कैसे अमेज़न गिफ़्ट कार्ड का बैलेंस (balance) चेक (check) करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्रिसमस, जन्मदिन और ग्रैजुएशन वगैरह के लिए अमेज़न गिफ्ट कार्ड्स, एक सामान्य गिफ़्ट होते हैं। अगर आपने गिफ़्ट कार्ड्स को अपने अकाउंट में अप्लाई (apply) किया है, तब आपको यह उत्सुकता हो सकती है कि आपके गिफ़्टकार्ड का बैलेंस (balance) कितना है। आपके अकाउंट में एक ऐसा विकल्प होता है, जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि उनका कुल बैलेंस कितना है। वैसे अमेज़न, बिना अपने अकाउंट में अप्लाई किए हुये भी आपको गिफ़्ट कार्ड का बैलेंस चेक करने देता है। यह तब उपयोगी हो जाता है, जबकि आपको कार्ड किसी गिफ़्ट की तरह मिला हो और उसमें यह नहीं बताया गया हो कि उसका मूल्य कितना है।

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपने अकाउंट में गिफ़्टकार्ड का बैलेंस चेक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 Amazon.com पर जाइए:
    अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर, स्मार्टफ़ोन या लैपटॉप पर गूगल क्रोम या फ़ायरफॉक्स जैसा कोई ब्राउज़र खोलिए। ब्राउज़र विंडो के टॉप पर बनी एड्रेस बार में क्लिक करिए। एड्रेस बार में “Amazon.com” टाइप करिए और एंटर दबाइए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने अमेज़न अकाउंट में लॉग इन करिए:
    वेबसाइट के टॉप पर दाहिनी ओर “Hello, Sign In” शब्द ढूंढिए। इस पर क्लिक करके साइन इन पेज पर जाइए। अपना ईमेल या यूज़रनेम तथा पासवर्ड टाइप करिए। अगर आपका पहले से कोई अकाउंट नहीं हो, तब उस बटन को क्लिक करिए जिस पर “Create your Amazon account” लिखा होगा।
    • एक नया अमेज़न अकाउंट बनाने के लिए एक ईमेल एड्रेस की आवश्यकता होगी। अगर आपके पास ईमेल अकाउंट पहले से नहीं हो, तब आपको एक नया अकाउंट बनाना पड़ेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 “Your Account” पर जाइए:
    अपने अकाउंट पर साइन इन करने से आप सीधे अपने अकाउंट पेज पर पहुँच जाएँगे, मगर अगर आप नहीं पहुँचते हैं, तब आपको वहाँ तक जाना होगा। नेवीगेशन बार पर अपने माउस को “Accounts & Lists” बटन के ऊपर ले जाइए। बाएँ कॉलम में देखिये और “Your Account” पर क्लिक करिए।[१]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 “Amazon Wallet” सेक्शन...
    “Amazon Wallet” सेक्शन में गिफ़्ट कार्ड ग्रुप को खोज निकालिए: पेज पर आधे रास्ते तक नीचे स्क्रॉल करिए और “Amazon Wallet” लिखी जगह तक पहुंचिए। वॉलेट सेक्शन में दो कॉलम होते हैं। एक में “Payment Methods” लिखा होता है और दूसरे में “Gift Cards” लिखा होता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 “View Gift Card Balance and Activity” पर क्लिक करिए:
    गिफ़्ट कार्ड्स शीर्षक के नीचे, पहले विकल्प में, आप गिफ़्ट कार्ड का बैलेंस देख सकते हैं। आप जिन शब्दों पर क्लिक करेंगे वे नीले होंगे। उन पर क्लिक करिए और गिफ़्ट कार्ड बैलेंस पेज पर चले जाइए।[२]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपना बैलेंस देखिये:
    जब आप “View Gift Card Balance and Activity” पर क्लिक करेंगे, तब आपका गिफ़्ट कार्ड बैलेंस पेज खुल जाएगा। आपके स्क्रीन पर एक बॉक्स खुल जाएगा, जिसमें हरे रंग से आपके गिफ़्ट कार्ड का बैलेंस दिया हुआ होगा। अगर आपके अकाउंट में एक से अधिक कार्ड अप्लाई हुये होंगे तब इस बैलेंस में उन सभी का योग होगा।
विधि 2
विधि 2 का 2:

जिस गिफ़्ट कार्ड को रिडीम (redeem) नहीं किया हो उसका बैलेंस देखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने अमेज़न अकाउंट में लॉग इन करिए:
    आप जिस ब्राउज़र का भी इस्तेमाल करना चाहें उसे खोलिए और Amazon.com पर जाइए। स्क्रीन के टॉप दायें पर “Sign-in” बटन दबाइए। जब आप वहाँ पहुँच जाएँगे, तब अमेज़न अकाउंट में लॉग इन करने के लिए अपना ईमेल एड्रेस तथा पास वर्ड टाइप करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 “Gift Cards and Registry” पर क्लिक करिए:
    सर्च बार के लिए स्क्रीन के टॉप पर देखिये। सर्च बार के नीचे आपको वे शब्द दिखाई पड़ेंगे जिनमें से प्रत्येक, साइट के भिन्न भागों से लिंक होगा। “Gift Cards and Registry” पर क्लिक करिए। यह आपको उस स्क्रीन पर ले जाएगा जहां अनेक विकल्प दिये हुये होंगे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उस बॉक्स पर क्लिक करिए जहां “Redeem a gift card” लिखा हो:
    अधिक संभावना यही है कि आपके स्क्रीन पर एक लाइन में तीन स्क्वायर चित्र दिखाई पड़ेंगे। इसके नीचे आपको छह बॉक्सेज़ की एक पंक्ति मिलेगी। उस पंक्ति के अंतिम बॉक्स से पिछले बॉक्स में “Redeem a gift card” लिखा होगा। इस लिंक पर क्लिक करिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कार्ड के पीछे...
    कार्ड के पीछे जो सिल्वर स्ट्रिप हो उसको खुरच दीजिये: अगर आपके पास बिलकुल नया अमेज़न कार्ड होगा तब कार्ड के पीछे क्लेम कोड को ढके हुये एक सिल्वर स्ट्रिप होगी। कार्ड से उस स्ट्रिप को हटाने के लिए अपने नाखून या सिक्के से उसे खुरच दीजिये या उखाड़ दीजिए, जिससे क्लेम कोड सामने आ जाएगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 गिफ़्ट कार्ड के क्लेम कोड को टाइप करिए:
    आपको अपने गिफ़्ट कार्ड के पीछे अक्षरों और नंबर्स की एक लंबी शृंखला दिखेगी। कोड जैसा दिख रहा है, कैपिटल अक्षरों और डैश के साथ, ठीक वैसे ही उसको टाइप करिए।[३]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 जिस बॉक्स पर “Check” लिखा हो उस पर क्लिक करिए:
    जब आप क्लेम कोड टाइप कर चुकेंगे तब आपके पास दो विकल्प होंगे: बैलेंस चेक करें या बैलेंस को अपने अकाउंट में अप्लाई करें। अगर आप बैलेंस को अपने अकाउंट में अप्लाई करना चाहते हैं, तब बटन पर क्लिक करिए। अन्यथा, यह देखने के लिए कि आपके कार्ड में कितने पैसे लोड हुये हैं, “Check” बटन पर क्लिक करिए।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,८८४ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८८४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?