कैसे Microsoft Office इन्स्टाल करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

यह विकिहाउ आपको सिखाता है की कैसे अपने Windows या Mac कंप्यूटर पर, Microsoft Office को डाउनलोड और इन्स्टाल करें। Microsoft Office सॉफ्टवेयर का एक सुइट (suite) है जिसमे Microsoft Word, Excel, PowerPoint, और अधिक, शामिल हैं।

भाग 1
भाग 1 का 3:

Windows पर Office इन्स्टाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने एकाउंट के Office पेज पर जाएँ:
    http://www.office.com/myaccount/ पर जाएँ। इससे आपके Office की खरीद वाला एक पेज खुलेगा।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 Install >
    पर क्लिक करें: आपके सब्स्क्रिप्शन के नाम के नीचे, यह नारंगी रंग का बटन है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 Install
    पर दोबारा क्लिक करें: आपकी Office setup फ़ाइल अब डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।
    • अगर अपने Microsoft ऑफिस का स्टूडेंट वर्जन खरीदा है, तो इस स्टेप को स्किप करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Office setup फ़ाइल पर डबल-क्लिक करें:
    आप इसे अपने कंप्यूटर के डिफ़ाल्ट डाउनलोड लोकेशन में पाएंगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्रॉम्प्ट किए जाने पर Yes पर क्लिक करें:
    ऐसा करने से आपकी setup फ़ाइल रन (चालू) होने लग जाएगी और आपके कंप्यूटर पर Office को इन्स्टाल करने लग जाएगी।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 Microsoft Office का इन्स्टाल होना समाप्त होने दें:
    इस प्रोसैस माय कई मिनट लग सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 प्रॉम्प्ट किए जाने पर Close पर क्लिक करें:
    आपके Microsoft Office के प्रोग्राम अब आपके कंप्यूटर पर इन्स्टाल हो गए हैं। आप इनका तुरंत इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं।
भाग 2
भाग 2 का 3:

Mac पर Office इन्स्टाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने एकाउंट के Office पेज पर जाएँ:
    http://www.office.com/myaccount/ पर जाएँ। यह आपकी ऑफिस खरीद वाले एक पेज को खोलेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 Install >
    पर क्लिक करें: यह सब्स्क्रिप्शन के नाम के नीचे एक नारंगी रंग का बटन है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 Install
    को फिर से क्लिक करें: आपकी Office setup फ़ाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।
    • अगर अपने Microsoft Office का स्टूडेंट वर्जन खरीदा है, तो इस स्टेप को स्किप करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Finder खोलें:
    यह Mac के Dock में, एक नीला, चेहरे के आकार का, एप है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 Downloads
    पर क्लिक करें: यह फोंल्डर Finder विंडो के बाईं तरफ है।
    • अगर आपका ब्राउज़र फ़ाइल को दूसरे फोंल्डर में डाउनलोड करता है (जैसे आपका डेस्कटॉप), तो इसके बजाय उस फोंल्डर के नाम पर क्लिक करें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 Office setup फ़ाइल पर डबल-क्लिक करें:
    ऐसा करने से वह शुरू होने के लिए प्रॉम्प्ट ही जाएगा।
    • अगर आपको एक त्रुटि (error) मिले जो कहे की फ़ाइल इन्स्टाल नहीं की जा सकती है, तो आगे बढ्ने से पहले verifying the download को ट्राइ करें। Microsoft एक साइन किया हुआ डेवलपर है, लेकिन Microsoft सॉफ्टवेयर, Mac पर, हमेशा बिना परेशानी के नहीं चलता है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 दो बार Continue पर क्लिक करें:
    यह पेज के निचले-दाहिने कोने में है। आप इसे एक बार सेटअप के पहले पेज पर करेंगे, और फिर दोबारा सेकंड पेज पर।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 Agree
    पर क्लिक करें: यह इंगित करेगा की आप Microsoft की टर्म्स ऑफ यूस से सहमत हैं।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 Continue
    . पर क्लिक करें: यह पेज के निचले-दाहिने कोने में है।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 Install
    पर क्लिक करें: नीले रंग का यह बटन, पेज के निचले-दाहिने कोने में है।
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 अपने Mac का पासवर्ड एंटर करें:
    उस पासवर्ड को टाइप करें जिसे आप Mac पर लॉग इन करने के लिए करते हैं।
  12. How.com.vn हिन्द: Step 12 Install Software
    पर क्लिक करें: यह पासवर्ड एंट्री विंडो के निचले-दाहिने कोने में है। ऐसा करने से आपके कंप्यूटर पर Microsoft Office इन्स्टाल होना शुरू हो जाएगा।
    • इन्स्टाल होने के प्रोसैस में कुछ समय लग सकता है।
  13. How.com.vn हिन्द: Step 13 प्रॉम्प्ट किए जाने पर Close क्लिक करें:
    आपके Microsoft Office के प्रोग्राम अब आपके कंप्यूटर पर इन्स्टाल हो गए हैं। आप इन प्रोग्राम का इस्तेमाल तुरंत शुरू कर सकते हैं।
भाग 3
भाग 3 का 3:

Office सब्स्क्रिप्शन खरीदना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 Microsoft के प्रॉडक्ट पेज पर जाएँ:
    https://products.office.com/ पर जाएँ।
    • अगर अपने पहले से ही एक Office सब्स्क्रिप्शन खरीद लिया है, तो उसे इन्स्टाल करने के लिए आगे बढ़ें on Windows या on Mac
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 BUY OFFICE 365
    पर क्लिक करें: यह पेज के ऊपरी-दाहिने तरफ के कोने में एक काला बटन है। ऐसा करने से यह आपको Microsoft Office के प्रॉडक्ट पेज पर ले जाएगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 Office 365 के एक ऑप्शन पर निर्णय लें:
    Office 365 सब्स्क्रिप्शन के चार ऑप्शन हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं:
    • Office 365 Home – मूल्य $99.99 प्रति वर्ष। यह पाँच कंप्यूटर इन्स्टालेशन, पाँच स्मार्टफोन/टैबलेट इन्स्टालेशन, और पाँच टेराबाइट्स तक ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज, के साथ आता है।
    • Office 365 Personal – मूल्य $69.99 प्रति वर्ष। यह एक कंप्यूटर इन्स्टालेशन, एक स्मार्टफोन/टैबलेट इन्स्टालेशन, और एक टेराबाइट ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज के साथ आता है।
    • Office Home & Student – मूल्य एक बार $149.99 का चार्ज। यह Word, Excel, PowerPoint, और OneNote के साथ आता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Buy now
    पर क्लिक करें: आप द्वारा चुनें हुए Office सब्स्क्रिप्शन के नाम के नीचे यह हरे रंग का बटन है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 Checkout
    पर क्लिक करें: यह पेज के एकदम डाहिए तरफ, नीले रंग का बटन है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 प्रॉम्प्ट किए जाने...
    प्रॉम्प्ट किए जाने पर अपने Microsoft एकाउंट में साइन इन करें: अपना Microsoft ईमेल एड्रेस एंटर करें, Next क्लिक करें, अपना पासवर्ड एंटर करें, और Sign in पर क्लिक करें।
    • अगर आप पहले से ही अपने Microsoft एकाउंट में साइन्ड इन हैं, तो आपको फिर भी पासवर्ड एंटर करना पड़ेगा और, प्रॉम्प्ट किए जाने पर, Sign in क्लिक करना होगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 Place order
    पर क्लिक करें: यह पेक के दाहिनी तरफ है। ऐसा करने से, आपका Office 365 का एक साल का सब्स्क्रिप्शन खरीद लिया जाएगा। अब आप Microsoft Office को डाउनलोड और इन्स्टाल कर सकते हैं, अपने Windows या Mac कंप्यूटर पर।
    • अगर अपने स्टूडेंट वर्जन खरीदा है तो आपको अगले साल फिर से पैसा नहीं देना है।
    • अगर आपके पास क्रेडिट, डेबिट, या PayPal ऑप्शन अपने एकाउंट की फ़ाइल में नहीं है, तो आपको, अपना ऑर्डर देने के पहले, पेमेंट निर्देश एंटर करने होगे।


टिप्स

  • कुछ फ्री Office एप्स हैं (जैसे, Word, Excel, PowerPoint, OneNote, इत्यादि) जिन्हें आप स्मार्टफोन या टैबलेट पर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अगर आपको एक मौजूद Microsoft Office को दूसरे कंप्यूटर पर ट्रान्सफर करने के लिए सहायता चाहिए, तो आपको कुछ सहायता यहाँ मिलेगी: Microsoft Office को दूसरे कंप्यूटर पर कैसे ट्रान्सफर करें

चेतावनी

  • आपका 365 सब्स्क्रिप्शन ऑटोमेटिकली रिन्यु हो जाएगा। अगर आप फिर से चार्ज होना नहीं चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें की आप अपना सब्स्क्रिप्शन समय से पहले कैन्सल कर दें।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपने फोन को एक माइक के रूप में यूज करेंअपने फोन को एक माइक के रूप में यूज करें
How.com.vn हिन्द: वर्ड में एक इंडेक्स बनाएँ (Create an Index in Word)वर्ड में एक इंडेक्स बनाएँ (Create an Index in Word)
How.com.vn हिन्द: Excel में शीट्स को लिंक करेंExcel में शीट्स को लिंक करें
How.com.vn हिन्द: फाइल को पीडीएफ में कन्वर्ट करें (File ko PDF mein convert karen)फाइल को पीडीएफ में कन्वर्ट करें (File ko PDF mein convert karen)
How.com.vn हिन्द: एमएस वर्ड (MS Word) में शब्दों को तिरछा करेंएमएस वर्ड (MS Word) में शब्दों को तिरछा करें
How.com.vn हिन्द: किसी Excel शीट को अनप्रोटेक्ट करेंकिसी Excel शीट को अनप्रोटेक्ट करें
How.com.vn हिन्द: Microsoft Word में टेक्स्ट का ओरिएनटेशन बदलेंMicrosoft Word में टेक्स्ट का ओरिएनटेशन बदलें
How.com.vn हिन्द: SQL सर्वर डेटाबेस बनाएँ (Create a SQL Server Database)SQL सर्वर डेटाबेस बनाएँ (Create a SQL Server Database)
How.com.vn हिन्द: पावरपॉइंट डाउनलोड करें (PowerPoint download karen)पावरपॉइंट डाउनलोड करें (PowerPoint download karen)
How.com.vn हिन्द: MS Paint में एक इमेज बैकग्राउंड चेंज करें (ग्रीन स्क्रीन)MS Paint में एक इमेज बैकग्राउंड चेंज करें (ग्रीन स्क्रीन)
How.com.vn हिन्द: एक्सेल में एक इन्वेंट्री (inventory) लिस्ट बनाएँएक्सेल में एक इन्वेंट्री (inventory) लिस्ट बनाएँ
How.com.vn हिन्द: Photoshop में लेअर्स को अनलॉक करें (Unlock Layers in Photoshop)Photoshop में लेअर्स को अनलॉक करें (Unlock Layers in Photoshop)
How.com.vn हिन्द: एक्सेल (Excel) में वॉटरमार्क डालेंएक्सेल (Excel) में वॉटरमार्क डालें
How.com.vn हिन्द: वर्ड (Word) को पावरपॉइंट (PowerPoint) में बदलेंवर्ड (Word) को पावरपॉइंट (PowerPoint) में बदलें

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,४८१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: सॉफ्टवेयर
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४८१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?