कैसे हाथ की रेखाएँ पढ़ें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कई आधुनिक काफिरों और नए युग के व्यवसायियों द्वारा हाथ की रेखाएँ एक भविष्य-कथन या व्यक्तित्व को समझने के रूप में पढ़ी जाती हैं। हाथ की रेखाएँ पढ़ने का महत्वपूर्ण हिस्सा, हथेली की रेखाओं के पीछे छिपे अर्थ की व्याख्या करना है। हथेली पढ़ने में यह समझना आवश्यक है, हाथ पर बड़ी और छोटी दो तरह की रेखाएँ होती हैं। यह लेख हथेली पर मौजूद अलग अलग रेखाओं का मूल्यांकन करना समझाता है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

हाथ की प्रमुख रेखाओं को पढ़ें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पढ़ने के लिए हाथ चुनें:
    हस्तरेखा शास्त्र में, एक सक्रिय हाथ और एक निष्क्रिय हाथ की धारणा है। आपका सक्रिय हाथ प्रमुख हाथ है, जबकि निष्क्रिय हाथ गैर प्रमुख हाथ है।[१]
    • निष्क्रिय हाथ आपके वंशानुगत लक्षणों का संकेत देगा। यह आधार रेखा के रूप में पढ़ा जाना चाहिए।
    • प्रमुख हाथ जीवन की घटनाओं या वंशानुगत अवस्था आदि से हुए परिवर्तन दिखाएगा।
    • अगर निष्क्रिय हाथ की रेखाओं और प्रमुख हाथ की रेखाओं के बीच एक बड़ा अंतर है, तो इसका मतलब है कि इस व्यक्ति ने खुद को विकसित करने के लिए बहुत मेहनत की है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चार प्रमुख रेखाओँ को पहचानें:
    ये हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा, और भाग्य रेखा (हर किसी के पास यह रेखा नहीं होती) हैं।[२]
    • हृदय रेखा क्षैतिज में हथेली के शीर्ष भाग से आगे को जाती है। यह दोनों शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर आपके हृदय की स्थिति को दर्शाती है।
    • मस्तिष्क रेखा क्षैतिज में हथेली के मध्य से आगे को जाती है। यह आपके मन और मस्तिष्क की स्थिति को दर्शाती है।
    • जीवन रेखा तर्जनी और अंगूठे के बीच शुरू होकर अंगूठे की नींव की ओर मुड़ जाती है। आम धारणा के विपरीत, यह रेखा वास्तव में आपकी उम्र के बारे में नही बताती, बल्कि पहलुओं जैसे शक्ति, मार्मिकता, और समृद्धि के संकेत देती है।
    • भाग्य रेखा हथेली के नीचे से होते हुए हथेली के बीच के भाग तक जाती है (हर किसी के पास यह रेखा नही होती) । यह सफलता, जीवन पथ, और व्यवसाय के पहलुओं को इंगित करती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 हृदय रेखा को समझें:
    इस रेखा को परंपरा पर निर्भर करते हुए किसी भी दिशा (तर्जनी से छोटी उंगली की तरफ, या इसके विपरीत) में पढ़ा जा सकता है। इसे भावनात्मक स्थिरता, रोमांटिक दृष्टिकोण, अवसाद, और हृदय स्वास्थ्य का संकेत माना जाता है। इस रेखा को कैसे पढ़ें और इस के विशिष्ट अर्थ बताए जा रहे हैं:[३]
    • अगर हृदय रेखा तर्जनी के नीचे से शुरू होती है, तो इसका मतलब है कि जब प्यार की बात आती है तो आप उसमें गंभीर हैं। अगर यह मध्यम उंगली के नीचे से शुरू होती है, तो वह एक स्वार्थी व्यक्ति को इंगित करता है। अगर यह हथेली के मध्य से शुरू होती है, तो वह व्यक्ति आसानी से प्यार में पड़ सकता है ।
    • एक अनुपस्थित हृदय रेखा, एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो भावनाओं के बजाय तर्क पर चलता है। एक धुंधली रेखा एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो पृथक है और भावनाओं को कम महत्व देता है।
    • एक सीधी और छोटी हृदय रेखा एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो रोमांस में विशेष रूप से दिलचस्पी नहीं रखता। एक लंबी और सुडौल हृदय रेखा एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो स्वतंत्र रूप से भावनाओं को व्यक्त करता है। एक लहराती रेखा गंभीर रिश्ते की अनुपस्थिति के साथ कई रिश्ते और/या प्रेमी को इंगित करती है।
    • यदि मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा के सीधे और समानांतर हैं, तो यह उस व्यक्ति का अपनी भावनाओं पर अच्छा नियंत्रण इंगित करता है। अगर हृदय रेखा जीवन रेखा को छू लेती है तो इसका मतलब है कि दिल आसानी से टूट सकता है।
    • एक टूटी हुई हृदय रेखा या हृदय रेखा जिसे बहुत सी छोटी रेखाएँ काट रही हों, भावनात्मक आघात का संकेत करती है। एक जंजीर जैसी लाइन का मतलब अवसाद हो सकता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मस्तिष्क रेखा की जांच करें:
    यह सीखने की शैली, संचार शैली, बौद्धिकता, और ज्ञान की लालसा का वर्णन करती है। इस के विशिष्ट अर्थ हैं:[४]
    • मस्तिष्क रेखा की अनुपस्थित एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो सुस्त है। एक अस्पष्ट रेखा व्यक्ति की स्मृति और एकाग्रता का अभाव और दिन में सपने देखने के खतरे को इंगित करती है। एक गहरी लाइन अच्छी याददाश्त, अच्छी एकाग्रता, और एक समझदार प्रकृति को दर्शाती है।
    • छोटी मस्तिष्क रेखा एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो व्यावहारिक है और जरा भी निरर्थक नहीं है। एक लंबी रेखा बहुत सफल व्यक्ति को दर्शाती है, और स्वार्थी होने की प्रवृत्ति की ओर ध्यान केंद्रित करती है।
    • एक सीधी मस्तिष्क रेखा दर्शाती है कि व्यक्ति वास्तविकता में सोचता है, संगठित है, तार्किक है, और विवरण पर अधिक ध्यान देता है। एक लहराती रेखा एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो कम ध्यान देने की अवधि में बेचैन हो सकता है। घुमावदार या टेढ़ी रेखा बेहद रचनात्मक व्यक्ति को इंगित करती है।
    • अगर मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से ही शुरू होती है, तो यह इस व्यक्ति के मजबूत इरादों को दर्शाती है। एक मस्तिस्क रेखा जो जीवन रेखा से अलग शुरू होती है एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जिसमें जीवन के लिए साहस और उत्साह की भावना है।
    • एक टूटी हुई रेखा सोच में विसंगतियों को दर्शाती है। रेखा को दूसरी रेखाओँ द्वारा काटे जाने का मतलब है, मार्मिक और महत्वपूर्ण निर्णयों का व्यक्ति के भाग्य पर बहुत ही महत्वपूर्ण प्रभाव है। मस्तिष्क रेखा में जंजीरें होना व्यक्तिगत संघर्ष या भावनात्मक कठिनाई का संकेत है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 जीवन रेखा का मूल्यांकन करें:
    यह शारीरिक स्वास्थ्य, सामान्य सुख, और जीवन में प्रमुख परिवर्तनों (उदाहरण के लिए, दुर्घटनाएं, शारीरिक चोटें, और स्थानांतरण) को दर्शाती है। विशिष्ट अर्थ इस प्रकार हैं:[५]
    • यदि जीवन रेखा अनुपस्थित है, तो व्यक्ति बहुत बेचैन, सख़्त और परेशान हो सकता है। एक अस्पष्ट रेखा एक ऐसे व्यक्ति को इंगित करती है, जो कम ऊर्जा और साहस के बिना जीवन जीता है। एक गहरी रेखा एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाती है जो आरामदायक जीवन जीता है।
    • यदि जीवन रेखा लंबी और गहरी है, तो यह अच्छे स्वास्थ्य, सहनशक्ति और जीवन शक्ति को दर्शाती है। एक छोटी, गहरी लाइन एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाती है जो आसानी से शारीरिक समस्याओं पर काबू पा लेता है।
    • एक घुमावदार जीवन रेखा का मतलब है, व्यक्ति में ऊर्जा की बहुतायत है। एक सीधी रेखा जो हथेली के किनारे के करीब है दर्शाती है कि व्यक्ति सतर्क है।
    • एक रेखा जो अंगूठे के करीब चलती है, बताती है कि व्यक्ति आसानी से थक जाता है। यदि रेखा एक अर्धवृत्त बनाती है, तो यह शक्ति और उत्साह दर्शाता है। रेखाएँ जो सीधी और हथेली के किनारे के करीब होती हैं वे एक सतर्क व्यक्ति का संकेत देती हैं।[६]
    • यदि कई जीवन रेखाएँ हैं, तो देखें। कई जीवन रेखाएँ अतिरिक्त शक्ति और जीवन शक्ति का संकेत देती हैं।
    • जीवन रेखा में अंतराल जीवन शैली में अचानक परिवर्तन या रुकावट का संकेत है। यदि जीवन रेखा दोनों हाथों पर टूटी है, तो यह एक गंभीर बीमारी या चोट का संकेत हो सकता है। रेखा पर गोले या जंजीरें इंगित करते हैं, कि व्यक्ति कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अतिसंवेदनशील है और उनका जीवन उन्हें कई अलग अलग दिशाओं में ले जा सकता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 भाग्य रेखा का अध्ययन करें:
    इसे तक़दीर की रेखा के रूप में भी जाना जाता है, और यह दर्शाती है कि एक व्यक्ति का जीवन बाह्य परिस्थितियों से किस हद तक प्रभावित होता है। यह रेखा हथेली के नीचे से शुरू होती है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:[७]
    • एक गहरी भाग्य रेखा का मतलब है कि व्यक्ति का जीवन दृढ़ता से भाग्य के द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। याद रखें यह रेखा सभी व्यक्तियों के पास नहीं होती।
    • यदि भाग्य रेखा शुरू मे ही जीवन रेखा से मिलती है, तो यह एक स्वनिर्मित व्यक्ति को इंगित करती है, जो इस जीवन में जल्दी आकांक्षाओं को विकसित करता है। यदि यह कहीं बीच में जीवन रेखा से मिलती हैं, तो यह मध्य जीवन में एक बिंदु इंगित करता है जहां उसने दूसरे लोगों के लिए अपनी इच्छाओँ का त्याग कर दिया हो। यदि भाग्य रेखा अंगूठे के नीचे से शुरू होती है, तो यह इस व्यक्ति के परिवार और दोस्तों के साथ एक मजबूत रिश्ते को इंगित करती है।
    • भाग्य रेखा की दिशा में अंतराल और परिवर्तन बाहरी ताकतों से जीवन में कई परिवर्तनों का संकेत है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

हथेली की अन्य महत्वपूर्ण रेखाएँ पढ़ें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 हथेली पर अन्य महत्वपूर्ण रेखाओं को समझें:
    चार प्रमुख रेखाएँ (हृदय रेखा के अलावा, ध्यान देने योग्य और पढ़ने लायक कई अन्य रेखाएँ हैं। ये रेखाएँ हैं स्वास्थ्य रेखा, प्रसिद्धि रेखा, विवाह रेखा, धन रेखा, और यात्रा रेखाएँ।
    • स्वास्थ्य रेखा हथेली के निचले भाग में, छोटी उंगली के नीचे से लेकर अंगूठे के नीचे तक पाई जा सकती है।[८]
    • प्रसिद्धि रेखा यदि दिखाई दे, तो हाथ के नीचे से शुरू होती है, और भाग्य रेखा के समानांतर चलते हुए अनामिका उंगली के नीचे तक जाती है।[९]
    • विवाह रेखा छोटी उंगली के नीचे स्थित छोटी रेखा (या रेखाएँ) है।[१०]
    • धन रेखा के अलग-अलग रास्तें है और इसके स्थान के आधार पर इसके अर्थ की व्याख्या की जाती है।[११]
    • यात्रा रेखा आम तौर पर हथेली के किनारे "तल" से शुरू होकर अंगूठे के सामने तक जाती है और क्षैतिज विस्तार करती है।[१२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्वास्थ्य रेखा का अध्ययन करें:
    स्वास्थ्य रेखा सामाजिक सुखों से भी उतनी संबंधित है, जितनी शारीरिक सुख से है। जब जीवन रेखा अस्पष्ट या देखने में मुश्किल है। यदि व्यक्ति की भाग्य, प्रसिद्धि, या सफलता रेखा अस्पष्ट है, तो स्वास्थ्य रेखा भी धन के विकास में एक मजबूत भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य रेखा हथेली के निचले भाग में, छोटी उंगली के नीचे से लेकर अंगूठे के नीचे तक पाई जा सकती है। कभी कभी, यह जीवन रेखा में भी शामिल हो सकती है। देखने के पहलुओं में से कुछ में शामिल हैं:[१३]
    • एक स्वास्थ्य रेखा की कमी इंगित करती है कि व्यक्ति को कुछ, या शायद जरा भी, स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक मजबूत और अबाधित रेखा एक मजबूत व्यावसायिक समझ के साथ ही कड़ी मेहनत और पैसा बनाने की शक्ति को दर्शाती है।
    • एक लहराती रेखा चिंता और घबराहट के एक परिणाम के रूप में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को इंगित करती है।
    • एक टूटी हुई रेखा का मतलब है खराब स्वास्थ्य से व्यावसायिक स्थितियों में समस्या पैदा हो सकती है। छोटी रेखाओं द्वारा स्वास्थ्य रेखा को काटने का मतलब है कि व्यक्ति को दुर्घटनाओं का खतरा है। अतिरिक्त रेखाओं द्वारा जीवन रेखा पर शाखा बनाना, बुढ़ापे में जीवन के लिए खतरे की स्थिति का संकेत है। एक वर्ग के द्वारा रेखा को घेरना सुरक्षा का संकेत है, चाहे वह अच्छा चिकित्सा उपचार हो, या एक व्यापार की समस्या को हल करने में सहायता हो। रेखा में एक अंतराल का "जंजीर" जैसा आकार बनाना अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत का प्रतीक है।
    • जीवन रेखा, मस्तिस्क रेखा, और स्वास्थ्य रेखा द्वारा गठित एक त्रिकोण "भाग्य त्रिभुज" के रूप में जाना जाता है। त्रिभुज का कोण जितना व्यापक होगा व्यक्ति उतना अधिक भाग्यशाली होगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्रसिद्धि रेखा पढ़ें:
    प्रसिद्धि रेखा सफलता के सामाजिक प्रतिफलों को प्रभावित करती है। अगर यह दिखाई दे, तो यह हाथ के नीचे से शुरू होती है, और भाग्य रेखा के समानांतर चलते हुए अनामिका के नीचे तक ऊपर की ओर जाती है। प्रसिद्धि रेखा की विशेषताओं को देखें।[१४]
    • एक अनुपस्थित प्रसिद्धि रेखा इंगित करती है, कि व्यक्ति के भविष्य की प्रसिद्धि को हथेली के अन्य क्षेत्रों में देखा जाना चाहिए। व्यक्ति अभी भी सफल हो सकता है, लेकिन जनता की प्रशंसा के बिना होना पसंद कर सकता है। अगर प्रसिद्धि रेखा मजबूत और स्पष्ट है, तो यह आपके जीवन के कार्य में विशेष योग्यता और संतुष्टि इंगित करती है।
    • अगर प्रसिद्धि रेखा बार-बार टूट जाती है, तो यह सामाजिक मान्यता के उतार -चढ़ाव का एक संकेत है।
    • प्रसिद्धि रेखा जो सीधे अनामिका तक जाती है, बताती है कि व्यक्ति कि कला क्षेत्र में प्रसिद्धि होने की संभावना है। अगर यह मस्तिष्क रेखा से शुरू होती है और हृदय रेखा तक जाती है, तो यह जीवन में कड़ी मेहनत और देर से सफलता दर्शाती है। प्रसिद्धि रेखा के अंत में एक विभाजन (दो छोटे रेखाएँ बनना) एक संदिग्ध सफलता को इंगित करता है।
    • एक प्रसिद्धि रेखा जो एक स्टार या त्रिकोण में अनामिका के नीचे समाप्त होती है, बताती है कि एक शानदार सफलता कला के क्षेत्र में (अभिनय, गायन, नृत्य) उनका इंतजार कर रही है। यदि यह एक वर्ग में अनामिका के नीचे समाप्त होती है तो यह एक दयालु सहायक को इंगित करती है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 विवाह रेखा का मूल्यांकन करें:
    रिश्ते, छोटी उंगली के ठीक नीचे स्थित छोटी रेखा (या रेखाओं) द्वारा दर्शाए जाते हैं। छोटी उंगली के जितने पास रेखाएँ होगी, जीवन में रिश्ता उतने बाद में बनेगा। विवाह रेखा के मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:[१५]
    • बहुत सी छोटी रेखाएँ बहुत से रोमांस के संकेत देती हैं। मजबूत और स्पष्ट रेखाएँ शादी के संकेत देती हैं। कई ओवरलैपिंग रेखाएँ अफेयर्स के संकेत देती है। रेखाएँ जो मिल जाती हैं लेकिन रेखा को काटती नहीं, वो बच्चों की संख्या बताती है।
    • रेखाओं में हाथ के पीछे की ओर एक शूल एक लंबा संबंध इंगित करता है। हथेली की ओर अंत में एक शूल अलग होना (तलाक या उसके बिना) दर्शाता है।
    • विवाह रेखा को अंत में एक रेखा द्वारा तेजी से काटे जाने का मतलब, मृत्यु या तलाक की वजह से रिश्ते का खत्म होना है। हालांकि विवाह रेखा मे अंतराल जो बाद में एक ओवरलैप द्वारा पुनः मिल जाते हैं, वह रिश्ते में अलगाव बताता है जो बाद में फिर से जुड़ जाता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 धन रेखा पढ़ें:
    यह रेखा भौतिक धन मिलने का एक सीधा संकेत नहीं है। यह व्यक्ति के धन प्राप्त करने के कौशल का प्रतिनिधित्व करता है, साथ ही इस लक्ष्य को हासिल करने के कुछ संकेत देती है। धन रेखा के लक्षण हैं:[१६]
    • धन रेखा जो अंगूठे के नीचे से होकर तर्जनी तक जाती है, और अंत में एक सितारा बनाती है, वह पैसे कमाने की प्राकृतिक प्रतिभा दर्शाती है।
    • अंगूठे के नीचे से लेकर छोटी उंगली तक जाने वाली रेखा, विरासत या परिवार भत्ते के माध्यम से मिले धन को इंगित करती है। अंगूठे के नीचे से लेकर मध्यम उंगली तक जाने वाली रेखा, व्यापार से बनाए गए पैसे को इंगित करती है। अनामिका उंगली से शुरू होने वाली धन रेखा जो प्रसिद्धि रेखा को काटती है, भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित रूप से धन मिलने का संकेत देती है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 यात्रा रेखाओं का अध्ययन करें:
    यात्रा रेखाएँ आपके जीवन पर एक मर्मज्ञ प्रभाव डालने वाली आपके जीवन की सभी यात्राओं का प्रमुख संकेत है। यह यात्रा करने की आपकी इच्छा का भी संकेत कर सकती हैं। यात्रा रेखा के संबंध में देखने वाली कुछ चीजें हैं:[१७]
    • यात्रा रेखाएँ जो जीवन रेखा को काटती हैं, उनका मतलब है कि यात्रा स्वास्थ्य की परिस्थितियों के तहत होगी, या आपका स्वास्थ्य यात्रा के दौरान प्रभावित हो जाएगा। यात्रा रेखाएँ जो भाग्य रेखा को काटती हैं उनका मतलब है कि यात्रा एक जीवन बदलने वाला अनुभव पेश करेंगी।
    • यदि यात्रा रेखाएँ एक दूसरे को काटती हैं, इसका मतलब है खतरा या यात्रा के दौरान समस्या। यदि एक स्क्वेयर रेखाओं को घेरे रहता है, तो यह आपकी यात्रा में सुरक्षा का संकेत है। यात्रा रेखा में अंतराल संभव देरी का संकेत देते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

हाथ की अन्य छोटी रेखाओँ को पढ़ें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 छोटी रेखाओँ को पढ़ें:
    छोटी रेखाएँ ज्यादातर हाथों में पायी जा सकती है।
    • इनमें विपक्ष, अंतर्ज्ञान, पलायन, और प्रभाव की रेखाएँ शामिल हैं।
    • ये रेखाएँ कुछ लोगों के हाथों में बहुत अस्पष्ट हो सकती हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 विपक्ष रेखा का मूल्यांकन करें:
    यह रेखा हृदय और मस्तिस्क रेखा के बीच, हथेली के बाहर की ओर पायी जा सकती है।[१८]
    • यह रेखा हम सभी के जीवन में उपस्थित विरोधी बलों को दर्शाती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अंतर्ज्ञान की रेखा का मूल्यांकन करें:
    यह रेखा (हाथ के नीचे की तरफ छोटी उंगली के नीचे) बाहरी हथेली पर दिखाई देती है। [१९]
    • यह मजबूत अंतर्दृष्टि को दिखाती है। यदि यह रेखा आपके पास है, तो आप एक बेहद संवेदनशील, सहज व्यक्ति हैं और आप में अतिरिक्त संवेदी धारणा भी हो सकता है।
    • यह रेखा हथेली में या हथेली के किनारे पर बाहर की ओर वक्राकार अवस्था में हो सकती है। किसी भी तरह से हो, अर्थ यही है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पलायन की रेखा का मूल्यांकन करें:
    यह रेखा हथेली के बिल्कुल नीचे की ओर होती है।[२०]
    • यह अक्सर जीवन रेखा को काटती है, और इसके काटने के बाद जीवन में कुछ इस प्रकार के अनुभव हो सकते हैं।
    • पलायन की रेखा एक ऐसे व्यक्ति को दिखाती है जो अपनी कल्पना में लिप्त होकर जीवन की समस्याओं से भाग जाते हैं। अगर यह प्रसिद्धि की रेखा के साथ जुड़ती है, तो वे खुद रचनात्मक कलाओं से पीछे हट कर सुगमता महसूस करते हैं।
    • अगर पलायन की रेखा स्वास्थ्य रेखा को काटती है, तो व्यक्ति को ड्रग्स और शराब का सहारा लेना होगा। यह आत्महत्या का पूर्वाभास भी हो सकता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्रभाव की रेखा का पता लगाएं:
    यह रेखा अंगूठे के नीचे से शुरू होती है, और हथेली में बाहर की ओर फैल जाती है।[२१]
    • जहां यह रेखा अन्य रेखाओं के साथ जुड़ती है, वहां एक महत्वपूर्ण घटना का वर्णन करती है।
    • ज्यादा मांग वाली प्रभाव रेखाएँ वो हैं, जो धन रेखा को काटती हैं, और बताती हैं कि कैसे और कहाँ धन मिलेगा।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: हाथ की रेखायें पढेंहाथ की रेखायें पढें
How.com.vn हिन्द: दाईं हथेली में खुजली का मतलब क्या है (What Does It Mean when Your Right Hand Itches)दाहिनी हथेली में खुजली का क्या मतलब है
How.com.vn हिन्द: न्यूमेरोलोजी में अपने नाम का नंबर जानें (Name Number in Numerology, Kaise Jaane)न्यूमेरोलोजी में अपने नाम का नंबर जानें (Name Number in Numerology, Kaise Jaane)
How.com.vn हिन्द: एंजेल नंबर 1111 का मतलब क्या होता है (What Does Angel Number 1111 Mean)क्या होते हैं एंजेल नंबर? अंकज्योतिष में 1111 नंबर का दिलचस्प अर्थ
How.com.vn हिन्द: जानें एंजेल नंबर 555 का क्या मतलब है (What Does the Angel Number 555 Mean)जानें अंकज्योतिष में 555 नंबर का क्या मतलब है
How.com.vn हिन्द: जानें, कि आप पर जादू टोना हुआ है (Know if You Re a Victim of Witchcraft)कैसे जानें की आप पर किसी ने जादू-टोना किया है
How.com.vn हिन्द: जानें एंजेल नंबर 1212 का क्या मतलब है (What Does the Angel Number 1212 Mean)जानें अंकज्योतिष के अनुसार क्या हैं एंजेल नंबर 1212 के दिलचस्प अर्थ?
How.com.vn हिन्द: बुरी आत्मा या पिशाच से छुटकारा पाएँ (Pretatma, Pishach, Buri Aatma Se Chutkara Payen)बुरी आत्मा या पिशाच से छुटकारा पाएँ (Pretatma, Pishach, Buri Aatma Se Chutkara Payen)
How.com.vn हिन्द: किसी मृत व्यक्ति से बात करेंकिसी मृत व्यक्ति से बात करें
How.com.vn हिन्द: गहराई से ध्यान लगायेंगहराई से ध्यान लगायें
How.com.vn हिन्द: हाथ पढ़ने की कला सीखें (Read Palms, Hast Rekha Vigyan, Palmistry Knowledge)हाथ पढ़ने की कला सीखें (Read Palms, Hast Rekha Vigyan, Palmistry Knowledge)
How.com.vn हिन्द: अपने आत्मिक चक्रों  को खोलेंअपने आत्मिक चक्रों को खोलें
How.com.vn हिन्द: पामिस्ट्री का इस्तेमाल कर किसी की आयु की गणना करेंपामिस्ट्री का इस्तेमाल कर किसी की आयु की गणना करें
How.com.vn हिन्द: अपने सपने साकार करेंअपने सपने साकार करें

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,४६,४७५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: दर्शन और धर्म
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४६,४७५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?