क्षुद्रग्रह परिवार

क्षुद्रग्रह परिवार (Asteroid family) क्षुद्रग्रहों (ऐस्टेरोयडों) के ऐसे गुट को कहते हैं जिनकी सुर्य की परिक्रमा करते हुए कक्षाओं (ऑरबिटों) में काफ़ी समानताएँ हो, मसलन उनके अर्ध दीर्घ अक्ष, कक्षीय विकेन्द्रता और कक्षीय झुकाव एक जैसे हो। आम तौर पर यह समानताएँ इस बात का संकेत होती हैं कि यह क्षुद्रग्रह पहले किसी एक खगोलीय वस्तु के अंश थे जो किसी अन्य वस्तु या वस्तुओं से ठोकर खाकर टूट गये। यही सजातीयता क्षुद्रग्रह परिवारों को क्षुद्रग्रह समूहों से अलग करती है। क्षुद्रग्रह समूह के सदस्य कुछ आपसी समानताएँ रखने के बावजूद सधारणतः एक-दूसरे से असम्बंधित होते हैं।[1][2]

कई क्षुद्रग्रहों के कक्षीय विकेन्द्रता और कक्षीय झुकाव का मापन - इसमें स्पष्ट दिखा रहा है कि वे क्षुद्रग्रह परिवारों में बंटे हैं

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Michael E. Brown, Kristina M. Barkume, Darin Ragozzine & Emily L. Schaller, A collisional family of icy objects in the Kuiper belt, Nature, 446, (March 2007), pp 294-296.
  2. David Nesvorný, Brian L. Enke, William F. Bottke, Daniel D. Durda, Erik Ashaug & Derek C. Richardson Karin cluster formation by asteroid impact, Icarus 183, (2006) pp 296-311.
🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू