कैसे कीबोर्ड (keyboard) को रीसेट (reset) करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस विकीहाउ गाइड में आपको सिखाया गया है की किस प्रकार विंडोज़ और मैक में कंप्यूटर के कीबोर्ड को रीसेट किया जाये। अपने कीबोर्ड की सेटिंग (setting) को डिफ़ौल्ट (default) पर रेस्टोर (restore) करके आप ऐसा कर सकते हैं। अगर आपका कीबोर्ड कुछ सिंबल्स (symbols) अथवा कैरेक्टर्स (characters) के साथ कंपैटिबल (compatible) नहीं है तब आप अपने कीबोर्ड की भाषा सेटिंग्स भी बदल सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 5:

विंडोज़ पर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ...
    How.com.vn हिन्द: Windows Start
    से शुरू कीजिये: स्क्रीन के बॉटम बाएँ कोने पर विंडोज़ लोगो पर क्लिक करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 टाइप करिए device manager:
    यह आपके कंप्यूटर पर "Device Manager" प्रोग्राम को खोजेगा, जो आपको अपने कंप्यूटर पर हार्डवेयर को रीसेट करने की अनुमति प्रदान करता है।
    • अगर आपका कीबोर्ड आपको सही टाइप नहीं करने दे रहा हो, तब नीचे Windows System तक स्क्रोल करते हुये जाइए और उस पर क्लिक करिए, फिर Control Panel पर क्लिक करिए, उसके बाद "View by" विकल्प पर क्लिक करिए और अगर आप Category व्यू (view) में हों तब Large Icons चुनिये, और Device Manager खोज लीजिये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्लिक करिए icon डिवाइस मैनेजर:
    यह स्टार्ट विंडो के टॉप पर होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 नीचे स्क्रोल करिए और एक्सपैंड (expand) करिए Keyboard:
    Keyboard शीर्षक के बाईं ओर
    How.com.vn हिन्द: Android 7 Expand Less
    आइकन पर क्लिक करिए। हाल ही में कनेक्ट (connect) किए गए कीबोर्ड्स की एक सूची सामने आ जाएगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 आप जिस कीबोर्ड...
    आप जिस कीबोर्ड को रीसेट करना चाहते हैं उसे चुन लीजिये: उसे चुनने के लिए कीबोर्ड के नाम पर क्लिक करिए।
    • अगर आप किसी एक्सटर्नल कीबोर्ड को रीसेट करने का प्रयास कर रहे हैं (जैसे कि किसी वायरलेस कीबोर्ड को), तब आप उसे यहाँ चुन सकते हैं।
  6. Step 6 "Uninstall" आइकन पर क्लिक करिए:
    यह आइकन विंडो के टॉप पर एक लाल रंग के "X" जैसा होता है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 जब प्रॉम्प्ट किया जाये तब OK पर क्लिक करिए:
    ऐसा करने से वह कीबोर्ड डिवाइस मैनेजर से हट जाएगा।
  8. Step 8 "Search for updates" बटन पर क्लिक करिए:
    डिवाइस मैनेजर विंडो के ऊपर दाईं ओर यह एक कंप्यूटर मैनेजर जैसा दिखता है। इसे क्लिक करने से कीबोर्ड फिर से डिवाइस मैनेजर पर दिखने लगेगा।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 कीबोर्ड को फिर से चुनिये:
    कीबोर्ड के नाम पर क्लिक करिए।
  10. Step 10 "Update drivers" बटन पर क्लिक करिए:
    यह विकल्प विंडो के टॉप पर होता है, तथा एक काले बॉक्स पर ऊपर की ओर इशारा करते हुये हरे तीर के निशान जैसा दिखता है।
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 क्लिक करिए Search automatically for updated driver software:
    यह पॉप अप विंडो में टॉप विकल्प होता है। यह विंडोज़ को आपके कीबोर्ड के लिए सबसे हाल के सॉफ्टवेयर अपडेट को खोजने के लिए प्रॉम्प्ट करेगा।
  12. How.com.vn हिन्द: Step 12 नवीनतम ड्राइवर्स (drivers)...
    नवीनतम ड्राइवर्स (drivers) को इन्स्टाल (install) हो जाने दीजिये: अगर आपके कीबोर्ड के लिए को ड्राइवर्स उपलब्ध होंगे तब वे स्वतः इन्स्टाल हो जाएँगे।
    • अगर कोई नए ड्राइवर्स नहीं हों, तब प्रॉम्प्ट किए जाने पर विंडो के बॉटम दायें कोने में Close क्लिक करिए।
  13. How.com.vn हिन्द: Step 13 अपने कंप्यूटर को फिर से स्टार्ट करिए:
    Start खोलिए और क्लिक करिए Power
    How.com.vn हिन्द: Windows Power
    , उसके बाद Restart पर क्लिक करिए। जब आपका कंप्यूटर फिर से स्टार्ट होने की क्रिया को पूरा कर लेगा, तब आपके कीबोर्ड को पूरी तरह से रीसेट हो चुका होना चाहिए।
विधि 2
विधि 2 का 5:

मैक पर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खोलिए एप्पल मेनू icon:
    स्क्रीन के टॉप बाएँ कोने पर एप्पल लोगो पर क्लिक करिए। एक ड्रॉप डाउन मेनू सामने आयेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 क्लिक करिए System Preferences:
    यह ड्रॉप डाउन मेनू के टॉप के निकट होता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्लिक करिए Keyboard:
    कीबोर्ड के आकार का यह आइकन सिस्टम प्रिफरेंसेज़ (System Preferences) विंडो के बॉटम के निकट होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Keyboard
    टैब पर क्लिक करिए: यह विंडो के टॉप बाएँ कोने पर होती है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 क्लिक करिए Modifier Keys…:
    यह विकल्प विंडो में नीचे दाईं ओर होता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 क्लिक करिए Restore Defaults और क्लिक करिए OK:
    यह विंडो के बॉटम बाएँ कोने में होता है। ऐसा करने से आपके मैक की मॉडीफ़ायर कीज़ (modifier keys) (जैसे Command) के लिए सभी प्रिफरेंसेज़ (preferences) मिट जाएँगे।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 Text
    टैब पर क्लिक करिए: यह टैब विंडो के टॉप पर होती है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 आप जिस कीबोर्ड...
    आप जिस कीबोर्ड शॉर्टकट को हटाना चाहते हों, उसे चुन लीजिये: विंडो के बाईं ओर कीबोर्ड शॉर्टकट पर क्लिक करिए।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 क्लिक करिए -:
    यह शॉर्टकट्स की सूची के नीचे होता है। ऐसा करने से शॉर्टकट हट जाता है।
    • आप जिस शॉर्टकट को भी हटाना चाहते हैं, उसके लिए यही करिए।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 Shortcuts
    टैब पर क्लिक करिए: यह टैब विंडो के टॉप पर होती है।
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 क्लिक करिए Restore Defaults:
    यह विंडो के बॉटम दायें कोने पर होती है। ऐसा करने से आपके टेक्स्ट शॉर्टकट्स डिफ़ौल्ट सेटिंग पर रीसेट हो जाते हैं।
  12. How.com.vn हिन्द: Step 12 अपने मैक को फिर से स्टार्ट करिए:
    Apple menu खोलिए, क्लिक करिए Restart..., और फिर जब प्रॉम्प्ट किया जाए तब Restart पर क्लिक करिए। जब आपका मैक स्टार्ट होना पूरा कर लेगा तब आपके मैक कीबोर्ड को वापस नॉर्मल (normal) पर पहुँच जाना चाहिए।
विधि 3
विधि 3 का 5:

विंडोज़ पर भाषा सेटिंग्स को रीसेट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 खोलिए स्टार्ट icon:
    स्क्रीन के बॉटम बाएँ कोने पर विंडोज़ लोगो पर क्लिक करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 खोलिए सेटिंग्स icon:
    स्टार्ट विंडो के नीचे बाईं ओर गियर के आकार के आइकन पर क्लिक करिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्लिक करिए Time & language:
    यह विंडो के बीच में एक घड़ी के आकार का आइकन होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 Region & language
    टैब पर क्लिक करिए: यह पेज के बाईं ओर होता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कोई भाषा चुनिये:
    आप जिस भाषा को हटाना चाहते हैं उस पर क्लिक करिए।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 भाषा को हटाइए:
    भाषा के नीचे Remove पर क्लिक करिए। ऐसा करने से वह तुरंत आपके कंप्यूटर से हटा दी जाएगी।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 डिफ़ौल्ट भाषा बदलिए:
    आप जिस भाषा को भी डिफ़ौल्ट के रूप में सेट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करिए, फिर Set as default पर क्लिक करिए।
विधि 4
विधि 4 का 5:

मैक पर भाषा सेटिंग्स को रीसेट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एप्पल मेनू icon खोलिए:
    स्क्रीन के टॉप बाएँ कोने पर एप्पल के लोगो पर क्लिक करिए। एक ड्रॉप डाउन मेनू सामने आयेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 क्लिक करिए System Preferences:
    यह ड्रॉप डाउन मेनू में होता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्लिक करिए Language & Region:
    यह आपको सिस्टम प्रिफरेंसेज़ विंडो में टॉप पंक्ति में मिलेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 हटाने के लिए भाषा चुनिये:
    बाएँ ओर वाली विंडो में भाषा पर क्लिक करिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 क्लिक करिए -:
    यह भाषा की सूची के नीचे होता है। - पर क्लिक करने से सूची में से भाषा हटा दी जाएगी।
    • मेनू में सबसे ऊपर दी गई भाषा डिफ़ौल्ट भाषा होती है। किसी दूसरी भाषा पर क्लिक करके उसे ड्रैग करके मेनू में सबसे ऊपर लाकर आप इसे बदल सकते हैं।
विधि 5
विधि 5 का 5:

वायरलेस एप्पल कीबोर्ड को रीसेट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने कीबोर्ड को बंद कर दीजिये:
    कीबोर्ड के पावर बटन को दबाने के बाद कम से कम तीन सेकंड के लिए दबाये रहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने मैक का एप्पल मेनू icon खोलिए:
    स्क्रीन के टॉप बाएँ कोने में एप्पल लोगो पर क्लिक करिए। एक ड्रॉप डाउन मेनू सामने आयेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्लिक करिए System Preferences:
    यह ड्रॉप डाउन मेनू में टॉप के निकट होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 क्लिक करिए Bluetooth:
    यह
    How.com.vn हिन्द: Mac Bluetooth
    आइकन सिस्टम प्रिफरेंसेज़ विंडो के बीच में होता है।
    • अगर ब्लूटूथ ऑन नहीं है, तब आगे बढ्ने से पहले विंडो में बाईं ओर Turn Bluetooth On पर क्लिक करिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कीबोर्ड के पावर...
    कीबोर्ड के पावर बटन को दबाइए, और फिर उसे दबाये रखिए: जब कीबोर्ड की पावर ऑन हो तब तक बटन को मत छोड़िए।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 कीबोर्ड को चुनिये:
    पावर बटन को दबाये हुये ही ब्लूटूथ मेनू पर कीबोर्ड के नाम पर क्लिक करिए।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 जब एक कोड...
    जब एक कोड के लिए प्रॉम्प्ट किया जाये तब पावर बटन को छोड़ दीजिये: जब आपका मैक आपसे एक पेयरिंग कोड (pairing code) टाइप करने के लिए कहे, तब आप पावर बटन छोड़ सकते हैं।
    • अगर आपसे पेयरिंग कोड टाइप करने के लिए न कहा जाये और कीबोर्ड स्वतः ही कनेक्ट हो जाये, तब बटन को छोड़ दीजिये और अगले चरण को भी जाने दीजिये।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 पेयरिंग कोड एंटर करिए:
    अपने कीबोर्ड का कोड टाइप करिए और फिर दबाइए Return। इससे आपका अभी रीसेट हुआ कीबोर्ड आपके मैक के साथ पेयर हो जाएगा।

सलाह

  • अगर आपके कीबोर्ड में बैटरी उपयोग की जाती हों, तब अच्छा यही होगा कि निर्माता द्वारा सुझाई गई ब्रांड, यदि लागू हो, का ही इस्तेमाल किया जाये।

चेतावनी

  • आपके कीबोर्ड को रीसेट करने से आपके कीबोर्ड की समस्याओं का तो समाधान हो जाएगा, मगर इससे आपने अपने कीबोर्ड के लिए जो भी कस्टम सेटिंग्स की होंगी, वो भी मिट जाएंगी।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करेंअपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करें
How.com.vn हिन्द: उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)
How.com.vn हिन्द: यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करेंइंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करें
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)
How.com.vn हिन्द: लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)
How.com.vn हिन्द: फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)
How.com.vn हिन्द: एंड्राइड में सेफ मोड बंद करेंएंड्राइड में सेफ मोड बंद करें
How.com.vn हिन्द: फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: व्हाट्सएप के लिए फेक नंबर पाएँ (Get a Fake Number for WhatsApp)WhatsApp टिप्स: फेक नंबर से व्हाट्सअप चलायें
How.com.vn हिन्द: गूगल सेफसर्च (Google Safesearch) बंद करेंगूगल सेफसर्च (Google Safesearch) बंद करें
How.com.vn हिन्द: बंद हुए फेसबुक अकाउंट को वापस शुरू करें (Recover a Disabled Facebook Account)बंद हुए फेसबुक अकाउंट को वापस शुरू करें (Recover a Disabled Facebook Account)
How.com.vn हिन्द: ब्लॉक (block) किए हुये नंबर पर वापस कॉल करेंब्लॉक (block) किए हुये नंबर पर वापस कॉल करें

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ४,१५४ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,१५४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?