कैसे Xbox One पर Xbox 360 कंट्रोलर इस्तेमाल करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप चाहते हैं कि आप अपने पुराने XBox 360 कंट्रोलर को अपने XBox one पर चला पाए? आप सीधे एक XBox 360 कंट्रोलर को अपने XBox one से कनेक्ट नहीं कर सकते। लेकिन एक Xbox 360 कंट्रोलर को एक विंडोज कंप्यूटर की मदद से Xbox One के साथ इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह विकीहाउ आर्टिकल आपको सिखाएगा कि कैसे अपने XBox 360 कंट्रोलर को अपने विंडोज 10 पीसी से कनेक्ट करें, और XBox One के गेम्स विंडोज 10 पर XBox ऐप से स्ट्रीम करें। ऐसा करने के लिए आपको एक XBox One, एक विंडोज 10 पीसी, और एक वायर्ड XBox 360 कंट्रोलर या एक वायरलेस एडाप्टर वाला वायरलेस XBox 360 कंट्रोलर चाहिए होगा।[१]

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने XBox 360 कंट्रोलर को अपने पीसी से कनेक्ट करें:
    आपको एक यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट होने वाले वायर्ड XBox 360 कंट्रोलर या वायरलेस एडाप्टर वाले वायरलेस कंट्रोलर की जरूरत होगी। आपका पीसी विंडोज 10 होना चाहिए और आपको XBox one और पीसी एक ही नेटवर्क पर होना चाहिए।
    • दोनों ही डिवाइसेज आपके होम नेटवर्क से एक ही तरीके से कनेक्ट होना चाहिए। यह मेथड काम नहीं करेगी, अगर एक डिवाइस ईथरनेट कनेक्शन पर हैं और दूसरा वाई-फाई कनेक्शन पर हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 XBox One को चालू करें:
    आप XBox 360 कंट्रोलर से अपने XBox One को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको इसे ऑन करना होगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने पीसी पर XBox ऐप खोलें:
    इस ऐप में XBox के लोगों वाला हरे कलर का आइकन हैं। यह डिफ़ॉल्ट रूप से स्टार्ट मेनू में "Play and explore" के नीचे मिल जाएगा।
    • इस बात का ख्याल रखें कि आप XBox ऐप पर उसी अकाउंट से लॉग्ड-इन हैं, जो अकाउंट आप अपने XBox One पर इस्तेमाल करते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Connection
    पर क्लिक करें: यह XBox ऐप में लेफ्ट साइडबार में Xbox One कंसोल के जैसा बटन हैं। अगर आपका XBox One एक ही नेटवर्क पर हैं, तो यह आपके XBox One का पता लगा लेगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 Stream
    पर क्लिक करें: यह स्क्रीन के टॉप पर एक आइकन के पास हैं जिसमें एक बिंदु के आसपास वायरलेस सिग्नल बने हुए हैं। आपका XBox One आपके कंप्यूटर पर स्ट्रीम करना शुरू कर देगा। अब आप अपने XBox One के गेम अपने XBox 360 कंट्रोलर से खेल सकते हैं, जो कि आपके पीसी से कनेक्टेड हैं। आप अपनी कंप्यूटर स्क्रीन या टीवी पर अपने XBox One को देख सकते हैं।[२]

सलाह

  • सर्वोत्तम परिणामों के लिए XBox One और पीसी दोनों को अपने राउटर (router) से वायर्ड (ईथरनेट) कनेक्शन का उपयोग करके कनेक्ट करें।
  • इनपुट लेैग (input lag) को कम करने के लिए, XBox ऐप के ऊपरी-दाएं कोने में "Change Quality" बटन पर क्लिक करें, और सबसे कम क्वालिटी की सेटिंग को सिलेक्ट करें। कम सेटिंग के साथ भी आपको अपनी टीवी पर हाई क्वालिटी इमेज मिल सकती हैं।[३]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,६२० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: वीडियो गेम
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,६२० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?