कैसे एक फूड वेब या खाद्य जाल ड्रा करें (Draw a Food Web)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

फूड वेब को खाद्य जाल या आहार जाल नाम से भी जाना जाता है। जीव-जंतु और जानवर अपने प्राकृतिक आवास में किस प्रकार रहते हैं यह दिखाने का एक शानदार तरीका है फूड वेब ड्रा करना। चूंकि एक खाद्य श्रृंखला या फूड चैन (food chain) हमें दर्शाता है कि पारितंत्र या पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) रैखिक (linear) तरीके से कार्य करता है, लेकिन फूड वेब में कई जानवर एक दूसरे पर निर्भर होते हैं जिसे रैखिक तरीके से नहीं दिखाया जा सकता है। फूड वेब ड्रा करने के लिए, सर्वप्रथम एक पेपर पर चुने गए आवास के लिए प्रथम श्रेणी के उत्पादक (primary producers), शाकाहारी (herbivores), मांसाहारी (carnivores), सर्वाहारी (omnivores) को लिख लें। शिकारी और शिकार के बीच के संबंधों को दर्शाने के लिए उन्हें एरो से कनेक्ट करें। अंत में जो ड्राइंग आपने तैयार की है, वह एक वेब या नक्शे की तरह दिखाई देगा। ऐसा करना मुश्किल कार्य हो सकता है, लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है! यदि आपको यह फूड वेब क्लास प्रोजेक्ट के तौर पर बनाना है, तो इस विकिहाउ आर्टिकल की मदद से सुनिश्चित ही आप इसे बेहतरीन बनाएंगे।

विधि 1
विधि 1 का 3:

फूड वेब सेट करना (Setting up Your Web)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खाद्य जाल के लिए किसी एक विशेष आवास को चुनें:
    दुनिया भर में मौजूद सारे जानवरों, वनस्पति या जीव-जंतुओं को एक पेपर पर लिखना संभव नहीं है, इसलिए किसी एक प्रकार के आवास (habitat) पर ध्यान देना आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है। आपके अध्यापक शायद प्रोजेक्ट के तौर पर किसी खास आवास के लिए फूड वेब बनाने के लिए कह सकते हैं। यदि प्रश्न में ऐसा कुछ नहीं लिखा है, तो आप किसी भी प्राकृतिक आवास जैसे झील, जंगल, नाला, समुद्री तट, नदी, या खेत का चुनाव कर सकते हैं![१]
    • उदाहरण के लिए, एक विस्तृत फूड वेब बनाने के लिए, आप जलीय या रेगिस्तान जैसे आवास का चुनाव करें। लोकेशन के आधार पर आवास को सीमित करने से आपको एक साधारण फूड वेब बनाने में आसानी होगी। आप फूड वेब बनाने के लिए सहारा रेगिस्तान जैसे आवास का इस्तेमाल करने का विचार कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आवास में मौजूद सभी जीवों को लिखें:
    एक पेपर लें और उसपर चुने गए आवास में रहने वाले सारे जीवों के नाम लिखें। जीवों की सूची में बड़े से लेकर छोटे जीवों का नाम शामिल करें और साथ में आवास में मौजूद पेड़-पौधों या वनस्पति के नाम भी लिखें। किसी खास आवास में मौजूद जीव-जंतु के बारे में जानने के लिए विज्ञान की किताब में देखना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।[२]
    • यदि चुने गए आवास के सारे जीवों को आप फूड वेब में शामिल नहीं कर पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं है। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास एक फूड वेब बनाने के लिए 30 मिनिट का समय है, तो जीवों की प्रारंभिक सूची बनाने के लिए केवल 5 मिनट का समय लें।
    • यदि आप किसी सूखे रेगिस्तान का फूड वेब बना रहे हैं, तो आप लिस्ट में लिज़र्ड या गिरगिट, नागफणी या कैक्टस, साँप, और मकड़ी जैसे जीवों को लिख सकते हैं।
    • यदि आप किसी विशाल समुद्र का फूड वेब बना रहे हैं, तो लिस्ट में मछली, शार्क, और प्लवक या प्लैंकटन (plankton) जैसे जीवों को शामिल कर सकते है!
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फूड वेब को...
    फूड वेब को दर्शाने के लिए एक बड़े पेपर का इस्तेमाल करें! चूंकि फूड वेब रैखिक नहीं होता है, इसलिए इसे ड्रा करने के लिए आपको एक बड़े पेपर का इस्तेमाल करने की आवश्यकता होगी लेकिन यह निर्भर करता है आपने फूड वेब में कितने पौधों और जानवरों को शामिल करने का विचार किया है। इसलिए इतना बड़ा पेपर लें जिसपर आप सारे जीवों के नाम लिखकर उन्हें एरो से कनेक्ट कर सकें। फूड वेब ड्रा करने के लिए, आप चाहे तो कंप्यूटर ड्राइंग प्रोग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं।[३]
    • फूड वेब ड्रा करते समय यदि आपके द्वारा लिया गया पेपर छोटा पड़ गया है, तो आप फॉन्ट साइज़ को छोटा कर सकते हैं या पेपर के पिछली तरफ भी लिख सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फूड वेब को एक शीर्षक दें:
    फूड वेब के ऊपरी तरफ, बड़े फॉन्ट साइज़ में फूड वेब का शीर्षक लिखें। शीर्षक ही आपके पूरे फूड वेब को अच्छे से डिस्क्राइब करेगा। आवास के नाम को ही फूड वेब के लिए शीर्षक की तरह इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है।
    • उदाहरण के लिए, रेगिस्तान का फूड वेब बनाने के लिए आप उसे “रेगिस्तान का फूड वेब” शीर्षक दे सकते हैं। और वहीं यदि आप समुद्र का फूड वेब बनाने वाले हैं, तो शीर्षक के लिए, “समुद्र का जीवन चक्र” नाम आप लिख सकते हैं या वहीं जंगल के फूड वेब के लिए “जंगल का खाद्य जाल” नाम चुन सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 तय करें कि...
    तय करें कि फूड वेब में जीवों के केवल नाम लिखने है, या चित्र लगाने हैं या दोनों का ही इस्तेमाल करना है: यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने फूड वेब में लिखे जाने वाले जीवों को एक ही पहचान दें रहे हैं। आप चाहे तो पेपर पर जीवों को छोटे चित्र लगा सकते हैं, लेकिन ऐसा करने में अधिक समय लगेगा। इसलिए, जीवों को केवल नाम या साइंटिफिक नाम से लेबल करना बेहतर होगा।[४]
    • उदाहरण के लिए, फूड वेब में यदि आपने जानवर फॉक्स को शामिल किया है, तो आप उसके साइंटिफिक नाम “वुलपेस बैंगालेंसिस (Vulpes bengalensis)“ को भी लेबल कर सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

फूड वेब का आरंभिक नक्शा तैयार करना (Mapping Out Your Initial Web)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पेपर पर सारे उत्पादक के नाम लिखें:
    जीव जो सूर्य के प्रकाश या रासायनिक ऊर्जा को संसाधित करके अपना भोजन स्वयं बनाता है उन्हें प्रथम श्रेणी के उत्पादक या प्राइमरी प्रोडूसर (primary producer) कहते हैं। प्रत्येक फूड वेब या फूड चैन के लिए उत्पादक ही मूलभूत आधार होता है। प्रत्येक उत्पादक के नाम के बीच में जगह छोड़े ताकि पेपर पर उनके नाम एक दूसरे से न चिपकें।[५]
    • उदाहरण के लिए, यदि आप रेगिस्तान का फूड वेब ड्रा कर रहे हैं, तो उत्पादक के नाम में नागफणी या कैक्टस को शामिल करें। यह प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) प्रक्रिया द्वारा सूर्य प्रकाश को ऊर्जा में परिवर्तित करके खुद के लिए भोजन तैयार करते हैं और इस प्रकार जीवित रहते हैं।
    • प्रथम श्रेणी के उत्पादक को पारिस्थितिकी तंत्र में स्वपोषित जीव या ऑटोट्रॉप्स (autotrophs) के नाम से भी जाना जाता है।
    • कुछ लोग प्रथम श्रेणी के उत्पादक को पेपर में सबसे निचली तरफ लिखते हैं ताकि वह फूड वेब के “नींव (foundation)” की तरह दिखाई दें। लेकिन, ऐसा करना जरूरी नहीं है। आप उत्पादक को पेपर पर कहीं पर भी लिख सकते हैं, केवल आपको उनके बीच में थोड़ी जगह छोड़ने की आवश्यकता होगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पेपर पर प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता के नाम लिखें:
    यह आपके फूड वेब का अगला स्टेज है। प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता वह जीव है, जो उत्पादक को खाकर जीवित रहते हैं। यह हमेशा घास-फुस, पत्ते या पौधों को खाते हैं, इसलिए इन्हें शाकाहारी या हर्बीवोरोस (herbivores) कहते हैं। जैसे आपने पेपर पर सारे उत्पादक के नाम लिखे हैं, उसी प्रकार पेपर पर सारे प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता के भी नाम लिखें।[६]
    • प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता में शामिल होने वाले जीवों के लिए, जीवों की जो प्रारंभिक सूची आपने बनाई थी उसे देखें। आप चाहे तो खुद से भी यह सवाल कर सकते हैं, “लिखें गए सूची में से कौन सा जानवर उत्पादक यानि वनस्पति खाता है?“
    • उदाहरण के लिए, रेगिस्तान के फूड वेब में, ग्रासहॉपर (जो प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता है) नागफणी या कैक्टस और घास (दोनों ही उत्पादक है) को खाता है।
    • चूंकि फूड वेब एक सूची के समान नहीं होता है, इसलिए फूड वेब में हर ग्रुप के जीवों को सटीक स्थान प्रदान करना उतना महत्त्वपूर्ण नहीं है जितना कि उनके बीच उचित जगह छोड़ना ताकि उन्हें एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए एरो खींच सकें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फूड वेब में...
    फूड वेब में द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता के नाम लिखें: जो जीव केवल मांस खाते हैं अर्थात मांसाहारी या कार्नीवोरस (carnivores) या जीव जो मांस और वनस्पति दोनों का ही सेवन करते हैं अर्थात सर्वाहारी या ओमनीवोरस (omnivores), उन जीवों को द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता में शामिल किया जाता है। आपके द्वारा बनाई गई सूची में ऐसे जीवों के नाम देखें और उन्हें पेपर पर कहीं पर भी लिखें।[७]
    • उदाहरण के लिए, रेगिस्तान के खाद्य जाल में, द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता (secondary consumer) के लिए आप चूहे का नाम शामिल कर सकते हैं। चूहा एक सर्वाहारी जीव है जो वनस्पति या घास खाता है और वह ग्रासहॉपर को भी खाता है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

फूड वेब के संदर्भ में अंतिम जानकारी शामिल करना (Including the Final Web Details)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तृतीय श्रेणी के...
    तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता या उसके भी बाद के जीवों के नामों को फूड वेब में शामिल करें: यह वह जीव हैं जो उत्पादक, प्रथम और द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ताओं को अपना शिकार बनाते हैं। हो सकता है कि वह इन तीनों श्रेणियों के जीवों का सेवन नहीं करते हो, लेकिन तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता होने के कारण यह जीव द्वितीय श्रेणी के जीवों पर निर्भर होते ही है। इसके अलावा, फूड वेब या खाद्य जाल में आप ऐसे जीवों को शामिल कर सकते हैं जो तृतीय श्रेणी के उपभोक्ताओं का शिकार करते हैं। और इसी प्रकार खाद्य जाल को बढ़ा सकते हैं।[८]
    • आप खाद्य जाल में अपनी इच्छानुसार पोषण स्तर (tropic levels) को जोड़ सकते हैं। जो जीव अंतिम शिकार करने वाले होते हैं, वह हमेशा मांसाहारी ही होते हैं, जिन्हें फूड वेब या खाद्य जाल का अल्फा प्रीडेटर (alpha predators) भी कहा जाता है।
    • उदाहरण के लिए, रेगिस्तान के फूड वेब में, साँप चूहों को खाते हैं। इसलिए साँपों को तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता में शामिल करने की आवश्यकता है। और बाज को हमें चतुर्थ श्रेणी के उपभोक्ता में शामिल करना होगा क्योंकि बाज साँप का शिकार करते हैं।
    • यदि आप अपने फूड वेब को एक पिरामिड के आकार में बनाना चाहते हैं, तो आपको पेपर के निचली तरफ उत्पादक के नाम को लिखने की आवश्यकता होगी और फिर ऊपरी तरफ अंतिम उपभोक्ता के नाम लिखे जाने चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 फूड वेब या...
    फूड वेब या खाद्य जाल को और पेचीदा बनाने के लिए अगले स्तर में मृतपोषी या अपघटक या डीकम्पोजर (decomposers) के नाम लिखें: यह वह जीव है जो मरे हुए जीवों को अपघटित (decompose) करते हैं और खाद्य श्रृंखला को समाप्त करते हैं और ऊर्जा को फिर से जमीन में ट्रान्सफर कर देते हैं। मृतपोषी जैसे कृमि या वर्म वास्तव में मृत जानवरों को खाते हैं। अपघटक जैसे बैक्टीरिया मृत शरीर को पूरी तरह सड़ाने में या अपघटित करने में मदद करते हैं।[९]
    • यह बात महत्त्वपूर्ण है कि डीकम्पोजर्स जो कार्य करते है वह हमें दिखाई नहीं देता है। फिर भी वह फूड वेब का एक महत्त्वपूर्ण घटक है।
    • आप इन जीवों के नाम को भी पेपर पर कहीं पर भी लिख सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऊर्जा प्रवाह को...
    ऊर्जा प्रवाह को दर्शाने के लिए जीवों के बीच एरो खींचें: अब आपका फूड वेब या खाद्य जाल सही अर्थ में जाल की तरह दिखाई देगा। शिकारी और शिकार को एरो से जोड़ दें। एरो को हमेशा जिस जीव को खाया जा रहा है वहाँ से शुरू करते हुए जो जीव उन्हें खाता हैं वहाँ तक खींचें। प्रत्येक जानवर या जीव से कई एरो निकल या समाप्त हो सकते हैं।[१०]
    • उदाहरण के लिए, रेगिस्तान के फूड वेब में, 1 एरो घास से निकलता है और ग्रासहॉपर पर समाप्त होता है। आप घास से एक और ऐरो को खींच कर चूहे पर समाप्त कर सकते हैं।
    • खाद्य जाल या फूड वेब और खाद्य श्रृंखला या फूड चैन के बीच में यही एक मुख्य अंतर है। एक फूड वेब थोड़ा अव्यवस्थित दिख सकता है क्योंकि जीवों के बीच कई अलग-अलग एरो खींची गई है। आपका अंतिम खाद्य जाल रैखिक नहीं होगा।
    • बड़े आकार के फूड वेब या खाद्य जाल में आप अलग-अलग कलर-कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, वनस्पति और उन्हें खाने वाले जीवों के बीच खींचे गए एरो को हरे रंग से दिखाएं और एक जीव दूसरे जीव को खाने वाले जीवों के बीच के एरो को लाल रंग से दिखाएं।
    • यदि आप डिजिटली एक फूड वेब या खाद्य जाल ड्रा कर रहे हैं, तो आपको एरो ड्रा करने के लिए कंप्यूटर में “शेप (shape)” टूल का इस्तेमाल करने की आवश्यकता होगी।

सलाह

  • समान आवास के सारे खाद्य जाल एक समान नहीं दिखाई देते हैं। आपके द्वारा बनाया फूड वेब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किन जानवरों या जीवों को दिखाना फूड वेब में दिखा रहे हैं।

चेतावनी

  • यदि आप पेपर पर अपना फूड वेब या खाद्य जाल ड्रा कर रहे हैं, तो पहले पेन्सिल का इस्तेमाल करके फूड वेब का एक ड्रॉफ्ट तैयार करने से आपकी मदद हो सकती है। क्योंकि गलती होने पर आप किसी भी एरो को आसानी से मिटा सकते हैं और बिना किसी मुश्किल से अपनी गलती को सुधार सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पेपर
  • मार्कर्स, पेन, या पेन्सिल
  • कंप्यूटर ड्रॉइंग प्रोग्राम

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Justine Borzumato
सहयोगी लेखक द्वारा:
Justine Borzumato
यह आर्टिकल हमारे सहायक लेखकों की टीम में से एक सहायक लेखक, Justine Borzumato द्वारा लिखा गया है। विकीहाउ आर्टिकल्स लिखने वाले सहायक लेखक हमारी सम्पादकीय (editors) टीम के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी सामग्री यथासंभव सटीक और व्यापक है। यह आर्टिकल २,६८० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: बायोलॉजी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६८० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?