आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें
X
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।
How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं।
यह आर्टिकल १५,२१४ बार देखा गया है।
ये विकिहाउ गाइड आपको आपके विंडोज (Windows) कंप्यूटर की स्क्रीन पर, कंप्यूटर के रिज्योलूशन (Resolution) को बढ़ाकर या कम करके, आइकॉन्स और टेक्स्ट के साइज को बदलना सिखाएगी।
चरण
- डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करें: ऐसा करने से एक ड्रॉप-डाउन मेनू सामने आएगा।
- Display settings क्लिक करें: ये मेनू में सबसे नीचे की ओर होगा।
- नीचे स्क्रॉल करें और Advanced display settings क्लिक करें: ये लिंक आपको पेज के बॉटम में दिखाई देगी।
- "Resolution" हेडिंग के नीचे के बार को क्लिक करें: ऐसा करने एक अलग रिज्योलूशन वैल्यू (जैसे कि "800 x 600") के साथ में एक ड्रॉप-डाउन मेनू खुल जाएगा।
- एक रिज्योलूशन वैल्यू पर क्लिक करें: आपके कंप्यूटर की स्क्रीन के लिए सबसे ज्यादा सूट होने वाले रिज्योलूशन के सामने "(Recommended)" लिखा हुआ दिखेगा।
- रिज्योलूशन नंबर जितना ज्यादा होगा, आपके कंप्यूटर के टेक्स्ट और आइकॉन भी उतने ही ज्यादा छोटे नजर आएंगे।
- Apply क्लिक करें: ये "Resolution" बार के नीचे होगा। इस बटन पर क्लिक करने से आपके द्वारा सिलेक्ट किया गया रिज्योलूशन स्क्रीन पर अप्लाई हो जाएगा।
- Keep changes क्लिक करें: अगर आपको नई रिज्योलूशन सेटिंग्स पसंद नहीं आई हैं, तो आप Revert को क्लिक कर सकते हैं या फिर फिर कुछ सेकंड रुककर रिज्योलूशन के ऑटोमेटिकली आपके कंप्यूटर की डिफ़ाल्ट सेटिंग पर वापस जाने का इंतज़ार कर सकते हैं।
- डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करें: ऐसा करने से एक ड्रॉप-डाउन मेनू सामने आएगा।
- Screen resolution क्लिक करें: ये राइट-क्लिक मेनू के बॉटम में होगा।
- रिज्योलूशन बार पर क्लिक करें: ये "Resolution" हेडिंग के नीचे होगा। ऐसा करने एक अलग रिज्योलूशन वैल्यू, जैसे कि "1920 x 1080" के साथ में एक ड्रॉप-डाउन मेनू खुल जाएगा।
- विंडोज 7 पर आपको यहाँ पर शायद एक वर्टिकल स्लाइडर दिखेगा, जिस पर आप एक बटन को ऊपर और नीचे क्लिक और ड्रैग करके रिज्योलूशन को बढ़ा या घटा सकेंगे।
- एक रिज्योलूशन वैल्यू पर क्लिक करें: आपके कंप्यूटर की स्क्रीन के लिए सबसे ज्यादा सूट होने वाले रिज्योलूशन के सामने "(Recommended)" लिखा हुआ दिखेगा
- रिज्योलूशन नंबर जितना ज्यादा होगा, आपके कंप्यूटर के टेक्स्ट और आइकॉन भी उतने ही ज्यादा छोटे नजर आएंगे।
- OK क्लिक करें: ये विंडो में सबसे नीचे होता है। ऐसा करने से आपकी चॉइस को कंफर्म किए जाने के लिए प्रॉम्प्ट होगा।
- प्रॉम्प्ट होने पर Yes क्लिक करें: ऐसा करने से आपकी रिज्योलूशन सेटिंग्स सेव हो जाएंगी।
- अगर आपको नई रिज्योलूशन सेटिंग्स पसंद नहीं आई हैं, तो आप Revert को क्लिक कर सकते हैं या फिर फिर कुछ सेकंड रुककर रिज्योलूशन के ऑटोमेटिकली आपके कंप्यूटर की डिफ़ाल्ट सेटिंग पर वापस जाने का इंतज़ार कर सकते हैं।
- डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करें: ऐसा करने से एक ड्रॉप-डाउन मेनू सामने आएगा।
- Personalize क्लिक करें: ये राइट-क्लिक मेनू के बॉटम में होता है।
- विस्टा के कुछ वर्जन में, ये ऑप्शन शायद Properties के नाम से मौजूद हो सकता है।
- Display Settings क्लिक करें: ये लिंक "Personalize" विंडो के बॉटम में होती है।
- "Resolution" स्लाइडर को बाएँ या दाएँ तरफ क्लिक और ड्रैग करें: ये "Display Settings" विंडो के बॉटम में होता है। स्लाइडर को लेफ्ट में ड्रैग करना स्क्रीन के रिज्योलूशन को कम करेगा, जबकि इसे दाएँ तरफ ड्रैग करने से रिज्योलूशन बढ़ जाएगा।
- अपने रिज्योलूशन को बढ़ाने से सब-कुछ छोटा हो जाएगा, जबकि रिज्योलूशन को कम करने से चीजें बड़ी दिखने लगेंगी। अगर आपको आपके कंप्यूटर पर चीजों को देखने में मुश्किल जा रही है, तो फिर रिज्योलूशन को कम करके देखें। अगर आप पिक्चर को एकदम क्लियर देखना चाहते हैं, तो फिर आपके डिस्प्ले के लिए रिकमेंड किए रिज्योलूशन के साइज को बढ़ा दें।
- OK क्लिक करें: ये विंडो में सबसे नीचे रहेगा। ऐसा करने से आपकी चॉइस को कंफर्म किए जाने के लिए प्रॉम्प्ट होगा।
- प्रॉम्प्ट होने पर Yes क्लिक करें: ऐसा करने से आपकी रिज्योलूशन सेटिंग्स सेव हो जाएंगी।
- डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करें: ऐसा करने से एक ड्रॉप-डाउन मेनू सामने आएगा।
- Properties क्लिक करें: ये मेनू में सबसे नीचे होता है। ऐसा करने से "Display Properties" विंडो ओपन हो जाएगी।
- अगर "Display Properties" ओपन नहीं हुई, तो "Settings" टैब ओपन करें, विंडो में सबसे ऊपर क्लिक करें।
- "Resolution" स्लाइडर को बाएँ या दाएँ तरफ क्लिक और ड्रैग करें: ये "Display Settings" विंडो के बॉटम में होता है। स्लाइडर को लेफ्ट में ड्रैग करना स्क्रीन के रिज्योलूशन को कम करेगा, जबकि इसे दाएँ तरफ ड्रैग करने से रिज्योलूशन बढ़ जाएगा।
- अपने रिज्योलूशन को बढ़ाने से सब-कुछ छोटा हो जाएगा, जबकि रिज्योलूशन को कम करने से चीजें बड़ी दिखने लगेंगी। अगर आपको आपके कंप्यूटर पर चीजों को देखने में मुश्किल जा रही है, तो फिर रिज्योलूशन को कम करके देखें। अगर आप पिक्चर को एकदम क्लियर देखना चाहते हैं, तो फिर आपके डिस्प्ले के लिए रिकमेंड किए रिज्योलूशन के साइज को बढ़ा दें।
- Apply क्लिक करें: ये विंडो में सबसे नीचे होता है। ऐसा करने के बाद, आपकी स्क्रीन का रिज्योलूशन चेंज हो जाएगा और एक कंफर्मेशन बॉक्स सामने आ जाएगा।
- प्रॉम्प्ट होने पर Yes क्लिक करें: ऐसा करने से आपकी रिज्योलूशन सेटिंग्स सेव हो जाएंगी।
- अगर आपको नई रिज्योलूशन सेटिंग्स पसंद नहीं आई हैं, तो कुछ सेकंड इंतज़ार करें; स्क्रीन खुद ही पुरानी सेटिंग्स पर वापस आ जाएगी।
- "Display Properties" विंडो को बन्द करने के लिए OK क्लिक करें: आपका नया रिज्योलूशन अब सेव हो जाएगा।
सलाह
- अलग तरह के डिस्प्ले के लिए अलग-अलग रिज्योलूशन काम करेंगे। जैसे, अगर आप अपनी कंप्यूटर की स्स्कृन को टेलीविज़न पर कास्ट कर रहे हैं, तो आपको आपके डिस्प्ले रिज्योलूशन को बदलकर जितना हो सके, उतना क्लियर करना होगा।
चेतावनी
- रिज्योलूशन के कम होने के साथ ही आपकी स्क्रीन क्वालिटी भी खराब होती जाएगी।
विकीहाउ के बारे में
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १५,२१४ बार पढ़ा गया है।