नेपाल का प्रशासनिक विभाजन

संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल एक छोटा देश है जो दक्षिण एशिया में भारत और चीन के बीच में स्थित है। यह देश पूरी तरह से स्थलरुद्ध है।

नया प्रणाली संपादित करें

२०१५ में जारी किया गया नये संविधान को ध्यान में रखते हुए १० मार्च २०१७ को नेपाल सरकार ने ७४४ स्थानीय शाषण प्रणाली को अपनाया। पुराने सभी नगरपालिकाओं और ग्राम विकास समिति (जो संख्या में 3900 थें) को निरस्त करते हुए सिर्फ ७४४ नये नगरपालिकाओं और गांवो को मंजूरी दी। पुराने सभी ७५ जिला विकास समिति को भी नये ७५ जिला समन्वय समिति में तब्दील कर दिया। जिला समन्वय समिति के पास अब उतनी शक्ति भी नही रहेगी जितनी जिला विकास समिति के पास थी।

नेपाल कुछ इस तरह से प्रशासनिक विभागों में विभाजित है;

नेपाल के प्रशासनिक विभाग
देश ➡प्रदेश ➡जिला ➡नगरपालिकाग्रामपालिका
नेपालप्रदेशजिलानगरपालिकायेंग्रामपालिका
७७२६३४८१

नेपाल के प्रदेश संपादित करें

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। नये संबिधान के अनुसूची 4 के अनुसार मौजूदा जिलों को एक साथ समूहों में गठित कर इन्हें परिभाषित किया गया है और दो ऐसे भी जिलें थे जिन्हें तोड़कर दो अलग-अलग राज्यों में गठित किया गया।

नेपाल के प्रदेश

संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है।

===नेपाल के प्रदेश===
संप्रदेश संसंभावित नामसंभावित राजधानीक्षेत्र (किमी2)जनसंख्या
1प्रदेश संख्या १कोशी प्रदेशविराटनगर25,9054,534,943
2प्रदेश संख्या २मिथिला प्रदेश/मधेस प्रदेशजनकपुर9,6615,404,145
3बाग्मतीहेटौड़ा20,3005,529,452
4गण्डकीपोखरा21,5042,413,907
5प्रदेश संख्या ५थारूहट प्रदेशबुटवल22,2884,891,025
6कर्णालीबिरेन्द्रनगर27,9841,168,515
7सुदूरपश्चिमगोदावरी19,5392,552,517


नेपाल के प्रस्तावित प्रांत संपादित करें

साँचा:प्रस्तावित प्रांत

  • स्वायत्त क्षेत्र
१ तमुवान
  • अन्य प्रांत(जनजातीय)
१ थारुहाटी२ लिम्बुवान३ किरात
  • केंद्र शासित प्रदेश
१ काठमांडू

नेपाल के जिले संपादित करें

२० सितम्बर २०१५ को जारी संविधान से पहले के अनुसार नेपाल में ७५ जिले हैं। २०१५ में संविधान जारी होने के बाद ७५ जिलों को ७ प्रदेशों में बांटा गया है। बंटवारे में ३ जिलों को दो-दो हिस्सों में तोड़कर प्रदेशों में शामिल करने की बात कही गई है, इस तरह नेपाल में ३ और नए जिले बनेंगे इस तरह नेपाल में कुल ७८ जिले हो जाएंगे।

नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले होंगे जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं।

क्रमप्रदेश / प्रान्तजिले
प्रदेश संख्या ११४
प्रदेश संख्या २
प्रदेश संख्या ३१३
प्रदेश संख्या ४११
प्रदेश संख्या ५१३
प्रदेश संख्या ६१०
प्रदेश संख्या ७
नेपाल७८

नेपाल के नगरपालिकायें संपादित करें

नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं।

नेपाल के ग्रामपालिकायें संपादित करें

सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना या राजश्व वाले मानदंड को प्राप्त नहीं कर सकने के कारण ऐसे क्षेत्रों को ग्रामपालिका के अधीन रखा गया है। नेपाल में ऐसे ४८१ क्षेत्र हैं जिन्हें ग्रामपालिका के तहत रखा गया है।

पुरानी प्रणाली संपादित करें

२०१५ से पहले तक प्रशासनिक तौर पर नेपाल ५ विकास क्षेत्रों, १४ अंचलों तथा ७५ जिलों और कई गाविस (गाँव विकास समिती), शहर और नगरपालिकाओं में विभाजित था।नेपाल कुछ इस तरह से प्रशासनिक विभागों में विभाजित है;

नेपाल के पूर्व प्रशासनिक विभाग
देश ➡विकास क्षेत्र ➡अंचल ➡जिला ➡नगरपालिकाग्राम विकास समिति
नेपालविकास क्षेत्रअंचलजिलानगरपालिकायेंगाउँ विकास समिति
१४७५५८३९००

नेपाल के विकास क्षेत्र संपादित करें

नेपाल को प्रशासनिक रूप से ५ विकास क्षेत्रों में बाँटा गया था।

नेपाल के विकास क्षेत्र
sr.विकास क्षेत्रमुख्यालयक्षेत्रफल (km2.)जनसंख्या (2011)
पूर्वांचल विकास क्षेत्रधनकुटा28,4565,811,555
मध्यांचल विकास क्षेत्रकाठमांडु27,4109,656,985
पश्चिमांचल विकास क्षेत्रपोखरा29,3984,926,765
मध्य पश्चिमांचल विकास क्षेत्रबिरेन्द्रनगर42,3783,546,682
सुदूर पश्चिमांचल विकास क्षेत्रदिपायल19,5392,552,517
नेपालकाठमांडु147,18126,494,504

नेपाल के अंचल संपादित करें

नेपाल का एक विकास क्षेत्र कई अंचलों में बँटा होता था। कुल मिलाकर पुरा नेपाल 14 अंचलों में बँटा हुआ था।

नेपाल के अंचल
क्रमक्षेत्रअंचलमुख्यालयक्षेत्रफल (km2.)जनसंख्या (2011)
1पूर्वांचलमेचीइलाम8,1961,422,182
2कोशीबिराटनगर9,6692,335,047
3सगरमाथाराजविराज10,5912,054,326
4मध्यमांचलजनकपुर अंचलाजलेश्वर9,6692,837,481
5बागमति अंचलकाठमांडु9,428,3,843,596
6नारायणी अंचलबिरगंज8,3132,975,908
7पश्चिमांचलगंडकी अंचलपोखरा12,2751,549,857
8लुम्बिनी अंचलबुटवल8,9752,834,612
9धौलागिरी अंचलबाग्लुंग8,148542,296
10मध्य-पश्चिमांचलराप्ती अंचलतुलसीपुर10,4821,456202
11कर्नाली अंचलजुम्ला21,351388,713
12भेरी अंचलनेपालगंज10,5451701,767
13सुदूर पश्चिमांचलसेती अंचलधनगढ़ी12,5501,575,003
14महाकाली अंचलमहेन्द्रनगर6,989977,514
नेपाल14 अंचलकाठमांडु147,18126,494,504

नेपाल के जिले संपादित करें

नेपाल में २० सितम्बर २०१५ को संविधान जारी होने से पहले तक कुल मिलाकर ७५ जिले थें।

नेपाल के जिले

नेपाल के नगरपालिकायें संपादित करें

नेपाल के सभी ७५ जिले नगरपालिकाओं और ग्राम विकास समितियों में बंटे होते थें। हर जिले में कम से कम एक नगरपालिका होता था। नए संविधान के आने के बाद नगरपालिकाओं की संख्या बढ़ गई। नगरपालिकायें ३ तरह के होते थें; महानगरपालिकाएँ, उपमहानगरपालिकाएँ और नगरपालिकायें।

नेपाल के ग्राम विकास समिति संपादित करें

ग्राम विकास समिति नेपाल के प्रशासन का सबसे निम्न निकाय था। नया संविधान आने से पहले तक नेपाल में ३,८०८ गांव विकास समितियाँ होती थीं।

प्राकृतिक विभाजन संपादित करें

नेपाल भौगोलिक रूप से या प्राकृतिक रूप से तीन भागों में विभाजित हैः


🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारतीय आम चुनाव, 2019गौतम बुद्धबुद्ध पूर्णिमाभारतीय आम चुनाव, 2024कबीरहिन्दी की गिनतीब्लू (2009 फ़िल्म)लोक सभानरेन्द्र मोदीभारत का संविधानप्रशांत किशोरइंडियन प्रीमियर लीगलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीरासायनिक तत्वों की सूचीतुलसीदासप्रेमचंदभीमराव आम्बेडकरतापमानजननहिन्दीमहात्मा गांधीभारतसंज्ञा और उसके भेदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीसूरदासभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससट्टाविराट कोहलीबिहार के जिलेबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमहेंद्र सिंह धोनीइंस्टाग्राममिया खलीफ़ानीतीश कुमार