कैसे किसी मृत व्यक्ति से बात करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप अपने प्रिय व्यक्ति से बात करना चाहते हैं, जिनका निधन हो गया है, या एक प्राचीन पूर्वज के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं? शायद आप अपने घर पर भटकने वाली आत्मा से कारण जानने की उम्मीद कर रहे हैं। लोग अलग अलग तरीकों की किस्मों का उपयोग करके हजारों साल के मृत व्यक्तियों से बात करते हैं। अपने दम पर या एक बाहर के स्रोत की मदद से अनदेखी आत्माओं के साथ बातचीत करने के तरीकों के लिए आगे पढ़ें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

मृत व्यक्ति से सीधे बात करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपना ध्यान छठी इंद्रिय विकसित करने पर लगाएं:
    [१] अगर बस अपने मृतकों की छवि पर ध्यान केंद्रित करना, कनेक्शन के लिए पर्याप्त नहीं है, तो आप एक अधिक संरचित विधि की कोशिश कर सकते हैं, आप एक उच्च दायरे पर अपना ध्यान स्थानांतरित कर सकते हैं।
    • खुद को सतर्कता से ध्यान दिलाएं कि, आप वर्तमान क्षण में कैसा महसूस कर रहे हैं। अपना स्थान, समय, और अपनी भावनाओं पर ध्यान दें। अन्यथा, यह बाद में आपकी भावनाओं को वापस दिलाने में कठिनाई पैदा कर सकता हैं।
    • धीरे-धीरे अपनी चेतना को "सॉफ्ट फोकस" पर लाएं या एक स्थिति जिसमें आप अपने चारों ओर के शारीरिक विवरण से अभिज्ञ हो जाएं।
    • एक बार आपकी शारीरिक जागरूकता कम हो जाएं, फिर आप कमरे में मौजूद ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करें। इसे देखें नहीं, लेकिन खुद के अलावा कमरे में मौजूद अन्य बलों के लिए अपने आप को खुला छोड़ दें। अगर आप किसी की भी मौजूदगी महसूस करते हैं, सवाल पूछने का प्रयास करें। लेकिन ध्यान रखें, आपके सवालों का जवाब शब्दों के रूप में नहीं आयेगा, बल्कि छवियों या भावनाओं के रूप में आयेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने मन की...
    अपने मन की शक्ति के माध्यम से बात करने का प्रयास करें:[२] कुछ असाधारण विशेषज्ञ विश्वास करते हैं कि मृत व्यक्ति से बात करने की क्षमता पेशेवर माध्यमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षमता हर किसी के भीतर निहित है, जो अपनी आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ा सकता है। एक मृत व्यक्ति से कनेक्ट होने में समय और अभ्यास लग सकता है, लेकिन यह इस सिद्धांत के अनुसार संभव है।
    • खुद को शांत कर लें और अपने दिमाग को खाली कर लें, जैसे आप ध्यान करने की तैयारी कर रहे हों। शांत और व्याकुलता से मुक्त एक स्थान में बैठें। अपनी आँखें बंद करें और चिंता और सोच से अपने मन को खाली करें।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने मन की...
    • एक बार आप किसी भी अन्य विचार से अपने मन को शांत कर लें उसके बाद अपने मृतक की छवि अपने मन में बना लें। एक ऐसी छवि चुनें, जो उसके साथ आपके रिश्ते का प्रतिनिधित्व करती हो। जितनी अधिक महत्वपूर्ण वह छवि आप के लिए होगी, एक कनेक्शन स्थापित करना उतना आसान हो जाएगा।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने मन की...
    • कुछ सेकंड के लिए अपने मन में उस व्यक्ति की छवि को आयोजित करने के बाद, मृतक से एक प्रश्न पूछें। अपने मन में छवि पर ध्यान केंद्रित रखें और इंतजार करें। इस बात का जबाव ना दें कि क्यों आपका मानना है कि वह जवाब देगा। इसके बजाय, धैर्य रखें जब तक आप एक उत्तर ना प्राप्त करें, जो निश्चित आपके मन से नहीं आया था।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने मन की...
  3. यह तकनीक मृत प्रियजनों से संपर्क करने के रूप में अधिक उपयोगी नहीं है, लेकिन यह असाधारण जांचकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक आम तकनीक है, जो प्रेतवाधित स्थानों या संभावित प्रेतवाधित स्थानों पर आत्माओं के साथ बात करने का प्रयास करते हैं। उस कमरे में जाएं, जहां सबसे अधिक असाधारण गतिविधियां होती हैं। बुनियादी हाँ या ना वाले सवाल पूछें, और जवाब देने की किसी विशिष्ट विधि का अनुरोध करें। जबाब देने के सबसे आम दो तरीकें दस्तक और फ्लैशलाइट हैं।
    • दस्तक के लिए, कमरे में किसी भी आत्मा को हिदायत दें, हाँ के लिए एक दस्तक या नहीं के लिए दो दस्तक दें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 आसान सवालों के जवाब पूछें:
    • अगर आप एक टॉर्च का उपयोग कर रहे हैं, तो एक ऐसी टॉर्च लें, जिसमें अंत पर एक बटन लगा हो, जिसे आसानी से चालू किया जा सकता हो। इसे चालू करें और इसका सामने का अनुभाग खोलें, जब तक टॉर्च मुश्किल से बंद ना हो। इसे एक सपाट सतह पर नीचे सेट करें और स्थित करें, ताकि यह अपने आप ही दूर रोल नहीं करें। धीरे से पॉवर बटन पुश करें और सुनिश्चित करें कि प्रकाश चालू और बंद हो रहा हो। कमरे में मौजूद किसी भी आत्मा को निर्देश दें, कि हाँ के लिए एक बार और ना के लिए दो बार बटन पुश करें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 आसान सवालों के जवाब पूछें:
विधि 2
विधि 2 का 3:

बाहर से मदद लें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक माध्यम के साथ काम करें:
    माध्यम मृतकों की आत्माओं के साथ जुड़ने में अच्छी तरह से निपुण हैं। आप आमतौर पर ऑनलाइन या एक फोन की किताब में खोज कर किसी माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप एक मृत व्यक्ति से बात करना चाहते हैं, तो माध्यम आपको घर पर मिलने के लिए पूछ सकता है या आपको उसकी काम की जगह पर बुला सकता है।
    • अगर आप एक माध्यम से अपने घर में मौजूद एक आत्मा से बात करना चाहते हैं, तो माध्यम को आपके घर आने की जरूरत होगी। हर माध्यम यह उत्तरार्द्ध सेवा प्रदर्शित नहीं करेंगे, बल्कि ज्यादातर पूर्व सेवा प्रदान करेगें।
    • चुने जाने वाले माध्यम के बारे में सावधान रहें। यहां तक कि जो लोग मरे हुए लोगों से बात करने में संदेह नहीं करते, वो लोग भी हर माध्यम वैध नहीं है, इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाएगें। हर चीज के अलावा, घोटाला कलाकार हर जगह होते हैं। नियुक्ति के निर्धारण से पहले किसी भी माध्यम की जांच-पड़ताल कर लें और यह पुष्टि करने का प्रयास करें कि वह असली है। जब आप अपनी नियुक्ति के लिए मिलते हैं, ध्यान रखें कि वह आपके सवालों को पूछेगा और उनके जबाव पेश करने का दावा करता है।
  2. [३] ईवीपी, या इलेक्ट्रॉनिक ध्वनि प्रतिभास होता है, जब एक आवाज जो मानव कान के लिए श्रव्य नहीं है, एक डिजिटल रिकॉर्डिंग पर दर्ज हो जाती है। एक ईएमपी, या विद्युत चुम्बकीय पल्स, केवल एक ईएमपी मीटर का उपयोग करके पंजीकृत की जा सकती है। अलग विकल्प का प्रयास करने के लिए आपको एक कमरे में जाना चाहिए, जो उच्च आध्यात्मिक ऊर्जा और सवाल पूछने के लिए जानी जाती है।
    • ईवीपी की खोज करते हुए, आप किसी भी प्रश्न के बारे में पूछ सकते हैं। यह एक अभ्यास है, जो आत्मा का नाम या अन्य अज्ञात विवरण पता करने की कोशिश में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। अपने सवाल पूछें, प्रत्येक प्रश्न के बीच में एक लंबा ठहराव प्रदान करें ताकि किसी भी आत्मा को जवाब देने के लिए समय मिलें। रिकॉर्डिंग चलाएं और किसी भी मर्म्स या असामान्य ध्वनियों के लिए ध्यान से सुनें जो आप जवाब के लिए अनुवाद कर सकते हैं।
    • एक ईएमपी आमतौर पर हाँ या ना सवाल तक ही सीमित है। सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला ईएमपी मीटर एक लाइट-अप यंत्र है, जब विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा उच्च हो जाती है यह तब जलता है। अपने प्रश्न पूछें, और कमरे में किसी भी आत्मा को हिदायत दें कि मीटर को एक बार जलाने का मतलब हाँ और दो बार जलाने का मतलब नहीं होगा।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 ईवीपी और ईएमपी प्रौद्योगिकियों को देखें:
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक इजलास का आयोजन करें:
    एक इजलास लोगों की एक सभा है, जो उनकी सामूहिक ऊर्जा का उपयोग कर मृत के साथ संवाद करते हैं। यह करने के लिए, आपको कम से कम तीन लोगों की जरूरत होगी, जो इसमें अनुभवी हैं। इस अभ्यास को मृत प्रियजनों या भटकती आत्माओं से बात करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे, कि आप किसी दुष्ट आत्मा के संपर्क में भी आ सकते हैं।
    • रोशनी मद्धिम करके और मोमबत्ती जलाकर मूड सेट करें। तीन मोमबत्तियां, या तीन से विभाज्य मोमबत्तियों के किसी नंबर का प्रयोग करें। आप धूपबत्ती भी जला सकते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 एक इजलास का आयोजन करें:
    • प्रतिभागियों का एक वृत्त बना कर, एक मेज के चारों ओर मोमबत्तियां पकड़ें। आत्माओं को बुलाने के लिए एक मंत्र जपें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 एक इजलास का आयोजन करें:
    • वैकल्पिक रूप से, आप आत्माओं को बुलाने के लिए एक आउजा बोर्ड का उपयोग कर सकते हैं ।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 एक इजलास का आयोजन करें:
    • एक प्रतिक्रिया के लिए प्रतीक्षा करें, आवश्यक रूप में अपने मंत्र दोहराएँ।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 एक इजलास का आयोजन करें:
    • आप एक कनेक्शन बना लेते हैं, तो शांति से अपने सवाल पूछें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 एक इजलास का आयोजन करें:
    • इजलास तोड़ने के लिए, चक्र को तोड़ें और मोमबत्तियां बाहर रखें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

प्रार्थना और अन्य पद्धतियों का प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 प्रार्थना करें:
    हर धर्म में मृत के लिए प्रार्थना करने का अभ्यास नहीं होता है, लेकिन कुछ धर्मों में होता है। ये प्रार्थनाएं अक्सर प्राकृतिक रूप से रक्षा के लिए होती हैं और दो रूपों में होती हैं।
    • पहले में, आप मृतक के पुनर्जन्म में आराम और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं, विशेष रूप से उनके लिए, और आप जानते हैं कि वह मृतक आपकी प्रार्थना सुन सकता है या इस बारे में जानता है।
    • दूसरे में, आप मृतक के लिए प्रार्थना करते हैं। आप आत्मा की मुक्ति के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि आप मृतक से रक्षा के लिए कह रहे हैं या दूसरी तरफ से अपने प्रियजन को आप अपने लिए प्रार्थना करने के लिए कह रहे हैं। कुछ मानते हैं कि आध्यात्मिक क्षेत्र के एक हिस्से के रूप में, किसी की आत्मा जो जीवन में मजबूत विश्वास रखती थी, वह आत्मा दूसरी तरफ से एक देवता से आप के लिए प्रबल याचिका या प्रार्थना करने में सक्षम होती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दर्पण विद्या सीखें:
    दर्पण विद्या एक अभ्यास है, जो कुछ लोग मृत प्रियजनों से बात करने में प्रयोग करते हैं। यह अपने दिमाग का उपयोग करके आत्मा से कनेक्ट करने की कोशिश करने जैसा है, लेकिन इस अभ्यास में, आप और अधिक स्पष्ट रूप से कनेक्शन स्थापित करने के लिए एक दर्पण का उपयोग कर सकते हैं।
    • अपने विचारों को शांत करें। एक शांत कमरे में जाएं, जहां आप अकेले हों और एक आईने के सामने खड़े हो जाएं। अपनी आँखें बंद करें और चिंता, तीव्र भावना, या असंबद्ध सोच से अपने आप को मुक्त करें।
    • आप जिस व्यक्ति के साथ बात करना चाहते हैं, उस पर अपने विचारों को केंद्रित करें। अपने मन में उस व्यक्ति की छवि बनाएं। संभावित रूप में स्पष्ट छवि बनाएं, जब तक आप व्यावहारिक रूप से उनके लक्षणों को ना देख लें।
    • धीरे-धीरे अपनी आँखें खोलें और आईने में देखें। कल्पना कीजिए कि आपके मन की छवि आईने में दिखाई देगी। भले ही छवि धुंधली हो या आपकी खुद के साथ ओवरलैप हो रही हो, आपको आईने में अपने मृतक की छवि को देखने में सक्षम होना चाहिए।
    • अपने सवाल पूछें। जवाब के लिए मजबूर ना करें, लेकिन उनके लिए खुले रहें। इसके अलावा जवाब शब्दों के बजाय भावनाओं या छवियों के रूप में आ सकते हैं, इस तथ्य के बारे में सचेत रहें।
  3. 3
    निजी माध्यम से मृतक के साथ संवाद करें: कुछ लोग जानते हैं कि किसी मृत व्यक्ति के स्वामित्व की वस्तुएं अभी भी उस व्यक्ति की आत्मा से जुड़ी होगीं। निजी माध्यम आप को उस व्यक्ति की आत्मा को बुलाने और संभवतः संवाद करने की शक्ति दे सकते हैं। अगर आप अपने प्रियजन जिनका निधन हो गया है, उनसे बात करना चाहते हैं, तो आप उस व्यक्ति के इस्तेमाल किये गए कपड़ें, पुस्तक या कुछ अन्य व्यक्तिगत वस्तु की तलाश करें। वह व्यक्ति जहां रहता था, या रुके थे, उस जगह पर ले जाएं। वस्तु पकड़ें और बातचीत शुरू करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कोई उत्तर पूछे बिना बात करें:
    यदि आप असाधारण या अलौकिक साधन का उपयोग करके मृत प्रियजनों से बात करने के लिए संकोच या उलझन में हैं, तो आप हमेशा बदले में एक जवाब के लिए पूछे बिना मृत व्यक्ति से बात कर सकते हैं।[४] उन लोगों के लिए जो आत्माओं के अस्तित्व में विश्वास करते हैं, यह भी एक आम धारणा है कि उन आत्माओं की अपने प्रियजनों पर नजर हो सकती है। आप भी कहीं भी मृतक से बात कर सकते हैं, या आप किसी विशेष स्थान जैसे कब्र या एक जगह जहाँ आपने एक यादगार अनुभव साझा किया हो, चुन सकते हैं। व्यक्ति से जो कुछ भी आपके मन में है, कहें। आप सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन चूंकि आप जवाब नहीं मांग रहे हैं, तो आपको सवालों के लिए अपने आप को सीमित करने की जरूरत नहीं है।

सलाह

  • आपको मृत व्यक्ति से संपर्क करते समय अत्यंत सतर्क होना चाहिए, खासकर जब आप दु:खी हों, चूंकि तब आप बुरी आत्माओं से संलग्न होने के लिए भेद्य होगें। बुरी या दुष्ट आत्माएं होती हैं, अगर आप मृत से बात करने में विश्वास करते हैं, तो इस पर भी विश्वास करें। वे आप पर हावी हो सकती हैं, मेरी समझ से थोड़े समय के लिए, और आपको यह पता भी नहीं चलेगा। विश्वास करें... सावधान रहें और सुरक्षित रहने के लिए हाथ में एक फायरआर्म लें!
  • ग्रहणशीलता के साथ संदेह को संतुलित करें। इन तरीकों में से किसी पर भी काम करने के लिए, आपको अनुभव के बारे में ग्रहणशील होने की आवश्यकता होगी। उसी समय, आपको यह करना आसान होगा और अगर आप अभ्यास करने के लिए बेताब हैं, तो प्रतिक्रियाओं को बनाना आसान है।
  • नींद में मृत से बात करें। बिस्तर पर जाने से पहले मृतक से अपने प्रश्न पूछें। अगर जबाव जानने की आपकी इच्छा बहुत प्रबल है, तो वे आपके सपनों में आ सकते हैं और जवाब दे सकते हैं। हालांकि यह हर समय काम नहीं कर सकता।
  • खुद से पूछिए आप मृत से क्यों बात करना चाहते हैं। यदि यह केवल एक गुजरी हुई जिज्ञासा के लिए है, तो आप इस पर पुनर्विचार कर सकते हैं। इस मामले को हल्के ढंग से नहीं लिया जाना चाहिए और आपकी संबंध स्थापित करने के लिए मजबूत भावनाएं है, केवल तब विचार किया जाना चाहिए।
  • अपने आप से पूछें क्या आप के चुने हुए ढंग से मृत से बात करना सही है। कुछ धर्म मृत के साथ बात करने से रोकते हैं, और उस विश्वास के कारण भी हैं। खुद से पूछें क्या आपकी व्यक्तिगत या संगठनात्मक विश्वास प्रणाली, संपर्क करने का प्रयास करने के लिए परमिट करती है।
  • अगर आपके पास कोई चीज है, जो आत्मा से संबंधित थी, या उसके अंतिम संस्कार के समय दी गई थी, तो आत्मा से बात करते समय इसे धारण करने की कोशिश करें।
  • हो सकता है आप लेख में लिखे अनुसार स्पष्ट तरीके से मृत के साथ कनेक्ट नहीं हो पा रहे हो; लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे वहाँ आपको नहीं देख रहे हैं। माध्यम सालों तक अभ्यास करते हैं, तो अगर आप यह पहली बार में नहीं कर पाते हैं, तो परेशान ना हो।

चेतावनी

  • अगर आप मृत से बात करने का प्रयास करने का फैसला करते हैं, तो अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी भी विधि में, जिसमें आपको आत्मा को "बुलाने" की आवश्यकता है, कुछ बुरा और खतरनाक बुलाने का खतरा रहता है। मृत से बात करने की क्षमता में विश्वास रखने वाले बहुत से लोग विश्वास करते हैं कि बुरी आत्माएं खुद को उनमें संलग्न कर सकती हैं, सता सकती हैं और यहां तक कि उन पर हावी हो सकती हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगीं

  • टॉर्च
  • मोमबत्तियां
  • दर्पण

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: हाथ की रेखायें पढेंहाथ की रेखायें पढें
How.com.vn हिन्द: दाईं हथेली में खुजली का मतलब क्या है (What Does It Mean when Your Right Hand Itches)दाहिनी हथेली में खुजली का क्या मतलब है
How.com.vn हिन्द: न्यूमेरोलोजी में अपने नाम का नंबर जानें (Name Number in Numerology, Kaise Jaane)न्यूमेरोलोजी में अपने नाम का नंबर जानें (Name Number in Numerology, Kaise Jaane)
How.com.vn हिन्द: हाथ की रेखाएँ पढ़ेंहाथ की रेखाएँ पढ़ें
How.com.vn हिन्द: एंजेल नंबर 1111 का मतलब क्या होता है (What Does Angel Number 1111 Mean)क्या होते हैं एंजेल नंबर? अंकज्योतिष में 1111 नंबर का दिलचस्प अर्थ
How.com.vn हिन्द: जानें एंजेल नंबर 555 का क्या मतलब है (What Does the Angel Number 555 Mean)जानें अंकज्योतिष में 555 नंबर का क्या मतलब है
How.com.vn हिन्द: जानें, कि आप पर जादू टोना हुआ है (Know if You Re a Victim of Witchcraft)कैसे जानें की आप पर किसी ने जादू-टोना किया है
How.com.vn हिन्द: जानें एंजेल नंबर 1212 का क्या मतलब है (What Does the Angel Number 1212 Mean)जानें अंकज्योतिष के अनुसार क्या हैं एंजेल नंबर 1212 के दिलचस्प अर्थ?
How.com.vn हिन्द: बुरी आत्मा या पिशाच से छुटकारा पाएँ (Pretatma, Pishach, Buri Aatma Se Chutkara Payen)बुरी आत्मा या पिशाच से छुटकारा पाएँ (Pretatma, Pishach, Buri Aatma Se Chutkara Payen)
How.com.vn हिन्द: हाथ पढ़ने की कला सीखें (Read Palms, Hast Rekha Vigyan, Palmistry Knowledge)हाथ पढ़ने की कला सीखें (Read Palms, Hast Rekha Vigyan, Palmistry Knowledge)
How.com.vn हिन्द: गहराई से ध्यान लगायेंगहराई से ध्यान लगायें
How.com.vn हिन्द: अपने आत्मिक चक्रों  को खोलेंअपने आत्मिक चक्रों को खोलें
How.com.vn हिन्द: पामिस्ट्री का इस्तेमाल कर किसी की आयु की गणना करेंपामिस्ट्री का इस्तेमाल कर किसी की आयु की गणना करें
How.com.vn हिन्द: अपने सपने साकार करेंअपने सपने साकार करें

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 28 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २,३६,८९८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: दर्शन और धर्म
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,३६,८९८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?