कैसे समरी पैराग्राफ (summary paragraph) की शुरुआत करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

समरी पैराग्राफ पाठक को एक बढ़े टेक्स्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी संक्षेप में देता है | आप किसी विषय में पढ़ाये जाने वाली लघु कहानी या नॉवल के लिए समरी पैराग्राफ लिख सकते हैं | या आप किसी ऐकडेमिक टेक्स्ट या स्कॉलरली (scholarly) लेख के लिए इसे लिख सकते हैं | शुरुआत करने के लिए, सबसे पहले मूल टेक्स्ट की आउटलाइन तैयार करें | फिर, एक प्रभावशाली ओपनिंग लाइन लिखें और संक्षिप्त लेकिन जानकारी से भरा अच्छा समरी पैराग्राफ लिखें |

विधि 1
विधि 1 का 3:

समरी पैराग्राफ को व्यवस्थित करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मूल टेक्स्ट से जुड़े नोट्स बनाएं:
    सबसे पहले मूल टेक्स्ट को पढ़ें और रिव्यू करें | जहाँ ज़रूरी हो उसे मार्क करें, और सभी ज़रूरी कीवर्ड्स या अहम वाक्यांश या बातों को मार्क कर लें | ऐसे सभी वाक्यों को हाईलाइट कर लें जो आपको अहम् लग रहे हैं | मूल टेक्स्ट के विषय और उससे जुड़े विचारों तथा भावार्थ को भी नोट कर लें | उसके विषय से ही उस के मुख्य विचार या भावार्थ का आप आंकलन कर सकते हैं |[१]
    • अगर आप बड़े मूल टेक्स्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसकी मार्जिन में हर पैराग्राफ की छोटी आउटलाइन लिख लें | समरी में महत्वपूर्ण कीवर्ड्स, वाक्यांश या बातों को शामिल करें | आप इन नोट्स को समरी पैराग्राफ में शामिल कर सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मूल टेक्स्ट के मुख्य विचार को आउटलाइन कर लें:
    इस मुख्य विचार या विचारों से जुड़े एक या दो वाक्य की आउटलाइन बना लें | इस आउटलाइन को छोटा और संक्षिप्त रखें | खुद से पूछें, “इस टेक्स्ट में लेखक क्या कहने का प्रयत्न कर रहा है? इस टेक्स्ट का मुख्य विचार या थीम क्या होगा ?”[२]
    • उदाहरण के तौर पर, अगर आप ऍफ़ स्कॉट फिट्ज़गेराल्ड (F. Scott Fitzgerald) की द ग्रेट गैट्सबी (The Great Gatsby) को मूल टेक्स्ट मान रहे हैं, तो आप कई सारे विषयों या थीम जैसे “दोस्ती (friendship),” “सोशल स्टेटस (social status),” “दौलत (wealth),” और “हासिल नहीं हुआ प्यार (unrequited love) को शामिल कर सकते हैं |”
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 टेक्स्ट में से...
    टेक्स्ट में से कई समर्थन करने वाले उदाहरण शामिल करें: एक बार आपने मुख्य विचार को लिख लिया है, मूल टेक्स्ट में से दो या तीन उदाहरण शामिल करें जो इस मुख्य विषय का समर्थन करते हैं | ये उस टेक्स्ट में शामिल कोट्स (quotes) या सीन्स हो हैं | आप उदाहरण के लिए उसमें मौजूद कोई अहम् पल या खंड को भी चुन सकते हैं |[३]
    • इन समर्थन वाले उदाहरण की एक सूची बनाएं और उनमें क्या होता है ये लिख कर उनका संक्षिप्त में वर्णन करें | आप इन उदाहरणों का अपने समरी पैराग्राफ में ज़िक्र कर सकते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 3:

एक प्रभावशाली ओपनिंग लाइन सोचें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 लेखक, टाइटल और पब्लिकेशन डेट को शामिल करें:
    समरी पैराग्राफ की पहली लाइन में आपको मूल टेक्स्ट के लेखक, टाइटल और पब्लिकेशन डेट को शामिल करना है | आपको ये भी बताना होगा की ये किस प्रकार का टेक्स्ट है, जैसे नॉवल, लघु कहानी या लेख | इससे पाठक को शुरू में ही मूल टेक्स्ट से जुड़ी सारी अहम् जानकारी मिल जाएगी |[४]
    • उदाहरण के तौर पर, आप ऐसे शुरू कर सकते हैं, “नॉवल द ग्रेट गैट्सबी (1925), में लेखक ऍफ़. स्कॉट. फिट्जगेराल्ड …”.
    • अगर आप किसी लेख की समरी लिख रहे हैं, तो आप ऐसे शुरू कर सकते हैं, “उनके लेख, “इंटरसेक्शुऐलिटी क्या है?” नैंसी क़र (2001) के मुताबिक...”
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 रिपोर्टिंग वर्ब (reporting verb) का प्रयोग करें:
    समरी पैराग्राफ की पहली लाइन में कोई प्रभावशाली रिपोर्टिंग वर्ब प्रयोग किया जाना चाहिए, मसलन “argue,” “claim,” “contend,” “maintain,” या “insist |” इसके अलावा आप “explain,” “discuss,” “illustrate,” “present,” और “state” जैसे वर्ब्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं | इससे समरी पैराग्राफ की इंट्रोडक्शन स्पष्ट और संक्षिप्त बन जाएगी |[५]
    • उदाहरण के तौर पर, आप लिख सकते हैं, “नॉवल द ग्रेट गैट्सबी (1925), में ऍफ़.स्कॉट. फिट्ज़गेराल्ड पेश करते हैं...”
    • एक लेख के लिए, आप लिख सकते हैं, अपने लेख “इंटरसेक्शुऐलिटी क्या है?” में नैंसी क़र (2001) ये दावा करती हैं...”
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मूल टेक्स्ट में मुख्य विचार का वर्णन करें:
    ओपनिंग लाइन को खत्म करते हुए टेक्स्ट के थीम या विचार को उसमें शामिल करें | इसके बाद आप इस प्रमुख थीम या विचार का समर्थन करते हुए हिस्सों को समरी के बाकि भाग में लिख सकते हैं |[६]
    • उदाहरण के तौर पर, आप लिख सकते हैं, “नॉवल द ग्रेट गैट्सबी (1925), में ऍफ़.स्कॉट. फिट्ज़गेराल्ड रहस्य्मयी शख्स जे गैट्सबी (jay gatsby) के दुख भरे जीवन का वृतांत उनके पड़ोसी, निक कैरावे (Nick Carraway) की नज़र से पेश करते हैं |”
    • एक लेख के लिए, आप लिख सकते हैं, “उनके लेख, “इंटरसेक्शुऐलिटी क्या है?” में नैंसी क़र (2001) ये दावा करती हैं की ऐकडेमिक बातचीतों में अक्सर सेक्शुऐलिटी से चर्चाओं में लोग आम जनता की इंटरसेक्शुऐलिटी की ओर बढ़ती रूचि को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।”
विधि 3
विधि 3 का 3:

अच्छा समरी पैराग्राफ लिखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कौन, क्या, कहाँ और क्यूँ जैसे सवालों का जवाब दें:
    ये देखें की मूल टेक्स्ट में किसको संबोधित किया गया है या फिर किसके बारे में बात हो रही है | अगर लाज़मी हो तो, ये बताएं की टेक्स्ट कहाँ का वर्णन करता है | अंत में, ये फैसला करें की लेखक मूल टेक्स्ट में क्यों इस मुद्दे पर बात या उसका संबोधन कर रहा है |[७]
    • उदाहरण के तौर पर, अगर आप द ग्रेट गैट्सबी (The Great Gatsby) की बात कर रहे हैं, तो आपको उसके दो मुख्य किरदार (जे गैट्सबी और उनके पड़ोसी/कथा वाचक निक कैरावे) पर ध्यान देना चाहिए | इसके अलावा, आपको नॉवल में क्या क्या होता है, सब कुछ कहाँ घटित होता है, और क्यों फिट्ज़गेराल्ड इन दो किरदारों के जीवन की चर्चा कर रहा है इस पर भी ध्यान देना चाहिए |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 समर्थन में एक या दो वाक्य लिखें:
    समर्थन में ज़्यादा से ज़्यादा एक से तीन वाक्य लिखने की सोचें, क्योंकि आप अपने समरी पैराग्राफ को ज़्यादा बढ़ा तो नहीं बनाना चाहेंगे | टेक्स्ट में से घटनाएँ और विषय तथा कोट्स ले कर अपनी ओपनिंग लाइन को प्रभावशाली बनाएं |[८]
    • उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी लेख का ज़िक्र कर रहे हैं, तो आप लेखक की मुख्य जिरह के विचारों को अपनी समरी में समर्थन देने के लिए प्रयोग कर सकते हैं | इसी तरह, अगर आप कोई नॉवल या लघु कहानी पर चर्चा कर रहे हैं, आप उस कथा की मुख्य घटनाओं को समर्थन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने शब्दों में मूल टेक्स्ट की समरी लिखें:
    सीधा सीधा मूल टेक्स्ट की नक़ल नहीं उतारें | अपने शब्दों में समरी लिखें | मूल टेक्स्ट जैसी भाषा या शब्दों का चुनाव नहीं प्रयोग करें | हाँ अगर आप मूल टेक्स्ट से ही बात क्वोट करना चाहते हैं तो बात और है |[९]
    • ये ध्यान में रखें की समरी पैराग्राफ को मूल टेक्स्ट में से सिर्फ ज़रूरी जानकारी बतानी चाहिए | आपको अपने समरी पैराग्राफ में अपनी राय या जिरह पेश करने की ज़रुरत नहीं है | ये आपके पेपर के किसी और हिस्से या पैराग्राफ में शामिल किया जा सकता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 समरी को संक्षिप्त और मुद्दे तक ही रखें:
    एक समरी पैराग्राफ में छः या आठ वाक्यों से ज़्यादा नहीं होने चाहिए | एक बार समरी पैराग्राफ का ड्राफ्ट ख़त्म हो जाए, उसे फिर से पढ़ें और और संक्षिप्त और मुद्दे तक रखने के लिए उसमें बदलाव लाएं | ऐसे वाक्य या वाक्यांश हटा दें जो भटके हुए या एक ही बात को बार बार कहते हुए नज़र आ रहे हैं |
    • आप किसी राइटिंग इंस्ट्रक्टर या दोस्त को अपना समरी पैराग्राफ पैराग्राफ दिखा कर उनसे उसके बारे में उनकी राय माँगें | उस व्यक्ति से कहें की वो सुनिश्चित करें की समरी पैराग्राफ में टेक्स्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त और साफ़ भाषा में शामिल है |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Richard Perkins
सहयोगी लेखक द्वारा:
राइटिंग कोच और अकेडमिक इंग्लिश कोऑर्डिनेटर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Richard Perkins. रिचर्ड पर्किन्स एक लेखन कोच, अकादमिक अंग्रेजी समन्वयक और पीएलसी लर्निंग सेंटर के संस्थापक हैं। 24 से अधिक वर्षों के शिक्षा अनुभव के साथ, वह शिक्षकों को छात्रों को लेखन सिखाने के लिए उपकरण देता है और प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के साथ कुशल, आत्मविश्वासी लेखक बनने के लिए काम करता है। रिचर्ड नेशनल राइटिंग प्रोजेक्ट में फेलो हैं। कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी लॉन्ग बीच के ग्लोबल एजुकेशन प्रोजेक्ट में एक शिक्षक नेता और सलाहकार के रूप में, मिस्टर पर्किन्स शिक्षक कार्यशालाओं का निर्माण करते हैं और प्रस्तुत करते हैं जो K-12 पाठ्यक्रम में U.N. के 17 सतत विकास लक्ष्यों को एकीकृत करते हैं। उन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से संचार और टीवी में बीए और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी डोमिंगुएज हिल्स से एमएड किया है। यह आर्टिकल ८,०४९ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: लेखन सुधार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,०४९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?