नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है। यह मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी। कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसके वीसैट (V-SAT) टर्मिनल भारत के 320 शहरों तक फैले हुए हैं। एनएसई देश में एक आधुनिक और पूरी तरह से स्वचालित स्क्रीन-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम प्रदान करने वाला पहला एक्सचेंज था। एनएसई की इंडेक्स- निफ्टी 50 (नेशनल इंडेक्स फिफ्टी) का उपयोग भारतीय पूंजी बाजारों के बैरोमीटर के रूप में भारत और दुनिया भर के निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता है।

बाजार का समय

संपादित करें

इक्विटी का लेनदेन शनिवार और रविवार को छोड़ कर सप्ताह के हर दिन होता है। इसके अलावा एक्सचेंज द्वारा निर्धारित सार्वजनिक अवकाश को भी लेनदेन नहीं किया जाता है। इक्विटी हेतु बाजार का समय इस प्रकार है:

  • पूर्व-खुला बाजार का समय
    • सुबह 9:00 बजे लेनदेन की जानकारी डालने और बदलाव करने हेतु खुलता है।
    • सुबह 9:08 को बंद हो जाता है।*

*कभी कभी अंतिम एक मिनट में ही बंद हो जाता है। इसके बंद होते ही लेनदेन हेतु रकम का मिलान शुरू हो जाता है।

  • नियमित बाजार का समय
    • सुबह 09:15 को बाजार नियमित लेनदेन हेतु खुल जाता है।
    • दोपहर 03:30 बजे लेनदेन की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है।
    • शाम 04:00 बजे से अगले दिन की सुबह 09:00 को बाजार के बाद का समय माना जाता है।

यह भी देखे

संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७कबीरविशेष:खोजमुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशनालन्दा महाविहारहृदयसत्य नारायण व्रत कथाभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलनालन्दा विश्वविद्यालयभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीद्रौपदी मुर्मूप्रेमचंदआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०तुलसीदासहिन्दी की गिनतीकामाख्या मन्दिररासायनिक तत्वों की सूचीखाटूश्यामजीमहादेवी वर्मासूरदासमिया खलीफ़ाभारत का संविधानहनुमान चालीसासुभाष चन्द्र बोसभीमराव आम्बेडकरइंस्टाग्रामसंज्ञा और उसके भेदलोकसभा अध्यक्षभारतश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रनरेन्द्र मोदीमहात्मा गांधीमौसमविराट कोहलीभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीश्रीमद्भगवद्गीतागौतम बुद्धजय श्री राम