कैसे अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे यादगार बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जो लोग हमारी जिन्दगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखते हैं, उनके साथ सेलिब्रेट करने में एक ही चीज़ सबसे ज्यादा जरुरी होती है और वो है उन पर ध्यान देना | ऑनलाइन ऐसा कोई अल्टीमेट जरिया उपलब्ध नहीं है जिससे पता लगाया जा सके कि हर एक गर्लफ्रेंड को क्या चाहिए इसलिए वही करें जो आपकी ख़ास गर्लफ्रेंड चाहती हो | एक परफेक्ट गिफ्ट या बिना कोई कमी वाली पार्टी प्लान करना काफी स्ट्रेसफुल हो सकता है इसलिए जब अपने पार्टनर के बर्थडे की यादगार पार्टी प्लान करने का समय आने लगे तो आशा है कि नीचे दिए गये आईडिया फॉलो करने से आपकी मेहनत रंग ला सकती है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

दिमाग लगायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने कैलेंडर पर मार्क करें:
    अगर आप खुद ही बर्थडे भूल जायेंगे तो अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे को कभी भी यादगार नहीं बना पाएंगे | अगर आपको उसका बर्थडे मालूम नहीं है तो उससे पूछें |
    • बर्थडे की उचित प्लानिंग कभी भी एक रात पहले नहीं होते और अगर आप उससे उसका बर्थडे पूछेंगे नहीं तो कभी जान ही नहीं पाएंगे कि यह उसके बर्थडे के पहले वाली ही रात है | बर्थडे की तैयारी के लिए आपको पहले से ही सचेत रहना होगा |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसकी बातों को ध्यान दे सुनें:
    जब बात हेल्दी रिलेशनशिप मेन्टेन करने और अपने पार्टनर के लिए कार्यात्मक संवादी बनने की हो तो यह काम बिना कुछ कहे हो जायेगा लेकिन जब उसका बर्थडे नजदीक आता है तो ऐसा करना और भी कम होने लगता है | बिना प्रयास के सबसे जरुरी हिंट्स मिल ही नहीं पाएंगी | [१]
    • आप चाहें तो एकसाथ शॉपिंग कर सकते हैं! शॉपिंग के दौरान वो आपको अपनी पसंद की चीज़ों के बारे में बताएगी | अपने स्मार्टफ़ोन के नोट्स फंक्शन के इस्तेमाल से एक लिस्ट बनाना शुरू कर दें या फिर अपने बुकबैग में एक छोटी नोटबुक रखें (लेकिन उसमे ये चीज़ें लिखते समय ध्यान रखें कि वो आपको न देख पाए) |
    • हिंट्स तो तब भी मिल सकती हैं, जब आप दोनों सोफे पर आराम करते हुए नेट सर्फिंग कर रहे हों या आधे रस्ते में कहीं नेटफ्लिक्स देख रहे हों | अगर उसका iPad या फ़ोन खुला रह जाए तो संभावित गिफ्ट के साथ टिप्पणियों को सुनने के लिए भी कान खोलकर रखें |
    • इससे गिफ्ट का दायरा भी बढेगा | सिर्फ कान खोलकर ध्यान दे उसे सुनने से भी आपको गिफ्ट का अंदाजा लग सकता है | उदाहरण के लिए, अगर आपकी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज पार्टीज से इसलिए नफरत है क्योंकि जब वो दसवी कक्षा में थी तो एक बार उसके बेस्ट फ्रेंड ने उसके पजामा की प्रिंट की वजह से उसे बहुत अजीब तरह से खोज निकाला था इसलिए उसके लिए उसके बर्थडे पर इस तरह का आईडिया प्लान काना काफी भयानक हो सकता है | अगर आपको कोई चीज़ पसंद है तो यह अंदाजा न लगायें कि उसे भी पसंद होगी |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 जब वो अपने दोस्तों के आसपास हो तो ध्यान दें:
    जब आप कुछ लोगों के साथ लंच के समय पर आसपास घूमने चले जाते हैं तो वो अपनी उन रुचियों के बारे में खुलकर बात करती है जिनके बारे में उसे लगता है कि आप उन्हें सुनने में रूचि नहीं रखते | इन फ्री में मिलने वाले गिफ्ट आइडियाज (या राय जो आपको ख़राब गिफ्ट आइडियाज से दूर रख सकते हैं) को बेकार न जाने दें!
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उससे पूछें कि वो क्या चाहती है:
    निश्चित ही, वो बिना किसी झिझक के आपको बता सकती है कि वो क्या चाहती है लेकिन सीधे-सीधे उससे पूछने में भी कोई बुराई नहीं है और इससे आप दोनों को ही ख़ुशी मिलेगी |
    • अगर वो कहती है कि उसे कुछ नहीं चाहिए तो इसका मतलब यह नहीं है कि“सच में कुछ न किया जाए |” भले ही उसे कोई बड़ी गिफ्ट न चाहिए हो लेकिन डिनर बनाने या उसके साथ कोई क्राफ्ट एक्टिविटी करने जैसे छोटे-छोटे जेस्चर जिसमे आप एकसाथ समय बिताते हैं, भी काफी सराहनीय हो सकते हैं | अगर वो कोई इवेंट नहीं चाहती हो तो भी आप दोनों एकसाथ एक शानदार रात तो गुजार ही सकते हैं न?
    • अपने खर्च या बजट को सीमित रखने के लिए उसकी किसी भी बताई गयी इच्छा को अनदेखा करने की सिफारिश नहीं की जाती, विशेषरूप से जब आपने खुद उससे उसकी इच्छा पूछी हो | जब गिफ्ट देने की बात हो तो “ज्यादा महंगी गिफ्ट ही बेहतर गिफ्ट होती है” इस तरह की सोच रखना सामान्यरूप से गलती ही होती है, विशेषरूप से रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में | [२]
    • हालाँकि उनसे गिफ्ट खोलने की इच्छा जाहिर करने पर अगर उस व्यक्ति की पसंदीदा गिफ्ट न मिले तो उसे निराशा होती है इसलिए अगर आप अपने पार्टनर की पहली चॉइस को पूरा न कर पायें तो हताश न हों | लेकिन, अगर वे आपसे कुछ ऐसा पाने की इच्छा रखें जो वर्तमान में आपके बजट से बाहर हो तो स्नीकर या टॉम फोर्ड परफ्यूम जैसे सीमित एडिशन के डुप्लीकेट वर्शन पर उन्हें सेटल करने की बजाय पूरी तरह से अलग उपहार देने का लक्ष्य बनायें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उनके Pinterest पर नजर डालें:
    इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग अपने पसंद की चीज़ों को इमेज को पिन करते हैं | अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी इसे इस्तेमाल करती है और आप अपनी गर्लफ्रेंड को बेहतरीन गिफ्ट देने की उलझन में फंसे हैं तो उसके Pinterest पर नजर डालें |
    • हालाँकि इन छोटे-छोटे ऑनलाइन क्लूज़ से बेहतरीन आइडियाज मिल सकते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड की प्राइवेसी को भंग करने के लिए कभी न करें | एक-दूसरे की सीमाओं का ध्यान रखना हमेशा ही जरुरी होता है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने सामंजस्य की स्थिति का पता लगायें:
    दो दिन पहले मिली किसी लड़की के घर के कमरे में पूछी गयी उचित बात जरुरी नहीं है कि आपकी उस गर्लफ्रेंड के लिए भी उचित हो जिसके साथ आप चार साल से अपना बेडरूम शेयर कर रहे हैं और ऐसी ही और स्थितियां भी हो सकती हैं | जब आप अपने किसी ख़ास के बर्थडे को हैंडल कर रहे हों तो रिश्ते की गहराई और इंटिमेसी के लेवल का ध्यान रखें |
    • इन मुद्दों पर बहुत ज्यादा सख्ती दिखाना भी किसी नए रिश्ते के लिए कॉमन गलतियाँ ही होती हैं | |[३] नए रिश्ते के लिए पूरी शाम उत्सव मनाने की प्लानिंग करना बेहतर साबित नहीं होगा लेकिन संवाद बनाये रखें और उसे जताएं कि आप पूरे दिन उसी के बारे में सोचते रहे | टेक्स्ट करने या पुराने जमाने की तरह हाथ से नोट्स लिखकर उन्हें इधर-उधर पास करते रहने से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

पार्टी की प्लानिंग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 प्लान बनाये और समय पर तैयारी करें:
    उसके लिए अंतिम समय पर गिफ्ट लेने का इंतज़ार करने या रेस्टोरेंट में रिजर्वेशन करवाने या उससे मूवी में मिलने के लिए अपने बॉस से परमिशन लेना ,आपको स्ट्रेस में डाल देगा और ऐसी सिचुएशन बना देता है जिसमे आप दिन के दूसरे (या तीसरे) बेस्ट ऑप्शन के लिए सेटल होना पड़ेगा | इससे गर्लफ्रेंड का बर्थडे तो यादगार नहीं बन पायेगा लेकिन पार्टनर की लेट-लतीफी जरुर यादगार बन जाएगी |
    • अगर आप एक सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप जिन लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, उन्हें शिड्यूल और जरुरी अरेंजमेंट की स्पष्ट जानकारी हो |
    • बर्थडे इवेंट के लिए किसी म्यूजियम जाना काफी मजेदार हो सकता है लेकिन ध्यान रखें कि आपको म्यूजियम की पॉलिसीस, टिकेट प्राइस और घंटों या समयसीमा की पूरी जानकारी हो | सभी चीज़ें खुली होने की उम्मीद सिर्फ इसलिए न रखें कि “ऐसा लगता है कि ये खुली होंगी” क्योंकि इससे आपके बेहतरीन बर्थडे प्लान की आखिरी मिनट पर धज्जियाँ उड़ जाएँगी |i
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कार्ड लें, फूल लें या दोनों लें:
    हालाँकि हर लकड़ी को ये बहुत ज्यादा पसंद नहीं हो सकते लेकिन फिर भी आईडिया अच्छा है | छोटे टोकन जो उसके प्रति आपकी परवाह और सोच को दर्शाते हैं, उसकी अनुपस्थिति में ज्यादा मायने नहीं रखते | बल्कि कोई कार्ड खरीदने से बेहतर है कि आप खुद ही बनायें | इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसके लिए पुराने जमाने की तरह मार्कर, ग्लिटर और ग्लू का इस्तेमाल कर रहे हों बल्कि इससे तो आपकी भावनाएं झलकेंगी |
    • फूल चाहे किसी से लिए जाएँ या किसी को दिए जाएँ, ये भी भावनाओं को प्रेरित करते हैं | [४] सिर्फ एक गुलदस्ते के बारे में सोचने की बजाय आप खुद से काफी कुछ कर सकते हैं! घे के बाहर बगीचे में खिलने वाले किसी ख़ास सुंदर फूल को तोड़कर उसे बिना किसी सजावट या परिस्थिति के देने से गर्लफ्रेंड को खुश किया जा सकता है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 जान लें कि...
    जान लें कि ये सिर्फ गिफ्ट से ही नहीं बल्कि आपने इसे कहाँ से लिया है, यह भी मायने रखता है: हालाँकि ऑनलाइन रिटेलर को गिफ्ट, आपके पास पहुंचाने के लिए समय लगता है और छोटे बिज़नस (जैसे कि जो Etsy पर मिलते हैं) का आपकी उमीदों से परे कुछ अलग ही टाईमटेबल हो सकता है और उन्हें आर्डर पूरा करने में ज्यादा समय लग सकता है |[५]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने शहर का सर्वे करें:
    ऑनलाइन अपने पड़ोस की कोई आने वाली इवेंट का पता लगाना काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है और यहाँ से बर्थडे प्लान के काफी बेहतरीन आइडियाज मिल सकते हैं | बल्कि अगर आपने पहले से ही अरेंजमेंट कर लिए हों तो भी इस तरह की इवेंट्स के बराबर में बने रहने में बुद्धिमानी हो होगी | अगर आपने उम्मीद भी न की हो तो भी कई तरह के फेस्टिवल, कॉन्सर्ट और कंस्ट्रक्शन आपका दिन खराब कर सकते हैं, इसलिए रेस्टोरेंट जाने के लिए कोई अल्टरनेट रास्ते की प्लानिंग पहले से कर लें |
    • इसी तरह मौसम सम्बन्धी अपडेट भी रखें | तूफ़ान की आशंका आपकी हाईकिंग का प्लान तबाह कर सकती है लेकिन उल्कापात या तारे टूटने पर बर्थडे जैसे सही काम की प्यारी से समाप्ति (या आधी रात मे शुरुआत) होगी |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने वॉलेट को...
    अपने वॉलेट को दूर रखें और पिकनिक बास्केट उठायें: एक यादगार बर्थडे मनाने के लिए बहुर ज्यादा खर्च करना जरुरी नहीं होता | बल्कि दोपहर में कोशिश करके अच्छी पिकनिक मनाना काफी किफायती और मजेदार हो सकता है, चाहे इसे पानी के नजदीक करें या पेड़ों पर या अपने पसंद के प्लेलिस्ट और थोड़ी प्राइवेसी के साथ अपने घर के आंगन में मनाएं |
    • बल्कि, अगर आपको खाना बनाने का ज्यादा शौक नहीं है तो सोडा और चिकन नगेट से भी काम चल सकता है | कोई अच्छी डिश और आसानी से बनने वाले स्नैक्स बनाने के लिए अपने दोस्त और फैमिली की मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 सोने जैसा उपहार...
    सोने जैसा उपहार देने के लिए अपने अतीत की खदान को खोलें: काफी लम्बे समय तक किसी व्यक्ति के साथ बने रहना भी, गिफ्ट की बहुत सी संभावनाएँ बना सकता है | कई बार गिफ्ट के तौर पर उन सभी ओपिनियन, आइडियाज और उन जगहों का डायरेक्ट गिफ्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें आप दोनों से एक-दूसरे के साथ अनुभव किया था!
    • स्कैवेंजर हंट ( scavenger hunt) एक बहुत ही मजेदार गेम है जिसमे लगने वाले बहुत सारे प्रयास और सोच-विचार से कम बजट में भी मजेदार अनुभव लिए जा सकते हैं | ऐसे लयबद्ध संकेत लिखें जो खासतौर पर आपने रिश्ते की इवेंट्स से सम्बंधित हों और इसके बाद इन्हें उससे छिपाकर अपने घर और क्लास में (उम्मीद है कि इससे उसे कोई परेशानी न उठानी पड़े) रख दें या उसके लिए किसी उचित जगह पर छिपा दें | आप उसकी मदद के लिए उसकी फैमिलीसे भी कह सकते हैं जिससे जब वो उस दिन सुबह जागे तो उसे पहला संकेत पंखे पर लटकता हुआ मिल जाये!
    • स्क्रैपबुक बहुत अच्छे और सस्ते आईडिया हैं | आप इसमें फोटोज और पुराने नोट्स चिपकाकर इसके जरिये अपनी सभी पॉजिटिव यादों को रिफ्लेक्ट कर सकते हैं और आप दोनों की भविष्य में होने वाली डेट के लिए भी कुछ आईडिया चिपका सकते हैं | और अगर आप खुद को गिफ्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अपनी गर्लफ्रेंड को देने के लिए इससे बेहतर गिफ्ट और कुछ नहीं हो सकती |
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आधी रत को उसकी खिद पर कंकड़ मारें:
    यह कोई घिसा-पिता काम नहीं है बल्कि एक क्लासिक चीज़ है | आधी रात को उसकी खिड़की पर छोटे-छोटे कंकड़ को धीरे से जोर लगाकर फेंकें बल्कि इससे अगर वो बाहर न भी आ सकें तो भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करना भी एक उचित जेस्चर है जिसे कोई भी कर सकता है |
    • इसमें बोनस पॉइंट है- उनके लिए गिफ्ट लाना क्योंकि अब आप उन्हें ये देने में देर नहीं कर सकते या फिर उनके लिए "happy birthday" का साइन लेकर खड़े हो |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सेलफोन से आँखें हटायें:
    आजकल हम हर जगह अपना फ़ोन लेकर जाते हैं; क्लासरूम में, मीटिंग्स में, बाथरूम में, बेड पर | अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर अपने सेलफोन न ले जाएँ | यह एक डिस्ट्रेक्शन है जो आपके अटेंशन को प्रभावित करेगा और कम्युनिकेशन में बाधा डालेगा | [६] सभी के लिए सबसे बेहतर गिफ्ट, उन पर पूरा ध्यान देना ही होता है |
    • नोट: अपनी गर्लफ्रेंड को संतुष्टिदायक बर्थडे गिफ्ट देने के लिए “मेरा न बंटने वाला ध्यान” बनाये रखने की गलती न करें |
    • आपको अपने दोस्तों और फैमिली को बर्थडे प्लान के लिए मिलने बुलाने और कोआर्डिनेट करने में अपने हाथ में अपना फ़ोन रखना पड़ सकता है | लेकिन, मानसिक और इमोशनली रूप से अपने पार्टनर के लिए उपस्थित बने रहें और सेलफोन चेक करने को प्राथमिकता न दें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐसी गिफ्ट दें जो सिर्फ उसके लिए ही हो:
    अपने लिए बेहतरीन गिफ्ट को ही अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बेस्ट जिस्ट मान लेने की भूल करना काफी आसान होता है | ध्यान दें कि आपने अपनी अलमारी में जो Super Nintendo वीडियो गेम पैक करके रखा है, वास्तव में इसलिए रखा है क्योंकि उसकी Super Metroid गेम के प्रति बहुत ही सेंटीमेंटल वैल्यू है, न कि इसलिए कि आप Super Nintendo गेम पाना चाहते हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐसी गिफ्ट दें जो उसे सिर्फ आपसे ही मिल सकता हो:
    हालाँकि आपका फोकस वो ही हैं लेकिन सुनिश्चित करें कि आप जो गिफ्ट देने वाले हैं, वो बेशक वो उसे आप ही दे सकते हों | ऐसा करने पर आप उस गिफ्ट को और भी ज्यादा अर्थपूर्ण बना सकते हैं |
    • अगर आप डिनर पर ले जा रहे हों तो यथासंभव किसी फैंसी जगह पर न जाएँ | उसे किसी नए पिज़्ज़ा प्लेस पर ले जाएँ, जहाँ आप दोनो विदेश जाकर पढाई करने के बारे में बात कर पायें |
    • अगर आप उसे कोई किताब (या किसी तरह का कोई आर्ट) देने वाले हैं तो उसे कोई ऐसी अर्थपूर्ण चीज़ दें जिसके बारे में आपको लगे कि उसे ये पसंद आएगी लेकिन वो चीज़ उसे आपके ख़यालों में गुमराह कर दे | [७] उसके लिए कोई मिक्सटेप या एक्स्ट्रा स्पेशल प्लेलिस्ट बनायें और गिफ्ट करें क्योंकि उस बैंड को वो जब भी सुनेगी, आपके बारे में ही सोचेगी |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 क्रिएटिव रहें:
    अगर आप म्यूजिशियन हैं तो अपने पार्टनर के लिए कुछ ख़ास लिखें और अपने पार्टनर के लिए कुछ परफॉर्म करें! और अगर ऐसा नहीं है तो अकेले में कोई हुनर को सीखें और फिर उसके लिए परफॉर्म करें! बल्कि यह काफी अजीब लगता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को कोई ऐसी संजीदा चीज़ देंगे जो उसे सिर्फ आप ही दे सकते हैं (और हो सकता है की वो चीज़ आप दोनों को देर रात तक काफी हंसा सके) |

सलाह

  • उससे यह कंप्लेंट न करें कि आपको मालूम ही नहीं है कि उसे क्या देना है! उसे लगेगा कि आप इसके बारे में सोचकर परेशान ही नहीं थे और साथ ही, आप उसे अजीब सी सिचुएशन में डाल देंगे |
  • कुछ ऐसा करें जो आपके साथ शेयर किये गये स्पेशल लम्हों की प्यारी यादों को वापस ला सकें, उसे कुछ ऐसा स्पेशल दें जो उसे हमेशा ख़ुशी दे |
  • उसे सिर्फ पैसे या कोई गिफ्ट कार्ड न दें | ये ऐसी गिफ्ट होती हैं जो अक्सर बेपरवाह और आम व्यक्ति होने की फीलिंग देती हैं |
  • उसके अपने बर्थडे पर डिनर के पैसे उसे न भरने दें |
  • ध्यान रखें कि आप सारे प्राइस टैग निकाल चुके हो !
  • अगर आप आपने जैसा चाहते थे, उतना कमाल का कुछ न सोच सकें तो चिंता न करें | बल्कि आपका वो आईडिया ही महत्वपूर्ण है जो आपको उसकी याद दिलाता है | (और यह एक बहुत अच्छा तरीका है जिससे आप उसे दिखा सकते हैं कि आप उसे कितना जानते हैं |)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Alysha Jeney, MA, LMFT
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइसेंस प्राप्त रिलेशनशिप थेरेपिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Alysha Jeney, MA, LMFT. एलीशा जेनी एक लाइसेंस प्राप्त रिलेशनशिप थेरेपिस्ट, Modern Love Counseling की मालिक और The Modern Love Box की सह-संस्थापक हैं। ये रिलेशनशिप थेरेपी, इंटिमेसी बिल्डिंग और एक्सिस्टेंशियल एक्सप्लोरेशन में माहिर हैं। अलीशा ने डेनवर के मेट्रोपॉलिटन स्टेट यूनिवर्सिटी से Psychology में बीए और रेजिस यूनिवर्सिटी से मैरिज एंड फैमिली थेरेपी/काउंसलिंग में एमए किया है। इन्हें The Washington Post और The Huffington Post जैसे प्रकाशनों में चित्रित किया गया है। यह आर्टिकल ३,७८७ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,७८७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?