त्वग्वसास्राव

चिकित्सा हालत

त्वग्वसास्राव (त्वचा वसा स्राव / Seborrhoea) रोग त्वचा की वसा निकालने वाली ग्रंथियों के अतिस्रवण या अतिफलन से उत्पन्न होता है। स्वस्थ शरीर में भी त्वग्वसास्राव होता है, लेकिन रोगी के स्राव का रंग, रूप और गंध और ही होती है। साधारण स्राव सूखकर पपड़ी जैसा, शल्कि प्रधान मल बन जात है। कान का खूँट, उपस्थ प्रदेश का शिश्नमल और नवजात शिशु के शरीर का भ्रूणमल (vernix) त्वग्वसास्राव से ही बनते हैं।

त्वग्वसास्राव

यह रोग यदि तरुणाई के आंरभ में उत्पन्न हुआ तो भरी जवानी में कम होने लगता है। रक्त की कमी, कब्जियत, आमाशय और गर्भाशय के दोष और चिंता के कारण यह रोग हुआ करता है। आर्द्र और उष्ण जलवायु में यह रोग आसानी से पनपता है।

साधारणतया यह रेग अपने आप कालांतर में ठीक हो जाता है, किंतु इसमें कई प्रकार के मुहाँसे, फुंसियाँ आदि त्वचार्तियों का जन्म होता है। सफाई से रहने और विंटामिनों के प्रयोग से रोग का निवारण होता है।

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
🔥 Top keywords: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसक्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठनालन्दा महाविहारसत्य नारायण व्रत कथानालन्दा विश्वविद्यालयकबीरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलतुलसीदासद्रौपदी मुर्मूप्रेमचंदभर्तुहरी महताबहिन्दी की गिनतीयोगरासायनिक तत्वों की सूचीमहादेवी वर्माभारत का संविधानसूरदाससुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमौसमसंज्ञा और उसके भेदइंस्टाग्रामभीमराव आम्बेडकरभारतकामाख्या मन्दिरश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रधारा घनत्वभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीनरेन्द्र मोदीमहात्मा गांधीभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीश्रीमद्भगवद्गीतामीरा बाई