कैसे नोटपैड का इस्तेमाल करके कोई प्रोग्राम बनाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस विकीहाउ में आपको यह सिखाया गया है कि प्रोग्राम बनाने के लिए विंडो कंप्यूटर के नोटपैड ऐप का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए, आप प्रोग्राम कोड को नोटपैड में एक एक लाइन करके टाइप कर सकते हैं और उसके बाद आप नोटपैड फ़ाइल को प्रोग्रामिंग लैंगवेज के प्रेफ़र्ड फ़ारमैट में सेव कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 6:

मानने के लिए कुछ सामान्य सलाहें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नोटपैड की लिमिटेशन्स को समझिए:
    तकनीकी रूप से आप नोटपैड पर किसी भी उपलब्ध कोडिंग लैंगवेज में प्रोग्राम को लिख कर, रन कर सकते हैं, मगर प्रोग्राम को रन करने के लिए आपको अवश्य ही प्रोग्राम को सही फ़ारमैट में सेव करना चाहिए
    • सभी नोटपैड फ़ाइल्स डिफ़ौल्ट से टेक्स्ट डॉक्युमेंट्स के रूप में सेव होती हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 नोटपैड को खोज कर खोलिए:
    नोटपैड को खोलने का सबसे आसान तरीका है Start
    How.com.vn हिन्द: Windows Start
    पर क्लिक करना, notepad में टाइप करना, और स्टार्ट विंडो के टॉप पर नीले नोटपैड आइकन पर क्लिक करना।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी प्रोग्रामिंग लैंगवेज तय करिए:
    नोटपैड किसी भी लैंगवेज को एक्सक्लूड नहीं करता है, मगर कंसिस्टेंट बने रहने के लिए आपको पूरे डॉक्युमेंट में उसी भाषा का इस्तेमाल करना होगा।
    • अगर आपको कोई भी प्रोग्रामिंग लैंगवेज नहीं आती है, तब आप इस आर्टिकल में दिये हुये उदाहरणों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जब आप कोड की एक लाइन को पूरा कर लें, तब ↵ Enter दबाइए:
    जैसा कि अधिकांश कोड एडिटर्स के साथ होता है, आपको हमेशा ही कोड की नई लाइन एक नई नोटपैड लाइन पर रखनी चाहिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सभी खुले हुये बड़े और छोटे कोष्ठकों को बंद करिए:
    जब भी आप कोई बड़ा या छोटा कोष्ठक खोलें (e.g., { or [), तब कोड की लाइन को पूरा करने के लिए, आपको हमेशा ही उसे विपरीत दिशा वाले उसके काउंटरपार्ट से बंद करना चाहिए।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 किसी डेडिकेटेड कोड-एडिटिंग...
    किसी डेडिकेटेड कोड-एडिटिंग प्रोग्राम का इस्तेमाल करने पर विचार करिए: हालांकि आप बेशक ही नोटपैड पर सम्पूर्ण प्रोग्राम लिख सकते हैं, मगर निश्चय ही यह सबसे आसान तरीका नहीं है - नोटपैड में किसी तरह की सिंटैक्स हाइलाइटिंग या इंडेंटेशन विकल्प नहीं होते हैं, जिसके कारण कोड के बड़े हिस्सों को लिखना मुश्किल हो जाता है।
    • कोडिंग के लिए Notepad++ एक बहुत ही बढ़िया मुफ़्त विकल्प होता है।
विधि 2
विधि 2 का 6:

प्रोग्राम को बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नोटपैड ओपेन करिए:
    आप चाहे जिस प्रोग्रामिंग लैंगवेज का इस्तेमाल करें इसी तरह आप किसी भी प्रोग्राम को बनाएँगे और सेव करेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने प्रोग्राम के कोड को एंटर करिए:
    बस यह सुनिश्चित करिए कि आप जो भी लैंगवेज इस्तेमाल करें, वह पूरे डॉक्युमेंट में कंसिस्टेंट रहे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 File
    पर क्लिक करिए: यह नोटपैड विंडो पर टॉप बाएँ कोने पर होता है। एक ड्रॉपडाउन मेन्यू सामने आयेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Save As…
    पर क्लिक करिए: यह विकल्प ड्रॉपडाउन मेन्यू के टॉप के निकट होता है। ऐसा करने से "सेव" विंडो ओपेन हो जाती है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सेव लोकेशन को चुनिये:
    अपने प्रोग्राम के डेस्टिनेशन को चुनने के लिए, "सेव" विंडो के बाईं ओर फ़ोल्डर (जैसे कि डेस्कटॉप) पर क्लिक करिए।
  6. Step 6 "Save as type" बॉक्स पर क्लिक करिए:
    आपको यह बॉक्स "सेव" विंडो के बॉटम के निकट मिलेगा। इससे एक ड्रॉपडाउन मेन्यू प्रॉम्प्ट होगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 All Files
    पर क्लिक करिए: यह ड्रॉपडाउन मेन्यू में होगा। यह विकल्प आपको नोटपैड फ़ाइल को किसी भी प्रकार के प्रोग्राम के रूप में सेव किया जा सकता है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 अपने प्रोग्राम का कोई नाम एंटर करिए:
    "File name" टेक्स्ट फील्ड पर क्लिक करिए और अपनी पसंद का नाम एंटर करिए।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 प्रोग्राम के एक्सटेंशन के नाम को शामिल करिए:
    प्रोग्राम को सही तरीके से सेव करने के लिए, आपके प्रोग्राम का चाहे जो भी नाम हो, उसके बाद एक पीरियड लगा कर आपको प्रोग्रामिंग लैंगवेज का एक्सटेंशन टैग लगाना ही होगा। सामान्य प्रोग्रामिंग लैंगवेजेज़ तथा उनके एक्स्टेंशंस में निम्न शामिल हो सकते हैं:
    • Batch (BAT) - .bat
    • HTML - .htm
    • Python - .py
    • C++ - .cpp
    • उदाहरण के लिए: किसी बैचफ़ाइल को "watermelons" के नाम से सेव करने के लिए, आपको "File name" फ़ील्ड में watermelons.bat टाइप करना होगा।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 Save
    पर क्लिक करिए: यह विंडो के बॉटम दायें कोने पर होगा। ऐसा करने से आपका प्रोग्राम आपके चुने हुये फ़ारमैट में सेव हो जाएगा। इस पर डबल क्लिक करके आप इसे रन कर सकते हैं, हालांकि ऐसा करने के बाद आपको वह प्रोग्राम चुनना होगा जिसमें आप इनको खोलना चाहेंगे।
विधि 3
विधि 3 का 6:

बेसिक BAT प्रोग्राम बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नोटपैड ओपेन करिए:
    आप बैच (BAT) स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके एक ऐसा प्रोग्राम बना सकते हैं जो आपके कंप्यूटर में किसी अन्य प्रोग्राम को ओपेन करता हो।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कमांड प्रॉम्प्ट फ़ाइल का नाम एंटर करिए:
    नोटपैड में cmd.exe टाइप करिए:
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने प्रोग्राम को...
    अपने प्रोग्राम को सेव करिए: सुनिश्चित करिए कि सेव करते समय आप .bat एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी BAT फ़ाइल पर डबल क्लिक करिए:
    ऐसा करने से एक नई कमांड प्रॉम्प्ट विंडो खुल जाएगी।
विधि 4
विधि 4 का 6:

बेसिक HTML प्रोग्राम बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नोटपैड खोलिए:
    विशेषकर अगर आप किसी वेबपेज को डिज़ाइन कर रहे होंगे, तब इस्तेमाल करने के लिए HTML एक बढ़िया लैंगवेज होती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 संकेत दीजिये कि आप HTML का इस्तेमाल करेंगे:
    नोटपैड में टाइप करिए <!DOCTYPE html> और Enter पर प्रेस करिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 HTML टैग शामिल करिए:
    नोटपैड में <html> टाइप करिए और Enter को दबाइए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बॉडी टेक्स्ट सेक्शन को सेट अप करिए:
    नोटपैड में <body> टाइप करिए और Enter दबाइए। इस लाइन से यह संकेत मिलता है कि डॉक्युमेंट के इसके बाद वाले सेक्शन में जानकारी (इस मामले में टेक्स्ट) होगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पेज की हेडिंग डालिए:
    नोटपैड में टाइप करिए <h1>Text</h1> और Enter दबाइए, यह सुनिश्चित करते हुये कि "Text" की जगह पर आपके पेज का जो भी हेडर हो वही लिखा जाये।
    • उदाहरण के लिए अगर आपको किसी पेज की हेडिंग "Hello!" देनी हो, तब आप नोटपैड पर <h1>Hello!</h1> टाइप करेंगे।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने पेज पर टेक्स्ट शामिल करिए:
    नोटपैड पर <p>text</p> टाइप करिए और Enter दबाइए। यह सुनिश्चित करिएगा कि आप "text" की जगह अपना मनचाहा टेक्स्ट डाल दें।
    • उदाहरण के लिए आप नोटपैड में <p>How are you today?</p> टाइप करेंगे जिससे कि हेडिंग के नीचे "How are you today?" फ़्रेज़ डिस्प्ले हो जाएगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 बॉडी सेक्शन को बंद करिए:
    नोटपैड में </body> टाइप करिए, उसके बाद Enter दबाइए।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 HTML कोडिंग के अंत का संकेत दीजिये:
    नोटपैड में </html> टाइप करिए।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 अपने प्रोग्राम के कोड को रिव्यू करिए:
    उसे ऐसा कुछ लगना चाहिए:
    • <!DOCTYPE html>
    • <html>
    • <body>
    • <h1>Hello!</h1>
    • <p>How are you today?</p>
    • </body>
    • </html>
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 अपने प्रोग्राम को...
    अपने प्रोग्राम को सेव करिए: सुनिश्चित करिए कि सेव करते समय .htm एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें।
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 HTML फ़ाइल पर डबल क्लिक करिए:
    ऐसा करने से आम तौर पर वह आपके वेब ब्राउज़र में ओपेन हो जाएगा, हालांकि शायद आपको उसके लिए पहले प्रोग्राम को चुनना होगा। आपको हेडिंग देखना होगा और उसका टेक्स्ट डिस्प्ले होगा।
विधि 5
विधि 5 का 6:

बेसिक पायथन प्रोग्राम बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नोटपैड ओपेन करिए:
    पायथन में "प्रिंट" कमांड दे कर, आप जो टेक्स्ट चाहें उसे डिस्प्ले कर सकते हैं।
  2. Step 2 "प्रिंट" कमांड एंटर करिए:
    नोटपैड में print(" टाइप करिए। सुनिश्चित करिए कि जब आप ऐसा करें, तब कोई स्पेसेज़ न हों।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 डिस्प्ले करने के लिए टेक्स्ट शामिल करिए:
    नोटपैड में Hello! टाइप करिए।
  4. Step 4 "प्रिंट" कमांड को क्लोज़ करिए:
    कमांड को क्लोज़ करने के लिए नोटपैड में ") टाइप करिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने कोड को रिव्यू करिए:
    यह चीज़ ऐसी कुछ दिखाई पड़नी चाहिए:
    • print("Hello!")
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने प्रोग्राम को...
    अपने प्रोग्राम को सेव करिए: सुनिश्चित करिए कि आप .py एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें। अब आप प्रोग्राम को अपने पसंदीदा पायथन एडिटर पर खोल सकेंगे।
विधि 6
विधि 6 का 6:

बेसिक C++ प्रोग्राम बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नोटपैड खोलिए:
    आप ऐसा बेसिक C++ प्रोग्राम बनाने के लिए नोटपैड इस्तेमाल करेंगे जिसको रन करने के बाद "Hello World!" डिस्प्ले होगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने प्रोग्राम को एक टाइटल दीजिये:
    पहले टाइप करिए // और उसके बाद प्रोग्राम का टाइटल (जैसे कि "My first program") लिखिए। किसी भी लाइन में लिखा हुआ टेक्स्ट जिसे दो स्लैश मार्क्स के बाद लिखा जाएगा वह सादे टेक्स्ट के रूप में दिखाई पड़ेगा (मतलब वह प्रोग्राम का भाग नहीं होगा)।
    • उदाहरण के लिए: अपने प्रोग्राम को "Program 1" टाइटल देने के लिए, आप नोटपैड में //Program 1 टाइप करेंगे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्रीप्रोसेसर कमांड एंटर करिए:
    नोटपैड में #include <iostream> टाइप करिए, उसके बाद Enter दबाइए। यह कमांड C++ को कोड की निम्न लाइन्स को प्रोग्राम की तरह रन करने का निर्देश देता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्रोग्राम के फ़ंक्शन की घोषणा करिए:
    नोटपैड में int main () टाइप करिए, उयाके बाद Enter दबाइए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ओपेन ब्रैकेट शामिल करिए:
    नोटपैड में { टाइप करिए और उसके बाद Enter दबाइए। आपके प्रोग्राम का मुख्य कोड, इस खुले ब्रैकेट और उसके बाद बंद ब्रैकेट के बीच में आयेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने प्रोग्राम का एग्ज़ीक्यूशन कोड एंटर करिए:
    नोटपैड में std::cout << "Hello World!"; टाइप करिए, उसके बाद Enter को दबाइए।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 क्लोज्ड ब्रैकेट शामिल करिए:
    नोटपैड में } टाइप करिए। इससे प्रोग्राम का एग्ज़ीक्यूशन फ़ेज़ बंद हो जाएगा।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 अपने प्रोग्राम को रिव्यू करिए:
    इसे ऐसा कुछ दिखना चाहिए:
    • //Program Title
    • #include <iostream>
    • int main ()
    • {
    • std::cout << "Hello World!";
    • }
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 अपने प्रोग्राम को...
    अपने प्रोग्राम को सेव करिए: जब आप ऐसा कर रहे हों तब यह सुनिश्चित करिए कि आप .cpp एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें। जब आप प्रोग्राम को सेव कर लें, तब आपको उसे मनपसंद C++ कंपाइलर में रन कर पाना चाहिए।

सलाह

  • C++ तथा HTML दो सबसे सामान्य तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंगवेजेज़ हैं।
  • आप अधिकांश प्रोग्राम्स बनाने के लिए लगभग कोई भी प्रोग्रामिंग लैंगवेज इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि कुछ लैंगवेजेज़ कुछ खास फ़ंक्शन्स के लिए अधिक उचित होती हैं (उदाहरण के लिए वेबपेज बनाने के लिए HTML आदर्श होती है)।

चेतावनी

  • सेव करने से पहले हमेशा अपने कोड को चेक करिए। ब्रोकेन प्रोग्राम को सेव करने से आपके डिफ़ौल्ट प्रोग्राम कंपाइलर में समस्याएँ हो सकती हैं।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करेंअपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करें
How.com.vn हिन्द: उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)
How.com.vn हिन्द: यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करेंइंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करें
How.com.vn हिन्द: फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)
How.com.vn हिन्द: ब्लॉक (block) किए हुये नंबर पर वापस कॉल करेंब्लॉक (block) किए हुये नंबर पर वापस कॉल करें
How.com.vn हिन्द: एंड्राइड में सेफ मोड बंद करेंएंड्राइड में सेफ मोड बंद करें
How.com.vn हिन्द: फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)
How.com.vn हिन्द: व्हाट्सएप के लिए फेक नंबर पाएँ (Get a Fake Number for WhatsApp)WhatsApp टिप्स: फेक नंबर से व्हाट्सअप चलायें
How.com.vn हिन्द: HTML का इस्तेमाल करके एक वेब पेज तैयार करें (Create a Simple Web Page with HTML)HTML का इस्तेमाल करके एक वेब पेज तैयार करें (Create a Simple Web Page with HTML)
How.com.vn हिन्द: PC में हिंदी में टाइप करें (Type in Hindi on a PC)PC में हिंदी में टाइप करें (Type in Hindi on a PC)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,७९३ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,७९३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?