डिजिटल वस्तु अभिज्ञापक

डिजिटल वस्तु अभिज्ञापक या डिजिटल ऑब्जेक्ट आएडॅन्टीफ़ायर (डी॰ओ॰आई॰, digital object identifier) एक क्रमांक है जिसके ज़रिये किसी भी डिजिटल वस्तु (जैसे कोई चित्र, विडियो, गाना, दस्तावेज़, इत्यादि) को एक अनूठा नाम दिया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय डी॰ओ॰आई॰ संसथान ("इंटरनैशनल डी॰ओ॰आई॰ फ़ाउन्डेशन") ने इस विधि का विकास किया और वही डी॰ओ॰आई॰ प्रणाली के साथ पंजीकृत की गयी वस्तुओं की सूची रखता है। डी॰ओ॰आई॰ के साथ दर्ज की गयी हर वस्तु के बारे में डी॰ओ॰आई॰ क्रमांक के साथ कुछ जानकारी रखी जाती है - जैसे उसका नाम, उसके सृष्टिकर्ता का नाम, सृष्टि का दिवस, इत्यादि। यह प्रणाली जनता के लिए खुली नहीं है। डी॰ओ॰आई॰ में वस्तुएँ दर्ज करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय डी॰ओ॰आई॰ संसथान के साथ नियमपत्र पर हस्ताक्षर करने होते हैं और उन्हें सालाना शुल्क देना होता है। २०१० तक अंतर्राष्ट्रीय डी॰ओ॰आई॰ संसथान के साथ लगभग ४,००० संस्थानें पंजीकृत थीं जिन्हें डी॰ओ॰आई॰ में वस्तुएँ दर्ज करने का अधिकार था और ४ करोड़ से कुछ ज़्यादा वस्तुएँ दर्ज की जा चुकी थीं।

डी॰ओ॰आई॰ का एक बहुत बड़ा फ़ायदा यह है के अगर किसी चीज़ का डी॰ओ॰आई॰ क्रमांक पता हो तो उसे जल्दी से वेब पर ढूँढा जा सकता है और उसके बारे में जानकारी पाई जा सकती है। क्योंकि हर पंजीकृत चीज़ का अलग और अनूठा क्रमांक होता है इसलिए अगर किसी चीज़ का कोई साधारण सा नाम हो, जैसे "पेड़ की तस्वीर", जिस नाम से लाखों वस्तुएँ मौजूद हों, तो भी उसी एक वस्तु को ढूँढने में दिक्कत नहीं होती जिसकी ज़रुरत हो।

बहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारतीय आम चुनाव, 2024क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठहिन्दीहनुमान चालीसाअरिजीत सिंहविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशसनराइजर्स हैदराबादमिया खलीफ़ालोक सभाजय श्री रामखाटूश्यामजीभीमराव आम्बेडकरआरती सिंहभारत का संविधानरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीब्लू (2009 फ़िल्म)हिन्दी की गिनतीभारतीय आम चुनाव, 2019नरेन्द्र मोदीइंडियन प्रीमियर लीगअमर सिंह चमकीलालोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारतअखिलेश यादवसट्टानीम करौली बाबाहनुमानइंस्टाग्रामश्रीमद्भगवद्गीतागायत्री मन्त्रउत्तर प्रदेशराम मंदिर, अयोध्यारासायनिक तत्वों की सूचीभारत का ध्वजमहाभारतबिहार