आठ हज़ारी

समुद्र तल से 8000 मीटर से अधिक ऊँचे पर्वत

आठ हजारी अर्थात् समुद्र सतह से 8000 मी. से भी ऊँचे पर्वत। दुनिया में 8000 (26,247 फिट) से भी ऊँचे 14 पर्वत हैं और ये सारे के सारे एशिया के हिमालय और काराकोरम पर्वत शृंखला में स्थित हैं।

विश्व के 14 आठ हज़ारी पर्वत

आठ हजारी पर्वत पर सबसे पहले अल्बर्ट एफ. मम्मेरी और जे नॉरमन कोली ने काश्मिर क्षेत्र (वर्तमान में गिल्गित-बल्टिस्टान, पाकिस्तान) के नंगा पर्वत पर 1895 में आरोहण के लिए रिकार्ड दर्ज कराया; पर यह अभियान असफल रहा क्योंकि आरोहण करते समय हिमस्खलन के कारण मम्मेरी और दो गोरखा, रघुबीर और गोमन सिंह मारे गये।

आठ हजारी पर्वत पर प्रथम सफल आरोहण का रिकार्ड मौरिस हेरजोग और लुईस लाचेनल द्बारा दर्ज कराया गया। जो अन्नपुर्णा पर्वत के शिखर पर 3 जून 1950 को पहुँचे थे।


चौदहों आठ हजारी पर आरोहण करने वाला प्रथम व्यक्ति हैं रेनहोल्ड मेसनर। उन्होने य़ह साहस भरा काम 16 अक्टुबर 1986 को पूरा किया। एक साल बाद 1987 में, जेरी कुकुज्का दुसरे व्यक्ति बने जिन्होने यह काम पूरा किया। मेसनर ने आठ हजारी के चौदहों चोटी पर बिना ऑक्सीजन संपुरक के आरोहण किया था। यह साहस भरा काम नौ वर्षों तक कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर पाया था बाद में इनहर्ड लोरेटन ने 1995 में यह काम कर दिखाया। 2011 के तथ्यांक अनुसार कुल 26 व्यक्ति 14 शिखर पर बिना किसी विवाद के आरोहण का साहस भरा काम कर चुके हैं। यह एक बहुत ही खतरनाक साहस भरा काम है; अब तक चार व्यक्ति इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य में मारे जा चुके हैं। नेपाल के फुर्बा ताशी आठ-हजारी पर्वत पर सबसे अधिक आरोहण करने का लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं, वह 1998 से 2011 के बीच 26 बार आरोहण कर चुके हैं। जुएनिटो ओयरजाबल दुसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो आठ-हजारी पर सबसे अधिक 25 बार 1985 से 2011 के बीच आरोहण कर चुके हैं।सबसे अधिक आरोही जो आठ-हजारी पर आरोहण कर चुके हैं इटली से हैं, उसके बाद क्रमश: दक्षिण कोरिया से 5 आरोही, कजाकिस्तान से 4 आरोही, पोलैंड और स्पेन से 3 आरोही हैं, इन में से हर एक ने “हिमालय के ताज” को पूरा किया है। प्रथम महिला जिन्होने चौदहों आठ-हजारी के शिखर को छुने का दावा किया है वह हैं दक्षिण कोरिया कि ओह युन-सुन, उनके अनुसार 27 अप्रैल 2010 को अन्नपुर्णा का आरोहण करते हुए उन्होने आठ-हजारी के शृंखला को पूरा किया था। इस दावे पर कई समुहों ने शंका उत्पन्न किया है और कोरिया युरोपिय पर्वतिय क्षेत्रिय संघ (Korean Alpine Federation) (KAF) ने कंचनजंघा 2009 के दावे का “असंभवत:” उद्-घोष किया।

आठ हजारी पर्वतों की सूची[1][2] संपादित करें

शिखरउंचाई
graph
स्थितिप्रथम आरोहणप्रथम आरोहीशीत ऋतु में प्रथम आरोहणशीत ऋतु के प्रथम आरोहीआरोहण सम्ख्या
graph
मृत्यु (संख्या)मृत्यु दर
graph
मृत्यु दर
१९९० के पूर्व*
graph
मृत्यु दर
1990 - 2003*
graph change
एवरेस्ट8848 m (29,029 ft) चीन/
नेपाल
29 मई 1953 एडमंड हिलेरी
तेन्जिंग नॉरगे
17 Feb 1980
कृजीस्जटोफ विलिश्की
लेश्जेक शिची
36842105.70%37%4.4%
के२8611 m (28,251 ft) भारत/
चीन[3]
31 Jul 1954 एचिले कोमपागनोनी
लीनो लसडेली
2846623.24%41%19.7%
कंचनजंघा8586 m (28,169 ft) नेपाल/
भारत
25 मई 1955 जोर्ज बेन्ड
जो ब्राउन
11 Jan 1986 कृजीस्जटोफ विलिश्की
ज़ेरजयी कुकुस्जका
2094019.14%21%22%
ल्होत्से8516 m (27,940 ft) चीन/
नेपाल
18 मई 1956   स्विट्ज़रलैंड फ्रिट्ज लुचसिंगर
  स्विट्ज़रलैंड एरनेस्ट राइस
31 Dec 1988 कृजीस्जटोफ विलिश्की221113.43%14%2%
मकालु8485 m (27,838 ft) चीन/
नेपाल
15 मई 1955 ज़ीन कोय्जी
लाइनेल टेर्रे
09 Feb 2009 सीमोन मोरो
डेनिस उरूब्को
2342611.11%16%8.5%
चो ओयु8201 m (26,906 ft) चीन/
नेपाल
19 Oct 1954 ज़ोसफ जोचलर
पासांग दाबा लामा
हरब्रट टिची
12 Feb 1985 माशिज़ बेरबेका
माशिज़ पावलिकोवशकी
2668391.46%
धौलागिरी 18167 m (26,795 ft) नेपाल13 मई 1960 कुर्ट दिएमबरजर
पीटर डाइनेर
नावांग दोरजी
नीमा दोरजी
एरनेस्ट फोर्रेर
एलविन स्कुलब्रट
21 Jan 1985 एन्डृजेज ज़ोक
ज़ेरजयी कुकुस्जका
3585816.20%31%11%
मनास्लु8163 m (26,781 ft) नेपाल9 मई 1956 तोशिओ इमानीशि
ग्यालजन नोरबू
14 Jan 1984 माशिज़ बेरबेका
राइजार्ड गाजेस्की
2975317.85%35.16%13.42%
नंगा पर्वत8126 m (26,660 ft) भारत03 Jul 1953 हरमान बुह्ल2876422.30%77%5.5%
अन्नपुर्णा 18091 m (26,545 ft) नेपाल03 Jun 1950 मौरिस हेरज़ोग
लुई लाच़नल
03 Feb 1987 ज़ेरजयी कुकुस्जका
आर्थर हज्जेर
1535938%66%19.7%
गाशरब्रुम १
(हिडन पीक)
8080 m (26,444 ft) चीन/
भारत[3]
05 Jul 1958 एन्ड्रू कोफ़मन
पीट स्कोनींग
09 Mar 2012 एड्म बाइलेश्कि
जानुश्ज गोलव
265259.43%15.5%8.75%
ब्रॉड पीक8051 m (26,414 ft) चीन/
भारत[3]
09 Jun 1957 फ्रिट्ज विन्टरस्टेलर
मारक्श शुमक
कुर्ट दिएमबरजर
हरमान बुह्ल
359195.29%5%8.6%
गाशरब्रुम २8034 m (26,358 ft) चीन/
भारत[3]
07 Jul 1956 फ्रिट्ज मोरावेक
ज़ोसफ लारच
हेन्स विल्लनपार्ट
02 Feb 2011 सीमोन मोरो
डेनिस उरूब्को
कोरी रिचर्ड्स
836192.27%7.8%0.44%
शिशापांगमा8027 m (26,335 ft) चीन2 मई 1964 शु चिंग
चांग चुन येन
वांग फुज़ाउ
चेन शान
चेंग टिएन-लिअंग
वु सुंग-युये
सोनम दोजी
मिगमर त्राशी
दोजी
योनटेन
14 Jan 2005 पिओत्र मारावश्की
सीमोन मोरो
274238.39%2%16.8%

* As of September 2003, data from Chinese National Geography, August 2006, page 77 (the column "first ascensionist(s) in winter" has different sources).

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Geographical facts and first ascents information of the Main 8000ers http://www.8000ers.com/cms/en/8000ers-mainmenu-205.html Archived 2012-08-05 at the वेबैक मशीन
  2. Juralski, Eberhard. Complete ascent - fatalities statistics of all 14 main 8000ers Archived 2022-06-10 at the वेबैक मशीन. Statistics through 16 जून 2008.
  3. The summits of K2, Gasherbrum I, Gasherbrum II and Broad Peak are on the de facto border between Pakistan and China along the "Karakoram" range. They are claimed by India. The most common ascent routes to the summits are largely via Pakistan, with some climbing from the China side.
🔥 Top keywords: चिराग पासवानभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलक्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठरामविलास पासवानभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिलोकसभा अध्यक्षलालू प्रसाद यादवहनुमान चालीसानरेन्द्र मोदीअश्विनी वैष्णवभारतीय आम चुनाव, 2019रक्षा खडसेशिवराज सिंह चौहानकबीरचंद्रशेखर आज़ाद रावणनीतीश कुमारभारतीय आम चुनाव, 2024उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीप्रेमचंदडी॰ पुरंदेश्वरीहिन्दी की गिनतीपवन कल्याणतुलसीदासभारत का संविधानभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकंगना राणावतअटल बिहारी वाजपेयीभारत के रेल मंत्रीनारा चंद्रबाबू नायडूधर्मेंद्र प्रधानरासायनिक तत्वों की सूचीमहादेवी वर्माराम प्रसाद 'बिस्मिल'जगत प्रकाश नड्डा