कैसे रोस्टेड पोटैटो बनाएं (Make Roasted Potatoes)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

पर्फेक्ट रोस्टेड पोटैटो अर्थात भूनें हुए आलू बहुत ज्यादा लज़ीज होते हैं। यह बाहरी तरफ से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। रोस्टेड पोटैटो बनाने के लिए सर्वप्रथम आलुओं को अच्छी तरह से धो लें ताकि उसपर लगी धूल, मिट्टी जैसी गंदगी साफ हो सकें। फिर आलुओं को टुकड़ों में काट लें। आलुओं के टुकड़े जितने बड़े होंगे उसे भूनने में उतना ही समय लगेगा। यदि आप थोड़ा अधिक क्रिस्पी पोटैटो बनाना चाहते हैं, तो आलुओं को पारबोइल (parboil) करें अर्थात थोड़ी देर उबालें ताकि वह बाहर से नरम और अंदर से सख्त रहें। अंत में आलुओं में थोड़े मसाले मिलाएं और उन्हें अवन में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक रोस्ट करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

आलुओं को तैयार करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 रोस्टेड पोटैटो बनाने के लिए आलुओं को चुनें:
    वैसे तो स्वादिष्ट रोस्टेड पोटैटो बनाने के लिए आप किसी भी किस्म के आलुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अलग-अलग किस्म की आलू का अलग-अलग टेक्स्चर और फ्लेवर होता है। उदाहरण के लिए:
    • वैक्सी पोटैटो (waxy potatoes) जैसे लाल छिलके वाले और पतले आकार वाले आलू रोस्ट करने पर दूसरे आलुओं के जैसे क्रिस्पी नहीं बनते हैं।
    • अधिक स्टार्च वाले पोटैटो जैसे रुसेट्स (russet) और शकरकंदी रोस्ट करने पर हल्के क्रिस्पी बनते हैं।
    • वहीं हमेशा इस्तेमाल होने वाले आलू जैसे युकोन गोल्ड (Yukon Gold) और बैंगनी रंग के आलू रोस्ट करने पर बाहरी तरफ से क्रिस्पी और अंदर से क्रीमी बनते हैं।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आलुओं को धो लें:
    हर एक आलू को नल के बहते ठंडे पानी के नीचे पकड़ें और सॉफ्ट वेज़िटेबल ब्रश से घिसते हुए उन्हें धो लें। इससे आलुओं पर चिपकी धूल, मिट्टी और गंदगी धुल जाएगी।
    • आलुओं को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करें।[२]
    • यदि आपके पास वेजिटेबल ब्रश नहीं है, तो आलुओं को धोते समय उन्हें अपने हाथों से जोर से रगड़ें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आलुओं के छिलके निकालने हैं या नहीं यह तय करें:
    यदि आलुओं के छिलके मोटे और रेशेदार हैं, तो आपको उन्हें छिलने की आवश्यकता होगी ताकि रोस्ट करने पर आलुओं का अच्छा टेक्स्चर मिल सकें। लेकिन कई लोग छिलकों के साथ ही रोस्टेड पोटैटो खाना पसंद करते हैं, और इसलिए वह आलुओं को नहीं छिलते हैं।
    • आप चाहे तो, आलुओं के छिलके निकाल सकते हैं और छिलकों को अलग से रोस्ट करके आप उससे कुरकुरा, नमकीन स्नैक बना सकते हैं।[३]
    • आलुओं को आसानी से छिलने के लिए एक वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आलुओं को टुकड़ों में काटें:
    आलुओं को आप जितने मोटे टुकड़ों में काटेंगे, उन्हें पकने में उतना ही समय लगेगा। यदि आप जल्दी से स्नैक बनना चाहते हैं, तो आलुओं को छोटे टुकड़ों में काटें। और यदि आप आलुओं से साइड डिश बनाना चाहते हैं, तो उन्हें बड़े टुकड़ों में काटें।
    • यदि आप पतले छिलके वाले बेबी पोटैटो का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें साबुत ही रोस्ट कर सकते हैं।
    • यदि आप मोटे छिलके वाले बड़े आलुओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें आधे में, चार भागों में या छोटे टुकड़ों में काटें।
    • क्रंची, नमकीन पोटैटो बनाने के लिए आलुओं के टुकड़ों को रोस्ट करें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

आलुओं के बड़े टुकड़ों को पारबोइल (Parboil) करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आलुओं को पारबोइल...
    आलुओं को पारबोइल अर्थात आलुओं को आधा पकाना है या नहीं यह तय करें: कई लोग आलुओं को पारबोइल (parboil) करना झंझट भरा कार्य मानते हैं, और इसलिए वह इस स्टेप को स्किप करके आलुओं को सीधे भूनना तय करते हैं। लेकिन सीधे आलुओं को रोस्ट करने के मुकाबले पारबोइल (parboil) किए गए आलुओं को रोस्ट करने में आधा समय लगता है।[४] इसके अलावा, आलू बाहर से अधिक क्रिस्पी और अंदर से क्रीमी बनेंगे।[५]
    • जब आलू “पारबोइल (parboil)“ हो जाएंगे तब वह केवल थोड़े नरम हो जाएंगे लेकिन पूरी तरह से पके नहीं होंगे।
    • यदि आपने आलुओं को 1 x 1 इंच (2.25 x 2.25 सेंटीमीटर) के आकार में काटा हैं, तो उन्हें पारबोइल न करें। पारबोइल करने से छोटे आकार के आलू अधिक पक जाएंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक बर्तन में...
    एक बर्तन में पानी, नमक और आलुओं के बड़े टुकड़ों को डालें: इस कार्य के लिए एक बड़े आकार का और गहरे तले वाला बर्तन लें। बर्तन में आलुओं के टुकड़ों को डालें। फिर बर्तन में पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी डालें ताकि आलू पानी में डुब जाएं। फिर उसमें चुटकी भर नमक डालें और मिश्रण को हिलाएं।[६]
    • यदि आप पानी में नमक नहीं मिलाएंगे तो आलुओं का स्वाद फीका हो जाएगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आलुओं को पारबोइल करें:
    बर्तन को स्टोव पर मध्यम से तेज़ आँच पर रखें। पानी को उबलने दें और आलुओं को बाहरी तरफ से नरम होने तक पकने दें। फिर फोर्क चुभोकर जाँच लें कि वह बाहरी तरफ आसानी से चुभोया जा रहा है और अंदर की तरफ चुभोने में मुश्किल आ रही है। अर्थात आलू बाहर से पके है और अंदर से कच्चे है।
    • बड़े आकार के आलुओं को पारबोइल होने में 10 मिनट का समय लग सकता है।[७]
    • छोटे आकार के आलुओं के टुकड़ों को पारबोइल होने में 5 मिनट का समय लग सकता है।[८]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आलुओं को छान लें:
    एक बड़े आकार की स्टील या प्लास्टिक की छलनी को सिंक में रखें। फिर आलुओं और पानी को छलनी में डाल दें ताकि आलुओं से पानी निकल जाएं। आलुओं में मसाले डालकर उन्हें रोस्ट करने से पहले गर्म आलुओं को रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें।
    • जब आलू ठंडे हो जाएंगे, तब फोर्क की मदद से आलुओं की सतह पर लाइन खींच लें। ऐसा करने पर, रोस्ट करने पर आलुओं की बाहरी परत कुरकुरे यानि क्रिस्पी हो जाएंगे।
विधि 3
विधि 3 का 3:

पोटैटो को रोस्ट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने अवन को प्रीहीट करें:
    अपने अवन को 375°F (190°C) तापमान पर सेट करें।[९]10 मिनट के liए अपने अवन को प्रीहीट करें और इस बीच आलुओं को रोस्टिंग के लिए तैयार करें।
    • कुछ अवन बीप साउंड करके संकेत देते हैं कि अवन प्रीहीट हो चुका है। कुछ अवन को प्रीहीट होने में 10 मिनट से अधिक समय लगता है और यह अवन की सेटिंग्ज पर निर्भर करता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आलुओं में मसाले मिलाएं:
    आलुओं को एक बड़े बाउल में डालें। उस में अपनी पसंद का तेल और मसाले मिलाएं। एक बड़े चम्मच की मदद से सारी सामग्री एक साथ मिलाएं ताकि सारे मसाले आलुओं पर लग जाएं। आलुओं के सीज़निंग के लिए वैसे तो आप कई तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए:
    • रोज़मेरी मसाला आलू बनाने के लिए आलुओं में 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑइल, 1 छोटा चम्मच नमक, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, और ½ छोटा चम्मच सूखी रोज़मेरी का चूरा मिलाएं।[१०]
    • आलुओं में 4 बड़े चम्मच ऑलिव ऑइल, 1 ½ छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच बारीक कटी 2 लहसुन की कलिया, और 2 बड़े चम्मच ताजा कटा पार्सले (parsley) मिलाएं।[११]
    • चीज़ी गार्लिक पोटैटो बनाने के लिए आलुओं में 1 छोटा चम्मच वेज़िटेबल ऑइल, 2 बड़े चम्मच ताज़ा कद्दूकस किया गया पार्मीज़ेन चीज़ (Parmesan cheese), ½ छोटा चम्मच नमक, ½ छोटा चम्मच लहसुन का पाउडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं।[१२]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बेकिंग पैन में आलुओं को अरेंज करें:
    बेकिंग पैन में आलुओं को एक ही लेयर में अरेंज करें ताकि आलू का हर एक टुकड़ा क्रिस्पी हो सकें।[१३] बेकिंग पैन में पार्चमेंट पेपर या फॉइल पेपर लगाएं ताकि बाद में पैन को साफ करना आसान हो सकें।
    • आलुओं को एक्स्ट्रा क्रिस्पी रोस्टेड आलू बनाने के लिए, मेटल से बने बड़े रोस्टिंग पैन का इस्तेमाल करें।
    • यदि आपके पास मेटल रोस्टिंग पैन नहीं है, तो अवन-सेफ ग्लास कैसेरोल या कास्ट-आयरन तवे का इस्तेमाल करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आलुओं को रोस्ट करें:
    आलुओं को पकने में कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे का समय लगेगा, और यह समय आलू के टुकड़ों के आकार पर निर्भर करता है। हर 10 मिनट बाद आलुओं के पकने की जाँच करें। अच्छी तरह से रोस्ट हुए आलू को पहचानने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:
    • आलुओं की ऊपरी सतह क्रिस्पी, गोल्डन-ब्राउन होनी चाहिए।[१४]
    • फोर्क आलू को आसानी से चीर सकें।
    • आलुओं से मक्खन जैसी और भूनने की खुशबू आनी चाहिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 आलुओं को परोसें:
    आलुओं को अवन से बाहर निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें। फिर उन्हें सर्विंग डिश में ट्रान्सफर करें और तुरंत परोसें। कई मेन कोर्स के साथ साइड डिश की तरह परोसने के लिए रोस्टेड पोटैटो एक अच्छा विकल्प है। उदाहरण के लिए:
    • बचे हुए मीट-लोफ के साथ आप रोस्टेड पोटैटो सर्व कर सकते हैं।
    • रात के खाने में शाकाहारी लोगों के लिए कई सब्जियों के साथ आप रोस्टेड आलू भी परोस सकते हैं।
    • बचे भूने आलुओं को छोटे टुकड़ों में काटकर आप उन्हें सलाद में मिला सकते हैं।[१५]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,३३३ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

रोस्टेड पोटेटो या भुने हुए आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को बहते पानी में धो लें। आप अपनी पसंद के किसी भी प्रकार के आलू का उपयोग कर सकते हैं, और उन्हें छील सकते हैं या छिलके को लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद, एक से दो किलोग्राम आलू को चौथाई या छोटे क्यूब्स में काट लें। इसके बाद, पानी के एक बड़े बर्तन में उबाल लाएँ और आलू को 10 मिनट तक उबालें, ऐसा करने से जब आप आलू को रोस्ट करेंगे, तब वो कुरकुरे हो जाएंगे। आलू को छान लें, फिर उन्हें एक बड़े रोस्टिंग पैन में रखें। अब, 2 बड़े चम्मच (30 ग्राम) ऑलिव ऑयल या बटर डालें, और आलू में नमक, काली मिर्च और अपनी पसंदीदा मसाले डालें। आलू को ऑयल और सीजनिंग में डालें, ताकि इन पर एक समान रूप से परत चढ़ जाए। अंत में, उन्हें ओवन में डिग्री फ़ारेनहाइट (230 डिग्री सेल्सियस) पर 20 मिनट के लिए या अंदर से नरम और बाहर से क्रिस्पी होने तक बेक करें। परोसें और आनंद लें। आलू को कब–और कैसे–उबालना है, इसके बारे में सुझावों के लिए पढ़ें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,३३३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?