कैसे किसी से वापस टेक्स्ट करवाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अपने सेलफोन को लगातार देखते हुए, आपने अपने दोस्त को एक टेक्स्ट मेसेज बीस मिनट पहले भेजा था और अभी तक उत्तर नहीं प्राप्त हुआ है। एक प्यारा नया व्यक्ति, जिससे आप बात कर रहे हों, ने आपके चुलबुले इमोजी का एक घंटे से ऊपर जवाब नहीं दिया है। आपकी माँ ने आपसे एक हफ्ते से संपर्क नहीं किया है, जबसे अपने कज़िन की शादी के बारे टेक्स्ट किया था। ऐसी स्थितियों में, कई तरीके हैं, इंतज़ार की बेसब्री को खत्म करने, और उत्तर पाने के लिए। नीचे स्टेप नंबर एक से प्रारम्भ करें जिससे आप, हर दशा में, किसी से वापस टेक्स्ट प्राप्त करें।

विधि 1
विधि 1 का 4:

आदर्श टेक्स्ट क्रिएट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आप किसे टेक्स्ट कर रहे हैं, इस पर विचार करें:
    इस पर निर्भर करते हुए की उस व्यक्ति से आपके कैसे संबंध हैं, सामाजिक वर्गीकरण (social hierarchy), पारिवारिक संबंध, लिंग, और सांस्कृतिक मानदंडों आदि पर निर्भर करते हुए, अलग अलग सीमाएं होंगी। क्या आप उस व्यक्ति के निकट हैं, या वे आपके जीवन में हाल में ही आए हैं? उनसे अपने सम्बन्धों के स्वरूप को पता करें और आपके पास अच्छे वार्तालाप (communication) का आधार तैयार हो जाएगा।
    • निकट दोस्तों और परिवार के बीच, अक्सर काफी स्थान होता है, अशिष्ट होने का, और कम मौके होते हैं, अजीब महसूस करने के। हालांकि, अगर आप संभावित प्रेमी, सहकर्मी, व्यापार में पार्टनर, या किसी अन्य, जिसके साथ एक औपचारिक संबंध है, से बात कर रहे हों, तो उसके उचित होने के अलग नियम लागू होते हैं। टेक्स्ट की भाषा बनाते समय, इसे ध्यान में रखें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 यह तय करें की आप क्या कहना चाहते हैं:
    मजबूत शुरुआत, और एक अर्थपूर्ण मेसेज को बनाने से, इस समस्या से आप पहले ही निजात पा सकते हैं। कई लोगों की जिंदगी बहुत व्यस्त होती है और वह उन टेक्स्ट का जवाब नहीं देना चाहते हैं जो अस्पष्ट हो या जिनका कोई स्पष्ट उद्देश्य या अपील ना हो। और इस प्रकार, हममे से बहुत लोग, ऐसे मेसेज का उत्तर देना चाहेंगे जिसका उद्देश्य स्पष्ट हो। अपने से यह प्रश्न कीजिये:
    • मैं क्या कहना चाहता हूँ?
    • क्या जो मै कहना चाहता हूँ, उसका कोई उद्देश्य है?
    • मैं कैसे सोचता हूँ की वह मेरे मेसेज को ग्रहण करेंगे?
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक अर्थपूर्ण और स्पष्ट मेसेज लिखें:
    आपने यह समझने के लिए सच्चा प्रयास किया है की आप किससे बात कर रहे हैं, आप क्या कहना चाहते हैं, और आप कैसे कहना चाहते हैं/कैसे कहना चाहिए। इस प्रकार आपको अब कम से कम यह मालूम है, की वह उत्तर दे या नहीं, इसका संबंध आपके वास्तविक टेक्स्ट से नहीं है, बल्कि उनकी स्थिति, या आपसे संबंध के प्रकार से है।
विधि 2
विधि 2 का 4:

उनका ध्यान खींचना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सीधे और महत्वपूर्ण सवाल पूंछें:
    जब कोई आपको टेक्स्ट करता है "हे (Hey)," या "क्या हाल है (What's up)?" भी, तो यह इतना महत्वपूर्ण नहीं लग सकता है की आप अपना ध्यान हटा कर उत्तर दें। लेकिन इसके बारे में साफ जानना की आप किसी से क्या चाहते हैं, शायद आपको उनसे उत्तर प्राप्त करा देगा।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 टेक्स्ट को अति आवश्यक (URGENT) मार्क करें:
    अगर आप किसी को कोई समयबद्ध (time-sensitive) या आकस्मिक (emergency) जानकारी दे रहे हैं, तो सभी शब्द कैपिटल में, और अति आवश्यक शब्द का प्रयोग (या अपने फोन के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके इसे अति आवश्यक मार्क करना) एक उपयोगी तरीका हो सकता है। अधिकतर लोग उत्तर देंगे जब वह यह समझेंगे की यह एक महत्वपूर्ण मामला है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उनकी पसंद की कोई चीज़ टेक्स्ट करें:
    शायद "हे, क्या हाल हैं (hey, what's up)?" और "यो, आप क्या कर रहे हैं (yo, what are you up to)?" काम नहीं कर रहे हैं। उनके जुनून, कार्य जीवन, किसी आर्टिस्ट/शो/म्यूजिक के प्रकार, जो आपको पता है की वह पसंद करते हैं, के बारे में बात करें। लोग अक्सर तब ज्यादा बात करने के इच्छुक होते हैं, जब उन्हें लगता है की वार्तालाप उन चीजों पर केन्द्रित है जिसे वह पहले से ही पसंद करते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक मजेदार फोटो या जीआईएफ़ (GIF) का प्रयोग करें:
    आज के जमाने में, टेकस्टिंग Tumblr, Vine, और Instagram जैसों से मिल गयी है।[२] एक हास्यास्पद बिल्ली के मीम, या रुपॉल की ड्रैग रेस का कोई जश्न वाला जीआईएफ़ डालने से, आप किसी में मुस्कुराहट ला सकते हैं और उन्हें वार्तालाप के लिए उत्साहित कर सकते हैं।
    • अगर आपको क्या कहना है, इसके लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं, तो फोटो, जीआईएफ़, अन्य मीडिया के इस्तेमाल से भी आप अपना संदेश, अलग तरीके से, पहुंचा सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 4:

उसके बारे में व्यक्तिगत रूप में बात करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगली बार मिलने...
    अगली बार मिलने पर उस व्यक्ति को बताएं की आपने उन्हें क्या भेजा था: उन्होने क्यों नहीं उत्तर दिया, इसका वैध कारण भी हो सकता है। इत्तफाकन बात को लाने से, वह इसका कारण बता सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 यह पता करने...
    यह पता करने के लिए की क्या चल रहा है, अपना मज़ाकिया पहलू आगे लाएँ: शुरू में, उस व्यक्ति को शंका का लाभ दे, और प्रसन्नचित तरीके से पूछें:
    • क्यों, लगता है बिल्ली पालन व्यवसाय में आप बहुत अधिक व्यस्त रहे हैं जिस कारण आप ने निकट पूर्व में मुझे टेक्स्ट नहीं किया है?
    • आपके रेस्पोंस टाइम को क्या हुआ? लगता है जैसे मैं डायल अप कंप्यूटर को टेक्स्ट कर रहा हूँ।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सीधे पूछिये की...
    सीधे पूछिये की उन्होने आपको वापस टेक्स्ट क्यों नहीं किया: अगर व्यक्ति टालमटोल कर रहा है या वैध उत्तर नहीं दे रहा है, तो आपको सीधे पूछना होगा। जानिए की इससे लोग असहज होंगे और रिश्तों में तनाव आयेगा। इसलिए इसका अंदाज़ा लगाएँ की आप और वह व्यक्ति कितना निकट हैं, आपके वार्तालाप समान्यतः कितने गंभीर होते हैं, और क्या सीधे प्रश्न पूछना उचित होगा। अगर यह आपको वास्तविक निराशा है, तब इसे सीधे उठाने से एक अवसर उत्पन्न होता है समझने का, जो अन्यथा आपको समझ में नहीं आता। ज्यादा सीधे पूछें:
    • आप मेरे टेक्स्ट मेसेज का उत्तर क्यों नहीं देते हैं?
    • मेरे टेक्स्ट मेसेज का उत्तर देने में आपको इतना अधिक समय क्यों लगता है?
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने शारीरिक हाव-भाव और टोन का ध्यान रखें:
    द्वंद से निपटते हुए, यह हमेशा बेहतर होता है की ऐसी मनोवृत्ति से काम करें, की स्थिति इससे बेहतर हो सकती है। इसलिए, अपने हाव-भाव, आवाज़, और शब्दों के चयन में समझदारी दर्शना महत्वपूर्ण है।[३]
    • उतना ही आवश्यक है दूसरे व्यक्ति की कम्यूनिकेशन स्टाइल को समझना। उदाहरण के लिए, एक प्रोफेसर कह सकता है, "मुझे कोई भान नहीं है की आप क्या कह रहे हैं," जबकि एक सर्फर कहेगा, "कुछ पता नहीं, दोस्त।" मतलब को समझना ना की केवल शब्दों को, आपको दूसरों को बेहतर समझने में मदद करेगा।
    • कभी कभी हमारा सामना आलोचना, रक्षात्मता (defensiveness), अवमानना (contempt), और अन्य भावनाओं से होता है जो असली कम्यूनिकेशन को रोक देते हैं। जब आपको यह लगे की आप ऐसा कर रहे हैं, तो एक गहरी सांस लें, और रिलैक्स होने तथा समझने के लिए तैयार होने का प्रयास करें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सन्मुख उत्पन्न समस्याओं का समाधान करें:
    एलेक्ट्रोनिक डिवाइस पर केन्द्रित होते हुए, हमे लगता है की टेकस्टिंग बाकी कम्यूनिकेशन के तरीकों से अलग है। आखिर में, यह भी दो व्यक्तियों के बीच विचार, भावना, कार्य, और इरादों का आदान प्रदान है। इसलिए जब भी कभी आप और दूसरे के बीच में कम्यूनिकेशन की समस्या हो, तो इसका मतलब है की टेकस्टिंग अपने तरीके में कठिन होगी।
    • दूसरे व्यक्ति का परिप्रेक्ष्य सुनें और यह समझने की कोशिश करें की वह ऐसा कैसे महसूस करते हैं, जैसा वह महसूस कर रहे हैं। हो सकता है की उनकी कोई वैध निराशा हो, और आपको अपना व्यवहार बदलने से फायदा होगा। संभवतः उनका ध्यान उनके द्वारा करी गई किसी और चीज़ पर केन्द्रित है, और इस कारण से वह उत्तर नहीं दे रहे हैं। किसी भी दशा में, स्थिति के बारे में बात करने से, आप स्पष्ट कम्यूनिकेशन की ओर बढ़ेंगे।
    • अगर दोनों में से किसी को क्षमा याचना करनी है, तो कहें या सुनें, जो कुछ भी कहना है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 हंसी में उड़ा दें:
    आखिरकार यह केवल टेकस्टिंग के बारे में है, इसलिए, दूरी ओर, इसे बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
विधि 4
विधि 4 का 4:

समझना की लोग वापस टेक्स्ट क्यों नहीं करते हैं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इस व्यक्ति से अपने संबंध के बारे में सोचें:
    क्या वह आपको बहुत चाहते हैं, और विपरीत? दोनों में से किसी के रोमांस के इरादों पर निर्भर करते हुए, वह तुरंत उत्तर देने में हिचकिचा सकते हैं। इस प्रकार वह बहुत ज्यादा इच्छुक दिखने से बच जाते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दूसरे व्यक्तियों के...
    दूसरे व्यक्तियों के जीवन के बारे में विचार करें: वह काम कर रहे हो सकते हैं, किसी वार्तालाप के बीच में हो सकते हैं, सो रहे हो सकते हैं, या फिर मूवी देख रहे हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से बचने के लिए, कई लोग अपने फोन को घर पर छोड़ जाते हैं या नज़रों से दूर रखते हैं। जब आप कल्पना करना शुरू कर देते हैं, तो कई कारण आते हैं की लोग वापस टेक्स्ट क्यों नहीं कर रहे हैं। अक्सर इसे हम व्यक्तिगत रूप में लेते हैं की लोग हमको उत्तर नहीं देते हैं, जबकि यह केवल परिस्थितियों के कारण हो सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 जानें की टेकस्टिंग...
    जानें की टेकस्टिंग से प्राइवसी और सामाजिक सीमाएं कम होती हैं: किसी को मध्य रात्री में टेक्स्ट करना, या फिर जब वह छुट्टी पर हों, तब शायद कोई उत्तर नहीं आयेगा। यह महत्वपूर्ण है की लोगों को यह चुनने का अधिकार हो की वह कितने सुलभ (accessible) हैं। हालांकि यह निराशाजनक हो सकता है, और अक्सर हम टेक्स्ट मेसेजिंग के साथ विशेष रूप से बेताब भी हो जाते हैं, यह आवश्यक है की हम यह माने की लोगों को हमे तुरंत उत्तर ना देने का अधिकार भी है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 तकनीकी समस्याओं पर विचार करें:
    चूंकि हम मे से अधिकतर रिचार्जेबल बैटरी वाले फोन और लैपटाप का इस्तेमाल करते हैं, यह बहुत संभव है की बैटरी खत्म हो गयी हो। या फिर किसीने उनका फोन किसी द्रव्य (liquid) में डाल दिया हो या स्क्रीन को आगे प्रयोग ना कर सकने की स्थिति तक तोड़ दिया हो। या फिर आप किसी ऐसे व्यक्ति से अपेक्षा कर रहे हों, जिसे आप भली भांति नहीं जानते हैं, जैसे कोई जिसके पास बिक्री के लिए कोई वस्तु हो, तो याद रखें की सभी के पास सेल फोन नहीं होता है, और कई लोग इसे केवल आपात स्थितियों के लिए ही रखते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 वह व्यक्ति कौन है, इस पर विचार करें:
    उस व्यक्ति से आपके सम्बन्धों पर निर्भर करते हुए, कई सामाजिक कारण हो सकते हैं आपके उत्तर ना पाने के। अगर वह संभावित प्रेमी है, तो हो सकता है बह नर्वस हो, या फिर उनकी अब इसमे रुचि नहीं रह गयी हो। अगर वह आपका मित्र है, तो हो सकता है की वह अपने रचनात्मक प्रयासों में व्यस्त हो और माने की आप समझ जाएंगे। अगर वह परिवार है, शायद वह किसी अनकही बात पर आप से नाराज़ हों, और आप से बात नहीं करना चाहते हों।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 टेक्नालजी के साथ...
    टेक्नालजी के साथ उनके स्किल के स्तर पर विचार करें: अगर आप किसी बुजुर्ग को टेक्स्ट कर रहे हैं, तो यह आम है की वह स्मार्टफोन और टेकस्टिंग के बारे में अशिक्षित हों। शायद उन्हें इस माध्यम के प्रयोग करने के लिए सहायता की जरूरत होगी इसके पहले की वह आपके उत्तर की अपेक्षाओं को पूरा कर सकें।
    • कम जान पहचान वाले लोगों से टेक्स्ट करने का एक तरीका है उन्हें अन्य लोगों के साथ, जिनसे वह अधिक सहज हैं, और लगातार उत्तर देते हैं, ग्रुप टेक्स्ट में शामिल करना। उदाहरण के लिए, आप अपने माता-पिता और बंधु-बांधव के साथ एक ग्रुप चैट कर सकते हैं, जिससे वह उदाहरण से सीख सकें की ज़्यादातर लोग कैसे टेक्स्ट करते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 धैर्य रखें:
    अक्सर जब हम लोग इस पर ध्यान देना बंद कर देते हैं की कोई हमको उत्तर दे रहा है अथवा नहीं, तो हम कुछ अधिक उद्देश्यपूर्ण कार्य कर लेते हैं। और फिर, शीघ्र या विलंब से, आपको वह टेक्स्ट वापस मिलता है जिसकी आप प्रतीक्षा कर रहे थे।

टिप्स

  • सुनिश्चित करें की आपके टेक्स्ट का मन्तव्य और मेसेज एकदम स्पष्ट हो।
  • सुनिश्चित करें की उस व्यक्ति को आपका नंबर पता हो। कई बार लोग अंजान नंबर पर उत्तर नहीं देते हैं।
  • सुनिश्चित करें की आप वास्तव में सही नंबर टेक्स्ट कर रहे हैं। दोबारा चेक करने के बाद, उन्हें बताएं की आप कौन हैं क्योंकि कई लोग अंजान नंबर पर उत्तर नहीं देते हैं।
  • विश्वासपूर्ण टोन में लिखें।
  • सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म जैसे ही, टेक्स्ट करते समय संक्षिप्त रहना बेहतर होता है।

चेतावनी

  • उन्हें टेक्स्ट बहुत ज्यादा मत करें। अगर कोई एक या दो मेसेज के बाद उत्तर नहीं देता है, तो शायद पाँच या दस मेसेज उनको अधिक खिजाएंगे।
  • अशिष्ट भाषा का प्रयोग न करें।
  • जवाब के लिए प्रेरित करने हेतु कोई बहुत आक्रामक या डरावनी चीज़ मत भेजें। इससे कोई भी बहुत अधिक क्रुद्ध हो सकता है या डर सकता है, जिससे स्थिति पहले से अधिक खराब हो जाएगी।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करेंअपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करें
How.com.vn हिन्द: उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)
How.com.vn हिन्द: यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करेंइंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करें
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)
How.com.vn हिन्द: लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)
How.com.vn हिन्द: फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)
How.com.vn हिन्द: एंड्राइड में सेफ मोड बंद करेंएंड्राइड में सेफ मोड बंद करें
How.com.vn हिन्द: गूगल सेफसर्च (Google Safesearch) बंद करेंगूगल सेफसर्च (Google Safesearch) बंद करें
How.com.vn हिन्द: फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: व्हाट्सएप के लिए फेक नंबर पाएँ (Get a Fake Number for WhatsApp)WhatsApp टिप्स: फेक नंबर से व्हाट्सअप चलायें
How.com.vn हिन्द: बंद हुए फेसबुक अकाउंट को वापस शुरू करें (Recover a Disabled Facebook Account)बंद हुए फेसबुक अकाउंट को वापस शुरू करें (Recover a Disabled Facebook Account)
How.com.vn हिन्द: यूटयूब विडियो बनाएं (YouTube Video Kaise Banaye)यूटयूब विडियो बनाएं (YouTube Video Kaise Banaye)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,७६६ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,७६६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?