द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड

सर आर्थर कॉनन डॉयल की लघुकथा

"द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड" स्कॉटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा शर्लक होम्स पर लिखी गई ५६ लघुकथाओं में से एक है। यह द एडवेंचर्स ऑफ़ शर्लक होम्स में एकत्रित बारह कहानियों में आठवीं है। इसके अतिरिक्त यह उन चार शर्लक होम्स कहानियों में से एक है, जिन्हें लॉक रूम मिस्ट्री के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। यह कहानी पहली बार फरवरी १८९२ में स्ट्रैंड पत्रिका में प्रकाशित हुई थी, जिसमें इसके चित्र सिडनी पागेट द्वारा बनाये गए थे। अगस्त १९०५ में फिर इसे न्यू यॉर्क वर्ल्ड में अन्य शीर्षक "द स्पॉटेड बैंड" के तहत प्रकाशित किया गया था। डॉयल ने बाद में खुलासा किया कि उनके अनुसार यह उनकी सर्वश्रेष्ठ होम्स कहानी थी।[1]

"द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड"

सिडनी पागेट द्वारा १८९२ में निर्मित चित्र
लेखक आर्थर कॉनन डॉयल
भाषा अंग्रेजी
शृंखला द एडवेंचर्स ऑफ़ शर्लक होम्स
प्रकाशन तिथि १८९२

डॉयल ने इस कहानी के आधार पर एक भी नाटक लिखा और बनाया था। इस नाटक का प्रीमियर ४ जून १९१० को लंदन के एडेलफी थियेटर में हुआ, और इसमें एच ए सैंट्सबरी ने शर्लक होम्स और लिन हार्डिंग ने डॉ ग्रिम्सबी रॉयलॉट की भूमिका निभाई थी। इस नाटक का नाम "द स्टोनर केस" रखा गया था, और इसके कई विवरण कहानी से अलग थे, जिनमें कुछ पात्रों के नाम भी शामिल थे।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Green, Richard Lancelyn (1998). "Explanatory Notes". The Adventures of Sherlock Holmes. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. पपृ॰ 361–367. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-19-283508-4.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू