चिली भूकंप 2010

चिली भूकंप 2010 चिली के मौले क्षेत्र में समुद्र तट से दूर महसूस किया गया। यह भूकंप 27 फ़रवरी 2010 को स्थानीय समय के अनुसार, 6 बजकर 34 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। ये झटके करीब तीस सेकेंड तक महसूस किए गए। जिन शहरों पर भूकंप का असर सबसे ज्यादा हुए उनमें तालकहुआनो, अरौको, लोटा, चिगुआयांटे, केनेट और सैन अंटोनियो शामिल हैं। राजधानी सांटियागो में भी तीव्र झटके महसूस किए गए। बुईनोस आयरेस, कोरडोबा, मेंडोजा और ला रिओजा सहित अर्जेटीना के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के बाद 53 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।[1] चिली के वालपैरैसो में में 2.6 मीटर की तीव्रता वाले सुनामी रिकॉर्ड भी किए गए। चिली के राष्ट्रपति ने भूकंप को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया. उन्होंने इस भूकंप में कम से कम 708 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी. इसमें कई लोगों को लापता होने की भी खबर है।[2]भूकंप का अभिकेंद्र मौले क्षेत्र में समुद्र तट से दूर स्थित था।

भौगोलिक स्थिति संपादित करें

चिली भूकंप नाजका प्लेट और दक्षिणी अमेरिकी प्लेट के मध्य आया। इस क्षेत्र में भूकंप का अपना इतिहास रहा है। इससे पहले 1960 में भूकंप आया था जिसमें करीब 2000 लोगों की मौत हो गई थी।

बाद की स्थिति संपादित करें

आरंभिक भूकंप के बीस मिनट पर 6.2 की तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। 5.4 और 5.6 तीव्रता वाले दो और झटके महसूस किए गए। एक मार्च के सबेरे तक यहां एक सौ से भी ज्यादा झटके महसूस किए गए जिनमें आठ झटकों की तीव्रता 6.0 से ज्यादा थी। आरंभिक झटके के नब्बे मिनट बाद 185 मीटर दूर 6.9 तीव्रता वाला एक झटका महसूस किए गया।

सन्दर्भ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारतीय आम चुनाव, 2019क्लियोपाट्रा ७भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीविशेष:खोजमुखपृष्ठभारतीय आम चुनाव, 2024भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशलोक सभालोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीनरेन्द्र मोदीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीकबीरबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनतुलसीदासभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनप्रेमचंदहिन्दी की गिनतीभारत के राजनीतिक दलों की सूचीतापमानभीमराव आम्बेडकरभारत का संविधानबिहार के जिलेजितेंद्र कुमारमहात्मा गांधीउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनताशा स्तांकोविकरासायनिक तत्वों की सूचीमिया खलीफ़ाभारतजय श्री रामभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारत का प्रधानमन्त्रीअहिल्याबाई होल्करराहुल गांधीउत्तर प्रदेश के ज़िलेमौसमअटल बिहारी वाजपेयीसुभाष चन्द्र बोस