर्थ्रोपोडों) की यौगिक आँखों की वह इकाई होती है जिस से वह आँखें बनी हुई होती हैं। प्रत्येक ओमाटिडियम का अलग कोर्निया (स्वच्छमण्डल), लेंस और प्रकाश संवेदक कोशिकाएँ होती हैं।[1] किसी सन्धिपाद द्वारा देखी जाने वाली छवियाँ इन हज़ारों ओमाटिडिया द्वारा एकत्रित जानकारी को सम्मिश्रित कर के बनती हैं। मानवों व अन्य प्राणियों की आँख की तुलना में यौगिक आँख का छवि विभेदन कमज़ोर होता है लेकिन उसका दृष्टिकोण विस्तार, तेज़ हिलावट को भाँपने की क्षमता और कभी-कभी प्रकाश में ध्रुवण (पोलराइज़ेशन) भाँपने की क्षमता अधिक होती है।[2] किसी जीव की यौगिक आँख में कितने ओमाटिडिया हैं, यह जीव जाति पर निर्भर करता है। कुछ में केवल 5 होते हैं और कुछ में 30,000 तक हो सकते हैं।[3]

एक अंटार्कटिक क्रिल के ओमाटिडिया

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Senses. Insect eyes". Insects and Spiders of the World. Volume 8: Scorpion fly - Stinkbug. New York: Marshall Cavendish. 2003. पृ॰ 459. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0761473424.
  2. Völkel, R.; Eisner, M.; Weible, K.J. (June 2003). "Miniaturized imaging systems" (PDF). Microelectronic Engineering. 67-68: 461–472. डीओआइ:10.1016/S0167-9317(03)00102-3. मूल (PDF) से 2008-10-01 को पुरालेखित.
  3. Common, I. F. B. (1990). Moths of Australia. Brill. p. 15. ISBN 978-90-04-09227-3
🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू