सती प्रथा

धार्मिक प्रथा

सती कुछ पुरातन भारतीय समुदायों में प्रचलित एक ऐसी धार्मिक प्रथा थी, जिसमें किसी पुरुष की मृत्त्यु के बाद उसकी पत्नी उसके अंतिम संस्कार के दौरान उसकी चिता में स्वयमेव प्रविष्ट होकर आत्मत्याग कर लेती थी। 1829 में अंग्रेजों द्वारा भारत में इसे गैरकानूनी घोषित किए [1]जाने के बाद से यह प्रथा प्रायः समाप्त हो गई थी । वास्तव मैं सती होने के इतिहास के बारे मे पूर्ण सत्यात्मक तथ्य नही मिले हैं। यह वास्तव मैं राजाओ की रानियों अथवा उस क्षेत्र की महिलाओं का इस्लामिक आक्रमणकारियों के आक्रमण के समय यदि उनके रक्षकों की हार हो जाती तो अपने आत्मसम्मान को बचने के लिए स्वयं दाह कर लेतीं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण चित्तौड़ की महारानी पद्मिनी का आता हैं।

इस प्रथा का अन्त राजा राममोहन राय ने अंग्रेज के गवर्नर लार्ड विलियम बैंटिक की सहायता से की ।

प्राचीन सन्दर्भ संपादित करें

इस प्रथा को इसका यह नाम देवी सती के नाम से मिला है जिन्हें दक्षायनी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देवी सती ने अपने [2]पिता दक्ष द्वारा अपने पति महादेव शिव के तिरस्कार से व्यथित हो यज्ञ की अग्नि में कूदकर आत्मदाह कर लिया था। सती शब्द को अक्सर अकेले या फिर सावित्री शब्द के साथ जोड़कर किसी "पवित्र महिला" की व्याख्या करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

सती प्रथा के कारण संपादित करें

प्राचीन काल में सती प्रथा का एक यह भी कारण रहा था। आक्रमणकारियों द्वारा जब पुरुषों की हत्या कर दी जाती थी, उसके बाद उनकी पत्नियाँ अपनी अस्मिता व आत्मसम्मान को महत्वपूर्ण समझकर स्वयमेव अपने पति की चिता के साथ आत्मत्याग करने पर विवश हो जाती थी।

कालांतर में महिलाओं की इस स्वैच्छिक विवशता का अपभ्रंश होते-होते एक सामाजिक रीति जैसी बन गयी, जिसे सती प्रथा के नाम से जाना जाने लगा।

सती प्रथा का अन्त संपादित करें

ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय ने सती प्रथा के विरुद्ध समाज को जागरूक किया। जिसके फलस्वरूप इस आन्दोलन को बल मिला और तत्कालीन अंग्रेजी सरकार को सती प्रथा को रोकने के लिये कानून बनाने पर विवश होना पड़ा था। अन्तत: उन्होंने सन् 1829 में सती प्रथा रोकने का कानून पारित किया। इस प्रकार भारत से सती प्रथा का अन्त हो गया।

हैदरबाद के छठे निज़ाम- महबूब अली खान ने स्वयं 12 नवंबर,1876 को एक चेतावनी घोषणा जारी किया और कहा, अब यह सूचित किया गया है कि यदि भविष्य में कोई भी इस दिशा में कोई कार्रवाई करता है, तो उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा। अगर तलुकादार, नवाब, जगदीड़, ज़मीनदार और अन्य इस मामले में लापरवाही और लापरवाही पाए जाते हैं, सरकार द्वारा उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी "[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Thelallantop. "शिव के अपमान से पड़ी सती प्रथा की ... - TheLallantop.com". अभिगमन तिथि 5 जून 2016.
  2. IBN Khabar. "आज भी मौजूद है 'सती प्रथा'– IBN Khabar". अभिगमन तिथि 5 जून 2016.
  3. "Letters leave a rich legacy of rulers" (अंग्रेज़ी में).
🔥 Top keywords: भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीक्लियोपाट्रा ७भारतीय आम चुनाव, 2019भारतीय आम चुनाव, 2024नारा चंद्रबाबू नायडूचिराग पासवाननीतीश कुमारविशेष:खोजभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022मुखपृष्ठनरेन्द्र मोदीभारत का प्रधानमन्त्रीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीचंद्रशेखर आज़ाद रावणउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय जनता पार्टीडिम्पल यादवभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपवन कल्याणअखिलेश यादवअटल बिहारी वाजपेयीनितीश कुमारपप्पू यादवभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनलोक सभाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकबीरराष्ट्रीय जनता दलमोनंक पटेलकोरी एंडरसनकंगना राणावतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीराहुल गांधीबिहार विधान सभाउत्तर प्रदेश विधान सभालालू प्रसाद यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस