कैसे घर के अंदर नींबू का पेड़ उगाएँ (Grow Lemon Trees Indoors)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

नींबू के पेड़, एक अच्छी सुगंध वाले सदाबहार खट्टे पेड़ हैं, जो एक बेहद खट्टा, पीला फल देते हैं। हालांकि ये पेड़ आउटडोर या घर के बाहर ज्यादा अच्छी तरह से उगते हैं, लेकिन अगर इनकी अच्छी देखभाल की जाए, तो ये घर के अंदर भी अच्छी तरह से बढ़ सकते हैं। अपने पेड़ की बढ़ने के साथ, उसकी जरूरतों को पूरा करके, आप उसे अपने इंडोर एनवायरमेंट में ढलने में उसकी मदद कर सकते हैं। आपको पता चलने के पहले ही, आपका नींबू का पेड़ बढ़ जाएगा और कटाई के लिए तैयार हो जाएगा![१]

विधि 1
विधि 1 का 3:

पेड़ को लगाना (Planting the Tree)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इंडोर उगाने के लिए मेयर लेमन (Meyer lemon) ट्री को चुनें:
    मेयर लेमन ट्री घर के अंदर उगाने के हिसाब से सबसे अच्छे और अनुकूल होते हैं। ये कई सारे छोटे या मीडियम फल देते हैं और इनका मेंटेनेंस लेवल, शुरुआत कर रहे लोगों के लिए काफी आसान होता है।[२]
    • गुलाबी किस्म के नींबू के पौधे (Pink variegated lemon trees) भी इंडोर ज्यादा अच्छी तरह से बढ़ते हैं और इनका ख्याल रखना भी शुरुआती लोगों के लिए आसान होता है।
    • एक कम से कम 2 से 3 साल पुराने नींबू के पौधे को खरीदें, क्योंकि नए पेड़ इंडोर ज्यादा अच्छी तरह से नहीं उगते हैं। हालांकि आप नींबू के बीज से भी नींबू का पेड़ उगा सकते हैं, लेकिन ये शायद मुश्किल से इंडोर क्लाइमेंट में एडजस्ट होंगे और ये अपने पेरेंट ट्री की तरह फल नहीं देंगे।[३]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने नींबू के...
    अपने नींबू के पौधे के लिए एक गहरे प्लास्टिक के पॉट को चुनें: प्लास्टिक पॉट नींबू के पेड़ के लिए सबसे अच्छे होते हैं, इसलिए आप अपने पौधे को सीजन (और रौशनी का सोर्स) के बदलने के साथ बदल सकते हैं। एक ऐसे बड़े पॉट की तलाश करें, जो भरपूर गहरा हो, ताकि ये आपके पेड़ को बड़े होने पर और फल देने पर बैलेंस करने में मदद कर सके।[४]
    • पॉट की गहराई इस बात को तय करती है कि पेड़ कितना बड़ा हो सकता है। तकरीबन 57 L एक मिनिमम पॉट साइज है।[५]
    • अपने पौधे में पानी जमा होने से रोकने के लिए, अच्छे ड्रेनेज होल्स वाले एक पॉट को चुनें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कंटेनर के नीचे...
    कंटेनर के नीचे फिट आने लायक एक सॉसर (saucer) की तलाश करें: सॉसर में कुछ स्टोन्स या ग्रेवल डाल दें और कंटेनर रखने से पहले सॉसर के ऊपर पानी और पत्थर डाल दें। पानी से भरा सॉसर पेड़ के चारों तरफ भरपूर ह्यूमिडिटी बनाए रखने में मदद करेगा।[६]
    • आप एक चाहें तो एक पॉट से सॉसर में मिट्टी लीक होने से रोकने के लिए पॉट के नीचे एक लैंडस्केपर कपड़े का एक टुकड़ा भी बिछा सकते हैं। पेड़ को ट्रांसप्लांट करने के बाद इस कपड़े को रिप्लेस कर दें, ताकि छेद क्लोग न हो सकें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने पेड़ के...
    अपने पेड़ के लिए एक हल्की एसिडिक पॉटिंग मिक्स खरीदें: नींबू के पेड़ पीट मॉस मिक्स (peat moss mix) में ज्यादा अच्छी तरह से बढ़ते हैं, क्योंकि ये हल्की सी एसिडिक होती है और अच्छे से ड्रेन भी हो जाती है। अपने आसपास के गार्डन सेंटर या प्लांट नर्सरी से, इसे या किसी और दूसरी एसिडिक, अच्छे से ड्रेन होने वाली मिट्टी को खरीद लें।[७]
    • कैक्टी (cacti) के लिए अच्छी मिट्टी भी खट्टे पेड़ों के लिए अच्छी होती है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने नींबू के...
    अपने नींबू के पेड़ को बढ़ने के लिए एक अच्छी धूप वाली जगह की तलाश करें: नींबू के पेड़ों को जब कम से कम 8-12 घंटे की सीधी धूप मिलती है, तो वो ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। अपने पौधे को रखने के लिए एक ऐसी खिड़की को चुनें, जहां आपके पेड़ को सारा दिन भरपूर धूप मिलने वाली है।[८]
    • अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां पर ज्यादा धूप नहीं आती है, तो अपने पौधे के करीब एक ग्रो लाइट लगा दें और उसे दिन में करीब 12 घंटे के लिए चालू रखें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 नींबू के पेड़...
    नींबू के पेड़ को उसके नर्सरी पॉट से बाहर निकाल लें और उसकी जड़ों को फैला लें: जड़ों को अपनी उंगली से मसाज करें, धीरे-धीरे उन्हें अपने हाथों से अलग करते जाएँ। ये उसकी जड़ों को तेजी से फैलकर मिट्टी से ज्यादा न्यूट्रीएंट्स और पानी को पाने में मदद करेगा।[९]
    • जड़ों को खराब करने या तोड़ने से बचाए रखने के लिए, बहुत सावधानी से खींचें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 पॉट को आधा मिट्टी से भर लें:
    अपने नींबू के पेड़ को लगाने के पहले, अपने पॉट में करीब 1/2 सॉइल मिक्स डाल लें और उसे एक बराबर होने तक स्मूद करें। ये आपके नींबू के पेड़ की जड़ों मिट्टी में बढ़ने में मदद करेगा और उसे आपके द्वारा लगाई हुई जगह पर सीधा रखने में मदद करेगा।[१०]
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 नींबू के पेड़ को पॉट में रखें:
    उसे पॉट में सीधा रखें और बाकी के पॉट को मिट्टी से भर दें। मिट्टी को पौधे के बेस के आसपास दबाएँ, जड़ों को निकला और मिट्टी से बाहर रखने की पुष्टि कर लें।[११]
    • पेड़ को ठीक उसी लेवल पर लगाएँ, जैसा ये पहले वाले पॉट में था।
    • शाखाओं को मिट्टी से मत ढंकें, क्योंकि इसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन भी फैल सकता है।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 पेड़ को लगाने के तुरंत बाद, उसे पानी दें:
    मिट्टी को नमी देना, उसे आपके पौधे के लिए और भी कम्फ़र्टेबल बनाने में मदद करेगा। मिट्टी के नम होने तक उसे पानी दें, लेकिन मिट्टी को पूरा पानी से मत भर दें या न ही उसमें पानी की ज्यादा मात्रा डालें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने नींबू के पेड़ की देखभाल करना (Caring for Lemon Trees)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नींबू के पेड़ को हर हफ्ते पानी दें:
    अगर आपके नींबू के पेड़ को भरपूर पानी नहीं मिलता है, तो उसमें बनने वाला नेचुरल साल्ट मिट्टी में जमा हो सकता है। जड़ों को सड़ने से बचाए रखने के लिए मिट्टी को तो नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी मत दें।[१२]
    • अगर आप नल के हार्ड वॉटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर आपको उसे पेड़ को देने से पहले, पानी के pH को कम करने की जरूरत होगी। 4 लीटर पानी में 1 बड़ी चम्मच (15 मिलीलीटर) व्हाइट विनिगर मिलाना, इस काम में आपकी मदद कर सकता है।
    • अगर आपके पेड़ की पत्तियाँ मुड़ रही हैं, तो आपके पेड़ को और पानी की जरूरत है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने पेड़ के आसपास हवा बहने दें:
    आउटडोर कंडीशन बनाने के लिए, गर्मी के मौसम में पौधे के पास की खिड़की या दरवाजा खोल दें। अगर हवा बहुत ठंडी है, तो फिर हवा को अच्छे से बहने में मदद करने के लिए, नींबू के पेड़ के करीब एक रोटेटिंग फ़ैन लगा दें।[१३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने पौधे को हर महीने में एक बार फर्टिलाइज करें:
    नींबू के पेड़ को अगर भरपूर नाइट्रोजन मिले, तो ये बहुत अच्छी तरह से बढ़ते हैं—आप ज़्यादातर प्लांट स्टोर्स से एक नाइट्रोजन-रिच फर्टिलाइजर खरीद सकते हैं। अपने पौधे को बसंत या गर्मियों में हर 3 हफ्ते में या फिर बारिश या ठंड में 6 हफ्ते में एक बार फर्टिलाइजर दें।[१४]
    • एक NPK फर्टिलाइजर 2-1-1 खट्टे पेड़ों के लिए अच्छे से काम करती है।
    • अल्फ़ाल्फा मील (alfalfa meal) या कॉटनसीड मील (cottonseed meal) वाली फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल मत करें। इन मील्स वाले फर्टिलाइजर से फंगल की बीमारी फैल सकती हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने पेड़ की केवल थोड़ी ही छंटाई (pruning) करें:
    काफी सारी पत्तियों की छंटाई करने की वजह से आपका यील्ड कम होगा, लेकिन कभी-कभी कटाई करने से मदद मिलेगी। सूखी, टूटी और बीमारी से ग्रसित शाखाओं को हटा दें और ऊंचाई कम करने के लिए काटें और जगह के हिसाब से पेड़ को फैलने दें।
    • नींबू के पेड़ को इंडोर लगाने पाए सालभर छंटाई की जा सकती है।[१५]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने नींबू के...
    अपने नींबू के पेड़ के पास एक ह्यूमिडिफायर सेट कर दें: नींबू के पेड़ ह्यूमिड माहौल में नेचुरली बढ़ा करते हैं। पेड़ के पास में एक ह्यूमिडिफायर रखना, हवा को खराब होने से बचाएगा। अपने पौधे को हवा में मौजूद सारी नमी देने के लिए कम से कम 50% पर ह्यूमिडिफायर सेट करें।[१६]
    • अपने नींबू के पेड़ को हफ्ते में कई बार पानी से नम करना या जब बारिश होती है, तब भी ये पौधे के ह्यूमिडिटी लेवल को रिस्टोर करने में मदद कर सकता है।[१७]
    • अगर आप एक ह्यूमिड लोकेशन में रहते हैं, तो दरवाजा या खिड़की खोलकर भी आपको काफी ह्यूमिडिटी मिल सकेगी।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अच्छी फसल के...
    अच्छी फसल के लिए अपने कमरे के टेम्परेचर को मैनेज करें: ये पेड़ कमरे के अंदर दिन के समय करीब 21 डिग्री सेल्सियस और रात के समय पर 13 डिग्री सेल्सियस के टेम्परेचर में ज्यादा अच्छी तरह से बढ़ते हैं। जबकि 13 डिग्री सेल्सियस से कम टेम्परेचर आपके पेड़ को खत्म कर देगा, ये आपके पेड़ को डोर्मेसी (dormancy) या नींद में भेज सकता है और उसे बढ़ने से भी रोक देगा।
विधि 3
विधि 3 का 3:

नींबू की कटाई करना (Harvesting Lemons)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने नींबू के...
    अपने नींबू के पेड़ को पेंटब्रश से सेचन या पोलिनेट (Pollinate) करें: क्योंकि आपके पेड़ के पास उसके पोलेन (pollen) को फैलाने के लिए इन्सेक्ट्स नहीं होंगे, इसलिए फल उगाने के लिए आपको अपने पेड़ को मेनुअली पोलिनेट करना होगा। पेंटब्रश को पौधे के पुंकेसर (stamen) और परागकोष (anthers) के बीच रगड़ें, जो कि पौधे के फूलों के बीच में पोलेन से ढँकी हुई बड्स हैं। पोलेन को स्त्रीकेसर (pistil) में ट्रांसफर कर दें, जो कि फूल के एकदम बीच में गहराई में मौजूद एक बड है।[१८]
    • पोलिनेशन को करने के लिए, इसी प्रोसेस को दिन में एक बार जरूर दोहराएँ। ज़्यादातर नींबू को सफल रूप से पोलिनेट करने के 6 से 9 महीने के बाद से फल मिलना शुरू हो जाता है।[१९]
    • आपका नींबू का पेड़ आपके द्वारा पोलिनेट नहीं भी किए जाने पर भी फल दे सकता है, लेकिन अगर उसे पोलिनेट किए जाए, तो फल ज्यादा बड़े मिलेंगे।[२०]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ज्यादा बड़े हुए...
    ज्यादा बड़े हुए नींबू के क्लस्टर (या झुंड) को कम कर दें: जैसे ही आपको अपने नींबू के पेड़ के ऊपर छोटे-छोटे नींबू का क्लस्टर नजर आएँ, तो फिर उनमें से 2/3 को हटा दें, ताकि बचे हुए 1/3 के बड़े होने के चांस ज्यादा हो जाएँ। प्रूनिंग शियर्स से एक्सट्रा नींबू को काट लें, उन्हें आधार से सावधानी से काट लें।
    • कई सारे नींबू के क्लस्टर्स आपके नींबू के पेड़ की एनर्जी को खींच लेंगे और सभी फलों की ग्रोथ को कम कर देंगे।
    • ज़्यादातर पेड़ खुद ही फलों को गिरा देते हैं। किसी भी फल को हटाने से पहले कुछ महीने तक इंतज़ार कर लें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने अंगूठे से फलों के पकने की जांच करें:
    आपके नींबू के बढ़ने के बाद, अपने अंगूठे से उसके ऊपर थोड़ा सा प्रैशर डालें। अगर उसका अंदर का हिस्सा सॉफ्ट और भरा हुआ महसूस होता है, तो समझ जाएँ कि आपका पेड़ कटाई के लिए तैयार हो गया है।[२१]
    • फल कई दिनों तक ज्यादा पके बिना ही पेड़ के ऊपर कई दिनों तक रह सकता है।
    • फल जब तोड़े जाने के लिए तैयार होगा, उसके बाद वो बढ़ना बंद कर देगा। ये रिच यलो कलर के भी हो जाएंगे।[२२]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्रूनिंग शियर्स से...
    प्रूनिंग शियर्स से अपने नींबू को पेड़ से काट लें: प्रूनिंग शियर्स लें और उन्हें फल के डंठल से पेड़ से अलग काट लें। अगर आपके पास में प्रूनिंग शियर्स नहीं है, तो आप नींबू को सीधे पेड़ से तोड़ सकते हैं।[२३]
    • अपने पेड़ को कोई भी नुकसान पहुँचने से बचाने के लिए आराम से खींचें या काटें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 नींबू को 1...
    नींबू को 1 से 2 महीने के लिए अपने किचन काउंटर पर या फ्रिज में रखें: नींबू की कटाई करने के बाद, उन्हें 2 से 4 हफ्ते के लिए काउंटर पर और 1 से 2 महीने के लिए फ्रिज में रखें। जब तक आप नींबू का इस्तेमाल करने के लिए तैयार न हों, तब तक उसे मत काटें, क्योंकि कटा नींबू केवल 2 से 3 दिन तक ही फ्रिज में रह सकता है।[२४]
    • अगर आप नींबू को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो उसका जूस निकाल लें और उसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज या फ्रीजर में 4 से 6 महीने के लिए छोड़ दें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अगर पेड़ पर...
    अगर पेड़ पर नींबू लगने बंद हो गए हैं, तो अपने पौधे की जड़ों की छँटाई कर दें: आपके पेड़ को अपने साइज में बने रहने के लिए जड़ों से लगा रहना होगा, लेकिन कुछ पॉट में लगे नींबू के पेड़, पॉट में जड़ों के बहुत ज्यादा बंधने की वजह से फल देना बंद कर देते हैं। अपने पेड़ को उसके पॉट से निकाल लें और एक चाकू की मदद से उसकी रूट बॉल के पास की 1/2-इंच से 1-इंच (1.27 से 2.5 centimeters) तक की जड़ों को साफ कर दें।
    • एक स्प्रे बॉटल से पानी स्प्रे करके, पेड़ की जड़ों को नम रखें।
    • पेड़ को फिर से दूसरे पॉट में लगा दें छाँटी हुई जड़ों को बैलेंस करने के लिए इसके पत्ते के लगभग 1/3 भाग को काटें।

सलाह

  • अगर आप गरम क्लाइमेट में रहते हैं, तो आप अपने पेड़ के पॉट को बाहर रख सकते हैं या उसे अपने गार्डन में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।[२५]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • प्लास्टिक पॉट
  • एसिडिक पॉटिंग मिक्स
  • पानी
  • नाइट्रोजन-रिच फर्टिलाइजर
  • ह्यूमिडिफायर
  • पेंटब्रश
  • प्रूनिंग शियर्स (Pruning shears)
  • ग्रो लाइट (Grow light, वैकल्पिक)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Mark Leahy
सहयोगी लेखक द्वारा:
प्लांट स्पेशलिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Mark Leahy. मार्क लीही, सेन फ्रांसिस्को के खाड़ी एरिया में रहने वाले एक प्लांट स्पेशलिस्ट हैं | ये Bella Fiora जो एक कस्टम डिजाईन फ्लोरल स्टूडियो है और SF प्लांट्स जो एक प्लांट शॉप और नर्सरी है, के सह-संस्थापक भी हैं | मार्क फ्लोरल इंडस्ट्री में और इंडोर प्लांट में विशेषज्ञ हैं जिसमे फ्लोरल अरेंजमेंट, टेरेस प्लांटर्स, ऑफिस प्लांटस्केप्स और लिविंग वॉल्स शामिल हैं | मार्क और उनके बिज़नस पार्टनर के काम को Vogue, The Knot, Today'स Bride, वेडिंग वायर, मॉडर्न लक्ज़री, सेन फ्रांसिस्को ब्राइड मैगज़ीन, सेन फ्रांसिस्को फॉल एंटीक शो, ब्लैक ब्राइड, बेस्ट ऑफ़ द बे एरिया A-लिस्ट और Borrowed and Blue में विशेषरूप से प्रदर्शित किया जा चुका है | यह आर्टिकल १३,६८७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: बागवानी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १३,६८७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?