आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें
X
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।
How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं।
क्या आप अपने एयरपॉड्स को अपने Switch से कनैक्ट करने के तरीके की तलाश कर रहे हैं? 13.0 अपडेट से Switch पर ब्लूटूथ फंक्शनेलिटी एड हो गई है, जिसके साथ अपने एयरपॉड्स को वायरलेस तरीके से कनैक्ट करना आसान बन गया है। ये विकिहाउ गाइड आपको अपने एयरपॉड्स को अपने Nintendo Switch के साथ कनैक्ट करने का तरीका सिखाएगी।
- अपने Switch के अपडेट होने की पुष्टि करें: जब ये इन्टरनेट से कनैक्ट होता है, तब आपके Switch को ऑटोमेटिकली अपडेट्स इन्स्टाल कर लेना चाहिए। अगर ये अपडेट नहीं हुआ है, तो System Settings > System > System Update पर जाएँ (जहां आपको आपका मौजूदा वर्जन दिखाई देगा।) जब आप "System Update" सिलेक्ट करते हैं, ये अपडेट प्रोसेस को शुरू कर देगा।[१]
- ब्लूटूथ यूज करने के लिए आपको कम से कम 13.0 की जरूरत होगी।
- अपने Switch पर सेटिंग्स तक नेविगेट करें: ये आपकी होम स्क्रीन में सबसे नीचे मौजूद एक गियर आइकॉन होता है।
- Bluetooth Audio तक नेविगेट करें और Pair Device सिलेक्ट करें: पेज के बाएँ तरफ आपको मेनू में Bluetooth Audio दिखेगा और इस तक नेविगेट करने पर आपकी स्क्रीन के दाएँ तरफ पर ये Pair Device डिस्प्ले करेगा।
- अपने एयरपॉड्स केस पर Pairing Button को दबाएँ: आप केस के पीछे के तरफ पेयरिंग बटन को पाएंगे और ऐसा नहीं हो सकता कि ये आपको मिले न, क्योंकि उस पर ये एक अकेली बटन होती है! इसे दबाने से ये Pairing Mode में पहुँच जाएंगे।
- इन्हें केस के नजदीक रखना होगा, इसलिए इनके आपके कान में या फिर केस के अंदर रहने से काम हो जाएगा।
- Switch स्क्रीन से अपने एयरपॉड्स सिलेक्ट करें: ब्लूटूथ के साथ पेयर करने पर शामिल लिमिटेशन आपको दिखाई देंगी और आगे बढ़ने के लिए आपको पहले OK सिलेक्ट करना होगा।[२]
- लिमिटेशन हैं कि ब्लूटूथ ऑडियो का इस्तेमाल करके, एक समय पर Switch से केवल दो कंट्रोलर ही कनैक्ट हो सकते हैं। Joy-Con के एक जोड़ी को दो कंट्रोलर माना जाता है। कंट्रोलर लिमिटेशन के साथ ही, लोकल कम्यूनिकेशन के दौरान ब्लूटूथ ऑडियो डिस्कनेक्ट हो जाएगा।
- आप ब्लूटूथ माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
- एक समय पर केवल एक ऑडियो डिवाइस ही पेयर की जा सकती है, लेकिन Switch पर तकरीबन 10 डिवाइस तक सेव की जा सकती हैं।
- अगर आप एक पेयर्ड डिवाइस को दोबारा कनैक्ट कर रहे हैं, तो Switch शायद उसे ऑटोमेटिकली कनैक्ट कर लेगा और आपको आगे कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर ये ऑटोमेटिकली कनैक्ट नहीं होता है, तो System Settings > Bluetooth Audio > Your Device > Connect Device पर जाएँ। अगर आपके एयरपॉड्स वापिस कनैक्ट नहीं होते हैं, तो अपने Switch पर उन्हें वापिस पेयर करें।
रेफरेन्स
विकीहाउ के बारे में
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २२९ बार पढ़ा गया है।